पीरपुरा, रुड़की (हरिद्वार):गुजरात प्रवासी न्यूज
वीर्य शौर्य क्रिकेट अकैडमी के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अकैडमी के उदीयमान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे मनोयोग से पौधे लगाए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अकैडमी के निदेशक अवतार सिंह ने कहा, “वर्तमान समय में वृक्षारोपण ही पृथ्वी को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है। जितने अधिक वृक्ष होंगे, उतना ही शुद्ध वातावरण हमें प्राप्त होगा।” उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से वृक्षारोपण करते रहेंगे।
इस अवसर पर अकैडमी के संरक्षक सुधांशु गोयल, अजय गोयल, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अमन वर्मा, ग्राउंडमैन बहादुर यादव, विशाल चौधरी, गिरीश रतूड़ी, हिमांशु, सोनी, गौरव, उमेश कुमार, अब्दुल रहमान और आलोक द्विवेदी सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
डॉ आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज रुड़की हरिद्वार






