Home Blog Page 9

मांट तहसील सभागार में गरीब व असहायों को कंबल वितरण, एसडीएम ऋतु सिरोही की पहल की सराहना

  सुरीर। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन द्वारा भेजे गए कंबलों का वितरण शुक्रवार को मांट तहसील सभागार में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मांट श्रीमती ऋतु सिरोही ने गरीब एवं असहाय महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उपस्थित विधायक राजेश चौधरी ने स्थानीय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है और यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

विधायक राजेश चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और आम जनता की सरकार है। सरकार आज भी जनता के साथ खड़ी है और भविष्य में भी रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2025 तक हर वर्ष शासन द्वारा कमजोर और जरूरतमंद वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ स्वयं गरीबों की चिंता करते हैं और उनके हित में निरंतर निर्णय लिए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में बाढ़ के दौरान भी एसडीएम मांट श्रीमती ऋतु सिरोही ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट कार्य किया था, जिससे आमजन को समय पर राहत मिली।

इससे पूर्व विधायक का स्वागत एसडीएम मांट श्रीमती ऋतु सिरोही द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में मांट तहसील क्षेत्र में शासन द्वारा भेजे गए कंबलों का वितरण किया जा रहा है। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर चलाया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में तहसीलदार ब्रजेश कुमार सहित सैकड़ों गरीब महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: मुकेश सोनी
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़

राधा रानी तीन वन परिक्रमा के दो वर्ष पूर्ण, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैला

सुरीर।
महीनों से अनवरत चल रही राधा रानी तीन वन परिक्रमा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बंसीवट के संत वृन्दावन दास जी महाराज के सानिध्य में परिक्रमा का 24वां सोपान श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

परिक्रमा की शुरुआत प्रातः नौ बजे मांट तहसील के मुख्य द्वार से हुई। मांट से चलकर परिक्रमा राधा रानी मानसरोवर पहुंची। मार्ग में गांव भीम में ग्रामीणों द्वारा परिक्रमा का भव्य स्वागत किया गया तथा बाल भोग का वितरण किया गया। इसके उपरांत परिक्रमा बेलवन स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंची, जहां भोजन प्रसादी के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, नृत्य और गायन के साथ धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।

इस अवसर पर संत वृन्दावन दास जी महाराज ने कहा कि कुछ गिने-चुने लोगों के साथ प्रारंभ हुई यह परिक्रमा आज एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन वन की परिक्रमा से चौरासी कोस परिक्रमा का पुण्य फल प्राप्त होता है और अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में जुड़ने का आह्वान किया।

हर परिक्रमा में गोरे दाऊजी मंदिर सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा शीतल जल की सेवा निरंतर की जा रही है। परिक्रमा में सम्मिलित वरिष्ठ अधिवक्ता मथुरेश नारायण ने कहा कि जो लोग इस परिक्रमा का हिस्सा बन रहे हैं, वे वास्तव में सौभाग्यशाली हैं। इस दौरान ठाकुर पोहप सिंह द्वारा प्रसादी वितरित की गई।

परिक्रमा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अरुण कुमार एडवोकेट, टीकम ठाकुर, अवसर खान, गोविंद शरण शर्मा, गोपाल प्रसाद, नीत पाल सिंह एवं जगदीश राघव प्रमुख रहे।

मांट से प्रारंभ हुई यह परिक्रमा राधा रानी मानसरोवर से बेलवन, मांट वन, बंसीवट, भांडीरवन होते हुए पुनः मांट तहसील के मुख्य द्वार पर पहुंचकर श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुई।

रिपोर्ट : मुकेश सोनी | गुजरात प्रवासी न्यूज़

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में ए.आई. पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने साझा किए विचार

रुड़की (हरिद्वार)।
हरिद्वार यूनिवर्सिटी, रुड़की में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस–ए.आई.) विषय पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न इंटर कॉलेजों से आए शिक्षक, प्राचार्य एवं प्रोफेसरों ने सहभागिता की और ए.आई. के विविध आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में ए.आई. शिक्षा, अनुसंधान, चिकित्सा, उद्योग और प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ए.आई. के माध्यम से जटिल समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है तथा यह शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, सरल और आधुनिक बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

साथ ही शिक्षाविदों ने ए.आई. के बढ़ते उपयोग से जुड़ी चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्रों और बच्चों को इसके नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षित रखना आवश्यक है। अत्यधिक निर्भरता, रचनात्मक सोच में कमी और नैतिक मूल्यों पर संभावित प्रभाव जैसे विषयों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ए.आई. को एक सहायक उपकरण के रूप में अपनाया जाना चाहिए, न कि मानवीय सोच और परिश्रम के विकल्प के रूप में।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी के प्रबंधक सी.ए. एस.के. गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे सभी प्रोफेसरों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शिक्षा के भविष्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यशाला ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रही, जिसमें ए.आई. जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गहन और सार्थक संवाद हुआ तथा शिक्षा जगत में इसके संतुलित और जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य अनुज पराशर, अरुण कर्णवाल, एलिन सीमोल, धर्मेंद्र सैनी, ज्योति त्यागी, कुतुबुद्दीन अहमद, संगीता सिंह, प्राची गोयल, प्रिया लेयर, अमित कंबोज, आलोक द्विवेदी, सुरेश प्रसाद, अब्दुल रहमान, सम्राट रावत, संदीप कुमार, संजय कुमार गुप्ता सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।
हरिद्वार यूनिवर्सिटी की ओर से उपाध्यक्ष नमन बंसल, पी.वी.सी. डॉ. आदेश आर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रो. जितेंद्र चौधरी, प्रो. निशा धीमान, डॉ. एकता जैन, डॉ. रविंद्र सैनी, कर्नल देवेंद्र कुमार यादव, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, अभिनव भटनागर, जितेंद्र कटारिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी | गुजरात प्रवासी न्यूज़

માલવણમાં આર.સી.સી. રોડ કામનું ધારાસભ્યશ્રી ડૉ. કુબેરભાઈ ડીંડોરના હસ્તે ખાતમુહૂર્ત

કડાણા તાલુકા ।
આજ રોજ કડાણા તાલુકાના માલવણ ગામ ખાતે બસ્ટેન્ડ મુખ્ય રસ્તાથી પંચાયત તરફ જતા આર.સી.સી. રોડના કામનું ખાતમુહૂર્ત વિસ્તારના ધારાસભ્યશ્રી ડૉ. કુબેરભાઈ ડીંડોરના વરદ હસ્તે સત્કાર્ય સાથે કરવામાં આવ્યું.

આ અવસરે ધારાસભ્યશ્રીએ જણાવ્યું કે ગ્રામ વિકાસ, માર્ગ સુવિધાઓ અને પુરવઠા માળખાની મજબૂતી માટે કેન્દ્ર અને રાજ્ય સરકાર કટિબદ્ધ રીતે કાર્યરત છે. નવા રસ્તાના નિર્માણથી ગ્રામજનોને સરળ અને સુરક્ષિત વાહન વ્યવહાર સહીત રોજિંદી સુવિધાઓમાં મહત્વપૂર્ણ વધારો થશે.

ખાતમુહૂર્ત પ્રસંગે કડાણા તાલુકા મંડળ ઉપપ્રમુખશ્રી કેતનભાઈ દાણી, તાલુકા પંચાયત ઉપપ્રમુખશ્રી બિપીનભાઈ પંચાલ, મુસ્તાકભાઈ શેખ, રમેશભાઈ સહિત ગામના આગેવાનો અને ગ્રામજનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા.

રિપોર્ટ : વનરાજ રાવલ, ગુજરાત પ્રવાસી ન્યૂઝ 

कुलदीप नेगी बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के उत्तराखंड प्रदेश सचिव

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग ने उत्तराखंड में अपनी संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाते हुए टिहरी गढ़वाल जनपद के ग्राम सौन्दकोटी निवासी कुलदीप सिंह नेगी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गर्वनिंग बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कुलदीप नेगी का अनुभव, संवेदनशील दृष्टिकोण और समाज के प्रति निरंतर सक्रियता उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य बनाती है।

राजकीय विभागों में अनुभव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान

कुलदीप सिंह नेगी पूर्व में कई राजकीय विभागों में विभिन्न स्तरों पर सेवा दे चुके हैं। विशेष रूप से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कुलपति के निजी सचिव पद पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोविड महामारी के दौरान उन्होंने आमजन की मदद, राहत सामग्री वितरण एवं संकटग्रस्त परिवारों तक सहायता पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें विभिन्न सामाजिक मंचों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

आयोग का उद्देश्य—पीड़ितों को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष बजाज ने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य मानवाधिकारों के उल्लंघन से पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आयोग विशेष रूप से निम्न मामलों में पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है—

  • महिला एवं पुरुष उत्पीड़न

  • दहेज, घरेलू हिंसा और सामाजिक अत्याचार

  • हत्या, बलात्कार, दुष्कर्म

  • बाल शोषण एवं श्रम शोषण

  • धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और झूठे आरोप

  • पुलिस प्रशासन द्वारा असहयोग एवं मौलिक अधिकारों का हनन

डा. बजाज ने कहा कि आयोग का उद्देश्य है कि न्याय से वंचित कोई भी व्यक्ति अकेला न पड़े और उसे हर स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

नई जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प

नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह नेगी ने आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय गर्वनिंग बॉडी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि—
“मैं इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी को सम्मान और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों की सहायता और समाज में न्याय की भावना को सशक्त बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”

उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में आयोग के कार्यों को नई दिशा, नई गति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

📌 रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

મુનપુરમાં નવી પ્રાથમિક શાળાના નિર્માણનું ખાતમુહૂર્ત

કડાણા તાલુકા। કડાણા તાલુકાના મુનપુર ગામમાં પ્રાથમિક શાળા ભવનના નિર્માણ કાર્યનું ખાતમુહૂર્ત આજ રોજ વિસ્તારના ધારાસભ્ય ડૉ. કુબેરભાઈ ડીંડોરના વરદહસ્તે વિધિવત્ કરવામાં આવ્યું. નવી શિક્ષણ નીતિના ધોરણો મુજબ આધુનિક સુવિધાઓ તથા સ્માર્ટ ઈન્ફ્રાસ્ટ્રક્ચરથી સજ્જ શાળા ભવન ગામના વિદ્યાર્થીઓના શૈક્ષણિક વિકાસમાંમાઈલ સ્ટોન સાબિત થશે એવી આશા વ્યક્ત કરવામાં આવી.

કાર્યક્રમમાં મહીસાગર જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખ બાબુભાઈ પટેલ, કડાણા તાલુકા મંડળ મહામંત્રી અજયપાલસિંહ, આચાર્યશ્રીઓ, શિક્ષકશ્રીઓ, સ્થાનિક કાર્યકર્તાઓ તેમજ મોટી સંખ્યામાં ગ્રામજનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. આ તકે આગેવાનોએ જણાવ્યું કે સરકારના શિક્ષણક્ષેત્રે વિકાસલક્ષી અભિગમને કારણે ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં શૈક્ષણિક સુવિધાઓસતત મજબૂત બની રહી છે.

શાળા ભવનના નિર્માણથી વિદ્યાર્થીઓને ગુણવત્તાયુક્ત શિક્ષણ, ટેકનોલોજી આધારિત અભ્યાસ અને શૈક્ષણિક પ્રગતિ માટેનો સશક્ત માળખો પ્રાપ્ત થશે. સ્થાનિક લોકોએ આ કાર્યને શિક્ષણના નવા યુગની શરૂઆત ગણાવી શુભેચ્છાઓ વ્યક્ત કરી.

 રિપોર્ટ : વનરાજ રાવલ, ગુજરાત પ્રવા્સી ન્યૂઝ

6 दिसम्बर को देखते हुए सुरीर कोतवाली पुलिस सभी बॉर्डरों पर मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सुरीर। आगामी 6 दिसम्बर के दृष्टिगत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। सुरीर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सभी प्रमुख बॉर्डरों पर चौकसी बढ़ाते हुए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम लागू किए हैं। लगातार गश्त, नाकाबंदी और वाहनों की सघन चेकिंग के माध्यम से पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील तिथि को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है। बॉर्डरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधि पर पैनी नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा बाजारों में भी अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है।

स्थानीय लोगों से पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। आम जनता ने भी पुलिस की इस सक्रियता और कड़े सुरक्षा इंतज़ामों की सराहना की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

रिपोर्ट : मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

राज्य मंत्री ने किया गौशालाओं का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

मथुरा/राया।
राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने राया ब्लॉक के पिरसुआ, बिरहना और मनीनाबालू स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं और लापरवाही देखने को मिली, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

मंत्री सबसे पहले पिरसुआ गौशाला पहुंचे, जहाँ व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप न मिलने पर उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को सख्त चेतावनी दी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि “गौवंश के नाम पर किसी भी प्रकार का दिखावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपलब्ध संसाधन और सुविधाएं पूरी तरह गौवंश तक पहुँचनी चाहिए।”

इसके बाद उन्होंने बिरहना और मनीनाबालू गौशालाओं का निरीक्षण किया, जहाँ चारे, पानी, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्था में कमियाँ मिलीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने सीडीओ मथुरा व राया बीडीओ को फोन द्वारा मौके की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा सरकार में गौसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रदेश भर में गौशालाओं की स्थापना और उनकी देखरेख के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गई हैं। किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ निजी सचिव नीरज भारद्वाज और डॉ. नेहा गुप्ता मौजूद रहीं।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा | गुजरात प्रवासी न्यूज़

लापरवाही पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

निवाड़ी, मध्य प्रदेश

जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में लगातार मिल रही अनियमितताओं पर प्रशासन सख्त हो गया है। मेन्यू अनुसार पोषण आहार वितरण न करने, समय पर केंद्र न खोलने, तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती न करवाने जैसी शिकायतों के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति पांडे द्वारा पृथ्वीपुर सेक्टर के सिमरा खास क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र—पतरिया और छेवलमाता—का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्र बंद पाए गए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में परियोजना अधिकारी निवाड़ी द्वारा असाटी, उबोरा, तरीचरकला, वार्ड 2 और वार्ड 12 के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र की समस्त पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे भ्रमण कर अति कमजोर बच्चों का वजन लेकर सत्यापन करें और कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों को तुरंत पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) भेजना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर उनका स्वास्थ्य सुधारा जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सतत निरीक्षण के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की सभी अनियमितताओं को दूर किया जाए तथा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने को प्राथमिकता दी जाए।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

कड़कड़ाती ठंड में कलेक्टर जमुना भिडे का मानवीय पहल: रात में ओरछा नगर पहुँचीं, जरूरतमंदों को बाँटे कंबल और गर्म कपड़े

निवाड़ी

निवाड़ी जिले में बढ़ रही शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण रात के समय सड़क किनारे रहने वाले गरीब परिवार, मजदूर और छोटे बच्चे अत्यधिक संकट झेल रहे हैं। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा राहत उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक हो गया था।

इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर जमुना भिडे ने बीती रात अचानक ओरछा नगर का दौरा किया। रात्रि भ्रमण के दौरान उन्होंने खुले स्थानों पर ठंड से काँप रहे बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों की स्थिति को नज़दीक से देखा।

मानवीय संवेदनाओं से भरा कदम

ठिठुरते लोगों को देखकर कलेक्टर जमुना भिडे ने तात्कालिक राहत के रूप में कंबल, शॉल और गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने स्वयं हाथों से ठंड से जूझ रहे बच्चों और महिलाओं को कंबल पहनाए।

लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें रात्रि विश्राम, भोजन और अन्य सुविधाएँ सुरक्षित रूप से मिल रही हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी की जाए और कोई भी व्यक्ति शीतलहर के कारण परेशानी में न रहे।

अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रात्रि निरीक्षण के दौरान उनके साथ मौजूद थे

  • सुनील वाल्मीकि

  • तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि:

  • नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, धर्मशालाओं और सड़क किनारे रहने वाले परिवारों की सूची तुरंत तैयार की जाए।

  • सभी को समय पर कंबल, गर्म कपड़े और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

  • प्रशासन की टीमें रात में भी निगरानी करती रहें।

  • स्वास्थ्य विभाग शीतलहर से प्रभावित लोगों के लिए विशेष मेडिकल सहायता तैयार रखे।

  • जनता में प्रसन्नता, कलेक्टर की पहल की सराहना

कलेक्टर के इस रात्रि भ्रमण ने स्थानीय नागरिकों को राहत और भरोसा दिया है। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय पर की गई यह पहल ठंड से प्रभावित गरीब परिवारों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगी। कई लोगों ने कलेक्टर के मानवीय संवेदनाओं से प्रेरित इस कदम की सराहना की। रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता

जिला – जालौन
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज