Home Blog Page 35

कलेक्टर का सख्त निर्देश कक्षा 5 व 8 के बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन न भेजें

निवाड़ी (मध्य प्रदेश)।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
🔹 निरीक्षण में कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के आदेश  
  • गाइड/कुंजी मिलने पर नाराज़गी, शिक्षकों को नोटिस जारी
  • अभिभावकों से अपील – बच्चों को ट्यूशन न भेजें
  • मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच, अनियमितता पर अनुबंधित समूह हटाने के निर्देश
  • प्रयोगशालाओं को कार्यात्मक व स्मार्ट कक्षाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 5 के छात्रों के पास निजी गाइड/कुंजी मिलने पर उन्होंने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की और संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छात्र केवल पाठ्यपुस्तकों से ही अध्ययन करें, निजी प्रकाशन की गाइड/कुंजी का प्रयोग किसी भी हालत में न करें।
कक्षा 8 के छात्रों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन क्लास में न भेजें। उन्होंने शिक्षकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने अनुबंधित समूह को तत्काल हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए।
इसके अलावा उन्होंने विद्यालय प्रयोगशालाओं को कार्यात्मक बनाने, विज्ञान व गणित विषयों के लिए स्मार्ट कक्षाओं का प्रभावी उपयोग करने और छात्रों को पुस्तकालय की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।
इस निरीक्षण में संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
✍️ रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

मोहन के विचारों से दूर कांग्रेस, स्वदेशी का नया सुदर्शन चक्र: पीएम मोदी का गुजरात से राष्ट्रवादी संदेश

अहमदाबाद | विशेष संवाददाता
प्रकाशन तिथि: 26 अगस्त 2025

गुजरात के निकोल में एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि “जो गांधीजी को ‘बापू’ कहते हैं, वे उनके विचारों को नहीं, केवल उनकेनाम का उपयोग हैं। करते

प्रधानमंत्री ने कहा:

 “मोहनचंद गांधी के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी उनके आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वच्छता के विचारों को आत्मसात नहीं किया। उन्होंने सिर्फ नाम भुनाया, विचार नहीं अपनाए।”
सुदर्शन चक्र’ की राजनीति: अब राष्ट्र की रक्षा और रचना दोनों जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा:

“आज भारत का ‘सुदर्शन चक्र’ सिर्फ रक्षा के लिए नहीं, राष्ट्र निर्माण के लिए घूम रहा है। ये चक्र स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, और संकल्प शक्ति से चलता है – जो गांधीजी के असली विचार हैं।”

यह बयान स्पष्ट रूप से राजनीतिक दलों को संकेत देता है कि अब राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भरता की राजनीति रक्षा और विकास दोनों के लिए अपरिहार्य हो चुकी है।ऑपरेशन सिंदूर: नया भारत, नई नीति

प्रधानमंत्री ने हाल ही में सम्पन्न ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा:

 “अब भारत 22 मिनट में आतंक की नाभि पर वार करता है। यह नया भारत अब चुप नहीं बैठता – ये जवाब देता है, और वो भी मुंहतोड़।”
विकास नहीं, सत्ता की राजनीति करती रही कांग्रेस: पीएम मोदी का तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक सत्ता भोगी, लेकिन आत्मनिर्भर भारत के लिए कभी कोई नीति नहींबनाई। उन्होंने कहा:

 “बापू ने जो रास्ता दिखाया – स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, गांव की शक्ति – उसे कांग्रेस ने कभी नहीं अपनाया। गांधी का नाम इस्तेमाल किया, लेकिन रास्ता छोड़ दिया।”
₹5477 करोड़ की योजनाओं से गुजरात को नया आयाम

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गांधीनगर और महेसाणा में कुल ₹5477 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि:

 “यह केवल ईंट और सीमेंट का काम नहीं, यह जन आकांक्षाओं का उत्तर है। गुजरात अब देश का नहीं, दुनिया का इंडस्ट्रियल इंजन बन रहा है।”
गुजरात बना स्वदेशी और वैश्विक औद्योगिक शक्ति का संगम

वडोदरा में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, दाहोद में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और साणंद-धोलेरा में सेमीकंडक्टर प्लांट भारत के आत्मनिर्भर मॉडल को मजबूती दे रहे हैं। पीएम ने बताया कि:

 “अब गुजरात का डेयरी मॉडल फिजी जैसे देशों में भी चर्चा का विषय बन गया है। यह भारत की सॉफ्ट पॉवर है।”
विपक्ष के लिए स्पष्ट संदेश: नाम से नहीं, काम से राष्ट्र बनता है

इस दौरे के माध्यम से पीएम मोदी ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया कि:

 “जो केवल नाम का उपयोग करते हैं, वे इतिहास में खो जाते हैं। जो विचारों को जीते हैं, वे भविष्य बनाते हैं।”

PM मोदी ने गुजरात दौरे में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधीजी के नाम का उपयोग किया, पर विचारों को नहीं अपनाया। ऑपरेशन सिंदूर और ‘सुदर्शन चक्र’ से दिया आत्मनिर्भर भारत का स्पष्ट संदेश।
 मोहन के विचारों से भटकी कांग्रेस, मोदी ने सुदर्शन चक्र से दिया स्वदेशी का राष्ट्रवादी संदेश”

सौराष्ट्र की धरती पर भव्य ‘अलखयात्रा’

सावरकुंडला। धर्मजागरण समन्वय समिति, सौराष्ट्र प्रांत द्वारा भाद्रपद सुद बीज के पावन अवसर पर सोमवार को भव्य ‘अलखयात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा सावरकुंडला से प्रारंभ होकर सताधारमें संपन्न हुई।

यात्रा में 2100 से अधिक वाहन, 100 से ज्यादा संत और हजारों धर्मप्रेमी शामिल हुए। रथ, घोड़े, डीजे और ढोल-नगाड़ों से सजी यह यात्रा अमरेली और बगसरा से होते हुए विसावदर में मुख्य यात्रा से मिली और सताधार पहुंची।

21 गांवों में भव्य स्वागत

अलखयात्रा ने सावरकुंडला से सताधार तक 21 गांवों का मार्ग तय किया। नेसडी, इगोराला, केराला, चलाला, मीठापुर, धारी, प्रेमपरा, लालपुर सहित गांवों में भक्तों ने रंगोली, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और प्रसाद से यात्रियों का स्वागत किया। साथ ही जगह-जगह पानी, चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी की गई।

सताधार में धर्मसभा

सताधार पहुंचने के बाद अपागीगा के स्थान पर दिव्य धर्मसभा का आयोजन हुआ। पूज्य विजयबापू और 100 से अधिक संतों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र की एकता पर प्रवचन दिए। लोक साहित्यकार मायाभाई अहीर ने भी प्रेरक विचार रखे।

यह अलखयात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सौराष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण बनी।

📌 मुख्य बिंदु – अलखयात्रा 2025

  • 🚩 2100 से अधिक वाहन यात्रा में शामिल

  • 🙏 100+ संत-महंत और हजारों भक्तों की सहभागिता

  • 🌸 21 गांवों में रंगोली, पुष्पवर्षा और प्रसाद से स्वागत

  • 🐎 रथ, घोड़े, डीजे और ढोल-नगाड़ों से यात्रा में उल्लास

  • 🥤 रास्तेभर पानी, चाय, शरबत, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था

  • 📖 सताधार में दिव्य धर्मसभा – विजयबापू व संतों के प्रवचन

  • 🇮🇳 संदेश – भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय

📍 संवाददाता – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

जैन मूर्ति कला की बारीकियों से रूबरू हुईं छात्राएं

📍 मथुरा
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मथुरा के इतिहास विभाग की लगभग 100 छात्राओं ने शैक्षिक पर्यटन के अंतर्गत जैन संग्रहालय, मथुरा का भ्रमण किया। छात्राओं ने यहां मथुरा मूर्ति निर्माण शैली में निर्मित जैन मूर्तियों की बारीकियों को समझा और प्रोजेक्ट कार्य हेतु सामग्री एकत्र की।

जिला संग्रहालय के पूर्व उच्च अधिकारी डॉ. गिर्राज प्रसाद शर्मा ने छात्राओं को जैन तीर्थंकरों और लाल बलुआ पत्थर से बनी मूर्तियों की विशेषताओं से अवगत कराया। वहीं प्रवक्ता डॉ. मांडवी राठौर ने जैन प्रतिमा विज्ञान का विस्तार से परिचय दिया।

शोध कार्य को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जानकारी को और सशक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए हमारी ऐतिहासिक संस्कृति और विरासत का शोध करना अत्यंत आवश्यक है।

भ्रमण के दूसरे चरण में छात्राओं ने जवाहर बाग, मथुरा का भी अवलोकन किया और वहां के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व को समझा। शैक्षिक दल का नेतृत्व इतिहास विभाग की अध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. माधवी राठौर ने किया।

इस शैक्षिक यात्रा में कला संकाय की प्रवक्ता डॉ. मनोरमा कौशिक, पंकज कनिका अग्रवाल, डॉ. रचना एवं दामोदर घोष सहित छात्राएं साइना और मुस्कान भी सम्मिलित रहीं।

✍️ जिला संवाददाता – संगीता यादव, मथुरा
📌 गुजरात प्रवासी न्यूज़

कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन महाकाल 2.0, भूमाफिया और सफेदपोश अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

   📍 कानपुर

कानपुर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन महाकाल 2.0 की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत भूमाफिया, सफेदपोश अपराधी, जालसाज और दबंग तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने एक समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों पर दो से अधिक शिकायतें दर्ज होंगी, उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।यह अभियान कानपुर में अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन में पुलिस पर विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 संवाददाता: किशोर मोहन गुप्ता, गुजरात प्रवासी न्यूज़,        कानपुर-अहमदाबाद

अलीगढ़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

📍 अलीगढ़, 24 अगस्त 2025

रघुनाथ उपभोक्ता जागरण कल्याण समिति, अलीगढ़ के तत्वावधान में साईं मार्शल आर्ट्स, प्राग मिल कंपाउंड, रामघाट रोड, अलीगढ़ पर एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र चौधरी, डॉ. ए.के. शर्मा, डॉ. अभिनव जैन, डॉ. डी.के. वर्मा, डॉ.  एस.के. गोण, डॉ. आकांक्षा सिंह तथा सी.एच. अजय सिंह (संस्थापक, सत्यम मानव सेवा संस्थान) ने सक्रिय योगदान दिया।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और उन्हें नि:शुल्क OPD परामर्श, ECG जांच, रक्तदान की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही, रक्त की जांच रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई।

यह आयोजन समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिसमें चिकित्सा सेवा और मानवता की भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

✍️ संवाददाता: जितेंद्र भारद्वाज, गुजरात प्रवासी न्यूज़, नोएडा-अहमदाबाद

सीकेएनकेएच फाउंडेशन कछार ने दी शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि

📍 सिलचर, असम

“चलो कुछ न्यारा करते हैं” फाउंडेशन की कछार जिला समिति ने महान क्रांतिकारी शहीद शिवराम राजगुरु की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राजगुरु के शौर्य, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही देशभक्ति गीत गाए गए और उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

इस आयोजन का संचालन फाउंडेशन की कछार जिला समिति की सदस्या पल्लवी तिवारी एवं सदस्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर नम्रता चौबे, श्वेता तिवारी, अंशु तिवारी, नंदिनी तिवारी, सौरभ तिवारी, परिणीधि तिवारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

पूरे भारत के 8,000 प्रतियोगियों को पछाड़कर झाँखी सुहागिया बनी चैंपियन

हैदराबाद। गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला के पीठवड़ी गाँव की 13 वर्षीय झाँखी भगीरथभाई सुहागिया ने राष्ट्रीय UCMAS अबेकस एवं मानसिक गणित प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

इस प्रतियोगिता में देशभर से 8,000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रतिभागियों को केवल आठ मिनट में बिना पेन-पेपर या कैलकुलेटर के 200 सवाल हल करने की चुनौती दी गई थी। झाँखी ने असाधारण मानसिक गणित क्षमता का परिचय देकर सबको पीछे छोड़ दिया।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे गुजरात का गौरव बढ़ा है।
अन्य विजेताओं में नेविल नाकराणी (तीसरा स्थान), मोहम्मद हमज़ा (चौथा स्थान), श्रेयांश नाकराणी और चेष्टा सुहागिया (ट्रॉफी विजेता) भी शामिल रहे।

अबेकस पद्धति से बच्चों में केवल गणना कौशल ही नहीं, बल्कि ध्यान, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और दबाव में निर्णय क्षमता भी विकसित होती है। झाँखी की जीत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी संदेश है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से उत्कृष्टता पाई जा सकती है।

✍️ संवाददाता : गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

446वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापित

बाराबंकी। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत अर्णव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड सी.एन.एस. हॉस्पिटल, सतरिख में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 446वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्त्री श्रीमती सरोज श्रीवास्तव ने अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य हेतु यह वाङ्मय भेंट किया और उपस्थित छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका प्रदान की।

मुख्य संयोजक उमानन्द शर्मा ने कहा— “ज्ञानदान पूर्वजों के लिये सच्ची श्रद्धांजलि है।”
इस अवसर पर डॉ. नीलम गुप्ता और श्रीमती सरोज श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का समापन वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रभूनाथ दास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस मौके पर डॉ. प्रतिभा सचान (चेयरमैन), डॉ. प्रभूनाथ दास (वाइस प्रिंसिपल), श्री अरविन्द त्रिपाठी (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. मैथिव जोसेफ समेत संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

✍️ संवाददाता : गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद       

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर कड़ा रुख, कलेक्टर व एसपी को सौंपा गया ज्ञापन

 जांजगीर।
केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संस्थान के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जांजगीर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं से हो रही छेड़छाड़ पर अपनी गहरी नाराज़गी प्रकट की। इस मौके पर उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में अंबेडकर जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहाँ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी आश्वासन दिया गया।

इस दौरान चर्चा में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करते हुए सामूहिक स्तर पर प्रतिमाओं की सुरक्षा पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनेश मनहर, दीपक मनहर, सत्यप्रकाश दिवाकर, शिव पात्रे, याशमीन अजगरी खान, गोविंदा सूर्य, बसंत खरे, संजय पाटले, योगेश लहरे, बृज महिलांगे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता किशोर मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज कानपुर अहमदाबाद