Home Blog Page 40

अमरोली में विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

आशीष कुमार शुक्ला

अमरौली पुलिस और सिविल अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राजस्थान के पाली निवासी और वर्तमान में अमरोली क्षेत्र के जलाराम नगर में रहने वाले भावेश पुरोहित रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं और अपनी पत्नी खुशबूकुमारी और उसके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। सोमवार सुबह भावेश हमेशा की तरह दुकान पर चला गया, जिसके बाद दोपहर में खुशबूकुमारी ने घर पर पंखे और दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी कल दोपहर पति के घर आने पर मिली। घटना के बाद अमरोली पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला गुजरात प्रवासी न्यूज़ सूरत अहमदाबाद

मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए 4 से 11 जुलाई तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 1000 बसें चलाएगा

मथुरा ब्रेकिंग न्यूज: गुजरात प्रवासी न्यूज

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम 🚎 मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर परिवहन एमडी श्री मासूम अली सरवर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मेला में प्रतिभाग करने वाले, सात क्षेत्रों, आगरा क्षेत्र 250 बसें, अलीगढ़ क्षेत्र 150 बसें, गाजियाबाद क्षेत्र 150 बसें, मेरठ क्षेत्र 100 बसें, इटावा क्षेत्र 150 बसें मुरादाबाद क्षेत्र 100 बसें बरेली क्षेत्र 100 बसें, के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक की गई। निर्देश दिए गए कि मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी क्षेत्र, कुल आवंटित 1000 बसों की पूरी संख्या में अपने अपने क्षेत्र से डबल क्रू 📣 📢, के साथ समय से बसें मथुरा डिपो आगरा क्षेत्र को मेला अवधि 4 जुलाई से 11 जुलाई तक के लिए उपलब्ध कराएंगे।

किसी भी ब्रेकडाउन 📢या बस खराबी को ⚔️ करने के लिए तत्काल तकनीकी टीम अटेंड करेगी। तीन संवेदनशील पाइंट पर क्रेन भी तात्कालिक रूप से उपलब्ध रहेंगी।

धौलीप्याऊ पार्किंग ग्राउंड, गोवर्धन चौराहा, अड़ींग, जमुनाबत, महमूदपुर, एवं बाबा जयगुरुदेव चौराहे पर इंटरसैपटर क्यूआरटी टीम, जाम आदि किसी भी समस्या के हल कराने हेतु उपलब्ध रहेगी। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा कराई जाएगी, बसें भूतेश्वर बस स्टेशन एवं मालगोदाम स्थित रेलवे गेट नं 2 से संचालित की जायेंगी, गोवर्धन जाने का मार्ग गोवर्धन चौराहा अड़ींग होकर होगा और वापसी का मार्ग गोवर्धन सोंख मंडी, नरहौली चौराहा धौलीप्याऊ होकर होगा।

मथुरा गोवर्ध 🌧️ जाने और गोवर्धन मथुरा वापस आने का समान किराया 50/ रु रहेगा। कोई क्रू अपनी बस छोड़ कर नहीं जायेगा और सड़क पर खड़ी करके जाम की स्थिति पैदा नहीं करेगा।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ. प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह ने थाना कोहना क्षेत्र स्थित बड़ी कर्बला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

पंकज कुमार गुप्ता

कानपुर ब्रेकिंग दिनांक 26.06.2025 को

▶️ उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु किए गए प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों और आयोजित होने वाली सभाओं में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

▶️ महोदय द्वारा विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विशेष बल दिया गया।

▶️ इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज भी उपस्थित रहे।

UP Police Kanpur Nagar

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

आगामी जगन्नाथ रथयात्रा के दृष्टिगत रूट चेकिंग

पंकज कुमार गुप्ता

कानपुर ब्रेकिंग-रथयात्रा-2025 के अवसर पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर निर्धारित रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख मार्गों, रथ संचालन पथ, भीड़ नियंत्रण बिंदुओं, व ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट्स की गंभीरता से जांच की गई तथा संबंधितअधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

– रथयात्रा मार्ग पर बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा।

– CCTV कवरेज व कंट्रोल रूम समन्वय।

महिला सुरक्षा हेतु विशेष तैनाती

– भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती

– ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की समीक्षा।

– श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज व प्रभारी निरीक्षक कलक्टरगंज मौजूद रहे

“जन सहयोग से रथयात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाएगा।”

UP Police Kanpur Nagar

खास रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

27 जून को सूरत में जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 समारोह का विवरण

