Homeप्रदेशमथुरा रेलवे ग्राउंड में सामूहिक विवाह : 251 जोड़े विवाह बंधन में...

मथुरा रेलवे ग्राउंड में सामूहिक विवाह : 251 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, महिला आयोग की अध्यक्ष रही मुख्य अतिथि

यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान व डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद, संत–महात्माओं की उपस्थिति से कार्यक्रम हुआ मंगलमय

मथुरा जनपद स्थित रेलवे ग्राउंड में आज सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक विशाल विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 251 जोड़े ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह न सिर्फ आर्थिक सहयोग है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए वैवाहिक जीवन में प्रेम, सम्मान और समानता बनाए रखने की प्रेरणा दी।

वृंदावन एवं मथुरा क्षेत्र के कई संत–महात्माओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर नवविवाहितों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे समारोह का वातावरण और भी पवित्र एवं मंगलमय हो गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, आमजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा

RELATED ARTICLES

Most Popular