Home Blog Page 34

संगठन की ओर से आपको नए दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

संगठन की ओर से आपको नए दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सदैव निर्धन, गरीब व बेसहारा लोगों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
कानपुर में अपनी टीम को और अधिक मजबूत करते हुए, आप संगठन द्वारा निर्धारित मार्गदर्शन और मूल्यों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की हम कामना करते हैं।

सादर,
पंडित नवीन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 को चार से छः लेन एवं रामवन गमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सुशील कुमार दिवाकर

कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 को चार से छः लेन (चकेरी-इलाहाबाद खण्ड) एवं रामवन गमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग में छतिग्रस्त हुई जिला कारागार के पानी की टंकी के निर्माण हेतु एक्स0सी0एन0 को निर्देशित किया गया है। तथा प्रभावित ग्रामों में पानी निकासी हेतु दोनो तरफ से नाली बनाने के निर्देशित किया गया है। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण 33/11 के0वी0ए0 विद्युत को जल्द से जल्द विद्युत मशीनरी शिफ्ट करने के दिए निर्देश,पी0डब्लू0डी0 रामवन गमन मार्ग के अधिशासी अभियन्ता को मार्ग में आ रहे अवरोधो को 15 दिनों में दूर कराने हेतु निर्देशित किया गया अवरोधों को दूर न कराने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। सक्षम प्राधिकारी को अवशेष कास्तकारों के जल्द भुगतान कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा अधिशासी अभियन्ता रामवन गमन मार्ग को अधिगृहण हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 को चार से छः लेन (चकेरी-इलाहाबाद खण्ड) के अधिशासी अभियन्ता की अनुपस्थित पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रिम बैठक में कारण सहित उपस्थित रहने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 से उपस्थित कर्मचारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होंने पल्हाना उपरहार की आराजी संख्या-105 के प्रतिकर को जल्द से जल्द निर्धारित करने तथा इसी गांव में सड़क निर्माण मे आने वाली बाधा को इसी माह दूर कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम परसरा में स्थित वि़द्युत पोल को हटवाने के सम्बन्ध में अवर अभियंता को विद्युत अभियंता से संपर्क कर कार्य को जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने रामवन गमन मार्ग के पैकेज 04 के अन्तर्गत ग्राम-गेरीली, ढेरहा, अंदावा एवं फरीदपुर के अवरोध को 15 दिन के अन्दर हटवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर,सक्षम प्राधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा, रवीन्द्र पाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता रामवन गमन मार्ग राजस्व निरीक्षक त्रियुगी नारायण, राजस्व निरीक्षक सहित सभी अधिशासी अभियंता अवर अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट सुशील कुमार दिवाकर कौशाम्बी

🌳 वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, खिलाड़ियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 🌿

पीरपुरा, रुड़की (हरिद्वार):गुजरात प्रवासी न्यूज
वीर्य शौर्य क्रिकेट अकैडमी के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अकैडमी के उदीयमान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे मनोयोग से पौधे लगाए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अकैडमी के निदेशक अवतार सिंह ने कहा, “वर्तमान समय में वृक्षारोपण ही पृथ्वी को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है। जितने अधिक वृक्ष होंगे, उतना ही शुद्ध वातावरण हमें प्राप्त होगा।” उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से वृक्षारोपण करते रहेंगे।

इस अवसर पर अकैडमी के संरक्षक सुधांशु गोयल, अजय गोयल, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अमन वर्मा, ग्राउंडमैन बहादुर यादव, विशाल चौधरी, गिरीश रतूड़ी, हिमांशु, सोनी, गौरव, उमेश कुमार, अब्दुल रहमान और आलोक द्विवेदी सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

डॉ आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज रुड़की हरिद्वार

सावरकुंडला: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सद्भावना ग्रुप ने बांटे 1000 से अधिक पौधे, विधायक और उषामैया का मिला आशीर्वाद

सावरकुंडला (अमरेली) –  गुजरात प्रवासी न्यूज

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, सावरकुंडला के प्रमुख सामाजिक संगठन सद्भावना ग्रुप द्वारा रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक भव्य पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम रिद्धि सिद्धि चौक पर आयोजित हुआ, जहां 1000 से अधिक फूलदार और औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। पौधों में गुलाब, टैगर, जामुनफली, टैगोर, लाल कॉटन, ग्रीन कॉटन, जासुद, ग्रीन टी और करंज जैसे विभिन्न प्रजातियाँ शामिल थीं। यह पहल सामाजिक वानिकी रेंज सावरकुंडला एवं वन विभाग के सहयोग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य उषा मैया (शिव दरबार आश्रम, कानातलाव) के आशीर्वाद और स्थानीय विधायक श्री महेशभाई कसवाला की विशेष उपस्थिति में हुआ। विधायक ने ‘ग्रीन संडे, ग्रीन सावरकुंडला’ की दिशा में यह कदम बताते हुए सद्भावना ग्रुप की सराहना की।

पौध वितरण के लिए पहले से ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। सुबह 10 बजे से ही चौक पर पौधे लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे शहरवासियों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उत्साह साफ परिलक्षित हुआ।

सद्भावना ग्रुप ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल शहर को हरियाली से समृद्ध करने का प्रयास किया गया, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण की भावना भी प्रबल की गई। संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार की जनसहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित करता रहेगा।
 गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल का निरीक्षण व आवश्यक दिशा-निर्देश..

कानपुर ब्रेकिंग  गुजरात प्रवासी न्यूज
दिनांक 28.06.2025 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा सर्किल सीसामऊ एवं सर्किल अनवरगंज क्षेत्र में मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु स्थल पर पहुंचकर जुलूस के साथ भ्रमण किया गया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।
🔸 जुलूस में शामिल ताजियादारों एवं आयोजकों से संवाद करते हुए श्रीमान द्वारा अपील की गई कि सभी झंडों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप ही रखें, ताकि बिजली के तारों आदि से किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
🔸 त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने व समन्वय बेहतर रखने हेतु ताजियादारों से सहयोग की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से विधिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
🔸 बीट उप निरीक्षक / बीट आरक्षियों को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशील स्थलों पर नियमित गश्त करते हुए हर गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें एवं असामाजिक तत्वों की पहचान होते ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।🔸 स्थानीय नागरिकों एवं धार्मिक आयोजकों से भी आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार कीअफवाह 
   
🔸भ्रामक सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे न फैलाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
🔸 CCTV कैमरों की सक्रियता व फूटेज की नियमित निगरानी करने, ड्रोन से निगरानी के समुचित उपयोग तथा नियंत्रण कक्ष से लगातार सम्पर्क बनाए रखने के लिए भी सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र
गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

रथयात्रा में बेकाबू हुआ नर हाथी, बड़ी अनहोनी टली

(Ashwin Agarwal)

अहमदाबाद, 27 जून 2025:
अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की 148वीं वार्षिक रथयात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खाड़ीया के ‘देसाई की पोल’ इलाके में तेज डीजे साउंड के कारण एक नर हाथी ‘बाबूलाल’ बेकाबू हो गया। इसके साथ चल रही दो मादा हाथियाँ ‘जानकी’ और ‘रानी’ को भी एहतियातन यात्रा से हटाकर नियंत्रण में रखा गया है। वर्तमान में रथयात्रा 15 हाथियों के साथ शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही है।
कोई गंभीर मामला नहीं:
अहमदाबाद नगर निगम के प्राणी संग्रहालय के सुपरिटेंडेंट और वरिष्ठ वन्य-चिकित्सक डॉ. आर.के. साहू ने बताया कि, “हाथियों को तेज ध्वनि और भीड़ के शोर से असहजता हुई थी। सामान्य उपचार तहत मस्तिष्क में मेडीसिन दी गई है। और शांत वातावरण में कुछ समय बिताने के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कोई गंभीर मामला नहीं है।”
घायलों का मौके पर उपचार:
घटना के दौरान दो श्रद्धालु हल्के रूप से घायल हुए। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे का उपचार मौके पर ही कर दिया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सराहनीय:
प्रशासन, महावतों और वन विभाग की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बेकाबू हाथियों को शांत परिसर में स्थानांतरित किया। पूर्व विधायक भूषण भट्ट ने कहा, “स्थिति असामान्य थी, परंतु प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।”
रथयात्रा की शुरुआत और सुरक्षा प्रबंध:
रथयात्रा की विधिवत शुरुआत सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से हुई। ‘पहिंद विधि’ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने निभाई, वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने प्रातः 4 बजे ‘मंगल आरती’ में भाग लिया।
यात्रा में शामिल वाहन व दल:
हाथी: 18 (वर्तमान में 15
सजाए ट्रक: 101
अखाड़े: 30
भजन मंडलियाँ: 18
बैंड: 3
सुरक्षा व्यवस्था:
पुलिस बल: 24,000 जवान
ड्रोन: 41
CCTV कैमरे: 227+
AI आधारित कैमरे: 25
16 किलोमीटर की यह रथयात्रा श्रद्धा व उत्साह के साथ जारी है।
प्रशासन की चुस्ती और डॉक्टरों की सतर्कता से संकट टला, और रथयात्रा पूर्ण श्रद्धा व उत्सव भाव के साथ अपने मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।