रजनीश पाण्डेय

सूरत साल के सबसे भव्य आध्यात्मिक उत्सवों में से एक जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सदियों पुरानी परंपरा, मूल रूप से पुरी, ओडिशा से है, जिसमें भगवान जगन्नाथ , उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की वार्षिक यात्रा को विस्तृत रूप से सजाए गए रथों में मनाया जाता है। सूरत में भी, हर साल हज़ारों भक्त खुशी, आस्था और भक्ति के साथ इस दिव्य कार्यक्रम को मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा क्या है?
रथ यात्रा (रथ महोत्सव) भगवान जगन्नाथ की अपनी मौसी के घर की प्रतीकात्मक यात्रा का जश्न मनाता है। जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को भव्य रथों पर रखा जाता है और भक्तों द्वारा खींचा जाता है, जो एकता, समानता और भक्ति का प्रतीक है। यह परंपरा सदियों पुरानी है और भारतीय आध्यात्मिकता में गहराई से निहित है।

सूरत में जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: वह सब जो आपको जानना चाहिए
इस्कॉन मंदिर के पुजारी ने बताया,
“27 जून, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा सूरत रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और इस्कॉन मंदिर की ओर बढ़ेगी।”

सूरत में रथ यात्रा मार्ग:
प्रारंभ : सूरत रेलवे स्टेशन (दोपहर 3 बजे)
के माध्यम से : रिंग रोड अठवा गेट ऋषभ टॉवर रैंडर रोड
समाप्ति : इस्कॉन मंदिर (रात 10 बजे तक)
सूरत रथ यात्रा 2025 की मुख्य विशेषताएं:

वृंदावन से खूबसूरती से तैयार की गई रथ पोशाक 2.5 लाख रुपये की कीमत पर आई है ।
50 कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित यह पोशाक जटिल शिल्प कौशल और भक्ति को दर्शाती है।
मार्ग में आध्यात्मिक संगीत, भजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

भक्तों से अनुरोध है कि वे शामिल हों:
“सूरत वासियों से निवेदन है कि दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे के बीच दर्शन का लाभ लीजिए, प्रसाद लीजिए और अपने जीवन को सफल बनाइए।”

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 सूरत केवल एक त्यौहार नहीं है। यह एक आध्यात्मिक अनुभव है जो समुदायों को भक्ति और उत्सव में एकजुट करता है। 27 जून को अपने कैलेंडर पर चिह्नित करें और सूरत के दिल के माध्यम से इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बने

सब एडिटर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने किया रक्तदान

पंकज कुमार गुप्ता

रक्तदान कर जीवन बचाएं, यह सबसे बड़ा दान है : कलेक्टर

रक्त दान, जीवन दान
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कोई भी 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। आईए हम और आप रक्त दान के पुनीत कार्य में सहभागी बनें, आईए हम रक्तदान करें।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन तथा तथा भारतीय स्टेट बैंक निवाड़ी के तत्वाधान में 24 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्त कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता, यह दान करने से प्राप्त होता है। रक्तदान करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, आयरन का स्तर नियंत्रित रह सकता है, और कैंसर और हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। खुद जागरुक हों, लोगों को जागरूक करें।

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आरसी मलारया, एलडीएम श्री प्रमोद अहिरवार एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

ग्रीन गोल्ड इंटरनेशनल मोंटेसरी स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह

पंकज कुमार गुप्ता

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल

सिलीगुड़ी के रानीडांगा में स्थित व्हाइट बिल्डिंग में ग्रीन गोल्ड इंटरनेशनल मोंटेसरी स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एम. पी. सिंह, डीआईजी बीएसएफ नॉर्थ फ्रंटियर कदमतला और ए. के. सी. सिंह, डीआईजी एसएसबी रानीडांगा ने अपने संबोधन में इस नवाचारी पहल की सराहना की।

डॉ. सविता मिश्रा ने अपने उद्घाटन भाषण में रानीडांगा समुदाय के लिए इस स्कूल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा और बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करेगा।

स्कूल का लोगो अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जारी किया गया। रीता सिंघा, पंचायत अध्यक्ष गोसाईंपुर ग्राम पंचायत ने इस नोबल पहल की सराहना की और स्कूल को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया और इस नवाचारी पहल की सराहना की। डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. करण सिंह जैन, डॉ. फिरोज मोहम्मद, डॉ. तारावती अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और स्कूल की पहल की प्रशंसा की।

अंत में, अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने रिबन काटकर और स्कूल परिसर का भ्रमण कर औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन और तस्वीर सत्र के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा की तैयारी तेज़, गजराज फिर बने परंपरा और सुरक्षा के प्रहरी ।

अश्विन अग्रवाल अहमदाबाद

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद शहर एक बार फिर श्रद्धा और भक्ति में लिपटा हुआ है। प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट और श्रद्धालु मिलकर इस वर्ष की यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं।
इस बार यात्रा में हाथियों की भूमिका खास तौर पर केंद्र में है।
रथयात्रा में शामिल गजराज – यानी हाथी – न सिर्फ शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि रथों की सुरक्षा और परंपरा की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

महंत महेंद्र नाथ का बड़ा बयान:
रथयात्रा आयोजन समिति के प्रमुख मंहत जगदीश महाराज हाथी वाले ने कहा है –

 “ये हाथी केवल जानवर नहीं, ये भगवान के सेवक हैं। ये रथों के सच्चे रक्षक हैं, जो कभी पीछे नहीं हटते।”

 

मंहत जगदीश महाराज हाथी वाले ने बताया कि हाथियों के लिए विशेष व्यायाम, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और स्नान की व्यवस्था की गई है। उनके लिए एक अस्थायी पशु चिकित्सा केंद्र भी बनाया गया है।
गजराजों की संख्या में गिरावट पर चिंता:
हर साल यात्रा में भाग लेने वाले हाथियों की संख्या सीमित होती जा रही है। इसे देखते हुए सरकारी वन विभाग और धार्मिक संस्थाएँ मिलकर संरक्षित प्रजनन केंद्रों की योजना पर काम कर रही हैं।

एक गजराज पर आता है 4 से 5 हज़ार रुपये का रोज़ाना खर्च, जिसमें शामिल हैं:

केला, गन्ना, चना और विशेष घास

नारियल तेल व हल्दी से स्नान

नियमित टीकाकरण और मेडिकल जांच

और महावत का समर्पण, जो हाथियों को परिवार की तरह मानते हैं

पीढ़ियों का संगम:
इस बार सबसे युवा हाथी ‘जानकी’ की उम्र सिर्फ 13 साल है, जबकि सबसे वरिष्ठ गजराज ‘रूपा’ 65 वर्ष की हैं। दोनों इस बार यात्रा की अगुवाई करेंगी।
आस्था, परंपरा और पर्यावरण का अनूठा मेल
रथयात्रा एक बार फिर यह संदेश दे रही है कि परंपराएँ केवल मनुष्यों से नहीं, बल्कि उन पशु साथियों से भी बनती हैं जो हमारी आस्था में सहभागी हैं।
अहमदाबाद में18 किलो मीटर लंबी 148 रथयात्रा देश की दुसरे नंबर रथयात्रा में 19 हाथी भाग लेंगे, जिनमें से चयनित गजराज सबसे आगे नजर आएँगे।

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

पांडेसरा के युवक ने पत्नी के झगड़े से तंग आकर की आत्महत्या पंखे से साड़ी बांधकर आत्महत्या

आशीष कुमार शुक्ला

पांडेसरा निवासी 23 वर्षीय युवक ने पत्नी द्वारा किए जा रहे झगड़े से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है।

भेस्तान पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी और वर्तमान में पांडेसरा क्षेत्र के शंखेश्वर सोसायटी में रहने वाले 23 वर्षीय पंकज रामप्रसाद गुप्ता रंगाई-छपाई मिल में काम कर अपनी पत्नी और परिवार का भरण-पोषण करते थे। पंकज की एक साल पहले ही शादी हुई थी। गुप्ता दंपती में किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। झगड़े से तंग आकर पंकज ने घर में पंखे से साड़ी बांधकर आत्महत्या कर ली। भेस्तान पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला गुजरात प्रवासी न्यूज सुरत अहमदाबाद

स्वपन स्मृति मोंटेसरी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का आयोजन

पंकज कुमार गुप्ता

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल ,स्वपन स्मृति मोंटेसरी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, सिलीगुड़ी और कूचबिहार परिसरों ने वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 और विश्व संगीत दिवस 2025 का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में योग और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जबकि संगीत हमें आनंद और सकारात्मकता प्रदान करता है।

कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग और संगीत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विशेष आकर्षण का केंद्र योग और संगीत के विभिन्न प्रदर्शन रहे, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “वन अर्थ वन हेल्थ” है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंधों को उजागर करना है। विश्व संगीत दिवस संगीत की शक्ति और इसके लोगों को एकजुट करने की क्षमता का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन संगीत के विभिन्न रूपों और शैलियों को प्रदर्शित करने और संगीत प्रेमियों को एक साथ लाने का अवसर प्रदान करता है।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद 

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद