Home Blog Page 34

एनसीसी प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

रुड़की, हरिद्वार।
84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में दस दिवसीय प्री थल सेना शिविर – प्रथम का आयोजन फोनिक्स विश्वविद्यालय, रुड़की में प्रारंभ हुआ। शिविर में बटालियन के 452 कैडेट्स सहित उत्तराखंड राज्य से चयनित 99 कैडेट्स—कुल 551 प्रतिभागी शामिल हुए।

शिविर का शुभारंभ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में अनुशासन के महत्व और शिविर में मिलने वाले प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने विशेष रूप से फायरिंग प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यह विद्या सदा जीवन में सहायक सिद्ध होगी।

कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने बताया कि कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग, जेडी ऑफ अस, हेल्थ एंड हाइजीन आदि विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चयनित दल आगे नई दिल्ली में आयोजित थल सेना शिविर में प्रतिभाग करेगा।

कार्यक्रम में डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन आलोक कण्डवाल, कैम्प अदजुडेंट कैप्टन धर्म सिंह, सेकंड ऑफिसर पारस कुमार, आलोक भूषण, मीडिया प्रभारी थर्ड ऑफिसर अरुण कुमार, अनुज कुमार, सीटीओ उपासना, शाहिना प्रवीन, जसवंत सिंह सहित सेना के अनेक अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर चेयरमैन चैरब जैन और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विक्रांत कुमार को विशेष धन्यवाद दिया गया।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

ब्लॉक स्तरीय शिक्षक चुनाव में सुबोध नयन अध्यक्ष निर्वाचित

रुड़की, हरिद्वार। ब्लॉक स्तरीय राजकीय शिक्षक संघ रुड़की ब्लॉक के चुनाव में सुबोध नयन अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर लाल सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद पर मंजू सिंह तथा संयुक्त मंत्री पद पर जस्मनेदर कुमार निर्वाचित हुए।
नई कार्यकारिणी के गठन पर ब्लॉक के शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

रुड़की में 288 मध्य रेजीमेंट में रक्षाबंधन, साध्वी प्राची ने जवानों को दी देशभक्ति की सौगात

📍 रुड़की, हरिद्वार
रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर… 288 मध्य रेजीमेंट के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व आज कुछ खास अंदाज़ में मनाया गया।


देशभक्ति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश करते हुए, डॉक्टर साध्वी प्राची ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी… और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा —
“देश के वीर जवान हमारी शान हैं… उनकी समृद्धि और सुरक्षा के लिए मेरी हर प्रार्थना है।”

इस सादे लेकिन भावुक कार्यक्रम में गुजरात प्रवासी न्यूज़ के सह संपादक, डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन का यह पर्व साबित करता है कि चाहे सीमा पर तैनात हों या घर से दूर, देश के सिपाही हमेशा हमारे दिल के करीब हैं

संवाददाता: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, गुजरात प्रवासी — रुड़की, हरिद्वार

निवाड़ी में परमार्थ संस्था का अभियान: “पीने के गंदे पानी से आज़ादी” की ओर एक सार्थक कदम

📍 निवाड़ी, मध्य प्रदेश

बरसात के मौसम में बढ़ते जलजनित रोगों की आशंका को देखते हुए, परमार्थ समाजसेवी संस्था ने “जल समृद्धि परियोजना” के अंतर्गत “पीने के गंदे पानी से आज़ादी” नामक एक विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर, निवाड़ी से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को स्वच्छ जल के महत्व और जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत परमार्थ संस्था द्वारा निवाड़ी जिले के अधिकांश गांवों में वाटर फिल्टर का वितरण भी किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके और डायरिया, टाइफाइड, पीलिया जैसी बीमारियों से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जागरूकता रथ गाँव-गाँव जाकर पोस्टर, पम्पलेट और ऑडियो माध्यमों से लोगों को शिक्षित करेगा। इसमें स्वच्छ जल के महत्व, जलजनित रोगों के लक्षण, कारण और उनके निवारण से जुड़ी सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।

परमार्थ संस्था के प्रतिनिधि मनोज ने जानकारी दी कि यह अभियान आगामी पांच महीनों तक चलाया जाएगा और हर गांव में जाकर लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही शौचालय उपयोग एवं स्वच्छता के महत्व पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

यह अभियान जल जीवन मिशन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक कल्याण विभाग, तथा जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश के लक्ष्यों के साथ समन्वय में चलाया जा रहा है।

📌 रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश
📺 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

10 दिवसीय प्री-थल सेना शिविर प्रथम का आयोजन प्रारंभ

📍 इमलीखेड़ा, रुड़की, हरिद्वार
🗓️ दिनांक – 07 अगस्त 2025 से

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा, हरिद्वार में 10 दिवसीय प्री-थल सेना कैंप प्रथम का आयोजन आरंभ हो गया है। इस शिविर में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों सहित हरिद्वार जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 554 एनसीसी कैडेट्स और 9 एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं।

शिविर का शुभारंभ कैडेट्स के बायोमेट्रिक पंजीकरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी कैडेट्स को विशेष रूप से शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग, दूरी का अनुमान, फील्ड सिग्नल आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह शिविर दिन-रात आयोजित किया जा रहा है, जिससे कैडेट्स को थल सेना जैसी जीवनशैली का अनुभव हो सके।

प्रशिक्षण के उपरांत चयनित कैडेट्स 22 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाले प्री-थल सेना कैंप द्वितीय में भी प्रतिभाग करेंगे।

कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने प्रशिक्षण शिविर हेतु विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के लिए संस्था के चेयरमैन चैरब जैन का धन्यवाद किया। साथ ही, शिविर के समुचित संचालन हेतु केयरटेकर विक्रांत कुमार की भी सराहना की।

शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले प्रमुख अधिकारी व स्टाफ में शामिल हैं:

  • डिप्टी कैम्प कमांडेंट: कैप्टन आलोक कांडवाल

  • एकाउंट ऑफिसर: संतोष भट्ट

  • कैम्प अडजुटेंट: कैप्टन धर्म सिंह

  • सेकंड ऑफिसर: पारस कुमार, आलोक भूषण

  • मीडिया प्रभारी: थर्ड ऑफिसर अरुण कुमार

  • थर्ड ऑफिसर: अनुज कुमार

  • ट्रेनिंग टीम: सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज कुमार पाल, सुरेश चंद्र, सुनील सिंह, राजेश

  • ईएसएम और हवलदार स्टाफ: कैप्टन विजेंद्र सिंह, केशवानंद, हवलदार पूर्ण, दीपक, भरत सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, विनोद, संदीप, सतेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, मंगल सिंह आदि

  • प्रशासनिक सहयोग: कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, जीसीआई किरन, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, संदीप बुड़ाकोटी, सुभाष, राजवीर, सुनील, राकेश, रविंदर आदि

शिविर में सैन्य अनुशासन, शारीरिक दक्षता और देशभक्ति की भावना का विशेष रूप से संचार किया जा रहा है।

🖊️ सह संपादक – डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम सक्रिय

📰 कानपुर नगर समाचार
📅 दिनांक: 05 अगस्त 2025

कानपुर नगर।
कमिश्नरेट कानपुर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीमों द्वारा मंगलवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर – 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076, चाइल्डलाइन – 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, महिला समर्पण सेवा – 181 आदि नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, UPCOP मोबाइल ऐप से प्राप्त होने वाली नागरिक सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया गया।

टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से सुरक्षा एवं सहायता प्राप्त करने की विधि को भी सरलता से समझाया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

टीमों ने महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और उनके प्रति सुरक्षा एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

✍🏻 सम्वाददाता – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन उरई, उत्तर प्रदेश
🗞️ गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

445वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापना सम्पन्न – नैतिक शिक्षा की ओर एक सशक्त पहल

दिनांक: 05 अगस्त 2025
स्थान: लखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ द्वारा संचालित ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 445वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापना कार्यक्रम भौतिकीय एवं निर्णय विज्ञान विद्यापीठ, अंबेडकर विश्वविद्यालय कैंपस, रायबरेली रोड, लखनऊ के पुस्तकालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खंडों का वाङ्मय स्थापित किया गया।

यह वाङ्मय गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री श्रीमती अर्चना गुप्ता द्वारा लोक कल्याण हेतु पुस्तकालय को भेंट किया गया। उन्होंने उपस्थित संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भी वितरितकी।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक श्री उमानंद शर्मा ने कहा –
“ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।”

विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आर० के० मित्तल ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह छात्रों के नैतिक व बौद्धिक विकास के लिए प्रेरणास्पद है।
इस अवसर पर प्रो० बाल चन्द्र यादव, डॉ० ज्योति पाण्डेय, प्रो० कमान सिंह, डॉ० नीलम गुप्ता सहित अनेकगणमान्यशिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में श्री उमानंद शर्मा, श्री देवेंद्र सिंह, श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों – भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, एवं रसायन शास्त्र – के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह आयोजन विचार क्रांति अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा, जो युवाओं में नैतिकता, साहित्यिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने हेतु समर्पित है।

संवाददाता: पंकज कुमार गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, लखनऊ

बीआरसी भगवानपुर सभागार में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन

📍भगवानपुर, हरिद्वार —
बीआरसी भगवानपुर सभागार में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया, जबकि चुनाव अधिकारी भीकम सिंह ने निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया।

पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कपरूवान द्वारा कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई, जिसमें कुल167मतदाताओं में से 157 ने मतदान किया।

🔹 चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

अध्यक्ष पद पर 93 वोट प्राप्त कर ओमप्रकाश सोनकर निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर 101 वोट प्राप्त कर जोनी प्रसाद विजयी घोषित हुए।

मंत्री पद पर 91 वोट प्राप्त कर संगीता राजपूत ने जीत दर्ज की।

संयुक्त मंत्री पद पर महेंद्र सिंह राणा और

महिला उपाध्यक्ष पद पर अल्पना मेहता को निर्विरोध चुना गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में अनिल कुमार, महेश कुमार, सुशील कुमार, विश्वास कुमार, संदीप कुमार शर्मा, रवीन्द्र कुमार, भवनेश पाल, राकेश कुमार, रविन्द्र ममगई, सतेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र गौड, अश्विनी कुमार, शत्रुजीत कमेटियां, अजय कुमार शर्मा, दिवाकर पैन्यूली, रामकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अनिता वर्मा, उर्वशी पंवार, शिवानी प्रकाश, कल्पना बर्नवाल आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे शिक्षक समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। 

 सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज रुड़की, हरिद्वार  अहमदाबाद

समाचार रिपोर्ट – अनूठी पहल पेड़ लगाओ राखी बांधो- रक्षा का संकल्प करो

📍 उन्नाव उत्तर प्रदेश

ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को वृक्ष रक्षा का संकल्प दिलाया

उन्नाव। गत वर्ष से शुरू हुए ग्रीन एंड क्लीन उत्तर प्रदेश अभियान में रोपित किए गए गए हजारों पौधे, उनकी सुरक्षा को लेकर चल रहे प्रयास उन्नाव, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वनों की कटाई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अपनाई जाने वाली परम्परा ‘तरु बंधन’ या ‘वृक्ष रक्षा बंधन’ के नाम से जानी जाती है। कुछ ऐसे ही प्रयासों को लेकर औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा से रक्षाबंधन के पर्व के पूर्व से ही, रोपित किए गए पौधों और पेड़ो को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

ट्री मैन के नाम से मशहूर उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कंट्रोल रूम प्रभारी सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ने बच्चों के साथ विद्यालय में अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों ने बड़ी बड़ी राखियों का निर्माण कर पेड़ो पर बांधी। पांच श्रेष्ठ राखी निर्माण करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बरगद रोपित करने के साथ ही नाटक और गीतों का गायन किया गया। शिक्षक प्रदीप वर्मा ने अनूप मिश्र के साथ मिलकर जनपद उन्नाव के साथ ही प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के इस अनोखे अभियान को शुरू करने की बात कही। सब इंस्पेक्टर औरास ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर पेड़ो की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अनूप मिश्रा ने कहा कि पेड़ पौधों के प्रति जितना पुस्तकों में पढ़ाया जाता है वह सिर्फ काफी नहीं है प्रैक्टिकल रूप में पेड़ पौधों के साथ आत्मीय रिश्ता बना के रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ों को बचाने की मुहिम वर्षों से आगे बढ़ रही है। स्कूल के विद्यार्थी पौधा रोपण करते हैं। उन पौधों पर बड़े उत्साह के साथ राखी बांधकर दिल में एहसास और अनुभव कर सकते हैं कि जंगल उन्हें हर रोज जो जीवन दे रहा है। उसे बचा के रखना बहुत आवश्यक है। इसी को देखते हुए ये मुहिम शुरु की। प्रदीप ने कहा कि पेड़ों को राखी बांधना पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता का एक अनूठा तरीका है, खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर। यह पहल पर्यावरण संरक्षण को धार्मिक आस्था और परंपरा से जोड़ती है, जिससे पेड़-पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया जाता है। साथ ही बताया कि गत वर्ष से अब तक ग्रीन एंड क्लीन उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर 17000 से भी अधिक पौधों को रोपित और जियो टैगिंग कर उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। विद्यालय ने सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी सब इंस्पेक्टर रीना पांडे को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। विद्यालय स्टाफ में शशि देवी, रमनजीत कौर, शाहे खुबा, इंद्रपाल और सभी बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – किशोर मोहन गुप्ता 

जिला – कानपुर नगर 

राज्य – उत्तर प्रदेश

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 6387202969

महिला की हत्या करने.. वाले मां-बेटे को उम्रकैद

सूरत। शहर के सैयदपुरा क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपित मां-बेटे को हत्या के लिए दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और दस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक अरविंद पी. वसोया के मुताबिक, वारदात 19 अक्टूबर, 2019 को हुई थी। अमिता नाम की महिला अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी प्रकाश नारण परमार ने बीड़ी पीने के बाद उसका टुकड़ा अमिता के ऊपर फेंका था। जिस पर उनके बीच झगड़ा शुरु हो गया था। उस समय अन्य पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। बाद में जब अमिता का बेटा जितेन्द्र घर पहुंचा और उसे पड़ोसी की हरकत के बारे में पता चला तो

वह उसे फटकार लगाने गया। उसके साथ मां अमिता भी गई, तभी आरोपी प्रकाश ने जितेन्द्र को तमाचा मार दिया। बाद में अपनी मां बाली परमार को घर से चाकू लाने के लिए कहा और वह ले आई। प्रकाश ने अमिता पर तीन वार किए और बीच बचाव करने आई अन्य एक महिला पर भी वार कर उसे घायल कर दिया। अमिता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अमिता के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। चार्जशीट पेश करने के बाद से मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक अरविंद पी. वसोया आरोपों को साबित करने में सफल रहे। अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपित प्रकाश परमार और बाली परमार को ‘हत्या के लिए दोषी मानते हुए आज्जीवन कारावास और दस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।.

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला गुजरात प्रवासी न्यूज़ सूरत अहमदाबाद