Home Blog Page 15

मथुरा के सुरीर थाने में क्षेत्राधिकारी मांट आशीष शर्मा ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण!”

आज दिनांक 12 नवम्बर 2025, बुधवार सुबह 11 बजे, क्षेत्राधिकारी मांट आशीष शर्मा ने कोतवाली सुरीर काअर्द्धवार्षिकनिरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सी.ओ. आशीष शर्मा ने थाना परिसर, अभिलेखों, महिला हेल्पडेस्क, मालखाना एवं बैरकों का बारीकी से परीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ द्वारा सी.ओ. मांट को सलामी दी गई।

सी.ओ. आशीष शर्मा ने निरीक्षण के पश्चात आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि “पुलिस जनता की सेवक है, इसलिए थाने पर आने वाले किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि “हमारा व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।”

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक, अन्य पुलिस उपनिरीक्षक एवं समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

     

रिपोर्ट — मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

www.gujaratpravasi.news

मांट पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 144 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मांट (मथुरा), उत्तर प्रदेश

थाना मांट पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 144 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा ईट्योस कार (नं. DL4CNE9092) बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 11 नवम्बर 2025 की रात करीब 11:15 बजे मांट टोल प्लाजा से लगभग 700 मीटर नोएडा की ओर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

राजीव कुमार, पुत्र श्यामलाल, निवासी सेक्टर-23, फरीदाबाद (हरियाणा)

मन्तोष कुमार, पुत्र बालेन्द्र शाह, निवासी किशुन नगर, थाना काँटी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)
के रूप में हुई है।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना मांट पर मु.अ.सं. 246/2025, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

सोनई मंडल भाजपा की “रन फॉर यूनिटी” को लेकर बैठक संपन्न

गुजरात प्रवासी न्यूज़

मथुरा से बड़ी खबर:भारतीय जनता पार्टी सोनई मंडल द्वारा आयोजित “रन फॉर यूनिटी” के सफल आयोजन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक ओम मैरिज होम पर आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।

बैठक का संचालन केरन सिंह रावत ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक राजेश चौधरी जी ने उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता ओमवीर बढेरा वालों ने की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, जतेदार प्रधान, शिवली जे.पी. प्रधान, गज्जू प्रधान सारस्वत चौधरी, चंद्रवीर प्रधान, मुनेश कुमार मंडल मंत्री, बसु, तथा सूबेदार मेजर ब्रजवीर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। बैठक पूरी तरह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें आगामी “रन फॉर यूनिटी” के भव्य आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

रिपोर्ट  राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

कलेक्टर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रविष्टि कार्य का निरीक्षण

0

जबलपुर, मध्य प्रदेश

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के अंतर्गत मंगलवार को जबलपुर संभाग के मंडला जिले में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघरी में पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण और प्रविष्टि कार्य का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौके पर डोर-टू-डोर सर्वे प्रक्रिया का अवलोकन किया और बी.एल.ओ. (BLO) द्वारा नागरिकों से भरवाए जा रहे गणना प्रपत्रों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि

चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं और अप्रासंगिक या अपात्र नामों को नियमों के अनुसार हटाया जा सके

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी गणना प्रपत्रों का वितरण, प्रविष्टि और संकलन कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशासन का लक्ष्य एक त्रुटिहीन और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, जिसके  लिए सभी कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

www.gujaratpravasi.news

सुरीर थाना क्षेत्र में ए.आर.टी.ओ नीतू सिंह की बड़ी कार्रवाई

सुरीर, मथुरा (उत्तर प्रदेश)

सुरीर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर मंगलवार को ए.आर.टी.ओ (ARTO) नीतू सिंह द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर संचालित वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान बिना वैध कागजात, ओवरलोडिंग और नियम विरुद्ध संचालन करते पाए गए वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।
इस दौरान एक JCB मशीन, एक डंपर और एक पिकअप बोलेरो वाहन को सीज कर थाने में जमा करा दिया गया।

ए.आर.टी.ओ नीतू सिंह ने मौके पर वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि

बिना परमिट, बीमा या फिटनेस के वाहन चलाने वालों और ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

अभियान के दौरान यातायात विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और क्षेत्र में वाहनों की लगातार जांच करती रही।

रिपोर्ट – मुकेश सोनी
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा / अहमदाबाद

ग्राम पंचायत नारायणपुरा और दमोतीपुरा में SIR कार्य का जायजा लिया

0

दमोह, मध्य प्रदेश

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) हटा श्री राकेश सिंह मरकाम ने आज आदिवासी अंचल की ग्राम पंचायत नारायणपुरा और दमोतीपुरा का दौरा कर SIR (Summary of Information and Revision) कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री मरकाम ने पंचायत सचिवों, बीएलओ (BLO) और अन्य कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन कार्य को समय पर और सटीक रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

एसडीओ श्री मरकाम ने उपस्थित मतदाताओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे बीएलओ और कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि निर्वाचन का यह महत्वपूर्ण कार्य जल्द और व्यवस्थित रूप से पूर्ण हो सके।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग ही मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य की सफलता का आधार है। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को सूची में शामिल करना और गलत प्रविष्टियों को सुधारना है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
 जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
 गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद 

Cont..8141022666
www.gujaratpravasi.news

कानपुर नगर में रेड अलर्ट, नई दिल्ली विस्फोट के बाद सघन चेकिंग अभियान शुरू

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। इसी क्रम में कानपुर नगर में रेड अलर्ट घोषित करते हुए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर समस्त फील्ड अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और पार्किंग स्थलों की गहन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही वॉचलिस्ट में शामिल व्यक्तियों का सत्यापन कार्य भी जारी है।

महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी लगातार सक्रिय रहकर संभावित इनपुट्स पर नजर रखे हुए है।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने आम नागरिकों और स्थानीय दुकानदारों से अपील की है कि

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, परंतु सतर्कता और सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।”

 रिपोर्ट – किशोर मोहन गुप्ता
 मो.: 6387202969
 गुजरात प्रवासी न्यूज  

www.gujaratpravasi.news

यमुना में डूबे युवक का शव मिला, पुलिस ने स्टीमर से निकलवाया शव

माँट / मथुरा, उत्तर प्रदेश

माँट थाना क्षेत्र के भद्रवन गांव के राम नगला निवासी युवक के यमुना नदी में डूबने की खबर की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने स्टीमर की मदद से शव बरामद किया। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, श्याम सुंदर (उम्र 25 वर्ष) पुत्र कुंवर पाल, निवासी नगला राम, रविवार को यमुना नदी में नहाने गया था, तभी वह गहराई में चला गया और डूब गया। परिजनों को जब उसकी तलाश शुरू की, तो किनारे पर श्याम सुंदर के कपड़े और चप्पल मिले।

सूचना मिलते ही थाना माँट पुलिस मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन उस समय कोई सफलता नहीं मिली।

मंगलवार सुबह प्रेमनगर क्षेत्र के समीप यमुना किनारे एक शव तैरता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष श्री जसवीर सिंह ने तत्काल पुलिस बल और गोताखोरों के साथ शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान परिजनों द्वारा श्याम सुंदर के रूप में की गई।

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मथुरा भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना से गाँव में शोक की लहर व्याप्त है।

रिपोर्ट – मुकेश सोनी
गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

कलेक्टर श्री सिंह ने जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

जबलपुर, मध्य प्रदेश

आगामी 15 नवम्बर को प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का आज कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड का दौरा कर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम की भव्यता और सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 रिपोर्टपंकज कुमार गुप्ताजिला                                जालौन – (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

तिवारीपुर में 55वीं दंगल प्रतियोगिता संपन्न

0

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
प्रतापगढ़ जनपद के तिवारीपुर गांव में आयोजित 55वीं पारंपरिक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस दंगल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

         

मोहम्मद रहबर खान बने विजेता

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद रहबर खान ने खिताब अपने नाम किया। उन्हें आयोजक मंडल द्वारा रेंजर साइकिल पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई।
इसके अलावा समाजसेवी श्री के. के. तिवारी ने विजेता पहलवान को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

आयोजन समिति ने जताया आभार

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रभाकर तिवारी ने की, जबकि श्री कुलदीप तिवारी उपाध्यक्ष रहे।
संचालन का दायित्व श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी के साथ श्री शुभम तिवारी, श्री अनिल तिवारी, श्री आलोक तिवारी, श्री राहुल तिवारी, श्री अभिषेक तिवारी एवं श्री दिवाकर तिवारी ने निभाया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक मंडल ने सभी विजेता पहलवानों को सम्मानित किया और उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया।

 रिपोर्ट: माधव मिश्रा
ब्यूरो चीफ, गुजरात प्रवासी न्यूज़ — प्रतापगढ़