Home Blog Page 6

केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा में श्रीराम विवाह महोत्सव में हुए सम्मिलित

ओरछा में आयोजित श्रीराम विवाह महोत्सव के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

महोत्सव में सम्मिलित होकर श्री चौहान ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन और राष्ट्र निर्माण के पथ को प्रकाशित करते हैं। ओरछा में आयोजित यह पवित्र आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से—

  • विधायक निवाड़ी : श्री अनिल जैन

  • सांसद प्रतिनिधि : श्री राजेश पटेरिया

  • पूर्व विधायक पृथ्वीपुर : डॉ. शिशुपाल यादव

  • नगर परिषद अध्यक्ष, ओरछा : श्री शिशुपाल राजपूत

  • श्री मंगेश रमपुरया एवं अन्य जनप्रतिनिधि

  • कलेक्टर : श्रीमती जमुना भिडे

  • पुलिस अधीक्षक : डॉ. राय सिंह नरवरिया

सभी गणमान्य व्यक्तियों ने श्रीराम विवाह महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला : जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल : गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

क्वांटम विश्वविद्यालय, रुड़की में एनसीसी वरिष्ठ स्कंध की स्थापना, 84 उत्तराखंड बटालियन ने की प्लाटून की शुरुआत

रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में क्वांटम विश्वविद्यालय में चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन विश्वविद्यालय में एनसीसी वरिष्ठ स्कंध की एक प्लाटून की औपचारिक स्थापना की गई। इस स्थापना के साथ क्वांटम विश्वविद्यालय अब 84 बटालियन के अंतर्गत एनसीसी प्राप्त करने वाला 45वां संस्थान बन गया है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति एवं बटालियन के कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने उपस्थित कैडेट्स को एनसीसी के सिद्धांत ‘एकता और अनुशासन’ पर एक प्रेरक लघु कहानी सुनाई और कहा कि –
“अनुशासन जीवन के हर मोड़ पर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। एनसीसी युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाती है।”

उन्होंने यह भी बताया कि एनसीसी के माध्यम से क्वांटम विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना सहित अन्य सुरक्षा बलों में करियर बनाने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट धारक कैडेट्स को एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से सेना में विशेष प्रवेश का लाभ भी प्राप्त होगा।

कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) विवेक कुमार ने एनसीसी की स्थापना को छात्रों के लिए “सेना में जाने का सुयोग्य अवसर” बताया। उन्होंने युवाओं को भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना करने तथा अनुशासन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. अमित दीक्षित ने एनसीसी प्लाटून की स्थापना को संस्थान के लिए “मील का पत्थर” बताते हुए कमान अधिकारी महोदय से विश्वविद्यालय में एनसीसी सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का आग्रह किया।

क्वांटम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर बृजमोहन सिंह ने बटालियन के ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर रवि कपूर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बटालियन के सूबेदार मेजर अमर सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने आगामी प्रशिक्षण गतिविधियों के प्रति उत्साह व्यक्त किया और विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी की नई प्लाटून की स्थापना पर सभी ने प्रसन्नता जताई।

 रिपोर्ट – डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज

थाना सुरीर पुलिस की कार्रवाई : दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सूरीर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान को और तेज करते हुए थाना सुरीर पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुरीर निवासी मुकेश पुत्र लीता और दिनेश पुत्र लीता, जिन पर विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों को 23 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 08:50 बजे ग्राम सुरीर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

  • थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह

  • उ0नि0 अमित कुमार

  • हे0का0 अरमान अली

रिपोर्ट : मुकेश सोनी
Gujarat Pravasi News

एनसीसी स्थापना दिवस पर क्वांटम विश्वविद्यालय में भव्य रक्तदान शिविर, कैडेट्स व छात्रों ने किया 195 यूनिट रक्तदान

रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड) — 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर रुड़की में दिनांक 18 नवंबर 2025 से चल रहे वार्षिक शिविर के छठे दिन 78वें एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में एनसीसी कैडेट्स, विश्वविद्यालय स्टाफ तथा छात्र–छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खबर लिखे जाने तक कुल 195 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था, जो निरंतर जारी था।

कार्यक्रम के दौरान कर्नल अमन कुमार सिंह, कैम्प कमांडेंट ने रक्तदान के स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभों पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि—

  • रक्तदान किसी व्यक्ति की जान बचाने का सर्वोत्तम माध्यम है,

  • इससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है,

  • नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है,

  • रक्तदान से कैलोरी भी बर्न होती है।

इस अवसर पर क्वांटम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने रक्तदान के वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर में आयरन संतुलन बनाए रखने और हृदय रोग के खतरे को कम करने में रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरी तक बर्न होती है तथा रक्त परीक्षण के दौरान कई गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक पता चल सकता है।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारीगण :
मेजर (डॉ.) गौतम वीर, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, सूबेदार मेजर अमर सिंह रावत, लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार, सूबेदार पंकज पाल, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, ईएसएम सतेंद्र सिंह, फर्स्ट ऑफिसर कमल मिश्रा, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सेकंड ऑफिसर रेनू देवी, लेफ्टिनेंट अंजना गुसाई, केयरटेकर पंकज कुमार, वंदना चौहान, प्रियंका प्रजापति आदि।

रक्तदान करने वाले प्रमुख कैडेट्स :
रोहित, फाल्गुनी चुटानी, स्नेहा आचार्य, ले. सुमित चौहान, एसयूओ श्रुति, यूओ अनंत चौहान, वंश प्रजापति सहित कई कैडेट्स उपस्थित रहे।

 

 रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
Gujarat Pravasi News

निवाड़ी में अधिकारियों ने किया SIR कार्य का निरीक्षण, बीएलओ ऐप में डेटा अपलोडिंग पर दिया जोर

0

निवाड़ी, मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आज निवाड़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिले के सभी संबंधित अधिकारी, सुपरवाइजर एवं पोलिंग टीमों ने क्षेत्र का भ्रमण कर निर्वाचक नामावली से जुड़ी प्रगति और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिन बीएलओ की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उन पोलिंग बूथों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं पहुंचकर फॉर्म कलेक्शन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक (Enumerator Sheet) को शत-प्रतिशत BLO App में अपलोड किया जाए, जिससे डिजिटलाइजेशन का कार्य समय से पूरा हो सके।

निरीक्षण के समय अधिकारियों ने अपने समक्ष ही संबंधित बीएलओ द्वारा ऐप में डेटा दर्ज कराकर मतदाताओं की संख्या, गणना पत्रक वितरण की स्थिति, तथा अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी भी प्राप्त की।

साथ ही निर्देश दिए गए कि—

  • बीएलओ हर मतदाता को गणना पत्रक भरने में पूर्ण सहायता प्रदान करें।

  • डेटा एंट्री एवं दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया में सटीकता और पारदर्शिता बरती जाए।

  • शत-प्रतिशत सत्यापन एवं अद्यतन के लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाए।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि SIR अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करता है, अतः कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

  रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

मांट विधानसभा में SIR अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

मांट विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दो चरणों में सम्पन्न हुई—
पहला चरण सोनई, मांट एवं सुरीर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ भद्रवन स्थित बजरंग फार्म हाउस पर आयोजित किया गया, जबकि दूसरा चरण शेरगढ़, नौहझील एवं बाजना मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ सम्पन्न हुआ।

बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की वर्तमान प्रगति का विस्तृत विश्लेषण किया गया। सभी मण्डलों से आए पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से अभियान की स्थिति पर रिपोर्ट ली गई।
कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि—

  • नए पात्र मतदाताओं के नाम शीघ्रता से जोड़े जाएँ,

  • मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएँ,

  • मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को प्राथमिकता के साथ सुधारा जाए,

  • प्रत्येक बूथ पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए।

बैठक में ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, वरिष्ठ नेता आर.पी. सिंह सहित विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करता है और इसमें सभी की सक्रिय भूमिका अनिवार्य है।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मांट विधानसभा में SIR अभियान को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ सफल बनाकर क्षेत्र को मतदाता सूची की दृष्टि से प्रति–उत्कृष्ट बनाया जाएगा।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

मथुरा रेलवे ग्राउंड में सामूहिक विवाह : 251 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, महिला आयोग की अध्यक्ष रही मुख्य अतिथि

मथुरा जनपद स्थित रेलवे ग्राउंड में आज सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक विशाल विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 251 जोड़े ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह न सिर्फ आर्थिक सहयोग है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए वैवाहिक जीवन में प्रेम, सम्मान और समानता बनाए रखने की प्रेरणा दी।

वृंदावन एवं मथुरा क्षेत्र के कई संत–महात्माओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर नवविवाहितों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे समारोह का वातावरण और भी पवित्र एवं मंगलमय हो गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, आमजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

यूपी पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ग्रामीण ने किया ध्वजारोहण, शौर्य और सेवा को सलाम

आज 23 नवम्बर 2025 को पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस झंडा दिवस गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस की शौर्यगाथा, अनुशासन, परंपरा और सर्वोच्च बलिदानों को स्मरण करने का प्रतीक है।
प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को यह दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने गौरवपूर्ण UP Police Flag को आधिकारिक रूप से अपनाया था। यह ध्वज संगठन की पहचान के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठा, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

इसी क्रम में आज पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द रावत द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अधिकारीपुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिस बल की विरासत को नमन किया।

झंडा दिवस न केवल पुलिस बल के भीतर एकता, अनुशासन और गर्व की भावना को मजबूत करता है, बल्कि उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति श्रद्धांजलि का अवसर भी है जिन्होंने कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वोच्च योगदान दिया।

आज का दिन इस संदेश को दोहराता है कि—
वर्दी सिर्फ एक पोशाक नहीं… बल्कि सेवा, सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

झंडा ऊँचा रहे—यूपी पुलिस का साहस सदैव अमर रहे।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

वृन्दावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बलात्कार एवं SC/ST एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना वृन्दावन पुलिस ने गंभीर अपराधों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने दिनांक 22 नवम्बर 2025 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर सेक्टर-02 बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित 12/2 सेल्टर होम कॉम्प्लेक्स से आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिजेन्द्र पुत्र श्रीचन्द, निवासी 12/2 सेल्टर होम कॉम्प्लेक्स सेक्टर-02 बल्लभगढ़, थाना बल्लभगढ़ सिटी, फरीदाबाद (हरियाणा), आयु लगभग 51 वर्ष के रूप में हुई। यह अभियुक्त थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 598/2025 के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

अभियोग में दर्ज गंभीर धाराएँ—
376(2)N, 377, 354, 328, 323, 506 IPC तथा 3(2)(V) SC/ST एक्ट
को देखते हुए पुलिस आरोपी की सक्रिय तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

  • स्थान: 12/2 सेल्टर होम कॉम्प्लेक्स, सेक्टर–02, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

  • दिनांक व समय: 22.11.2025, समय 20:30 बजे

  • मु0अ0सं0 598/2025, धारा 376(2)N, 377, 354, 328, 323, 506 IPC एवं 3(2)(V) SC/ST ACT, थाना वृन्दावन, जनपद मथुरा

  1. प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय, थाना वृन्दावन

  2. है0का0 1841 सुनील कुमार, थाना वृन्दावन

  3. का0 1197 सुधीर कुमार, थाना वृन्दावन

  4. का0 914 जिमीपाल, थाना वृन्दावन

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

वृन्दावन पुलिस की कार्रवाई : नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना वृन्दावन पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 22 नवम्बर 2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर रमणरेती चौराहा से 40 कदम की दूरी, राम मंदिर के सामने सड़क किनारे स्थित स्थान से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनन्द पुत्र चन्द्रवीर, निवासी एदलपुर, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, आयु लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 655/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना वृन्दावन पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तारी का विवरण

  • स्थान: रमणरेती चौराहा से 40 कदम की दूरी, राम मंदिर के सामने

  • दिनांक व समय: 22.11.2025, समय 20:40 बजे

  • बरामदगी: एक नाजायज चाकू

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 655/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना वृन्दावन

  2. मु0अ0सं0 1176/2018, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

  3. मु0अ0सं0 1177/2018, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

  4. मु0अ0सं0 194/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना वृन्दावन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय, थाना वृन्दावन

  2. उ0नि0 अवधेश कुमार, थाना वृन्दावन

  3. है0का0 1397 रजनीश कुमार, थाना वृन्दावन

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा