Home Blog Page 29

कानपुर में समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट किये वितरण

  📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश

गंगा नदी में आई बाढ़ का कहर कानपुर, उन्नाव, शुक्लागंज और बिठूर तक फैल गया है। 30 से अधिक गांव डूब चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। गंगा के तेज बहाव से शहर के कई प्रमुख मार्ग कट गए हैं। गंगा बैराज रोड पर लगभग चार हजार परिवारों को शिविरों में रोका गया है। गंगा कटरी में पानी और बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। लोग अपने गांवों से सामान लाने के लिए ट्रैक्टरों और नावों से आवाजाही कर रहे हैं। शिविरों में बच्चों के पास किताबें और बस्ते हैं, लेकिन वे बेबस बैठे हैं। बैकुंठपुर मार्ग से बैराज तक की एक लेन सड़क पर यातायात भी बंद कर दिया गया है।

           

बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए मदद की पहल शुरू हो गई है। गुरुवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी तथा रोटरी क्लब कानपुर सूर्या की ओर से बाढ़ पीड़ितों को एक हज़ार लंच पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, तहसीलदार सदर, रेड क्रॉस सचिव आर. के. सफ्फर, रो. प्रदीप खंडेलवाल, शरद अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अभय त्रिपाठी, प्रमोद सुराना और चंदन अवस्थी मौजूद रहे।

लोगों ने अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में सभी को दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा –

“गंगा कटरी के हालात बेहद खराब हैं। लोगों को खाने, दवाइयों और रहने की भारी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे समय में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।”

🖊️ संवाददाता – किशोर मोहन गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, कानपुर/अहमदाबाद

AdsTube नामक फर्जी एजेंसी से सावधान – ठगी का नया तरीका उजागर

ऑनलाइन फ्रॉड अलर्ट

AdsTube नामक एक एजेंसी द्वारा यूट्यूब व्यूज़, सब्सक्राइबर्स और वॉच टाइम दिलाने का वादा करके लोगों से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। यह एजेंसी पैकेज के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट लेती है और उसके बाद कोई काम नहीं करती, न ही ग्राहकों को कोई जवाब देती है।

कैसे करती है ठगी

  • सोशल मीडिया/व्हाट्सएप पर विज्ञापन भेजती है

  • यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर दिलाने के कई पैकेज ऑफर करती है

  • पेमेंट मिलने के बाद काम शुरू करने का आश्वासन देती है

  • पैसे लेने के बाद जवाब देना बंद कर देती है

  • इनके पेमेंट डिटेल्स (सावधान रहें):
  • Paytm: 9336965880

  • PhonePe: 7860123602

  • Google Pay: 6307205913 / 8318810367

  • Bank: Axis Bank

  • A/c Name: InOneGo Services Pvt. Ltd

  • A/c No.: 921020040417046

  • IFSC: UTIB0000407

  • UPI Id: squareitsolutions@axl

  • Link: payu.in/web/67CC895F7F5CBE7BB8D24C2B942B0F6E

जनहित में चेतावनी

किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को पैसे भेजने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांचें। इस तरह के फ्रॉड अकाउंट्स में पेमेंट न करें।
यदि आप ठगी के शिकार हो चुके हैं, तो तुरंत इसकी शिकायत cybercrime.gov.in पर करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं।

 अपील: इस संदेश को अपने सभी दोस्तों और ग्रुप्स में शेयर करें, ताकि कोई और ठगी का शिकार न बने।

संपादक सियाराम शर्मा गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद
www.gujaratpravasi.com
Cont…814102266

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं – कलेक्टर

📍 निवाड़ी, मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में उर्वरक वितरण, ई-स्कूटी वितरण, आई गॉट कर्मयोगी अभियान, दिव्यांग शिविर, सेवा पखवाड़ाऔरअन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि –

  • किसानों को उर्वरक वितरण में तेजी लाएं और तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।

  • 11 सितंबर को होने वाले मुख्यमंत्री के ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारी सुनिश्चित करें।

  • आई गॉट कर्मयोगी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और सभी अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराएं।

  • सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर) के दौरान ओरछा पर्यटन स्थल सहित पूरे जिले में स्वच्छता गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन करें।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना शहरी, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी और अन्य लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराएं।

  • माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों के जवाब समय पर प्रस्तुत करें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम श्री अनुराग निगवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📢 रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन (उ.प्र.) | चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

www.gujaratpravasi.com/www.gujaratpravasi.news

कानपुर में डीसीपी सेन्ट्रल ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

  कानपुर नगर

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेन्ट्रल जोन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और सभी विवेचकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

डीसीपी सेंट्रल ने अकारण लंबित रखी जा रही विवेचनाओं पर सख्त नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सभी विवेचनाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं।

बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया:

  • भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विवेचना में समाहित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

  • अपराधी किस्म, सांप्रदायिक तत्वों और माफियाओं का 100% भौतिक सत्यापन किया जाए।

  • आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और भू-माफियाओं को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • CM-डैशबोर्ड, लंबित IGRS एवं लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

बैठक में मौजूद विवेचकों को चेतावनी दी गई कि लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – किशोर मोहन गुप्ता (मो. 6387202969)

तेलंगाना किसान आंदोलन की बहादुर क्रांतिकारी वीरांगना चाकली एलम्मा को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

तेलंगाना | वारंगल

तेलंगाना किसान सशस्त्र संघर्ष की अग्रणी और बहुजन क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चाकली एलम्मा (26 सितम्बर 1895 – 10 सितम्बर 1985) की पुण्यतिथि पर आज पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन्म और पृष्ठभूमि

चाकली एलम्मा का जन्म वारंगल जिले के कृष्णापुरम गांव में ओरुंगती मल्लम्मा और सेलू के घर हुआ। धोबी समुदाय से होने के कारण उन्हें ‘चाकली’ उपनाम मिला, जो उनके संघर्ष और जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बन गया। बचपन से ही उन्होंने सामंतवाद और ऊंची जातियों के भेदभाव का सामना किया।

संघर्ष और बलिदान

1950 के दशक में सामंती शोषण के खिलाफ उन्होंने आवाज़ उठाई। इस संघर्ष में उनके पति और बेटों को जेल जाना पड़ा, घर लूटा गया, बेटी का उत्पीड़न हुआ, फसलें जला दी गईं। फिर भी एलम्मा निडर होकर गरीबों के भूमि अधिकार, आजीविका और महिला समानता के लिए लड़ती रहीं।
उन्होंने कहा था –
“यह मेरी ज़मीन है, यह मेरी फसल है, डोरा कौन होता है जो इसे छीन ले? यह तभी संभव है जब मैं मर जाऊं।”

तेलंगाना सशस्त्र संघर्ष में योगदान

एलम्मा ने कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़कर आंध्र सभा की सदस्यता ली और तेलंगाना किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वह सामंती प्रभुओं और निजाम शासन के अत्याचारों के खिलाफ जनता को संगठित करने वाली पहली महिलाओं में से थीं।
उनकी प्रेरणा से सैकड़ों महिलाएं अपनी जमीन और सम्मान के लिए खड़ी हुईं। उनके संघर्ष ने स्वतंत्र भारत में भूमि सुधार नीतियों को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मान और विरासत

एलम्मा की स्मृति में 2015 में तेलंगाना में उनकी कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई। 2022 से उनकी जयंती को राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा।
10 सितम्बर 2024 को उस्मानिया महिला महाविद्यालय का नाम बदलकर वीर नारी चाकली एलम्मा महिला विश्वविद्यालय रखा गया। उसी दिन उनकी पोती श्वेता को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।

समापन

चाकली एलम्मा सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि दलित-बहुजन महिलाओं और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी संघर्ष गाथा हमें याद दिलाती है कि ज़मीन, सम्मान और समानता के लिए लड़ाई कभी व्यर्थ नहीं जाती।

आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें कोटिशः नमन करते हैं।

✍ रिपोर्ट – डॉ. नरेन्द्र दिवाकर
ब्यूरो रिपोर्ट – सुशील कुमार दिवाकर (मो. 7752873639)

www.gujaratpravsi.news

पूर्व सैनिक समाज सेवा एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी सम्पन्न, सैनिक अस्पताल में दवाइयों की कमी पर जताया आक्रोश

   उन्नाव, उत्तर प्रदेश

पूर्व सैनिक समाज सेवा एसोसिएशन, उन्नाव की मासिक संगोष्ठी आज दा मिडोज गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता वारंट ऑफिसर बिपिन बिहारी सिंह ने की और संचालन प्रदेश महासचिव संजय सिंह फौजी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं ज्योति प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर तीन नए पूर्व सैनिक सदस्यों को संगठन की कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक शिक्षक हवलदार श्याम सिंह एवं रिटायर्ड शिक्षक वेटरन ओंकारनाथ शुक्ला का सम्मान भी किया गया।

बैठक में जिला संयोजक आशुतोष मिश्रा और वेटरन दिनेश यादव ने सैनिक एकता और सैनिक हितों पर अपने विचार रखे।
संगठन की ओर से ईसीएचएस सैनिक अस्पताल, उन्नाव में दवाइयों की कमी और प्रशासनिक समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कई पूर्व सैनिकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई और शांति भंग के मुकदमों पर भी चिंता जताई।

संगठन ने निर्णय लिया कि सैनिक पड़ाव की भूमि पर सैनिक चिकित्सालय निर्माण के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों का घर जाकर सम्मान करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

उपस्थित प्रमुख सदस्य:
कैप्टन राधेगोपाल मिश्र, वारंट ऑफिसर योगेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर शिव प्रकाश शुक्ला, अजय कुमार मिश्र, बीरबल यादव, दिनेश कुमार यादव, प्रवक्ता श्याम सिंह, हवलदार विजय कुमार कुशवाहा, राजदीप सिंह, फूल सिंह, ओंकारनाथ शुक्ला, राजेश बाजपेयी, निखिल सिंह, चीफ पेट्टी ऑफिसर दुर्गा सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर कमल किशोर बाजपेयी आदि।

माघ मेला 2026: साधना, समर्पण और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम

प्रयागराज

तीर्थराज प्रयाग में हर साल की तरह इस बार भी संगम की रेती पर लाखों संत-महात्मा और श्रद्धालु एक माह का कल्पवास करेंगे।

लेकिन खास बात यह है कि माघ मेला 2026 का कल्पवास केवल 29 दिनों का होगा, जबकि सामान्यत: यह 30 दिन का होता है।

ज्योतिर्विदों के अनुसार, इस बार पुरुषोत्तम मास का प्रभाव पड़ने से माघ मास का एक दिन कम हो रहा है। 31 जनवरी को चतुर्दशी तिथि न होने से यह परिवर्तन देखने को मिलेगा।

माघ मेला का महत्व

यह केवल स्नान पर्व नहीं, बल्कि तप, त्याग और मोक्ष की साधना का पवित्र अवसर है।

कल्पवासी गृहस्थ लोग एक महीने तक गंगा की रेती पर तंबुओं में रहकर तपस्या करते हैं।

मान्यता है कि इस दौरान किया गया साधना और स्नान जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाता है।

🗓️ माघ मेला 2026 स्नान पर्व तिथियां:

3 जनवरी – पौष पूर्णिमा

14 जनवरी – मकर संक्रांति

18 जनवरी – मौनी अमावस्या

23 जनवरी – वसंत पंचमी

1 फरवरी – माघी पूर्णिमा

15 फरवरी – महाशिवरात्रि

Magh Mela 2026

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

Bollywood के Jolly LLB3 स्टार्स की कानपुर में Jolly LLB टीम से खास मुलाकात

📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश

दिनांक 10 सितम्बर 2025 को कानपुर एयरपोर्ट पर Jolly LLB 3 के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला से
पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार,   
बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री इन्दीवर बाजपेयी,
महामंत्री अमित कुमार,
लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा एवं
महामंत्री राजीव यादव
ने मुलाकात कर कलाकारों को पुष्पगुच्छ भेंट किए और आगामी फिल्म Jolly LLB 3 की सफलता के लिएअग्रिमशुभकामनाएँ दीं।

इसी दिन रेव-3 मॉल, कानपुर में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च एवं प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाग लेने के लिए उपरोक्त कलाकार विशेष रूप से कानपुर पहुँचे।

UP Police | Kanpur Police | Kanpur Nagar | Kanpur Airport | JollyLLB3 Trailer

🖊 रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

रेव-3 मॉल में अक्षय कुमार का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद

📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश

दिनांक 10 सितम्बर 2025 को थाना कोहना क्षेत्र के अंतर्गत रेव-3 मॉल में बॉलीवुड अभिनेता श्री अक्षय कुमार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे।

दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत व सुव्यवस्थित तरीके से लागू किया गया। कार्यक्रम स्थल को चारों ओर से बैरिकेडिंग करते हुए नियंत्रित प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

महिला सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और अन्य आवश्यक स्टाफ की तैनाती की गई थी।

UP Police | Kanpur Police | Kanpur Nagar | UP-78

🖊 रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

जनसुनवाई: निर्धारित समय सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर जांगिड़

निवाड़ी, मध्य प्रदेश:
जिला मुख्यालय निवाड़ी के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आमजन से प्राप्त कुल 98 आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का समाधान समय-सीमा में करें तथा किसी भी आवेदन को लंबित न रखें।

जनसुनवाई के दौरान सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, राशन संबंधी शिकायतें, एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कुछ मामलों में मौके पर ही निर्णय लेते हुए त्वरित निराकरण किया, जबकि अन्य आवेदनों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम श्री अनुराग निगवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनसुनवाई की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाया जाए।

 “प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए तत्परता से कार्यवाही करें, ताकि लोगों का विश्वास प्रशासन पर बना रहे,” — कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़।

रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद