Homeएक पेड़ मां के नाम"एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम में वृक्षारोपण सम्पन्न

“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में वृक्षारोपण सम्पन्न

 📍 डेरा वाला, नई दिल्ली

भारतीय योग संस्थान के साधकों द्वारा मालवा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान भंवर सिंह ने वर्तमान पर्यावरण असंतुलन पर चिंता व्यक्त की और वृक्षों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर वृक्षारोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री अरुण जैन, कल्याण दास, योग शिक्षक बीना बहल, सुशील गर्ग, पूनम चड्ढा, शशी खन्ना, भगवान दास गुप्ता, प्रमिला, राकेश, सीमा, रेनू एवं समस्त योग परिवार के साधकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सम्वाददाता – डॉ. आलोक कुमार दुबेदी
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, नई दिल्ली-अहमदाबाद

RELATED ARTICLES

Most Popular