कानपुर।
रूमा सब्जी मंडी में वी के पैक वेल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मिलने वाले ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और मिनी स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कंपनी के सेल्स हेड शुभम पांडे ने बताया कि इन तकनीकों से किसानों को सिंचाई की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा—
“हमारी कंपनी का सपना है कि किसान की आय सबसे ज्यादा हो, क्योंकि जब किसान की आमदनी बढ़ेगी तभी हर घर का पेट भरेगा।”
कैंप में शामिल किसानों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि नई तकनीक अपनाने से उन्हें फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में लाभ होगा।





















