Home Blog Page 28

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने रजनी पांल को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) नियुक्त

आगरा,13/09/2025 – ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन, जो निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा में लगा हुआ है, ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की। संगठन ने असम निवासी गौ पुत्री रजनी पांल को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार द्वारा की गई। इस अवसर पर आगरा मंडल मीडिया प्रभारी गौ पुत्र राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे। वर्तमान में रजनी पांल का निवास स्थान 1837/50, नाई वाला, करोल बाग, दिल्ली-110005 है।

नियुक्ति स्वीकार करते हुए रजनी पांल ने कहा –

“मैं ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के साथ मिलकर गौ माताओं की सेवा और रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि दिल्ली में संगठन को और मजबूत बनाया जाए।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सनातनी समाज से अपील की –

“भारतवासी जागें और फर्जी संगठनों से बचकर ऐसे संगठन का चयन करें जो निस्वार्थ भाव से गौ माता और सनातन धर्म की सेवा करे। जो संगठन सर्व जीव-जंतुओं और सर्व समाज के कल्याण के लिए नहीं है, वह हिन्दुओं का उद्धार नहीं कर सकता। जागो भारतवासियों, जागो – सनातन धर्म और गौ माता की सेवा के लिए जागो।”

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने स्पष्ट किया कि संगठन में केवल वही लोग शामिल हों जो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प लेते हैं और चौबीसों घंटे सेवा के लिए समर्पित हैं।

गुजरात प्रवासी न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो: संगीता यादव,मथुरा | अहमदाबाद

घोषणा पत्र

0

-:यह जाहिर किया जाता है कि :–

नाम: श्री गिरिराज
पिता का नाम: श्री राधेश्याम शर्मा
स्थायी पता: ग्राम – गंज रामपुर, तहसील – मुरैना, जिला – मुरैना, मध्य प्रदेश

यह व्यक्ति लगभग 5-6 वर्ष पूर्व चैतन्य हनुमान मंदिर, श्री रामचंद्र कॉलोनी, घंटी बस स्टैंड, चमनपुरा, आसारवा, अहमदाबाद – 380016, गुजरात में रहता था।

वर्तमान में श्री गिरिराज का मंदिर अथवा मंदिर के किसी भी भक्त, ट्रस्ट या प्रबंधक से कोई भी संपर्क, संबंध या लेन-देन नहीं है।
मंदिर और मंदिर प्रबंधन इस व्यक्ति के किसी भी व्यक्तिगत कार्य, लेन-देन या व्यवहार के लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता।

यह जाहिरनामा केवल जानकारी हेतु जारी किया जाता है।

स्थान: अहमदाबाद
दिनांक: [दिनांक लिखें

चैतन्य हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति
(मुहर/हस्ताक्षर)

टीकमगढ़ में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

📍 टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की अध्यक्षता में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें और समयबद्ध कार्य योजना पर कार्य करें।

इस अवसर पर प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें –

  • श्रीमती सरोज राजपूत – जिला पंचायत अध्यक्ष

  • श्रीमती उमिता राहुल सिंह

  • विधायक टीकमगढ़ श्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला

  • विधायक खरगापुर श्रीमती चंदारानी गौर

  • सांसद प्रतिनिधि श्री विवेक चतुर्वेदी

  • पूर्व मंत्री श्री राहुल सिंह

  • पूर्व विधायक श्री राकेश गिरि गोस्वामी

  • पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव

  • जनपद पंचायत जतारा अध्यक्ष श्रीमती रेखा महेश यादव

प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं के शीघ्र निस्तारण और लाभार्थियों तक योजनाओं को समय पर पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई।


“टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए।”

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

NIFT गांधीनगर कोन्कलेव: स्वदेशी डिज़ाइन और ग्रामीण शिल्प को आत्मनिर्भर भारत से जोड़ने की पहल

गांधीनगर ब्यूरो | गुजरात प्रवासी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), गांधीनगर में बुधवार को आयोजित ‘क्राफ्ट व इनोवेशन कोन्कलेव 2025’ और दीक्षांत समारोह ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को ‘एक्शन फॉर लोकल’ में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण कारीगरों को डिज़ाइन और तकनीक से जोड़कर स्वदेशी उद्यमिता को सशक्त करना था।
डिज़ाइन शिक्षा से सामाजिक परिवर्तन
मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जयंती एस. रवी (IAS) ने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल उपभोक्ता न रहें, बल्कि समाज निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा,

“डिज़ाइन शिक्षा केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका उपयोग सामाजिक नवाचार और परिवर्तन के लिए होना चाहिए।”

उन्होंने MSME और पारंपरिक शिल्प क्षेत्र में रोज़गार के बढ़ते अवसरों पर जोर देते हुए युवाओं को इनसे जोड़ने की आवश्यकता बताई।
ग्रामीण क्लस्टरों से सीधा जुड़ाव
NIFT गांधीनगर के निदेशक प्रो. डॉ. समीर सूद ने बताया कि संस्थान का क्राफ्ट क्लस्टर कार्यक्रम छात्रों को ग्रामीण शिल्पकारों से जोड़ता है, जिससे वे व्यावहारिक अनुभव और सामाजिक संवेदनशीलता प्राप्त करते हैं।

“गुजरात की पटोला, मशरू, खादी जैसी पारंपरिक कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। डिज़ाइन सोच और बाज़ार से जोड़कर हम महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं।”

उन्होंने ग्वालियर के भदेही क्षेत्र में जैकेट मेकिंग वर्कशॉप जैसे प्रयोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि ये प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देते हैं।

“कृषि के बाद सबसे अधिक रोज़गार भारत में टेक्सटाइल और हस्तशिल्प उद्योग देते हैं। डिज़ाइन हस्तक्षेप से इन क्षेत्रों में नवाचार और रोज़गार की नई राहें खुल रही हैं।”

शिल्प प्रदर्शनी: ₹10.55 लाख की बिक्री
कोन्कलेव में आयोजित शिल्प प्रदर्शनी में जरदोजी, भुजोड़ी, मशरू, सुजनी, पिचवाई, और ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी GI टैग प्राप्त कलाओं की बिक्री और प्रदर्शनी हुई। कुल ₹10.55 लाख की बिक्री दर्ज की गई, जिससे शिल्पकारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिला।
दीक्षांत समारोह: 241 छात्रों को डिग्रियाँ
दीक्षांत समारोह में 241 छात्रों (173 स्नातक और 68 परास्नातक) को डिग्रियाँ प्रदान की गईं। विभागवार छात्र संख्या इस प्रकार रही
विभागछात्र संख्यासहायक डिज़ाइन31फैशन कम्युनिकेशन39फैशन डिज़ाइन41फैशन मैनेजमेंट35फैशन टेक्नोलॉजी26मास्टर ऑफ डिज़ाइन33टेक्सटाइल डिज़ाइन36
छात्रों ने पारंपरिक शिल्प और टेक्सटाइल स्थिरता पर आधारित प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी प्रस्तुत की, जिसका उद्घाटन डॉ. जयंती एस. रवी और प्रो. डॉ. समीर सूद ने किया। छात्रों ने भारत की पारंपरिक कलाओं को संरक्षित करने और डिज़ाइन के ज़रिए नया जीवन देने की शपथ ली।

छात्रों का फील्ड अनुभव
फैशन डिज़ाइन की छात्रा उजवला:

“हमने नवरात्रि परिधानों को आधुनिक डिज़ाइन में प्रस्तुत किया, जिससे पारंपरिक वस्त्रों को नया जीवन मिला।”

फैशन टेक्नोलॉजी की छात्रा रूपल पंचाल:

“खादी पर काम करते हुए मैंने टिकाऊ फैशन की गहराई को समझा। डिज़ाइन के बाद भरत कार्य में अक्सर पीछे की साइट का ध्यान नहीं दिया जाता — यह सीख बेहद मूल्यवान रही।”

प्रमुख उपस्थिति

डॉ. जयंती एस. रवी (IAS) – मुख्य वक्ता
प्रो. डॉ. समीर सूद – निदेशक, NIFT गांधीनगर
प्रो. डॉ. नूपुर आनंद – डीन, अकादमिक
अनूप नौटियाल – फैशन उद्योग विशेषज्ञ
सुश्री मंजु गुप्ता मानाजन – प्रमुख (एए), NIFT दिल्ली
श्विशाल गुप्ता – CAC प्रतिनिधि

आयोजन की मुख्य विशेषताएँ

241 छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान
₹10.55 लाख की शिल्प बिक्री
GI टैग शिल्पों की प्रदर्शनी
MSME और डिज़ाइन छात्रों के बीच समन्वय यह आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ, जो पारंपरिक शिल्प को आधुनिक डिज़ाइन और बाज़ार से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और युवा उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है।

www.gujaratpravasi.news

सीपी राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

📍 नई दिल्ली

देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने आज शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खास बात यह रही कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस अवसर पर पहुंचे। इस्तीफे के बाद यह पहला अवसर था जब धनखड़ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

गौरतलब है कि सीपी राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद जगदीप धनखड़ ने एक्स पर उन्हें बधाई संदेश दिया था और अब उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर नए उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई
राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

गाँववासियों ने गाजे-बाजे के साथ विदा किए एडवोकेट शैलेन्द्र व त्रिवेन्द्र दुबे गया जी पितृपक्ष श्राद्ध हेतु रवाना, गाँव में हर्षोल्लास का माहौल

📍 प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ जनपद के पंडितान गाँव के निवासी एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार दुबे एवं त्रिवेन्द्र कुमार दुबे अपने पितरोंकेपिण्डदान और श्राद्ध कर्म हेतु गया जी के लिए रवाना हुए।

परंपरा का पालन करते हुए दोनों भाइयों ने गाँव में अक्षत बिखेरकर यात्रा का शुभारंभ किया।

 भावभीनी विदाई

गाँववासियों ने फूल मालाओं से स्वागत कर अंगवस्त्र भेंट किए और गाजे-बाजे व बैंड-बाजों के साथ उन्हें हर्षोल्लासपूर्वक विदा किया। गाँव में इस अवसर पर धार्मिक और भावनात्मक माहौल रहा।

 गाँव के प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस मौके पर पत्रकार डॉ. जलज मणि दूबे, माधव मिश्र, सभाजीत मिश्र, सुधाकर दत्त मिश्र, चिंतामणि दुबे, विनोद कुमार दुबे, बृजराज दत्त मिश्र, दिनेश दत्त मिश्र, ललित कुमार तिवारी, अनिल तिवारी, सुरेश प्रसाद दुबे, वासुदेव दुबे, पंकजेश दुबे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और भावभीनी विदाई दी।

  ✍️ रिपोर्ट: माधव मिश्र
🎥 कैमरामैन: आशीष शुक्ल

पूर्व दिग्गज हॉकी ओलंपियन सैयद अली को दुर्गा स्वरूप अवार्ड से सम्मानित

0

📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में कार्यरत पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सैयद अली को प्रतिष्ठित दुर्गा स्वरूप अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह खेल जगत के लिए गौरव का क्षण रहा।

🎖️ सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि

समारोह में दुर्गा स्वरूप समिति की विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, शताक्षी गुप्ता एवं विवेक बदलानी उपस्थित रहे और सैयद अली का सम्मान किया।

🎉 खेल जगत में खुशी

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खेलकूद विभाग के निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आर. पी. सिंह,
पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार,
पूर्व ओलंपियन दानिश,
लखनऊ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन,
डॉ. कैलाश नाथ त्रिपाठी (जय नारायण पीजी कॉलेज),
मुकुल शाह और केडी सिंह बाबू हॉकी सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

🏑 युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

समारोह में मौजूद नवोदित हॉकी खिलाड़ियों ने सैयद अली को अपने आदर्श के रूप में स्वीकार करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों ने कहा कि यह सम्मान न केवल सैयद अली का बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव है।

✍️ संवाददाता: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
📰 चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

अस्थायी आतिशबाजी बिक्री हेतु ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर 2025 तक

📍 निवाड़ी, मध्य प्रदेश

दीपावली पर्व 2025 के दौरान अस्थायी आतिशबाजी विक्रय के लिए म.प्र. शासन गृह विभाग भोपाल के आदेश दिनांक 24.10.2020 के अनुसार नई व्यवस्था लागू की गई है।

अब इच्छुक आवेदनकर्ता एमपीई सर्विस पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

आवेदन की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन हेतु निर्धारित शुल्क ₹600.00 है।

  • भुगतान लेखा शीर्ष 0070 – अन्य प्रशासनिक सेवाएं – 103 विस्फोटक अधिनियम में ऑनलाइन किया जाएगा।

  • आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी भरनी होगी।

  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रति पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

पात्रता शर्तें

  • आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

  • आवेदनकर्ता के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में अपराध पंजीबद्ध नहीं होना चाहिए।

अंतिम तिथि

  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से मान्य होंगे।

  • ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  • आवेदन की अंतिम तिथि 26.09.2025 सांय 06:00 बजे तक है।

  • समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होंगे।

👤 सीएम मध्य प्रदेश: डॉ. मोहन यादव
🏛️ विभाग: गृह विभाग, जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश

🖊️ रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई | राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

आदेश की अवहेलना: तबादले के बाद भी जमे कर्मचारी, किसानों में आक्रोश

📍 सोनभद्र, उत्तर प्रदेश

उप कृषि निदेशक कार्यालय द्वारा जारी तबादला आदेश के बावजूद तीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी कर्मचारी अब तक अपने नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। इन कर्मचारियों का तबादला किसानों की शिकायतों और उनके खिलाफ चल रही जांच के आधार पर किया गया था। आदेशों की खुलेआम अवहेलना से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ई. प्रकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग के ये कर्मचारी सरकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के बजाय निजी लाभ का साधन बना बैठे हैं।

उन्होंने कहा –

“जनपद के किसान खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन इन कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। सरकार की छवि खराब हो रही है और किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।”

किसानों का कहना है कि घोरावल विधानसभा की तिलौली और इमलीपुर सहित अधिकांश सोसाइटियों की हालत खराब है।

  • किसान खाद की एक बोरी के लिए दिनभर धूप में लाइन लगाने को मजबूर हैं।

  • कई बार घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

  • बड़े किसानों में नाराजगी है कि छोटे किसान रोजाना एक बोरी लेकर ब्लैक में बेच रहे हैं।

  • समय पर पर्याप्त खाद न मिलने से किसान महंगे दामों पर ब्लैक में खाद खरीदने को विवश हैं।

तबादला किए गए कर्मचारियों में करमा ब्लॉक के गोदाम इंचार्ज रामेश्वर सिंह का नाम प्रमुख है।

  • उनके खिलाफ मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले से मिलती रही हैं।

  • आरोप है कि सरकार द्वारा प्रदर्शनी हेतु दिए गए बीजों को भी वे मनचाहे लोगों को पैसे लेकर बेच रहे हैं।

  • इस मामले की जानकारी कृषि सहायक सुरेंद्र जी को कई बार टेलीफोन पर दी गई और उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

किसानों और किसान संगठनों का कहना है कि ये कर्मचारी अपने “मलाईदार पदों” को छोड़ना नहीं चाहते।
उनकी मनमानी से –

  • सरकारी योजनाओं की छवि धूमिल हो रही है।

  • किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

अब किसान संगठनों ने ऐसे कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई और गहन जांच की मांग उठाई है, ताकि आदेशों का पालन सुनिश्चित हो और किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

🖊️ रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई | राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

कमिश्नरेट कानपुर के दो निरीक्षक सहायक पुलिस आयुक्त पद पर पदोन्नत

   📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश

दिनांक 11.09.2025 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कमिश्नरेट कानपुर में तैनात निरीक्षक श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री कुशल पाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर पदोन्नत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त महोदय ने नवपदोन्नत अधिकारियों का मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👮 UP Police | Kanpur Police | Kanpur Nagar | UP-78

🖊️ रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन, उरई | राज्य: उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद