Home Blog Page 12

मथुरा रेलवे ग्राउंड में सामूहिक विवाह : 251 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, महिला आयोग की अध्यक्ष रही मुख्य अतिथि

मथुरा जनपद स्थित रेलवे ग्राउंड में आज सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक विशाल विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 251 जोड़े ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह न सिर्फ आर्थिक सहयोग है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए वैवाहिक जीवन में प्रेम, सम्मान और समानता बनाए रखने की प्रेरणा दी।

वृंदावन एवं मथुरा क्षेत्र के कई संत–महात्माओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर नवविवाहितों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे समारोह का वातावरण और भी पवित्र एवं मंगलमय हो गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, आमजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

यूपी पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ग्रामीण ने किया ध्वजारोहण, शौर्य और सेवा को सलाम

आज 23 नवम्बर 2025 को पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस झंडा दिवस गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस की शौर्यगाथा, अनुशासन, परंपरा और सर्वोच्च बलिदानों को स्मरण करने का प्रतीक है।
प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को यह दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने गौरवपूर्ण UP Police Flag को आधिकारिक रूप से अपनाया था। यह ध्वज संगठन की पहचान के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठा, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

इसी क्रम में आज पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द रावत द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अधिकारीपुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिस बल की विरासत को नमन किया।

झंडा दिवस न केवल पुलिस बल के भीतर एकता, अनुशासन और गर्व की भावना को मजबूत करता है, बल्कि उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति श्रद्धांजलि का अवसर भी है जिन्होंने कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वोच्च योगदान दिया।

आज का दिन इस संदेश को दोहराता है कि—
वर्दी सिर्फ एक पोशाक नहीं… बल्कि सेवा, सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

झंडा ऊँचा रहे—यूपी पुलिस का साहस सदैव अमर रहे।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

वृन्दावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बलात्कार एवं SC/ST एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना वृन्दावन पुलिस ने गंभीर अपराधों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने दिनांक 22 नवम्बर 2025 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर सेक्टर-02 बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित 12/2 सेल्टर होम कॉम्प्लेक्स से आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिजेन्द्र पुत्र श्रीचन्द, निवासी 12/2 सेल्टर होम कॉम्प्लेक्स सेक्टर-02 बल्लभगढ़, थाना बल्लभगढ़ सिटी, फरीदाबाद (हरियाणा), आयु लगभग 51 वर्ष के रूप में हुई। यह अभियुक्त थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 598/2025 के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

अभियोग में दर्ज गंभीर धाराएँ—
376(2)N, 377, 354, 328, 323, 506 IPC तथा 3(2)(V) SC/ST एक्ट
को देखते हुए पुलिस आरोपी की सक्रिय तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

  • स्थान: 12/2 सेल्टर होम कॉम्प्लेक्स, सेक्टर–02, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

  • दिनांक व समय: 22.11.2025, समय 20:30 बजे

  • मु0अ0सं0 598/2025, धारा 376(2)N, 377, 354, 328, 323, 506 IPC एवं 3(2)(V) SC/ST ACT, थाना वृन्दावन, जनपद मथुरा

  1. प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय, थाना वृन्दावन

  2. है0का0 1841 सुनील कुमार, थाना वृन्दावन

  3. का0 1197 सुधीर कुमार, थाना वृन्दावन

  4. का0 914 जिमीपाल, थाना वृन्दावन

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

वृन्दावन पुलिस की कार्रवाई : नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना वृन्दावन पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 22 नवम्बर 2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर रमणरेती चौराहा से 40 कदम की दूरी, राम मंदिर के सामने सड़क किनारे स्थित स्थान से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनन्द पुत्र चन्द्रवीर, निवासी एदलपुर, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, आयु लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 655/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना वृन्दावन पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तारी का विवरण

  • स्थान: रमणरेती चौराहा से 40 कदम की दूरी, राम मंदिर के सामने

  • दिनांक व समय: 22.11.2025, समय 20:40 बजे

  • बरामदगी: एक नाजायज चाकू

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 655/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना वृन्दावन

  2. मु0अ0सं0 1176/2018, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

  3. मु0अ0सं0 1177/2018, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

  4. मु0अ0सं0 194/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय, थाना वृन्दावन

  2. उ0नि0 अवधेश कुमार, थाना वृन्दावन

  3. है0का0 1397 रजनीश कुमार, थाना वृन्दावन

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

સહકારથી સમૃદ્ધિ : સંતરામપુર APMC ખાતે સહકારી સંમેલન અને વિકાસ કાર્યોનું લોકાર્પણ

સંતરામપુર નગર APMC ખાતે આજે “સહકારથી સમૃદ્ધિ” કાર્યક્રમ અંતર્ગત વિશાળ સહકારી સંમેલન તેમજ વિસ્તારના વિવિધ વિકાસલક્ષી કાર્યોના લોકાર્પણ અને ખાતમુહૂર્તનો ભવ્ય કાર્યક્રમ યોજાયો હતો. કાર્યક્રમની અધ્યક્ષતા વિસ્તારના ધારાસભ્યશ્રી ડૉ. કુબેરભાઈ ડીંડોર દ્વારા કરવામાં આવી હતી.

કાર્યક્રમમાં જણાવાયું હતું કે માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી અને માનનીય સહકાર મંત્રી શ્રી અમિતભાઈ શાહના માર્ગદર્શન હેઠળ દેશમાં સહકાર ક્ષેત્રે ક્રાંતિકારી પરિવર્તન આવ્યું છે. સહકાર ક્ષેત્રને મજબૂત બનાવવાના દ્રષ્ટિકોણથી દેશમાં પ્રથમ વખત સહકાર મંત્રાલયની રચના થઈ છે, જેના પરિણામે ગ્રામીણ સ્તર સુધી સહકારી સંસ્થાઓનું નેટવર્ક વધારે વિકસેલું છે. આથી ગુજરાત આજે સહકાર ક્ષેત્રમાં દેશનું અગ્રણી રાજ્ય બનીને ઉભર્યું છે.

અન્ય મહત્વની જાહેરાતમાં જણાવાયું કે દેશને આઝાદીના 75 વર્ષ બાદ પ્રથમ સહકારી યુનિવર્સિટીની ભેટ તરીકે ત્રિભુવન સહકારી યુનિવર્સિટી મળી છે, જે ગુજરાતના આણંદમાં સ્થાપિત થવાની છે. આ યુનિવર્સિટી સહકાર ક્ષેત્રે સંશોધન, તાલીમ અને આધુનિક શિક્ષણ દ્વારા નવા યુગની શરૂઆત કરશે.

કાર્યક્રમમાં મહીસાગર જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખ બાબુભાઈ પટેલ, જિલ્લા પ્રમુખ દશરથસિંહ બારીયા, મંડળ પ્રમુખ ભરતભાઈ પટેલ, તાલુકા પંચાયત પ્રમુખ હરેશભાઈ વળવાઈ, તેમજ સંતરામપુર રાજવીશ્રી પરમજયદિત્યસિંહજી પરમાર સહિતના અગ્રણીઓની ઉપસ્થિતિ નોંધપાત્ર રહી હતી. મોટી સંખ્યામાં કાર્યકર્તાઓ અને ભાઈઓ-બહેનોઆ સમગ્ર કાર્યક્રમનું  કાર્યક્રમમાં જોડાયા હતા.

રિપોર્ટિંગ : વનરાજ રાવલ,
સવાદદાતા : પંચમહાલ – મહીસાગર – દાહોદ
સ્થળ : સંતરામપુર APMC

मांट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा व नकदी बरामद

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मांट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा तथा 10,460 रुपये नकद बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक जस वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर मांट–सुरीर रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और 20 नवंबर 2025 को शाम करीब 6:46 बजे दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया।

गिरफ़्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रमोद पुत्र मधुरेश (लगभग 47 वर्ष) और हरदेश उर्फ़ हरीगोपाल (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बरामद गांजा और नकदी को कब्जे में लेकर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी इससे पहले भी एनडीपीएस सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों को जिला न्यायालय भेज दिया गया है।

थाना मांट पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभावों पर अंकुश लगाया जा सके।

रिपोर्ट: मुकेश सोनी
गुजरात प्रवासी न्यूज

નરસિંગપુર શ્રી મુરલીધર વિદ્યાલય ખાતે જિલ્લા કક્ષાનું “બાળ વૈજ્ઞાનિક પ્રદર્શન 2025-26” યોજાયું


સંતરામપુર તાલુકાના નરસિંગપુર સ્થિત શ્રી મુરલીધર વિદ્યાલય ખાતે આજે G.C.E.R.T, ગાંધીનગરની પ્રેરણાથી તથા જિલ્લા શિક્ષણ અને તાલીમ ભવન–સંતરામપુર, જિલ્લા શિક્ષણાધિકારીશ્રીની કચેરી અને જિલ્લા શિક્ષણ સમિતિ–મહીસાગર દ્વારા જિલ્લા કક્ષાનું “વિજ્ઞાન, ગણિત અને પર્યાવરણ પ્રદર્શન 2025-26” ભવ્ય રીતે યોજાયું હતું.

આ પ્રદર્શનનો મુખ્ય હેતુ બાળકોમાં સંશોધન પ્રત્યે રુચિ વિકસાવવી, તેમની અંદર રહેલી સુષુપ્ત શક્તિઓને ઉજાગર કરવી અને વિજ્ઞાન ક્ષેત્રે નવીનતા તથા સર્જનાત્મકતાને પ્રોત્સાહન આપવાનો હતો.

કાર્યક્રમમાં વિસ્તારના ધારાસભ્ય ડૉ. કુબેરભાઈ ડિંડોર સાહેબે ઉપસ્થિત રહી બાળકોના ઉત્સાહને વધાર્યો. તેમણે સરકાર દ્વારા વિજ્ઞાન અને ટેકનોલોજી ક્ષેત્રે કરવામાં આવતા પ્રયત્નોની ચર્ચા કરતા જણાવ્યું કે બાળકો વધુમાં વધુ આકર્ષિત થઈને વૈજ્ઞાનિક ક્ષેત્રે પોતાની ઉજ્જવળ કારકિર્દીનું નિર્માણ કરે તે માટે રાજ્ય સરકાર સતત કાર્યરત છે.

આ પ્રસંગે મહીસાગર જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખશ્રી બાબુભાઈ પટેલ, મહીસાગર જિલ્લા પ્રમુખશ્રી દશરથસિંહ બારીયા, રામ કેળવણી મંડળના પ્રમુખશ્રી જે.પી. પટેલ, જિલ્લા શિક્ષણાધિકારીશ્રી મુનિયા સાહેબ, જિલ્લા શિક્ષણ સમિતિ ચેરમેનશ્રી પિનાકિન શુક્લ, ડાયટ પ્રાચાર્યશ્રી કનુભાઈ પટેલ, આચાર્યશ્રીઓ, શિક્ષકગણ અને મોટી સંખ્યામાં વિદ્યાર્થીઓ ઉપસ્થિત

બાળકોએ વિવિધ વૈજ્ઞાનિક મોડેલ, ગણિતીય નવીન પ્રયોગો અને પર્યાવરણ સંરક્ષણ સંબંધિત રજૂઆતો દ્વારા પોતાની સર્જનાત્મક પ્રતિભાનો સુંદર પ્રદર્શન કર્યું, જેને સૌએ બિરદાવ્યું.

રિપોર્ટર: વનરાજ રાવલ
સવાદદાતા: પંચમહાલ–મહીસાગર–દાહોદ             

डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने की जन-सुनवाई, नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

कानपुर, उत्तर प्रदेश। दिनांक 21 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को डीसीपी ने स्वयं सुना और जल्द से जल्द समाधान के लिएआवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।

जन-सुनवाई के दौरान उपस्थित प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर पंजीकृत किया गया। डीसीपी दक्षिण ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न हो तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके समाधान की स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाले प्रत्येक आगंतुक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उन्हें बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए।

स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु भी डीसीपी ने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को भविष्य में समान समस्याओं का सामना न करना पड़े।

जन-सुनवाई कार्यक्रम को नागरिकों ने सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति दोनों मिलती है।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

पीएम श्री राइका सिकन्दरपुर भैंसवाल में छात्राओं के लिए हिमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित

भगवानपुर (रुड़की, हरिद्वार)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर भैंसवाल में छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए हिमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में अम्बुजा फाउंडेशन रुड़की के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

शिविर में स्वास्थ्य टीम के अरशद और मोईन ने छात्राओं के रक्त के नमूने एकत्र किए। वहीं अम्बुजा फाउंडेशन से सब्बल सिंह और प्रीति ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुए शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में एनीमिया की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और समय रहते सही उपचार सुनिश्चितकरना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अश्विनी कुमार, दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, प्रमोद कुमार कपरुवान, राकेश कुमार, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, प्रीति भारद्वाज, कार्यालय कर्मचारी जितेंद्र हृदय, कल्पना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि समय-समय पर होने वाली जांच से उनके स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति का पता चलता है और एनीमिया जैसी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार किया जा सकता है

अम्बुजा फाउंडेशन द्वारा लगाए गए इस शिविर की सभी ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

रिपोर्ट: विश्वास कुमार, गुजरात प्रवासी न्यूज़, रुड़की (   हरिद्वार)

ઉધના પોલીસે જૂની અદાવતમાં ફરિયાદીને ચપ્પુ મારી ફરાર થયેલા આરોપી વિશાલ ઉર્ફે ભૂષણ પાટીલને ઝડપી પાડ્યો

સુરત શહેરના ઉધના વિસ્તારમાં ફરિયાદી સાથે જૂની અદાવતને લઈ થયેલી બોલાચાલી દરમિયાન આરોપી વિશાલ ઉર્ફે ભૂષણ વિજયભાઈ પાટીલ દ્વારા ગંભીર હુમલો કરવામાં આવ્યો હતો. વાતોમાં તાવ ચડી જતા આરોપીએ ફરિયાદીને છાતીના ભાગે ચપ્પુથી ઘાતક વાર કરી ગંભીર ઇજા પહોંચાડી હતી. હુમલા પછી આરોપી સ્થળ પરથી ફરાર થઈ ગયો હતો, જેને કારણે વિસ્તારમાં ચકચાર મચી હતી.

ઘટનાની ગંભીરતાને ધ્યાનમાં રાખીને ઉધના પોલીસે તાત્કાલિક તપાસ શરૂ કરી હતી. શહેર પોલીસ કમિશનરશ્રીના માર્ગદર્શન હેઠળ સર્વેલન્સ ટીમ ઘટનાસ્થળ આસપાસના સીસીટીવી ફૂટેજ, ટેકનિકલ વિશ્લેષણ અને ગુપ્ત માહિતીના આધારે આરોપીની શોધખોળમાં લાગી ગઈ હતી. ટીમે સતત મોનીટરીંગ અને ચોક્કસ માહિતીના આધારે અંતે વિશાલ ઉર્ફે ભૂષણ પાટીલને ઝડપી પાડ્યો.

પોલીસે આરોપી સામે કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરી છે અને તેને રીમાન્ડ માટે કોર્ટમાં રજુ કરવામાં આવશે. ફરિયાદીની સારવાર ચાલી રહી છે અને હાલ તેની સ્થિતિ સ્થિર હોવાનું જાણવા મળે છે.

સુરત શહેર પોલીસ દ્વારા ફરી એક વખત સાબિત થયું છે કે શહેરમાં કાયદો અને વ્યવસ્થામાં અડચણ ઉભી કરનાર કોઈપણ આરોપી કાયદાના હાથથી બચી શકશે નહીં.

સુરત_શહેર_પોલીસ_તમારી_સાથે_તમારા_માટે

સબ એડિટર – રજનીશ પાંડે
સુરત, ગુજરાત પ્રવાસી સમાચાર, અમદાવાદ