अर्नौटा ,आगरा।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना बसई अरेला पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से रेंज कार्यालय अर्नौटा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने हरियाली और एकता का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम में थाना बसई अरेला के प्रभारी निरीक्षकअभिषेक कुमार डिप्टी फॉरेस्ट रेंजरधर्मेन्द्र सिंह, , वन विभाग के कर्मचारी कार्तिक ,धीरेन्द्र सिंह तथा समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान नगला भरी रमाकांत उर्फ संजू सिंह परिहार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किए, वे आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और त्याग भावना को आगे बढ़ाने के लिए पर्यावरण संरक्षण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बनाए रखना आवश्यक है।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने परिसर में पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया और यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
रिपोर्ट : सत्यभान सिंह परिहार
गुजरात प्रवासी न्यूज़, आगरा–अहमदाबाद
www.gujaratpravasi.com Cont.8141022666








प्रतियोगिता के आयोजन में अरुण खरे, राजीव चौधरी, अनुज कुमार, पवन राणा, धनंजय मलिक, संत कुमार, ओम सिंह, रविंद्र रोड, मनीष कुमार, नवीन सैनी, आर.एल. बड़ौनी, विनोद रयाल, सुषमा पांडे, प्रीती जोशी, सोनिया सैनी, अलीशा चौधरी, योगराज सिंह, मांगेराम मौर्य एवं आलोक द्विवेदी सहित कई शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने सहयोग दिया।

