Home Blog Page 11

के.डी. सिंह बाबू इलेवन ने 2–0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
चंद्रभान गुप्ता मैदान पर आयोजित स्वर्गीय विजय मित्र द्विवेदी उर्फ चकई दादा अंडर-14 मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में के.डी. सिंह बाबू इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मनलाल शर्मा इलेवन को 2–0 सेपराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

मैच के पहले क्वार्टर में के.डी. सिंह बाबू इलेवन के खिलाड़ी अकमल ने विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए 15वें मिनट में पहला गोल दागा, जिससे टीम ने 1–0 की बढ़त हासिल की। दूसरे क्वार्टर में भी टीम ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक और गोल कर 2–0 की निर्णायक बढ़त बनाई और अंततः मुकाबला अपने नाम किया।

फाइनल मैच के दौरान खेल भावना और कौशल का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री मंजूर हसन तथा मुख्य क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में ओलंपियन सैयद अली, ओलंपियन सुजीत कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट, खुर्शीदअहमद एवं मुकुल शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मैदान पर हॉकी प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने पूरे उत्साह से मैच का आनंद लिया और विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

🖊️ रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
Gujarat Pravasi News

www.gujaratpravasi.news   

सांदीपनि विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक संपन्न

जबलपुर, मध्य प्रदेश।
जबलपुर संभाग के छिंदवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल की अध्यक्षता में जिले के सांदीपनि विद्यालयों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों एवं अधोसंरचना विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पीपल संस्था की जबलपुर संभाग प्रभारी सुश्री जेबाइश ने सांदीपनि विद्यालयों के अकादमिक क्षेत्र पर विस्तृत प्रस्तुति दी और शिक्षण की गुणवत्ता सुधार हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान नवनिर्मित भवनों से संबंधित दिशा-निर्देश, शिक्षण-पद्धति की नवीन रणनीतियाँ और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को सशक्त बनाने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में गुरैया, परासिया, सौंसर और पांढुर्णा के सांदीपनि विद्यालयों के प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

🖊️ रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला : जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल : गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

यमुना नदी में युवक के डूबने से मचा हड़कंप, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश

मथुरा।
थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राम नगला निवासी श्याम सुंदर (25 वर्ष) पुत्र कुंवर पाल के यमुना नदी में डूबने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर भद्रवन के निकट यमुना नदी के किनारे गया था, जहां यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिस पर मांट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। नदी किनारे मिले कपड़ों से श्याम सुंदर की पहचान की गई है।

फिलहाल शव का पता नहीं चल सका है, लेकिन गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग श्याम सुंदर की सलामती की दुआ कर रहे हैं, वहीं पुलिस और गोताखोरों की टीम राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटी है।

 रिपोर्ट : मुकेश सोनी
Gujarat Pravasi News

શહેરા વિધાનસભા મતવિસ્તારમાં સ્નેહ સંમેલન સમારોહનું ભવ્ય આયોજન

  જિલ્લા ભાજપ પ્રમુખ શ્રી મયંકભાઈ દેસાઈ, જિલ્લા ભાજપ ઉપપ્રમુખ શ્રી જીગ્નેશભાઈ પાઠક, શહેરા તાલુકા-નગરના પ્રભારીશ્રીઓ, જિલ્લા તથા તાલુકા પંચાયતના સભ્યો, નગરપાલિકાના સભ્યો, જિલ્લા-તાલુકા-નગરના સંગઠનના હોદેદારશ્રીઓ, સહકારી આગેવાનો, સરપંચશ્રીઓ, પેજ સમિતિના પ્રમુખ તથા સભ્યશ્રીઓ, તેમજ બુથપ્રમુખશ્રીઓ વિશાળ સંખ્યામાં ઉપસ્થિત રહ્યા હતા.

         

કાર્યક્રમ દરમિયાન ઉપસ્થિત કાર્યકરો તથા નાગરિકો દ્વારા દર્શાવેલ ઉમળકાભેર આતિથ્ય અને સ્નેહ માટે આયોજકમંડળે હૃદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કર્યો.

આ અવસરે ‘આત્મનિર્ભર ભારત સંકલ્પ અભિયાન’ અંતર્ગત **‘હર ઘર સ્વદેશી, ઘર-ઘર સ્વદેશી’**ના મંત્ર સાથે સ્વદેશી વસ્તુઓના ઉપયોગ અને વેચાણને પ્રોત્સાહન આપવા સૌને આગ્રહ કરવામાં આવ્યો.

 રિપોર્ટ : વનરાજકુમાર રાવલ
Gujarat Pravasi News

थाना सुरीर पुलिस ने अभियुक्त को तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

मथुरा, उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त योगेश पुत्र उदल, निवासी ग्राम ढोकलावास, थाना सुरीर, उम्र लगभग 33 वर्ष, को सुबह करीब 9:43 बजे कराहरी नहर पुल से लगभग 100 मीटर हरनोल की ओर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सुरीर पर मु0अ0सं0 280/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त का चालान किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त योगेश का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पहले से कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह

  • उपनिरीक्षक वीरेश कुमार

  • कांस्टेबल विक्रमपाल

  • कांस्टेबल राज खान

 रिपोर्ट: मुकेश सोनी
 चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, वितरित किए ईएफ फॉर्म

 दमोह, मध्य प्रदेश

आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आज विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 04 घाट बम्होरी एवं 56 जबेरा का दौरा कर ईएफ फॉर्म का वितरण किया तथा मतदाताओं को गणना प्रपत्र भी प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान SIR कार्य की समीक्षा की गई और निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गंधर्व विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता
 जिला: जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
 चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

मेले में दुकानें लगाने के लिये अब तक 1228 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2025-26 के आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। वर्तमान में मेले की दुकानों का आवंटन एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मेले में दुकानें लगाने हेतु अब तक कुल 1228 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि —

  • ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए: 8 नवम्बर 2025

  • अन्य सभी सेक्टरों के लिए: 10 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता
जिला — जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल — गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

रुड़की। हरिद्वार। उत्तराखंड।
बीएसएम पीजी कॉलेज, रुड़की में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल अमन कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा उत्तराखंड रजत जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान से किया गया। इसके पश्चात “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत सभी कैडेट्स ने प्रधानमंत्री पंच प्रण शपथ ली।

महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो० डॉ. सुरजीत सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “विकसित भारत हमारे पूर्वजों के सपनों का साकार रूप है। हमें आत्मगौरव की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। एक एनसीसी कैडेट का सच्चा धर्म राष्ट्र का उत्थान है।”

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. गौतम वीर ने कहा कि “मेरी माटी मेरा देश अभियान हमें हमारी मिट्टी, हमारे शहीदों और संस्कारों से जोड़ता है। हर कैडेट को कम से कम पाँच पौधे लगाकर धरती का आभार व्यक्त करना चाहिए।”

कार्यक्रम के संचालन में बटालियन के प्रशिक्षण प्रभारी रवि कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह का समापन सभी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सुनीता कुमारी, रीमा सिन्हा, राजेश पालीवाल, संदीप पोसवाल, तथा एनसीसी कैडेट्स एसयूओ श्रुति अंथवाल, प्रभाकर बडोला, रुचि तोमर, लक्ष्य चौधरी, आर्यन, ऋतु रावत आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट — डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

केडी सिंह बाबू इलेवन और रविंद्र पाल इलेवन विजयी ।। रितिक और मोहम्मद रियाज के शानदार प्रदर्शन ने जीता दर्शकों का दिल

0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश
गुजरात प्रवासी न्यूज़।

चंद्रभान गुप्ता मैदान पर चल रही स्वर्गीय विजय मित्र द्विवेदी उर्फ चकई दादा मेमोरियल अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट केदूसरेदिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।

पहले मुकाबले में केडी सिंह बाबू इलेवन ने विजय मित्र इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 4–0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में रितिक और मोहम्मद रियाज के बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों ने तेज़ और सटीक पासिंग से टीम को बढ़त दिलाई और जीत सुनिश्चित की।

दूसरे मुकाबले में रविंद्र पाल इलेवन ने बाराबंकी इलेवन को 7–3 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। मैच के दौरान रविंद्र पाल इलेवन ने उत्कृष्ट टीम तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की तालियों की गूंज पूरे मैच में बनी रही।

रिपोर्ट — डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
  गुजरात प्रवासी न्यूज़, लखनऊ

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 10 नवम्बर को विशेष शिविर आयोजित

ग्वालियर, मध्य प्रदेश
गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद।

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु 10 नवम्बर 2025 को एक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्रातः 9:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

संभागीय पेंशन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शिविर विशेष रूप से 31 अक्टूबर 2025 तक सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए रखा गया है। सभी कार्यालय प्रमुखों से आग्रह किया गया है कि वे अपने विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन दस्तावेज़ों को विभागीय लिपिक के माध्यम से शिविर में प्रस्तुत करें, ताकि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान किया जा सके।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारी संभागीय पेंशन कार्यालय, ग्वालियर से संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद