Home Blog Page 8

राया पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को दबोचा

दिनांक : 18.11.2025
थाना – राया, जनपद मथुरा

रिपोर्ट : राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

थाना राया पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना राया पुलिस द्वारा दिनांक 18 नवम्बर 2025 को सुबह 09:00 बजे राया–मथुरा रोड स्थित नहर फाटक के सामने से मुकदमा संख्या 364/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109/351(3)/115(2)/117(2)/118(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त रामजीत सिंह उर्फ सूखा पुत्र नत्था सिंह, निवासी धनुआगढ़ी, थाना राया, जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध थाना राया पर विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण

नाम: रामजीत सिंह उर्फ सूखा
पिता का नाम: नत्था सिंह
निवास: धनुआगढ़ी, थाना राया, जनपद मथुरा

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक एवं समय

  • स्थान: राया–मथुरा रोड, नहर फाटक के सामने, थाना राया, जनपद मथुरा

  • दिनांक: 18.11.2025

  • समय: 09:00 बजे

अपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 364/2025
    धारा 191(2) / 191(3) / 190 / 109 / 351(3) / 115(2) / 117(2) / 118(1) बीएनएस, थाना राया, जनपद मथुरा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा, थाना राया

  2. उप निरीक्षक शिवमन्त सिंह, थाना राया

  3. हेड कांस्टेबल 1153 अमित कुमार, थाना राया

  4. हेड कांस्टेबल 966 प्रताप सिंह, थाना राया

  5. हेड कांस्टेबल 224 नीरज कुमार, थाना राया

सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण

गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

निवाड़ी, मध्य प्रदेश।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने आज निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत विरोरा खेत पहुंचकर पुनरीक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान में सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर मतदाता सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत, स्थानांतरित या दोहराए गए नामों का निरसन तथा सभी आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान श्री सक्सेना ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि—

  • प्रत्येक मतदाता को गणना पत्रक भरने में पूरी सहायता प्रदान की जाए।

  • फॉर्म भरने, दस्तावेज़ सत्यापन और मतदाता पहचान विवरण अपडेट कराने में किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।

  • अभियान की प्रगति को प्रतिदिन समीक्षा कर समयसीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे सही, पूर्ण और अपडेट मतदाता सूची तैयार की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने सीईओ को अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

0

गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)।
निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ईआरओ स्वयं क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करें, मतदाताओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करें और पुनरीक्षणकार्य की वास्तविक प्रगति का अवलोकन करें।

निर्देशों के अनुसार, ईआरओ को प्रत्येक बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो सके। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में आज कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर SIR कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई और बीएलओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना पत्रक (Form–1) भरने में पूर्ण सहायता प्रदान करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत संवेदनशील और प्राथमिकता वाले होते हैं, इसलिए विभागीय कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही: कलेक्टर ने बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

निवाड़ी (मध्य प्रदेश)।
विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने बीएलओ (BLO) श्री राजेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-046 निवाड़ी की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री राजेश शर्मा जो हाईस्कूल रजपुरा में माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं एवं मतदान केंद्र क्रमांक 32, रजपुरा के बीएलओ भी हैं, उन्होंने ईजारी नेट पोर्टल पर मतदाताओं के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किए। इसके साथ ही वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का निर्धारित कार्य भी नहीं कर पाए तथा 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित SIR प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहे।

अधिकारियों ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि श्री शर्मा द्वारा सौंपे गए कार्यों के प्रति उदासीनता बरती जा रही है तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना हो रही है। यह निर्वाचन से संबंधित अत्यंत संवेदनशील दायित्वों के प्रति गंभीर गैरजिम्मेदारी मानी गई।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियमों के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए श्री राजेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला निवाड़ी निर्धारित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

मानवता की मिशाल: ‘सबका मालिक एक’ सेवा ट्रस्ट द्वारा 5,000 से अधिक गरीबों को कंबल वितरण

अमरेली जिला के सावरकुंडला में स्थित सबका मालिक एक मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा मानवता की सुगंध बिखेरने वाला भव्य और प्रेरक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की सर्दियों की दस्तक से पहले, ट्रस्ट ने अपनी वार्षिक परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 5,000 से अधिक अत्यंत गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा परिवारों को मुफ्त गर्म कंबलों का वितरण किया।
पवित्र सेवा–यज्ञ में जनभागीदारी
यह सेवा कार्यक्रम सावरकुंडला के नेरा क्षेत्र स्थित अध्यक्ष श्री पिंटूभाई मलेक के निवास स्थान पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत–महंत, सादात, सामाजिक–राजनीतिक नेता, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक तथा अठारह वर्ण के धर्मप्रेमी लोग उपस्थित रहे और मानव सेवा के इस पवित्र कार्य में योगदान देकर स्वयं को धन्य महसूस किया। मानवता के प्रति समर्पण
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पिंटूभाई मलेक और उपाध्यक्ष श्री इरफ़ानभाई गोरी (राजूला) सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रस्ट वर्षभर समाज की जरूरतों के अनुसार विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन करता है, जिसमें बरसात के दौरान तिरपाल (टारपॉलिन) वितरण जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।
अध्यक्ष का वक्तव्य
अध्यक्ष श्री पिंटूभाई मलेक ने मीडिया से बातचीत में कहा—
“हम सभी के सहयोग से इस वर्ष भी हमने 5,000 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण करके मानव सेवा की अपनी परंपरा निभाई है। मानव सेवा ही हमारी सच्ची प्रार्थना है। जिन लोगों ने इस पवित्र कार्य में साथ दिया, उन सभी का हम हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हैं।”
बटुक भोजन की प्रभावी व्यवस्था
सेवा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए ट्रस्ट द्वारा बटुक भोजन (सामूहिक भोजन) की उत्कृष्ट व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मानवता का संदेश
इस विशाल सेवा–आयोजन ने सावरकुंडला ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में मानवता, सद्भाव और सेवा भावना का प्रेरक संदेश दिया है। ‘सबका मालिक एक मानव सेवा ट्रस्ट’ द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में सहयोग, प्रेम और दया का उज्ज्वल उदाहरण बन गया।

www.gujaratpravasi.news  

બામરોલી ગામમાં ભગવાન બિરસા મુંડાની 150મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે જનજાતીય ગૌરવ દિવસની ભવ્ય ઉજવણી

જિલ્લો – પંચમહાલ | તાલુકો – શહેરા | સ્થળ – બામરોલી

જય જોહાર, જય આદિવાસી” ના ગાન સાથે બામરોલી ગામમાં આજે જળ, જંગલ, જમીન અને જનજાતીય સંસ્કૃતિના રક્ષક, મહાન ક્રાંતિકારી ભગવાન બિરસા મુંડાની 150મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે જનજાતીય ગૌરવ દિવસની ઉજવણી ઉત્સાહભેર કરવામાં આવી।

કાર્યક્રમમાં ડેડીયાપાડા વિધાનસભાના ધારાસભ્ય શ્રી ચેતર વસાવા સાહેબે વિશેષ ઉપસ્થિતિ આપી અને કાર્યક્રમમાં સહભાગી થવાનો માન પ્રાપ્ત કર્યો।

ધારાસભ્ય ચેતર વસાવાની પ્રેરણાદાયક વાણી

તેમણે પોતાના સંબોધનમાં જણાવ્યું કે —

  • ભગવાન બિરસા મુંડા એ પોતાના જીવનનો દરેક ક્ષણ સમાજ, સંસ્કૃતિ અને આદિવાસી હિત માટે સમર્પિત કર્યો હતો।

  • તેઓ આજે પણ જનજાતીય સમાજની આસ્થા, શક્તિ અને સંવેદનાઓમાં જીવંત છે।

  • બિરસાનું જીવન સંઘર્ષ, સ્વાભિમાન અને સંસ્કૃતિ रक्षाનું શક્તિશાળી પ્રતીક છે।

તેમણે યુવાનોને સંદેશ આપ્યો કે આપણું ઇતિહાસ, પરંપરા અને મૂલ્યોને સન્માનિત કરીને આગળ વધવાનું છે।

કાર્યક્રમમાં જનતાનો ઉમળકો

આજના કાર્યક્રમમાં —

  • અધિકારીશ્રીઓ

  • કાર્યકર્તાઓ

  • ભાઈઓ-બહેનો

  • સ્થાનિક મહાનુભાવો

મોટી સંખ્યામાં હાજર રહ્યા હતા। પ્રભાવશાળી સંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો, બિરસા મુંડાના જીવન પર આધારિત પ્રસ્તુતિઓ અને પરંપરાગત ગીત-નૃત્ય દ્વારા કાર્યક્રમમાં વિશેષ ઉર્જા છવાઈ ગઈ।

    રિપોર્ટર – વનરાજ રાવલ

સવાદદાતા – પંચમહાલ, મહીસાગર, દાહોદ
Gujarat Pravasi News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और कैंटर की भीषण टक्कर, कैंटर चालक की मौत; एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते हादसों से दहशत

मांट, मथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें टैंकर और कैंटर की जोरदार टक्कर में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना टोल प्लाजा से लगभग 3 किमी दूर नोएडा-आगरा मार्ग पर हुई। जैसे ही टोल कंट्रोल रूम को दुर्घटना की सूचना मिली, तुरंत थाना मांट पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने कैंटर चालक को मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर 3:35 बजे, कैंटर नंबर UP 79 AT 0852 आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे टैंकर नंबर HR 69 E 0753 ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक और घायल की पहचान

  • मृतक चालक:
    स्वदेश कुमार (36 वर्ष)
    पुत्र – बलराम सिंह
    निवासी – ग्राम भीकेपुर, थाना अच्छाल्दा, जनपद औरैया

  • घायल:
    नाम पता पुलिस द्वारा प्रकट नहीं किया गया है, उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया है। टैंकर चालक की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लगातार बढ़ते हादसे, लोगों में दहशत

स्थानीय लोगों एवं टोल कर्मियों के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। तेज रफ़्तार और लापरवाही के चलते यहां दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

पुलिस और प्रशासन को दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त निगरानी और सख्त उपाय करने की जरूरत बताई जा रही है।

 रिपोर्ट – मुकेश सोनी

Gujarat Pravasi News

સરસપુર વિસ્તારમાં બે ચાલીમાં બીએલો ટીમ દ્વારા મતદારયાદી સુધારણા કામગીરી સફળતાપૂર્વક પૂર્ણ

સરસપુર, અમદાવાદ

સરસપુર વિસ્તારના માં મણીલાલ કડિયા ની ચાલી અને સેવંતીલાલ ની ચાલી ખાતે બીએલો ટીમ દ્વારા મતદારયાદી સુધારણા કામગીરી સુચારું રીતે પૂર્ણ કરવામાં આવી।

કાર્ય દરમિયાન બીએલો અધિકારીઓ સાથે—

  • પલકબેન દેસાઈ

  • ઉર્વીબેન

  • બંસીભાઈ (બીઓલો સાહેબ)

  • કાર્યકર્તા વિવેકભાઈ ઉપાધ્યાય

  • બચુભાઈ

ઉપસ્થિત રહ્યા અને વિસ્તારના રહેવાસીઓ સાથે સીધી મુલાકાત કરી જરૂરી દસ્તાવેજોની ચકાસણીની કામગીરી કરી।

સ્થાનિક રહેવાસીઓએ જણાવ્યું કે મતદારયાદીનું કામ ખૂબ જ યોગ્ય અને પારદર્શક રીતે કરવામાં આવી રહ્યું છે, જેથી નવા મતદારોનો સમાવેશ અને ત્રુટિ સુધારણા પ્રક્રિયા સરળતાથી આગળ વધી રહી છે।

મતદારયાદી વિશેષ સંશોધન અભિયાન અંતર્ગત બીએલો ટીમો ઘર-ઘર જઈને ફોર્મ સ્વીકારી રહી છે અને યોગ્ય માર્ગદર્શન પણ આપી રહી છે।

રિપોર્ટ – Gujarat Pravasi News

कलेक्टर संदीप जी.आर. को मिला संभाग कमिश्नर का प्रभार

सागर, मध्य प्रदेश

सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी के अवकाश पर जाने के बाद मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर संदीप जी.आर. को प्रभारी संभाग कमिश्नर बनाया गया है।

नए प्रभार के तहत कलेक्टर संदीप जी.आर. अब संभाग स्तर पर होने वाले प्रशासनिक कार्यों, विभागीय समन्वय, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और समीक्षा बैठकों का संचालन करेंगे। उनके पास कलेक्टर का वर्तमान दायित्व भी यथावत रहेगा।

शासन द्वारा यह प्रभार अस्थायी तौर पर तब तक दिया गया है जब तक संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी अवकाश पर हैं।

स्थानीय प्रशासन ने विश्वास जताया है कि कलेक्टर संदीप जी.आर. अपनी कार्यकुशलता और संवेदनशील नेतृत्व के साथ इस अतिरिक्त दायित्व को प्रभावी ढंग से निभाएंगे।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता

जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

1345 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का 3.20 लाख रुपये का सरचार्ज माफ

जबलपुर, मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जबलपुर संभाग के अंतर्गत बालाघाट जिले में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए समाधान योजना के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में उपभोक्ताओं के लंबित बिजली बिलों पर लगे सरचार्ज को माफ करने की कार्यवाही निरंतर जारी है।

अधीक्षण अभियंता अमित कुमार मेरावी ने बताया कि जिले में अब तक 59 शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 1345 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान करते हुए उनके बिजली बिलों का 3.20 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 51,871 उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ देने के लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए—

  • शिविरों का नियमित आयोजन,

  • जनसंवाद कार्यक्रम,

  • फोन कॉलिंग,

  • तथा उपभोक्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क

जैसी गतिविधियाँ निरंतर संचालित हैं, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता समाधान योजना का लाभ उठा सकें।

ऊर्जा विभाग का कहना है कि यह अभियान उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने और बिजली बिलों के भुगतान को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता

जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद