Home Blog Page 36

10 दिवसीय प्री थल सेना शिविर द्वितीय का आयोजन प्रारंभ

इमली खेड़ा (रुड़की, हरिद्वार)।

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमली खेड़ा, हरिद्वार में दस दिवसीय प्री थल सेना शिविर द्वितीय का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 22 अगस्त 2025 से संचालित है, जिसमें हरिद्वार जिले के विभिन्न स्कूलों और उत्तराखंड के कई जनपदों से आए कुल 563 एनसीसी कैडेट्स तथा 08 सहयोगी एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं।

शिविर में कैडेट्स को दिन-रात चलने वाले सत्रों में शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग, दूरी का अनुमान, फील्ड सिग्नल जैसी सैन्य विषयक विशेष प्रशिक्षण गतिविधियाँ कराई जा रही हैं। आगमन पर सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण भी किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित कैडेट्स 31 अगस्त 2025 को दिल्ली कैंट में होने वाले प्रतिष्ठित थल सेना कैंप के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट ले. कर्नल अमन कुमार सिंह ने शिविर के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्था के चेयरमैन चैरब जैन का आभार व्यक्त किया और सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए विश्वविद्यालय के केयरटेकर विक्रांत कुमार को धन्यवाद दिया।

शिविर संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, एकाउंट ऑफिसर संतोष भट्ट, कैम्प अदजुडेंट कैप्टन अश्वनी कुमार, कैप्टन विशाल कुमार, लेफ्टिनेंट रमा भट्ट, सेकंड ऑफिसर नीरज नौटियाल, मीडिया प्रभारी थर्ड ऑफिसर अनुज पांडे, थर्ड ऑफिसर सुनीता नौटियाल, केयरटेकर नीलिमा छेत्री सहित एनसीसी के अधिकारी व प्रशिक्षक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कैडेट्स की प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार पंकज कुमार पाल, सूबेदार सुरेश चंद्र, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, ईएसएम ऑनरी कैप्टन विजेंद्र सिंह, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण, हवलदार दीपक, हवलदार भरत सिंह, हवलदार जगत सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार विनोद, हवलदार संदीप, ईएसएम सतेंद्र सिंह, ईएसएम सुबोध कुमार, ईएसएम मंगल सिंह आदि का विशेष योगदान है।

इसके अतिरिक्त कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, जीसीआई किरण, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, संदीप बुड़ाकोटी, सुभाष, राजवीर, सुनील, राकेश, रविंद्र आदि भी कैडेट्स के प्रशिक्षण व अनुशासन के प्रति समर्पित हैं।

संवाददाता डॉ आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज़ रुड़की हरिद्वार अहमदाबाद

GTAA बैठक में उठी तत्काल टिकट, सुरक्षा और टूरिज्म ट्रेन की मांग, DRM वेद प्रकाश बोले – भारतीय रेल बनेगा पर्यटन इंजन”

✍️ (अश्विन अग्रवाल)

📍 अहमदाबाद, 20 अगस्त 2025

भारतीय रेलवे अब केवल यात्रा का साधन नहीं बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और पर्यटन क्षेत्र का “ग्रोथ इंजन” बनने जा रहा है। पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेदप्रकाश ने यह बात ग्लोबल ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (GTAA) के साथ हुई अहम बैठक में कही।

🚆 रेलवे की नई पहलें

DRM वेदप्रकाश ने बताया कि रेलवे का लक्ष्य टूरिज़्म और सामान्य यात्रियों दोनों को सुविधा उपलब्ध कराना है।

टूरिस्ट सर्किट आधारित लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जाएंगी।

आगामी त्योहारों पर स्पेशल हॉलीडे ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

अहमदाबाद स्टेशन पर स्मार्ट कैंटीन मॉडल लागू होगा, जहां यात्री 20 मिनट के ठहराव में गुणवत्तापूर्ण भोजन ले सकेंगे।

स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को स्मार्ट और डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज होगी।

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली योजना और मज़बूत की जाएगी।

❓ तत्काल टिकट सिस्टम पर गंभीर सवाल

नाकोड़ा टूर्स एंड ट्रैवल्स के निदेशक अमित शाह ने बैठक में तत्काल टिकट बुकिंग की पारदर्शिता पर सवाल उठाया।उन्होंने कहा – “तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होते ही 5 मिनट के अंदर 80% टिकट कैसे बुक हो जाते हैं? छोटे एजेंट और आम जनता को मौका ही नहीं मिलता।”

उन्होंने यह भी कहा कि बड़े नेटवर्क वाले एजेंट्स पहले से ही टिकट निकाल लेते हैं, जबकि आम यात्री को “No Room” का संदेश मिल जाता है।
👉 उनका सुझाव है कि IRCTC को स्वतंत्र एजेंसी या तकनीकी ऑडिट सिस्टम लागू करना चाहिए।

🍴 वंदे भारत ट्रेनों में फूड क्वालिटी पर सवाल

अमित शाह ने यह भी जानकारी दी कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों में भी 40–50% यात्री नो-फूड विकल्प चुन रहे हैं।

यात्रियों को भोजन की क्वालिटी पर भरोसा नहीं है।

चाय की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे — “चाय कम, पानी ज्यादा मिलता है।”

🚨 GTAA की प्रमुख मांगें

GTAA अध्यक्ष संकेत शाह ने कहा कि रेलवे और टूरिज़्म सेक्टर की साझेदारी से जीडीपी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने मांग रखी कि –

कंफर्म टिकट पर अवैध यात्रियों की घुसपैठ रोकी जाए।

तत्काल टिकट सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाए।

एजेंट्स को वाजिब कमीशन मिले।संकेत शाह ने बताया कि वर्ष 2024-25 में लगभग 17 करोड़ यात्रियों ने रेलवे से यात्रा की, जिनमें 25 लाख विदेशी सैलानी भी शामिल थे।

🤝 DRM का आश्वासन

DRM श्री वेदप्रकाश ने GTAA को भरोसा दिलाया कि –

रेलवे में सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है।

त्यौहारों पर विशेष पर्यटन ट्रेनें चलाई जाएंगी।

GTAA से मिले सुझाव रेलवे मंत्रालय तक पहुंचाए जाएंगे।

इस बैठक से स्पष्ट हुआ कि रेलवे और टूरिज़्म सेक्टर की साझेदारी से न सिर्फ विदेशी सैलानियों बल्कि घरेलू यात्रियों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। अहमदाबाद जैसे हब से सोमनाथ, द्वारका, कच्छ और उत्तर भारत के लिए टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें शुरू होने की संभावना है।

रेलवे का यह कदम स्थानीय व्यापार, रोजगार, होटल उद्योग और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

www.gujaratpravasinews.com/+91 8141022666 

31 अगस्त को डॉ. श्याम नंदन प्रसाद होंगे सम्मानित

सारण (बिहार), 19 अगस्त।
पटना निवासी सेवा-निवृत्त व्याख्याता एवं विशिष्ट पर्यावरणविद् डॉ. श्याम नंदन प्रसाद को आगामी 31 अगस्त 2025 को छपरा में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उदय इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छपरा में आयोजित विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

डॉ. प्रसाद को यह सम्मान सीकेएनकेएच फाउंडेशन के शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा “शिक्षा एवं समाज” के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया जा रहा है। उन्हें इस अवसर पर “इंस्पिरेशनल एजुकेशन आइकन अवॉर्ड (राज्य पुरस्कार)” से नवाजा जाएगा।

डॉ. श्याम नंदन प्रसाद न केवल शिक्षा और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान कर चुके हैं। वे वर्षों से पर्यावरणीय जागरूकता, स्वच्छता अभियान और प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं।

फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं शिक्षा, समाज कल्याण एवं पुस्तक विभाग के निदेशक श्री प्रीतेश तिवारी ने डॉ. प्रसाद को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।
अपने संदेश में डॉ. प्रसाद ने श्री तिवारी और सीकेएनकेएच फाउंडेशन के पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाददाता : गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

।। अंडर-19 द्वितीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप संपन्न ।।

रुड़की/हरिद्वार।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सुरजन नगर ढंडेरा फाटक, रुड़की में अंडर-19 द्वितीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के संपादक अर्जुन चौधरी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “शूटिंग बॉल खेल जो कभी ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित था, आज शहरी और पहाड़ी इलाकों में भी लोकप्रिय हो रहा है। यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगितामेंबढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन कुंवर संजीव कुमार कुशवाहा और एमडी मनु प्रताप सिंह उपस्थित रहे। आर्मी स्कूल नंबर-1 रुड़की के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुभाष कुमार ने भी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव व चैंपियन सूरज रोड ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता से चुने गए 12 बालक और 12 बालिकाएँ गाज़ियाबाद में होने वाली नेशनल अंडर-19 शूटिंगबॉलचैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

परिणाम

  • बालक वर्ग

    • पहला सेमीफाइनल: उत्तरकाशी बनाम उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर ने 21-12, 21-18 से जीत दर्ज की।

    • दूसरा सेमीफाइनल: देहरादून बनाम चमोली – चमोली ने 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की।

    • फाइनल: चमोली बनाम उधम सिंह नगर – चमोली ने 21-19, 21-18 से जीतकर पहली बार चैंपियनशिप जीती।

  • बालिका वर्ग

    • पहला सेमीफाइनल: हरिद्वार बनाम देहरादून – हरिद्वार ने 21-16, 21-15 से जीत दर्ज की।

    • दूसरा सेमीफाइनल: पौड़ी गढ़वाल बनाम नैनीताल – नैनीताल ने 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की।

    • फाइनल: हरिद्वार बनाम नैनीताल – हरिद्वार ने बड़े अंतर से जीतकर लगातार एक और बार चैंपियन बनने का गौरव पाया।

समापन अवसर

समापन अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ भविष्य में भी आयोजित होती रहनी चाहिए ताकि खिलाड़ी प्रदेश, समाज और परिवार का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में एसोसिएशन देहरादून के सचिव वीरेंद्र चौहान, उत्तराखंड कोच सैम अली, नेशनल रेफरी अभिषेक कुमार, तनु शर्मा, पूर्व नेशनल प्लेयर पुनीत चौधरी, कोच शालू व आसिफ समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, रुड़की–हरिद्वार–अहमदाबाद

“आत्मनिर्भर भारत योजना में मीडिया की भूमिका” विषय पर कानपुर प्रेस क्लब में विचार गोष्ठी

कानपुर।
कानपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार कीर्तिशेष प्रवीण दीक्षित की स्मृति में बुधवार को “आत्मनिर्भर भारत योजना में मीडिया की भूमिका” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रेस क्लब कानपुर, नवीन मार्केट परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई द्वारा दिवंगत पत्रकार प्रवीण दीक्षित को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित समाजसेवी इंद्र मोहन रस्तोगी भी उपस्थित रहे।

मीडिया समाज का दर्पण

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज मीडिया केवल समाज का दर्पण नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनजागरण का सबसे प्रभावी साधन है। मीडिया की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन तक सही रूप में पहुँचे। वक्ताओं ने यह भी माना कि जब तक योजनाओं के लाभार्थियों तक उनकी सटीक जानकारी और पारदर्शिता के साथ पहुँच सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना अधूरी रहेगी।  

पत्रकारिता और समाज का सेतु

कार्यक्रम में मौजूद अन्य पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने भी अपने विचार रखे। उनका कहना था कि मीडिया को समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करना होगा, ताकि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को व्यापक स्तर पर साकार किया जा सके।

सम्मान और संचालन

इस अवसर पर प्रवीण शोध संस्थान द्वारा आयोजित प्रवीण जयंती कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पत्रकार पियूष त्रिपाठी को वरिष्ठ पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार प्रवीन श्रीवास्तव ने किया।

समाजसेवी डॉ. आई. एम. रोहतगी के विचार

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. आई. एम. रोहतगी ने कहा कि पत्रकारिता जगत में समय-समय पर कई बदलाव आए हैं। सरकार ने भी मीडिया क्षेत्र के लिए नई व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई हैं। ऐसे में पत्रकारों को चाहिए कि वे समाज को नई दिशा देने और एक स्वस्थ समाज की स्थापना करने में अपना योगदान दें।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर एमएलसी सलिल विश्नोई, वरिष्ठ समाजसेवी आई. एम. रोहतगी, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, शहर के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

संवाददाता : किशोर मोहन गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, कानपुर–अहमदाबाद

।। शूटिंग बॉल में दम दिखाने हेतु खिलाड़ियों को मिली सौगात।।

0

  रुड़की। हरिद्वार।
मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की में उत्तराखंड शूटिंग बॉल टीम के खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, किट और शूज़ भेंट किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-प्रधानाचार्य ब्रदर आनंद एवं विशिष्ट अतिथि एस. जॉर्ज उपस्थित रहे।

आगामी अंडर-17 सब जूनियर 44वीं नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप, जो 22 से 24 अगस्त तक बोधगया (बिहार) में आयोजित होगी, के लिए 12 बालक और 12 बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव एवं चैंपियन सूरज रोड ने कहा कि उत्तराखंड में यह खेल लगातार लोकप्रिय हो रहा है और खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का सहयोग खिलाड़ियों को नई प्रेरणा दे रहा है।

इस अवसर पर कोच विनोद मुंडापी, दीपिका गोस्वामी, सुमित शर्मा, अभिषेक रोड, अभिषेक कुमार, सैम अली, आसिफ, विकास, तनु शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

✍️ संवाददाता : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, रुड़की-हरिद्वार/अहमदाबाद

आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आमजन की समस्याओं को सुना और 87 आवेदनों पर कार्यवाही की गई।

📍 निवाड़ी, मध्य प्रदेश

  कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। कई मामलों पर मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष के लिए अधिकारियोंको सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। 

इस दौरान सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर आवेदनों की सुनवाई हुई।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एचबी शर्मा, एसडीएम अनुराग निगवाल, डिप्टी कलेक्टर विनीता जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेशभर में इस तरह की जनसुनवाई लगातार हो रही है, ताकि आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।

✍ रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
📺 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

सीकेएनकेएच फाउंडेशन कछार द्वारा वृक्षारोपण – बच्चों की सक्रिय भागीदारी

  📍 सिलचर, असम

सीकेएनकेएच फाउंडेशन कछार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विशेष उत्साह और भागीदारी दिखाई। यह पहल संस्था की संस्कृति और मिशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशामेंएक महत्वपूर्ण कदम रही।पल्लवी तिवारी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में अंशु तिवारी, नंदिनी तिवारी, नम्रता चौबे और दीपांशु चौबे ने मुख्य भूमिका निभाई।

यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर आया बल्कि युवाओं को भी समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के पर्यावरण विभाग ने पल्लवी और उनकी टीम की इस सफल पहल के लिए विशेष प्रशंसा की।

संवाददाता गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

विभाजन पीड़ा को मिली ज़ुबान: डिंपल वरदानी की कहानी से उठे सवाल ।

   ( अश्विन अग्रवाल)

हमें बताया गया कि हम आज़ाद हैं। लेकिन मेरे परदादा सिंध से आते वक्त रास्ते में मार दिए गए। उनका शव तक नहीं मिला। हम रो भी नहीं पाए क्योंकि उस दुःख को सुनने वाला कोई नहीं था।”
यह शब्द हैं डिंपल वरदानी के, जो आज सिंधी विस्थापितों की पीढ़ी की आवाज़ बनकर देश के सामने विभाजन की खामोश त्रासदी को उठा रही हैं।

डिंपल कहती हैं,हम दशकों तक पाकिस्तान में रहे, फिर भारत लौटे — लेकिन यहां भी कोई पूछने वाला नहीं था। 1990 में आए, 43 साल बाद। ये वही भारत था, हमसे बहुत दूरी थी।”
डिंपल मानती हैं कि उन्हें पहली बार ‘अपना दुख राष्ट्रीय स्मृति में दर्ज होता’ तब महसूस हुआ जब 2021 में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की घोषणा हुई।

मोदी जी की उस घोषणा से पहले 70 साल की चुप्पी ने सबसे ज़्यादा चोट पहुंचाई” हमारी बात कभी न पाठ्यपुस्तकों में थी, न संसद में। हम नागरिक होकर भी अदृश्य थे।”

भाजपा प्रवक्ता डॉ. यज्ञेष दवे से बातचीत

हमने जब इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. यज्ञेष दवे से बात की, तो उन्होंने कहा:
विभाजन केवल सीमाओं का पुनर्निर्धारण नहीं था — यह भारत की आत्मा पर गहरी चोट थी। लाखों परिवार उखड़ गए, और दशकों तक राजनीतिक सुविधा के कारण उनकी पीड़ा को नकारा गया।”
उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राजनीतिक फैसला नहीं, नैतिक दायित्व था। भाजपा ने उन आवाज़ों को जगह दी, जिन्हें आज़ादी के बाद भुला दिया गया था। विभाजन कोई भूगोल नहीं, आत्मा पर आधात था।

CAA के संदर्भ में उन्होंने जोड़ा:
नागरिकता संशोधन कानून उन लाखों विस्थापितों की पहचान की बहाली है, जो भारत के ही थे, लेकिन सरकारी फाइलों में अनजान। यह सांस्कृतिक पुनरुत्थान है, न कि कोई राजनीतिक एजेंडा।”

कांग्रेस का रुख: ‘इतिहास को वर्तमान की राजनीति से न जोड़ें’

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस संवाददाता से फोन पर कहा:
हम विभाजन की त्रासदी को राजनीतिक औजार बनाना हमें मंज़ूर नहीं। विभाजन एक जटिल प्रक्रिया थी, सभी राष्ट्रवादी नेताओं ने उस परिस्थितियों को ध्यान रखकर सामुहिक फैसला लिया था, जिसे आज की राजनीति के चश्मे से देखना खतरनाक है।”
लेकिन जब उनसे पूछा गया कि
“70 वर्षों में किसी भी सरकार ने विभाजन पीड़ितों के लिए कोई राष्ट्रीय स्मृति दिवस श्रद्धांजलि अर्पित करने में 55 साल बाद मोदी सरकार द्वारा 13 अगस्त 2021 राष्ट्रीय धोषणा हुई किस तरह देख रहे हो?? कोग्रेस प्रवक्ता ने फोन कटने से पहले उन्होंने इतना कहा मोदी सरकार के11 सालों में रोजाना किसानों के बेरोजगारों, मंहगाई जैसे मुद्दे पर स्मृति काला दिवस है।। किन्तु श्रद्धांजलि पर एक शब्द नहीं बोल पाये।

विभाजन की पीड़ा: आंकड़ों से परे, अनुभवों की गहराई में
वर्ष अनुमानित मौतें विस्थापित लोग

1947 10–20 लाख 1.4 करोड़+
अन्य हज़ारों महिलाओं के अपहरण, बलात्कार सांस्कृतिक जड़ों का विस्थापन
राष्ट्रीय विमर्श की मांग:
इतिहास को सिर्फ किताबों में नहीं, चेतना में जिंदा रखें।

इस विशेष संवाद के बाद स्पष्ट है —
विभाजन की पीड़ा सिर्फ अतीत की बात नहीं, यह आज की पहचान, न्याय और राष्ट्रवाद के प्रश्नों से जुड़ी हुई है।

डिंपल वरदानी जैसे युवा प्रतिनिधि आज उस खाली जगह को भर रहे हैं, जो दशकों तक खाली रही।
वहीं भाजपा इस मुद्दे को सांस्कृतिक न्याय कह रही है,
और कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित स्मृति मान रही है।

लेकिन सवाल अब भी वही है: क्या यह देश उन आवाज़ों को सुनेगा जो 70 साल तक खामोश रहीं ? या एक बार फिर इतिहास को ‘अनदेखा’ करने की गलती दोहराएगा ?

संवाददाता गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

एनएच-34 पर एडीजी यातायात का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश

   📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश | 18 अगस्त 2025

कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री के. सत्यानारायण ने आज एनएच-34 (कानपुर–सागर हाईवे) का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी यातायात श्रीमती अर्चना सिंह, उपजिलाधिकारी घाटमपुर तथा टीआई दक्षिण जोन (प्रथम व द्वितीय) मौजूद रहे।

भ्रमण उपरांत थाना घाटमपुर में NHAI, PWD, परिवहन, खनन, नगर पालिका परिषद, वन, चिकित्सा विभाग एवं हाईवे से जुड़े 6 थाना क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ संयुक्त गोष्ठी आयोजित हुई। इसके पश्चात दक्षिण जोन उपायुक्त कार्यालय में मीडिया ब्रीफिंग की गई।

प्रमुख बिंदु –

1️⃣ “राहवीर/गुड सेमेरिटन स्कीम” एवं “कैशलेस ट्रीटमेंट योजना” का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार।
2️⃣ 19 अगस्त 2025 से एनएच-34 पर दोपहिया चालक व पीछे बैठी सवारी दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई।
3️⃣ हाईवे पर डिवाइडर/बैरियर लगाकर सड़क को दो लेन में परिवर्तित किया जाएगा।
4️⃣ जनता की सुरक्षा हेतु स्पीड कंट्रोल व प्रवर्तन कार्यवाही लागू की जाएगी।
5️⃣ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ठोस कार्ययोजना और बहुविभागीय समन्वय
6️⃣ सड़क की खामियों की मरम्मत तथा अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई
7️⃣ गोल्डन ऑवर में दुर्घटनाग्रस्तों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दिलाने हेतु अस्पतालों को अलर्ट मोड पर।
8️⃣ मीडिया व जनसहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा।

👉 एडीजी यातायात ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और जनता की सहभागिता से ही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

✍️ रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन (उरई)
📰 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद