Home Blog Page 39

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरण

📍 कानपुर उत्तर प्रदेश

 एडीसीपी यातायात महोदया श्रीमती अर्चना सिंह की उपस्थिति में पतारा कस्बा, शम्भुआ पुल के नीचे एवं बिधनू नहर के पास सागर हाईवे (NH-34) पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दोपहिया वाहन चालकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, कानपुर नगर द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जनसहयोग से 100 हेलमेट का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य:-

* दोपहिया चालकों में हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर जागरूकता फैलाना

* सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना

* ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना

* समाजिक संस्थाओं को यातायात जागरूकता अभियानों से जोड़ना

* लोगों को प्रेरित करना कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और दूसरों को प्रेरित करें

* यातायात पुलिस और आमजन के बीच सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना

• दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाना

कार्यक्रम में एसीपी घाटमपुर श्री कृष्णकांत, प्रदायी संस्था के प्रतिनिधि,टीआई दक्षिण जोन (प्रथम) व संबंधित थानों का पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

“अपनी बहन से किए वादे को निभाइए – हेलमेट पहनिए, जिंदगी बचाइए!”

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की ओर से आप सभी को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें – यही है अपनों के लिए सच्चा उपहार।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर – हर सफर, हर डगर पर,आपके साथ

UP Police 
Kanpur Nagar
Traffic Police
Uttar Pradesh

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

सोशियोक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की पहली बैठक आयोजित हुई।

📍दिल्ली

दिनांक 7 अगस्त 2025 को सोशियोक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. राघव चंद्र नाथ ने की। इस बैठक में दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. बिजय कुमार झा, डॉ. राघव चंद्र नाथ, डॉ. नाहीद बी, डॉ. प्रतीक्षा दीक्षित, डॉ. एसएम खोठ, डॉ. सुसंता सरकार, डॉ. उदय मोदक, डॉ. प्रण कानाई रॉय, डॉ. राकेश सावलानी, सोनाली, फकियाह खानम, डॉ. संजीत विश्वास आदि प्रमुख थे।

बैठक में संगठन की गवर्निंग बॉडी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. बिजय कुमार झा अध्यक्ष और डॉ. राघव चंद्र नाथ महासचिव बने। यह निर्णय लिया गया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कल्याण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना होगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर चर्चा की और इसके विकास के लिए अपने सुझाव दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए, डॉ. राघव चंद्र नाथ ने कहा कि संगठन का भविष्य उज्ज्वल होगा और यह वैश्विक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

एनसीसी प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

रुड़की। हरिद्वार। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में दस दिवसीय प्री थल सेना शिविर – प्रथम का आयोजन फोनिक्स विश्वविद्यालय, रुड़की में किया जा रहा है । कैंप में प्रतिभाग करने हेतु बटालियन के 452 कैडेट्स व प्री थल सेना शिविर में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड राज्य से 99 चयनित कैडेट्स पहुंचे हैं ।


शिविर का शुभारंभ आज ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी द्वारा किया गया, कैंप में उपस्थित सभी 551 एनसीसी कैडेटस को प्रोत्साहित करते हुए ब्रिगेडियर महोदय ने कहा कि जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं व शिविर में आयोजित गतिविधियों को कैडेट के व्यक्तित्व में अत्यंत प्रभावी होना बताया गया । ब्रिगेडियर भंडारी द्वारा कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया और बताया गया कि यह एक ऐसी विद्या है जो सारा जीवन आपके काम आएगी, एक अनुशासित सिपाही को जीवन में बंदूक चलाना जरूर आना चाहिए । कैम्प कमांडेंट ले कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि कैडेट्स को इस कैंप में ड्रिल, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग, जेडीऑफअस व हेल्थ एंड हाइजीन आदि के बारे में विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी व इसके उपरांत उत्तराखंड राज्य के चयनित दल द्वाराथल सेना कैम्प, नई दिल्ली द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा ।

इस कैम्प में कैडेट्स को शारीरिक व मानसिक रूप से जांचा परखा जाएगा । इस अवसर पर ग्रुप कमांडर द्वारा उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों से आए हुए एनसीसी कैडेट्स के लिए इस कैम्प के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्था के चेयरमैन चैरब जैन को धन्यवाद प्रेषित किया व कैम्प की सुव्ययवस्थित आयोजन कराने हेतुविश्वविद्यालय केयर टेकर विक्रांत कुमार का भी धन्यवाद किया ।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन आलोक कण्डवाल,कैम्प अदजुडेंट कैप्टन धर्म सिंह, कैंप क्वार्टर मास्टर सेकंड ऑफिसर पारस कुमार, सेकंड ऑफिसर आलोक भूषण, मीडिया प्रभारी थर्ड ऑफिसर अरुण कुमार, थर्ड ऑफिसर अनुज कुमार, सीटीओ उपासना, सीटीओ शाहिना प्रवीन, सीटीओ जसवंत सिंह, सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार पंकज कुमार पाल, सूबेदार सुरेश चंद्र, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, ईएसएम कैप्टन विजेंद्र सिंह, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूरन सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार भरत सिंह, हवलदार जगत सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार विनोद, हवलदार संदीप, ईएसम सतेंद्र सिंह, ईएसम सुबोध कुमार, ईएसम मंगल सिंह,कार्यालय अधीक्षक “प्रशिक्षण” रवि कपूर, धर्म सिंह, सन्दीप बुड़ाकोटी, सुनील भाई, सुभाष, राजवीर, वाहन चालक विमल कुमार, रोहित कुमार डिमरी, अरुण यादव, अनुज गिरी, राकेश, लोकेंद्र, रविन्द्र आदि उपस्थित रहे ।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

एनसीसी प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

रुड़की, हरिद्वार।
84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में दस दिवसीय प्री थल सेना शिविर – प्रथम का आयोजन फोनिक्स विश्वविद्यालय, रुड़की में प्रारंभ हुआ। शिविर में बटालियन के 452 कैडेट्स सहित उत्तराखंड राज्य से चयनित 99 कैडेट्स—कुल 551 प्रतिभागी शामिल हुए।

शिविर का शुभारंभ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में अनुशासन के महत्व और शिविर में मिलने वाले प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने विशेष रूप से फायरिंग प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यह विद्या सदा जीवन में सहायक सिद्ध होगी।

कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने बताया कि कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग, जेडी ऑफ अस, हेल्थ एंड हाइजीन आदि विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चयनित दल आगे नई दिल्ली में आयोजित थल सेना शिविर में प्रतिभाग करेगा।

कार्यक्रम में डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन आलोक कण्डवाल, कैम्प अदजुडेंट कैप्टन धर्म सिंह, सेकंड ऑफिसर पारस कुमार, आलोक भूषण, मीडिया प्रभारी थर्ड ऑफिसर अरुण कुमार, अनुज कुमार, सीटीओ उपासना, शाहिना प्रवीन, जसवंत सिंह सहित सेना के अनेक अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर चेयरमैन चैरब जैन और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विक्रांत कुमार को विशेष धन्यवाद दिया गया।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

ब्लॉक स्तरीय शिक्षक चुनाव में सुबोध नयन अध्यक्ष निर्वाचित

रुड़की, हरिद्वार। ब्लॉक स्तरीय राजकीय शिक्षक संघ रुड़की ब्लॉक के चुनाव में सुबोध नयन अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर लाल सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद पर मंजू सिंह तथा संयुक्त मंत्री पद पर जस्मनेदर कुमार निर्वाचित हुए।
नई कार्यकारिणी के गठन पर ब्लॉक के शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

रुड़की में 288 मध्य रेजीमेंट में रक्षाबंधन, साध्वी प्राची ने जवानों को दी देशभक्ति की सौगात

📍 रुड़की, हरिद्वार
रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर… 288 मध्य रेजीमेंट के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व आज कुछ खास अंदाज़ में मनाया गया।


देशभक्ति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश करते हुए, डॉक्टर साध्वी प्राची ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी… और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा —
“देश के वीर जवान हमारी शान हैं… उनकी समृद्धि और सुरक्षा के लिए मेरी हर प्रार्थना है।”

इस सादे लेकिन भावुक कार्यक्रम में गुजरात प्रवासी न्यूज़ के सह संपादक, डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन का यह पर्व साबित करता है कि चाहे सीमा पर तैनात हों या घर से दूर, देश के सिपाही हमेशा हमारे दिल के करीब हैं

संवाददाता: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, गुजरात प्रवासी — रुड़की, हरिद्वार

निवाड़ी में परमार्थ संस्था का अभियान: “पीने के गंदे पानी से आज़ादी” की ओर एक सार्थक कदम

📍 निवाड़ी, मध्य प्रदेश

बरसात के मौसम में बढ़ते जलजनित रोगों की आशंका को देखते हुए, परमार्थ समाजसेवी संस्था ने “जल समृद्धि परियोजना” के अंतर्गत “पीने के गंदे पानी से आज़ादी” नामक एक विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर, निवाड़ी से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को स्वच्छ जल के महत्व और जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत परमार्थ संस्था द्वारा निवाड़ी जिले के अधिकांश गांवों में वाटर फिल्टर का वितरण भी किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके और डायरिया, टाइफाइड, पीलिया जैसी बीमारियों से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जागरूकता रथ गाँव-गाँव जाकर पोस्टर, पम्पलेट और ऑडियो माध्यमों से लोगों को शिक्षित करेगा। इसमें स्वच्छ जल के महत्व, जलजनित रोगों के लक्षण, कारण और उनके निवारण से जुड़ी सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।

परमार्थ संस्था के प्रतिनिधि मनोज ने जानकारी दी कि यह अभियान आगामी पांच महीनों तक चलाया जाएगा और हर गांव में जाकर लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही शौचालय उपयोग एवं स्वच्छता के महत्व पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

यह अभियान जल जीवन मिशन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक कल्याण विभाग, तथा जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश के लक्ष्यों के साथ समन्वय में चलाया जा रहा है।

📌 रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश
📺 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

10 दिवसीय प्री-थल सेना शिविर प्रथम का आयोजन प्रारंभ

📍 इमलीखेड़ा, रुड़की, हरिद्वार
🗓️ दिनांक – 07 अगस्त 2025 से

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा, हरिद्वार में 10 दिवसीय प्री-थल सेना कैंप प्रथम का आयोजन आरंभ हो गया है। इस शिविर में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों सहित हरिद्वार जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 554 एनसीसी कैडेट्स और 9 एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं।

शिविर का शुभारंभ कैडेट्स के बायोमेट्रिक पंजीकरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी कैडेट्स को विशेष रूप से शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग, दूरी का अनुमान, फील्ड सिग्नल आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह शिविर दिन-रात आयोजित किया जा रहा है, जिससे कैडेट्स को थल सेना जैसी जीवनशैली का अनुभव हो सके।

प्रशिक्षण के उपरांत चयनित कैडेट्स 22 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाले प्री-थल सेना कैंप द्वितीय में भी प्रतिभाग करेंगे।

कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने प्रशिक्षण शिविर हेतु विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के लिए संस्था के चेयरमैन चैरब जैन का धन्यवाद किया। साथ ही, शिविर के समुचित संचालन हेतु केयरटेकर विक्रांत कुमार की भी सराहना की।

शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले प्रमुख अधिकारी व स्टाफ में शामिल हैं:

  • डिप्टी कैम्प कमांडेंट: कैप्टन आलोक कांडवाल

  • एकाउंट ऑफिसर: संतोष भट्ट

  • कैम्प अडजुटेंट: कैप्टन धर्म सिंह

  • सेकंड ऑफिसर: पारस कुमार, आलोक भूषण

  • मीडिया प्रभारी: थर्ड ऑफिसर अरुण कुमार

  • थर्ड ऑफिसर: अनुज कुमार

  • ट्रेनिंग टीम: सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज कुमार पाल, सुरेश चंद्र, सुनील सिंह, राजेश

  • ईएसएम और हवलदार स्टाफ: कैप्टन विजेंद्र सिंह, केशवानंद, हवलदार पूर्ण, दीपक, भरत सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, विनोद, संदीप, सतेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, मंगल सिंह आदि

  • प्रशासनिक सहयोग: कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, जीसीआई किरन, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, संदीप बुड़ाकोटी, सुभाष, राजवीर, सुनील, राकेश, रविंदर आदि

शिविर में सैन्य अनुशासन, शारीरिक दक्षता और देशभक्ति की भावना का विशेष रूप से संचार किया जा रहा है।

🖊️ सह संपादक – डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम सक्रिय

📰 कानपुर नगर समाचार
📅 दिनांक: 05 अगस्त 2025

कानपुर नगर।
कमिश्नरेट कानपुर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीमों द्वारा मंगलवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर – 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076, चाइल्डलाइन – 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, महिला समर्पण सेवा – 181 आदि नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, UPCOP मोबाइल ऐप से प्राप्त होने वाली नागरिक सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया गया।

टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से सुरक्षा एवं सहायता प्राप्त करने की विधि को भी सरलता से समझाया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

टीमों ने महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और उनके प्रति सुरक्षा एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

✍🏻 सम्वाददाता – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन उरई, उत्तर प्रदेश
🗞️ गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

445वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापना सम्पन्न – नैतिक शिक्षा की ओर एक सशक्त पहल

दिनांक: 05 अगस्त 2025
स्थान: लखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ द्वारा संचालित ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 445वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापना कार्यक्रम भौतिकीय एवं निर्णय विज्ञान विद्यापीठ, अंबेडकर विश्वविद्यालय कैंपस, रायबरेली रोड, लखनऊ के पुस्तकालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खंडों का वाङ्मय स्थापित किया गया।

यह वाङ्मय गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री श्रीमती अर्चना गुप्ता द्वारा लोक कल्याण हेतु पुस्तकालय को भेंट किया गया। उन्होंने उपस्थित संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भी वितरितकी।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक श्री उमानंद शर्मा ने कहा –
“ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।”

विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आर० के० मित्तल ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह छात्रों के नैतिक व बौद्धिक विकास के लिए प्रेरणास्पद है।
इस अवसर पर प्रो० बाल चन्द्र यादव, डॉ० ज्योति पाण्डेय, प्रो० कमान सिंह, डॉ० नीलम गुप्ता सहित अनेकगणमान्यशिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में श्री उमानंद शर्मा, श्री देवेंद्र सिंह, श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों – भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, एवं रसायन शास्त्र – के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह आयोजन विचार क्रांति अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा, जो युवाओं में नैतिकता, साहित्यिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने हेतु समर्पित है।

संवाददाता: पंकज कुमार गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, लखनऊ