अमरोली में विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

आशीष कुमार शुक्ला

अमरौली पुलिस और सिविल अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राजस्थान के पाली निवासी और वर्तमान में अमरोली क्षेत्र के जलाराम नगर में रहने वाले भावेश पुरोहित रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं और अपनी पत्नी खुशबूकुमारी और उसके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। सोमवार सुबह भावेश हमेशा की तरह दुकान पर चला गया, जिसके बाद दोपहर में खुशबूकुमारी ने घर पर पंखे और दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी कल दोपहर पति के घर आने पर मिली। घटना के बाद अमरोली पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला गुजरात प्रवासी न्यूज़ सूरत अहमदाबाद

मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए 4 से 11 जुलाई तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 1000 बसें चलाएगा

मथुरा ब्रेकिंग न्यूज: गुजरात प्रवासी न्यूज

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम 🚎 मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर परिवहन एमडी श्री मासूम अली सरवर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मेला में प्रतिभाग करने वाले, सात क्षेत्रों, आगरा क्षेत्र 250 बसें, अलीगढ़ क्षेत्र 150 बसें, गाजियाबाद क्षेत्र 150 बसें, मेरठ क्षेत्र 100 बसें, इटावा क्षेत्र 150 बसें मुरादाबाद क्षेत्र 100 बसें बरेली क्षेत्र 100 बसें, के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक की गई। निर्देश दिए गए कि मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी क्षेत्र, कुल आवंटित 1000 बसों की पूरी संख्या में अपने अपने क्षेत्र से डबल क्रू 📣 📢, के साथ समय से बसें मथुरा डिपो आगरा क्षेत्र को मेला अवधि 4 जुलाई से 11 जुलाई तक के लिए उपलब्ध कराएंगे।

किसी भी ब्रेकडाउन 📢या बस खराबी को ⚔️ करने के लिए तत्काल तकनीकी टीम अटेंड करेगी। तीन संवेदनशील पाइंट पर क्रेन भी तात्कालिक रूप से उपलब्ध रहेंगी।

धौलीप्याऊ पार्किंग ग्राउंड, गोवर्धन चौराहा, अड़ींग, जमुनाबत, महमूदपुर, एवं बाबा जयगुरुदेव चौराहे पर इंटरसैपटर क्यूआरटी टीम, जाम आदि किसी भी समस्या के हल कराने हेतु उपलब्ध रहेगी। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा कराई जाएगी, बसें भूतेश्वर बस स्टेशन एवं मालगोदाम स्थित रेलवे गेट नं 2 से संचालित की जायेंगी, गोवर्धन जाने का मार्ग गोवर्धन चौराहा अड़ींग होकर होगा और वापसी का मार्ग गोवर्धन सोंख मंडी, नरहौली चौराहा धौलीप्याऊ होकर होगा।

मथुरा गोवर्ध 🌧️ जाने और गोवर्धन मथुरा वापस आने का समान किराया 50/ रु रहेगा। कोई क्रू अपनी बस छोड़ कर नहीं जायेगा और सड़क पर खड़ी करके जाम की स्थिति पैदा नहीं करेगा।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ. प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह ने थाना कोहना क्षेत्र स्थित बड़ी कर्बला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

पंकज कुमार गुप्ता

कानपुर ब्रेकिंग दिनांक 26.06.2025 को

▶️ उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु किए गए प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों और आयोजित होने वाली सभाओं में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

▶️ महोदय द्वारा विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विशेष बल दिया गया।

▶️ इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज भी उपस्थित रहे।

UP Police Kanpur Nagar

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

आगामी जगन्नाथ रथयात्रा के दृष्टिगत रूट चेकिंग

पंकज कुमार गुप्ता

कानपुर ब्रेकिंग-रथयात्रा-2025 के अवसर पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर निर्धारित रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख मार्गों, रथ संचालन पथ, भीड़ नियंत्रण बिंदुओं, व ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट्स की गंभीरता से जांच की गई तथा संबंधितअधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

– रथयात्रा मार्ग पर बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा।

– CCTV कवरेज व कंट्रोल रूम समन्वय।

महिला सुरक्षा हेतु विशेष तैनाती

– भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती

– ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की समीक्षा।

– श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज व प्रभारी निरीक्षक कलक्टरगंज मौजूद रहे

“जन सहयोग से रथयात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाएगा।”

UP Police Kanpur Nagar

खास रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद