Home Blog Page 30

बरेली हाईवे पर मची अफरा-तफरी, बाढ़ में बह गईं कई भैंसें; चार की मौत

मथुरा/टाउनशिप:
बरेली हाईवे पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टाउनशिप क्षेत्र के पास अचानक बाढ़ का पानी सड़क पर आ गया और उसमें कई भैंसें बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कई भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार भैंसें मृत अवस्था में मिलीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, क्योंकि घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और गुजरते वाहनों की भीड़ जुट गई थी, जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पूरी घटना की पुष्टि रिफाइनरी थाना क्षेत्र और बाद पुलिस चौकी से की गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

रिपोर्ट: संगीता यादव, जिला ब्यूरो, मथुरा
गुजरात प्रवासी चैनल

वृन्दावन पुलिस द्वारा नावालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं बलात्कार करने वाले अभियुक्त को  किया गिरफ्तार ।  

थाना वृन्दावन मथुरा पुलिस द्वारा दिनांक 09.09.25 को मुखविर की सूचना पर थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 403/25 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व ¾ (2) पोक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त कमल उर्फ रुचित पुत्र बाबूलाल निवासी ओना झार झरोइया कोथावन बेनीगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 27 वर्ष को गोड़िया मठ गौरी गोपाल आश्रम के पास से  किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही विधिक करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.07.2025 को मुकदमा वादिया द्वारा थाना वृन्दावन पर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति मेरी नावालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है । वादिया मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 403/2025 धारा 137(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना पीडिता की बरामदगी व बयान पीडिता के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त कमल उर्फ रुचित पुत्र बाबूलाल निवासी ओना झार झरोइया कोथावन बेनीगंज जनपद हरदोई का नाम प्रकाश में आया व धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 09.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त उपरोक्त  को गोड़िया मठ गौरी गोपाल आश्रम के पास से  गिरफ्तार किया गया । 

कमल उर्फ रुचित पुत्र बाबूलाल निवासी ओना झार झरोइया कोथावन बेनीगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 27 वर्ष  

गोड़िया मठ गौरी गोपाल आश्रम के पास वृन्दावन ,दिनांक 09.09.2025 समय 13.05 बजे ।

मु0अ0सं0 403/25 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4 (2) पोक्सो एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा 

1-प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

2-अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन मथुरा । 

3-उ0नि0 शुभान्शु यादव थाना वृन्दावन मथुरा ।

4-का0 2212 सतेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

गुजरात प्रवासी न्यूज़ चैनल अहमदाबाद जिला ब्यूरो संगीता यादव मथुरा

बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस उपायुक्त का निरीक्षण

कानपुर, 09 सितम्बर 2025। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भ्रमण स्थल

  • हैलट हॉस्पिटल मार्ग व कार्डियोलॉजी मार्ग

  • गुटैया क्रॉसिंग

  • रावतपुर तिराहा

  • पालीवाल तिराहा

  • रेव मोती

  • गोल चौराहा

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु

 यातायात व्यवस्था, पार्किंग की स्थिति, एम्बुलेंस और मरीजों के वाहनों की आवाजाही में सुगमता तथा भीड़-भाड़नियंत्रणकी व्यवस्था का जायजा लिया गया।


👉 संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।सड़क किनारे अवैध पार्किंग रोकने और रोडवेज बसों को केवल निर्धारित स्थान से ही सवारी बैठाने-उतारने हेतु हिदायत दी गई।

UP Police | Kanpur Police | Kanpur Nagar | UP 78

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद
🌐 www.gujaratpravasi.news | www.gujaratpravasi.com

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में तृतीय सीनियर खो-खो जिला चैंपियनशिप का शुभारंभ

0

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी में तृतीय सीनियर खो-खो जिला चैंपियनशिप का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एस.के. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो वाइस चांसलर आदेश आर्य, वाइस चांसलर धर्मेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित चौहान और कर्नल डी.एस.यादव उपस्थित रहे।

अध्यक्ष एस.के. गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी में लगातार खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। यहां के खिलाड़ी जिला ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं।

जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव चैंपियन सूरज रोड ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता से 15 बालक और 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप (नैनीताल) के लिए किया गया है।

प्रतियोगिता के परिणाम

बालक वर्ग

  • प्रथम स्थान – चैंपियन स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की

  • द्वितीय स्थान – डीसीएस चिल्ड्रन स्कूल

  • तृतीय स्थान – चैंपियन क्लब हरिद्वार

बालिका वर्ग

  • प्रथम स्थान – क्वांटम यूनिवर्सिटी

  • द्वितीय स्थान – मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की

  • तृतीय स्थान – आरएमएस क्लब रुड़की

कार्यक्रम में जिला खो-खो एसोसिएशन अध्यक्ष जहीर अहमद, गौरव शर्मा, रजनीश सैनी, चंचल रोड, आशीष सैनी, अभिषेक रोड, सैम, चयन समिति प्रभारी दीपिका गोस्वामी, कोच पंकज सैनी, तनु शर्मा और अर्श सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार-अहमदाबाद

www.gujaratpravasi.news/www.gujaratpravasi.com

cont…8141022666

સમાજ માટે પ્રેરણા : પાંચ દીકરીઓએ પિતાને કાંધ આપ્યો અને અગ્નિદાહ કર્યો

સાવરકુંડલા, 
સાવરકુંડલાના સુથાર સમાજમાં એક અસાધારણ અને અત્યંત પ્રેરણાદાયક ઘટના બની છે. સ્વ. શ્રી ધનજીભાઈ બાબુભાઈ સોનિગરા (ઉંમર 75) ના અવસાન બાદ તેમની પાંચ દીકરીઓએ પિતાના અંતિમ સંસ્કારની તમામ વિધિઓ જાતે નિભાવતા સમાજને એક અદ્વિતીય સંદેશો આપ્યો છે.

સામાન્ય રીતે ધાર્મિક પરંપરા મુજબ અંતિમયાત્રામાં કાંધ આપવાનું અને અગ્નિદાહ કરવાનો હક પુત્રોને આપવામાં આવે છે. પરંતુ, સ્વ. ધનજીભાઈની પાંચેય દીકરીઓએ આ પરંપરાને તોડીને પોતાના પિતાને અંતિમ વિદાય આપી. અંતિમયાત્રામાં પાંચેય દીકરીઓએ સ્મશાન સુધી કાંધ આપ્યો અને પછી સ્વયં અગ્નિદાહ કરીને “દીકરો-દીકરી એક સમાન” ના વિચારને સાકાર કર્યો.

આ હૃદયસ્પર્શી દ્રશ્યોએ ઉપસ્થિત સૌને ભાવુક કર્યા હતા. સમાજના વડીલો તથા અગ્રણીઓએ દીકરીઓની આ હિંમત, પિતા પ્રત્યેની શ્રદ્ધા અને સંસ્કારને ખૂબ બિરદાવી હતી.

આ ઘટના સ્પષ્ટ પુરાવો છે કે દીકરીઓ પણ દીકરાની જેમ જ દરેક જવાબદારી નિભાવી શકે છે. સ્વ. શ્રી ધનજીભાઈએ જીવનમાં આપેલા ઉમદા સંસ્કારો આજે તેમની દીકરીઓના આ કાર્ય દ્વારા પ્રગટ થયા છે.

 આ પ્રસંગે સાબિત થયું કે જ્યાં પ્રેમ અને શ્રદ્ધા હોય ત્યાં પરંપરાઓ કરતાં માનવતા અને કર્તવ્યનું પાલન વધારે મહત્વનું છે.

સાવરકુંડલા : સ્વ. ધનજીભાઈ સોનિગરા (75) ના અવસાન બાદ તેમની પાંચ દીકરીઓએ અંતિમ સંસ્કારની તમામ વિધિઓ નિભાવતાં “દીકરો-દીકરી એક સમાન” ના વિચારને કર્યો સાકાર 🙏
આ હૃદયસ્પર્શી ઘટનાએ સાબિત કર્યું કે પરંપરાઓ કરતાં માનવતા અને કર્તવ્યનું પાલન વધારે મહત્વનું છે।

📍 સમાદાતા – ગુજરાત પ્રવાસી ન્યૂઝ, અમદાવાદ
🌐 www.gujaratpravasi.news | www.gujaratpravasi.com
📞 81410 22666

वृन्दावन पुलिस ने PET–2025 परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी को किया गिरफ्तार

मथुरा, 07 सितंबर 2025।
थाना वृन्दावन पुलिस ने PET–2025 परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घटना कान्हा माखन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र की है, जहाँ केंद्र व्यवस्थापक श्री विनय शर्मा व उनकी टीम ने परीक्षार्थी को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गजेन्द्र सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी खाम नवादा थाना फफूंद, जनपद औरैया है। परीक्षा के समय बायोमेट्रिक डाटा स्कैनिंग (Iris Scan व फोटोग्राफ कैप्चरिंग) के दौरान Innovatiview India Ltd. की रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, अभ्यर्थी द्वारा अलग-अलग नाम से दो भिन्न परीक्षाओं में प्रतिभाग किया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि गजेन्द्र सिंह ने अक्टूबर 2023 में आगरा के ज्ञान इंटर कॉलेज केंद्र पर विनीत कुमार नाम से परीक्षा दी थी (अनुक्रमांक 01796541)। वहीं PET–2025 में उसने अपने वास्तविक नाम गजेन्द्र सिंह से अनुक्रमांक 12286153 के तहत परीक्षा देने का प्रयास किया।

इस प्रकरण में थाना वृन्दावन पर मुकदमा संख्या 488/2025 धारा 319(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय

  • अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार

  • उ0नि0 अरुण कुमार

  • है0का0 213 अखिलेश कुमार

  • का0 1286 देवेन्द्र सिंह

👉 पुलिस ने बताया कि परीक्षाओं में धांधली करने वाले ऐसे नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

📍 गुजरात प्रवासी न्यूज़ चैनल, अहमदाबाद — राहुल पत्रकार, जिला मथुरा

वृन्दावन पुलिस ने नाजायज चाकू सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मथुरा, 08 सितंबर 2025।
थाना वृन्दावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्त रामू पुत्र मुन्नीलाल निवासी दुसायत मोहल्ला, थाना वृन्दावन (उम्र 31 वर्ष) को रेलवे स्टेशन वाले कच्चे रास्ते के किनारे पेड़ के पास से समय 11:55 बजे दबोचा।

अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस आधार पर थाना वृन्दावन पर मुकदमा संख्या 491/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट से जुड़े 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से –

  • मु0अ0सं0 379/2024 धारा 303(2)/317(2) BNS

  • मु0अ0सं0 14/2022 धारा 457/380/411/120बी भादवि

  • मु0अ0सं0 17/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

  • मु0अ0सं0 166/2019 धारा 392/411 भादवि

  • मु0अ0सं0 368/2017 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट
    आदि शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय

  • अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार

  • उ0नि0 शुभांशु यादव

  • का0 2212 सतेन्द्र कुमार

  • का0 1298 निषभ कुमार

👉 पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास गहन जांच के बाद पुनः सत्यापित किया जा रहा है।

📍 गुजरात प्रवासी न्यूज़ चैनल, अहमदाबाद — राहुल पत्रकार, जिला मथुरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नव चयनित कनिष्ठ सहायक एवं एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरण

 मथुरा, 08 सितंबर 2025।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग हेतु नव चयनित कनिष्ठ सहायक एवं एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह नियुक्तियाँ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पन्न हुईं।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मथुरा के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। यहाँ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, मेयर विनोद अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

जनपद मथुरा के 8 कनिष्ठ सहायक एवं 2 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि वे अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से अभिषेक चौधरी, जयवीर, कपिल देव दीक्षित, विनीता सिंह, पवन कुमार आदि शामिल रहे।

📍 गुजरात प्रवासी न्यूज़ चैनल, अहमदाबाद जिला ब्यूरो – संगीता यादव, मथुरा

चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन ने मनाया शिक्षक दिवस

नई दिल्ली।
चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के शिक्षा विभाग ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विश्वभर के शिक्षकों को सम्मान समर्पित था।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। निदेशक ने स्वागत भाषण दिया। नन्ही कलाकार नंदिता ने गुरु वंदना गाकर सभी का मन मोह लिया। संस्था की पल्लवी तिवारी ने गीत, निशा मिश्रा ने कविता एवं शायरी, काजल कुमारी ने शायरी-कविता, जबकि पिंकी कुमारी ने शायरी और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

विशिष्ट अतिथियों के विचार

विशिष्ट अतिथि डॉ. शौनक गोस्वामी ने गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर की उपमा दी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्था के पदाधिकारी प्रीतेश तिवारी ने गुरु की तुलना कुम्हार से करते हुए गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता पर प्रकाश डाला।

अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति

इस अवसर पर वेस्ट अफ्रीका से ईनोयूसा तोयूग़मां, बांग्लादेश से डॉ. प्राण कनाई रॉय चौधरी तथा भारत से डॉ. गौरवी शुक्ला, डॉ. श्वेता सिन्हा, डॉ. सुरैया बनो, डॉ. सरिता भवानी मालवीय, डॉ. मक्खन लाल तनवर, डॉ. ऋषिका वर्मा, डॉ. कला, डॉ. सी.ए. अनुराधा सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।

आयोजकों की सक्रिय भूमिका

आयोजन में रिंकू रहेजा, बबलू कुमार, रणधीर कुमार, मुस्कान कुमारी, रीटा घोष, पल्लवी तिवारी, निशा मिश्रा, सिमरन कुमारी और प्रीतेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयोजिकाओं रीटा घोष, पल्लवी तिवारी, मुस्कान कुमारी और रिंकू रहेजा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी इसी प्रकार प्रेरणादायक आयोजन करती रहेगी।

अंत में संस्था के आईटी असिस्टेंट अभिनव शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

संवाददाता : गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद
🌐 www.gujaratpravasi.news 📞 8141022666

राष्ट्रवादी विचार मंच की चिंतन बैठक सम्पन्न

  रायबरेली रोड, लखनऊ, 06 सितम्बर।
राष्ट्रवादी विचार मंच (Nation First) की कार्यकारिणी की चिंतन बैठक आज AV Academy, रायबरेली रोड स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के संस्थापक अध्यक्ष कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी ने की।

वरिष्ठजनों की उपस्थिति

बैठक में संरक्षक कैप्टेन एस.के. द्विवेदी (पूर्व आईएएस), डॉ. शशिकांत तिवारी, सी.पी. तिवारी, कर्नल एच.एन. कौशल, कर्नल आर.सी. जायसवाल, कर्नल आर.वी. सिंह, भुवन सिंह रावत, पर्मेन्द्र शुक्ला, जयप्रकाश, अनिल पाण्डेय (AV Academy के मुखिया), उपेंद्र तिवारी, शिव पाठक सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

संगठन विस्तार और राष्ट्रप्रेम पर चर्चा

बैठक में संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार, आर्थिक सहयोग, ड्रेस कोड, ज्वलंत मुद्दों पर भूमिका, तथा स्कूलों में बच्चों को नैतिकता और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सामूहिक निर्णय भी लिए गए।

राष्ट्रहित के प्रति संकल्प

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रवादी विचार मंच के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।

संवाददाता : सियाराम शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

www.gujaratpravasi.news

8141022666