Home Blog Page 10

पीएम श्री राइका सिकन्दरपुर भैंसवाल में अभिभावक–शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों की प्रगति पर गहन चर्चा

0

   भगवानपुर (रुड़की)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर भैंसवाल के प्रांगण में प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में कक्षा-वार छात्र–छात्राओं के अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रों की उपस्थिति, विषयवार प्रगति, प्रबंधन व्यवस्था और विद्यालय अनुशासन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अभिभावकों को इन बिंदुओं पर अधिक जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

संवोधित करते हुए प्रवक्ता विश्वास कुमार ने कहा कि “मजबूत शैक्षिक वातावरण के निर्माण में अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। घर पर बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें और उन्हें पढ़ाई-लिखाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करते रहें।”

बैठक में शिक्षक दीवान सिंह टोलिया, कल्पना बड़थ्वाल, संदीप कुमार कौशिक, प्रमोद कुमार कपरुवान, सुशील कुमार सैनी, मोहनराज कन्याल, मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार, देवीपाल सिंह, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, शिवानी प्रकाश, प्रीति भारद्वाज, कार्यालय कर्मचारी जितेन्द्र हलदर, कल्पना देवी, आनंद सिंह नेगी, अंकुर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ और अभिभावक उपस्थित रहे।

– विश्वास कुमार, रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)

थाना मांट पुलिस ने बलवा करने वाले 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

मथुरा / मांट। थाना मांट पुलिस ने ग्राम दरबे में हुए उपद्रव, मारपीट, पत्थरबाजी और पुलिस टीम से अभद्रता के मामले में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार 29 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 3:05 बजे चन्द्रवीर के अड्डा, वाहद ग्राम दरवे में की।

ग्रामीणों के दो पक्ष लाठी-डंडे और सरिया लेकर आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान ईंट-पत्थर चलने से रास्ता अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभियुक्तों ने धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पत्थरबाजी में एक काली थार और ALTO कार क्षतिग्रस्त हुई।

थाना मांट पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 258/25 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं7 CLA एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आठ अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

  1. मुकेश पुत्र राजवीर सिंह (36 वर्ष)

  2. केशव देव पुत्र गंगाधर (40 वर्ष)

  3. सत्यवीर पुत्र बल्लो (62 वर्ष)

  4. रनवीर पुत्र रेशम सिंह (35 वर्ष)

  5. प्रेमवीर पुत्र रेशम सिंह (40 वर्ष)

  6. विजय सिंह पुत्र रेशम सिंह (58 वर्ष)

  7. भगवान पुत्र भूपसिंह (56 वर्ष)

  8. हैमसिंह पुत्र बुद्ध सिंह (24 वर्ष)

सभी का संबंध गांव दरबे व चौकड़ा, थाना मांट, जनपद मथुरा से है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश, सत्यवीर आदि पर पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज रह चुके हैं।

  • निरीक्षक अपराध संजीव कुमार

  • उ0नि0 आशीष कुमार

  • हे.का. मुकेश कुमार

  • हे.का. मलिखान सिंह

  • हे.का. मधुवेन्द्र सिंह

  • हे.का. सुनील कुमार

  • हे.का. राजकुमार

  • रिपोर्ट : राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़

एसपी देहात ने राया थाने का औचक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

राया (मथुरा)।
मथुरा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने मंगलवार को थाना राया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसओ बृजभूषण शर्मा भी उपस्थित रहे।

थाना परिसर का गहन निरीक्षण

एसपी देहात ने थाना परिसर पहुंचकर

  • विभिन्न अभिलेखों,

  • मालखाना,

  • हवालात,

  • एवं महिला सहायता डेस्क
    की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

थाना निरीक्षण के बाद एसपी देहात ने राया कस्बा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की तथा निर्देश दिए कि—

  • कस्बे के सभी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें।

  • खराब कैमरों को तत्काल ठीक कराया जाए।

  • संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

जनता से सौम्य व्यवहार और अपराध पर सख्ती के निर्देश

पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए एसपी देहात ने कहा—

  • जनता से शालीन व सौम्य व्यवहार रखें।

  • अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर तुरंत एवं कड़ी कार्रवाई करें।

  • रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी एवं नियमित किया जाए।

जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

स्टेट हेड – राहुल शर्मा, Gujarat Pravasi News

हरिद्वार में अस्मिता शूटिंग बॉल लीग का भव्य आयोजन, मोंटफोर्ट स्कूल ने जीता खिताब

हरिद्वार (उत्तराखंड)।
हरिद्वार यूनिवर्सिटी के परिसर में आज अस्मिता शूटिंग बॉल लीग का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसमें शहर की कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेटियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित हुई इस लीग ने हरिद्वार में एक नई मिसाल कायम कर दी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को और अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए कई विशिष्टजन मौजूद रहे, जिनमें—

  • ललित मोहन अग्रवाल

  • अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता

  • PVC आदेश आर्य

  • वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल

  • कर्नल डी.के. यादव

  • लेफ्टिनेंट रजिस्ट्रार सुमित चौहान

  • SAI की असिस्टेंट डायरेक्टर इफरा हसन

  • शूटिंग बॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल
    शामिल थे।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में जोरदार खेल देखने को मिला।

  • मोंटफोर्ट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

  • दूसरे सेमीफाइनल में सेंटेंस स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया।

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मां सरस्वती स्कूल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दून स्कूल को मात दी।

फाइनल मैच रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा।

मोंटफोर्ट स्कूल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेंटेंस स्कूल को 3–0 सेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इस जीत ने मोंटफोर्ट की टीम को प्रतियोगिता का प्रथम चैंपियन बनने का गौरव दिलाया।

क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि शोभाराम प्रजापति (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) रहे।
समारोह में

  • पारस सैनी

  • महासचिव सूरज रोड
    सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महासचिव सूरज रोड ने बताया कि यह लीग हरिद्वार में पहली बार आयोजित की गई है और इसमें 200 बेटियों ने हिस्सा लेकर इतिहास रचा है।
उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा—
“जब तक खेलेगी नहीं बेटी, तब तक कैसे बढ़ेगी बेटी।”

कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में
सैम अली, अभिषेक कुमार, नीरज सिंह, सावन, अर्श, तनु शर्मा, विनोद, विनी
आदि का विशेष योगदान रहा।

Report – Dr. Alok Kumar Dwivedi, Gujarat Pravasi News

एनसीसी दिवस पर उत्कृष्ट कर्मियों और कैडेट्स का सम्मान

रुड़की/हरिद्वार (उत्तराखंड)।
78वें एनसीसी दिवस के अवसर पर आज एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में 84 उत्तराखंड बटालियन, एनसीसी रुड़की के एक मिलिट्री इंस्ट्रक्टर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा दो उत्कृष्ट कैडेट्स को उनके सराहनीय योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष मेजर जनरल रोहन आनंद, अपर महानिदेशक, एनसीसी ने की। इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी भी उपस्थित रहे।

  • हवलदार राजेंद्र सिंह – मिलिट्री इंस्ट्रक्टर

  • संदीप बुड़ाकोटी – डाटा एंट्री ऑपरेटर

  • यूओ रजत रावत – कैडेट

  •   यूओ अनंत चौहान – कैडेट

यूओ रजत रावत ने अपने दो वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान

  • बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स

  • एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स

  • माउंटेनियरिंग एवं रेस्क्यू कोर्स
    सभी में अल्फा ग्रेड प्राप्त कर बटालियन का नाम गौरवान्वित किया।

वहीं यूओ अनंत चौहान ने पिछले वर्ष तिरुचिरापल्ली में आयोजित इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया तथा जीवी मावलंकर शूटिंग स्पर्धा, भोपाल हेतु उत्तराखंड से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल अमन कुमार सिंह ने दूरभाष पर सभी सम्मानित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान मिलने से संपूर्ण वाहिनी में उत्साह एवं प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार भट्ट, प्रशिक्षण प्रभारी रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, सूबेदार मेजर अमर सिंह रावत, सूबेदार पंकज पाल, सूबेदार सुरेश कुमार, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूरन सिंह, हवलदार अजय वीर, नायक अभिषेक, डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्म सिंह, सुनील भाई, राजवीर, सुभाष सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Report – Dr. Alok Kumar Dwivedi, Gujarat Pravasi News

श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने नवीनीकृत साहित्य विस्तार पटल का किया लोकार्पण

लखनऊ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के विशेष प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने आज इंदिरानगर सेक्टर–9 स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में नवीनीकृत साहित्य विस्तार पटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “ज्ञान जीवन का प्रकाश है और जीवन मूल्यों की सुरभि है।”

डॉ. पण्ड्या ने वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखण्ड ज्योति के शताब्दी वर्ष में सभी साधकों और कार्यकर्ताओं को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भागीदारी हेतु प्रेरित किया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेशों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

युगऋषि द्वार का उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्मित युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वार के उद्घाटन से हुई। इसके बाद मुख्य द्वार पर श्रीमती शशी गंगवार व अन्य बहनों ने आरती कर स्वागत-अर्चना की।

डॉ. पण्ड्या ने फीता काटकर साहित्य विस्तार पटल में प्रवेश किया तथा युगऋषि द्वारा रचित साहित्य विथिका एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने साहित्य विस्तार केंद्र के शिलान्यास पट्ट का भी अनावरण किया।

गरिमामय स्वागत एवं सम्मान

सभागार में देवमंच को प्रणाम कर पहुँचे श्रद्धेय पण्ड्या जी का स्वागत श्रीमती निर्मला पाण्डेय ने तिलक लगाकर किया।
ट्रस्टी श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती कमला सक्सेना, श्रीमती अर्चना निरंजन और श्रीमती सावित्री शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट किए।
श्री वी.के. श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री विपिन सहाय यादव और श्री बी.पी. सविता ने माल्यार्पण किया जबकि श्री एम.के. निरंजन ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

स्थानीय पार्षद श्री मुकेश सिंह चौहान का भी डॉ. पण्ड्या ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्रेरणादायक उद्बोधन

अपने उद्बोधन में डॉ. पण्ड्या ने कहा,
“ज्ञान वह प्रकाश है जो जीवन को दिशा देता है, विचारों को संस्कार देता है और जीवन मूल्यों को सुगंधित बनाता है।”

मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री उमानन्द शर्मा ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का संचालन किया।

www.gujaratpravasi.com   Cont..8141022666

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब आधार कार्ड जन्म तिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू करते हुए आधार कार्ड को जन्म तिथि (Date of Birth) के प्रमाण के रूप में मान्य करने पर पूर्णतः रोक लगा दी है। राज्य के प्लानिंग विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि आधार कार्ड किसी भी प्रकार के जन्म प्रमाण पत्र से प्रमाणित नहीं होता, इसलिए इसे जन्म तिथि का विश्वसनीय एवं वैध दस्तावेज़ नहीं माना जा सकता।

राज्य के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, प्रवेश प्रक्रियाओं, लाइसेंस, प्रमाणपत्रों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार न किया जाए।

सरकारी कामकाज में जन्म तिथि के लिए अब केवल—
➡️ वैध Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र)
को ही आधिकारिक आधार माना जाएगा।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश के लाखों नागरिकों को प्रभावित करेगा, क्योंकि कई विभागों में अब तक आधार कार्ड को DOB प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता था। नए आदेश के बाद विभिन्न आवेदन प्रक्रियाओं, दस्तावेज़ वेरिफिकेशन और सरकारी सेवाओं में तात्कालिक बदलाव लागू कर दिए गए हैं। इससे कई लंबित आवेदनों की प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

लेबर कोड लागू, लेकिन हालात जस के तस: आउटसोर्सिंग कर्मियों की आवाज़ फिर गूंजी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
केंद्र सरकार द्वारा पुराने 29 श्रम कानूनों को हटाकर बनाए गए चार नए लेबर कोड को लागू हुए काफी समय बीत चुका है। इनका उद्देश्य कर्मचारियों को समय पर वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, सामाजिक सुरक्षा और स्पष्ट अधिकार उपलब्ध कराना था।
लेकिन आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मियों की जमीनी स्थिति में अब तक कोई ठोस सुधार नजर नहीं आता।

नए नियमों के अनुसार समय पर वेतन और ओवरटाइम का भुगतान अनिवार्य है, किंतु वास्तविकता यह है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज भी वेतन के लिए विभागों और एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट की सुरक्षा का प्रावधान भी कागजों तक सीमित दिखाई देता है—जिम्मेदारी लेने को न ठेकेदार तैयार, न विभाग।

ग्रेच्युटी के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए एक वर्ष की नौकरी पर इसका अधिकार दिया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारियों को ‘कर्मचारी’ की श्रेणी में ही नहीं माना जाता, जिससे वे इस लाभ से वंचित रह जाते हैं।
इसी तरह, प्रत्येक कर्मचारी को नियुक्ति पत्र देने का नियम स्पष्ट है, फिर भी कई विभागों में श्रम कानून का नाम आते ही अधिकारी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करते हैं।

स्थिति यह है आउटसोर्सिंग कर्मचारी प्रतिदिन वेतन, सुरक्षा, छुट्टी, सामाजिक सुरक्षा और स्थिरता जैसी मूलभूत मांगों को लेकर भटक रहे हैं, लेकिन समाधान अभी भी दूर है।

इन हालातों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—
जब नियमों का पालन करने वाला कोई नहीं, तो नए लेबर कोड लागू करने का वास्तविक लाभ आखिर किसे मिल रहा है?
क्या आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मी इन कानूनों का कोई फायदा देख पाएंगे, या सब कुछ केवल फाइलों और रिपोर्टों तक सीमित रह जाएगा?

www.gujaratpravasi.com   Cont..8141022666

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलआरसी एवं डीसीसी की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

निवाड़ी, मध्य प्रदेश।
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में डीएलआरसी (District Level Review Committee) एवं डीसीसी (District Consultative Committee) की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं—जमा एवं साख अनुपात (CD Ratio), विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति तथा वितरण की वर्तमान स्थिति—की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2025 के शेष ऋण लक्ष्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएँ। सरकारी योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के लिए विभागीय समन्वय को और प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, रिज़र्व बैंक के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा ऋण प्रायोजक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

નૂતન વર્ષમાં આત્મનિર્ભરતાનો સંકલ્પ: સંતરામપુરમાં “આત્મનિર્ભર ભારત સ્નેહમિલન” ઉજવાયું

નવું વર્ષ, નવી ઊર્જા – આત્મનિર્ભર ભારત સ્નેહમિલન
સંતરામપુર તાલુકાના મોટી ભુગેડી ખાતે આજે આત્મનિર્ભર ભારત સંકલ્પ અભિયાન અંતર્ગત ૧૩૨ નં. સંતરામપુર વિધાનસભાની ૮ – ગોઠીબ જિલ્લા પંચાયત સીટ દ્વારા “આત્મનિર્ભર ભારત સ્નેહમિલન” કાર્યક્રમનું આયોજન કરવામાં આવ્યું. કાર્યક્રમની અધ્યક્ષતા વિસ્તારના ધારાસભ્ય ડૉ. કુબેરભાઈ ડીંડોરે કરી.

આ અવસરે “હર ઘર સ્વદેશી, ઘર–ઘર સ્વદેશી”ના સંકલ્પને જીવનમાં ઉતારવાનો સૌએ એકમતથી સંકલ્પ વ્યક્ત કર્યો. સ્વદેશી અપનાવવાની પ્રતિબદ્ધતા આર્થિક આત્મનિર્ભરતાની દિશામાં મહત્વપૂર્ણ કદમ ગણાવવામાં આવી.

મટદાર યાદી વિશેષ સુધારણા અભિયાન (SIR) અંતર્ગત માર્ગદર્શન પણ પૂરું પાડવામાં આવ્યું.

કાર્યક્રમમાં મહીસાગર જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખ બાબુભાઈ પટેલ, જિલ્લાના પ્રમુખ દશરથસિંહ બારીયા,Santરામપુર તાલુકા મંડળ પ્રમુખ ભરતભાઈ પટેલ, મહામંત્રી તેરસિંગભાઈ નિનામા, Santરામપુર તાલુકા પંચાયત પ્રમુખ હરેશભાઈ વળવાઈ, પ્રદેશ આદિજાતિ મોરચા પ્રમુખ રમેશભાઈ ભાભોર, જિલ્લામાંના સભ્ય પ્રકાશભાઈ કટારા, સર્પંચગણ, શક્તિકેન્દ્રના પ્રમુખો અને મોટી સંખ્યામાં કાર્યકર્તાઓ ઉપસ્થિત રહ્યા.

રિપોર્ટર: વનરાજ રાવલ, સવાદદાતા – પંચમહાલ, મહીસાગર, દાહોદ

www.gujaratpravasi.com    Cont..8141022666