Home Blog Page 13

नरवाई प्रबंधन हेतु जागरूकता रथ रवाना

शिवपुरी, मध्य प्रदेश।

किसानों को नरवाई न जलाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से “नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ” को शिवपुरी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रथ का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता दोनों के लिए हानिकारक है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, उप संचालक कृषि श्री पान सिंह करोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव तथा सहायक कृषि यंत्री श्री भगवान सिंह नरवरिया उपस्थित रहे।

यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को प्रेरित करेगा कि वे सुपर सीडर, मल्चर, स्लेशर, स्टॉ-रीपर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करें और नरवाई जलाने से बचें।

संकल्प लें —
 नरवाई नहीं जलाएंगे
 पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता बचाएंगे

 रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता
 जिला जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज बने हिंदू सेना गुजरात प्रदेश धर्माचार्य

अहमदाबाद।
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक भट्ट के निर्देशानुसार, गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष विनयकुमार शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह भदौरिया ने परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज (गुरुदेव), निवासी रणछोड़ राय मंदिर, कर्णावती (अहमदाबाद) को गुजरात प्रदेश धर्माचार्य के पद पर मनोनित किया है।

संगठन ने विश्वास जताया कि महाराज श्री हिंदू वादी नीतियों के प्रचार-प्रसार और संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह भदौरिया (मो. 9428593512) ने महाराज श्री को पदभार ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जय श्री राम 

 रिपोर्ट – विवेक उपाध्याय, गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के संदेश के साथ निकली रन फॉर यूनिटी

निवाड़ी, मध्य प्रदेश।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का भव्य आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ को कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 के खेल मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई, जहां सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, पत्रकार प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
  चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

44वीं उत्तराखण्ड सीनियर बालिका राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन

रिपोर्ट – Dr. Alok Kumar, Dr. Dwivedi | गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

 हरिद्वार। उत्तराखंड।
होली एंजल पब्लिक स्कूल, खर्मासा, काशीपुर में आज 44वीं उत्तराखण्ड सीनियर बालिका वर्ग राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी पायल चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य लिटिल स्कॉलर्स शिखा गौतम और होली एंजल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या उपासना यादव उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखण्ड के महासचिव चैंपियन सूरज रोड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि ऊधम सिंह नगर की टीम उपविजेता रही।

निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय रेफरी अभिषेक कुमार, राज्य रेफरी नीरज सिंह एवं अर्श ने अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, ऊधम सिंह नगर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित बिष्ट, महासचिव गौरव बिष्ट, कोषाध्यक्ष राहुल नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

महासचिव चैंपियन सूरज रोड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से 12 प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह आयोजन राज्य में खेल भावना, अनुशासन और बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला एक गौरवपूर्ण अवसर साबित हुआ।

आत्ममंथन की दिव्य झलक बिखेरते 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ, ब्रज से पहुंचे हजारों भक्त

रिपोर्ट: राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा  
मथुरा। आत्ममंथन भीतर की यात्रा है, जिसे केवल मन और बुद्धि के स्तर पर नहीं, बल्कि आत्मिक रूप में ही तय किया जा सकता है। इसी दिव्य संदेश के साथ हरियाणा के समालखा स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर शुक्रवार को 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ हुआ। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानवता के नाम अपने पावन वचनों में कहा कि जब मनुष्य निरंकार परमात्मा से जुड़ता है, तभी वास्तविक आत्ममंथन संभव होता है।

इस चार दिवसीय समागम में न केवल भारतवर्ष के कोने-कोने से, बल्कि विश्वभर से लाखों श्रद्धालु भक्त शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश से लगभग एक लाख भक्त इस पावन अवसर का हिस्सा बने हैं।

मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण के अनुसार, मथुरा जोन के जोनल इंचार्ज एच.के. अरोड़ा के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र से पहुंचे हजारों भक्त समागम स्थल पर सेवाएं दे रहे हैं। निरंकारी प्रदर्शनी, रेलवे काउंटर, प्रेस एवं पब्लिसिटी, प्रचार विभाग, ज्ञान कक्ष आदि में ब्रज भक्त सक्रियता से योगदान दे रहे हैं।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने संदेश में कहा— “हर मानव के अंदर और बाहर एक शाश्वत सत्य निवास करता है। जब मनुष्य इस सत्य को पहचान लेता है, तो उसके भीतर प्रेम और एकता का भाव स्वतः जागृत होता है। अज्ञानता ही नफरत को जन्म देती है, जबकि सच्चा ज्ञान प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है।”

उन्होंने समस्त मानवता के कल्याण की शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि “प्रत्येक मनुष्य स्वयं के सुधार से शुरुआत करे, क्योंकि जब व्यक्ति सुधरेगा, तब समाज सुधरेगा और फिर संसार में अमन और भाईचारे का वातावरण स्थापित होगा।”

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में आयोजित इस समागम के शुभारंभ पर दिव्य युगल को फूलों से सुसज्जित खुली पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा के रूप में मुख्य मंच तक लाया गया।
यहां उनका स्वागत निरंकारी इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूज़िक एंड आर्ट्स (NIMA) के 2500 से अधिक छात्रों द्वारा भरतनाट्यम और स्वागती गीत से किया गया।

श्रद्धालुओं की आंखों में आनंद की अश्रुधारा और वातावरण में भक्ति की सुगंध व्याप्त थी। समागम स्थल पर उपस्थित भक्त जाति, धर्म, भाषा की सीमाओं को भुलाकर केवल प्रेम और मानवता की भावना में सराबोर दिखाई दिए।

ग्राम चिल्संडा में नाबालिग से लव जिहाद का मामला उजागर

 फर्रुखाबाद। दिनांक 31 अक्टूबर 2025।
थाना मेरापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिल्संडा में एक लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंदू जाटव समाज के रामशंकर पुत्र शीशराम की नाबालिग पुत्री को ग्राम के ही मुस्लिम समाज के युवक शाहबाज पुत्र दौलतशेर ने दिनांक 30 और 31 अक्टूबर की दरम्यानी रात को फुसलाकर भगाया और उसे धमकाकर शारीरिक शोषण किया।

ग्रामवासियों की सतर्कता और तत्परता से आरोपी के घर से पीड़िता को बरामद कर लिया गया। इस दौरान लड़की को भगाने में सहयोग करने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विहिप गौरक्षा विभाग के नूतन चतुर्वेदी, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश जी, कायमगंज नगर संयोजक आदेश शाक्य, सह संयोजक हरिओम शर्मा, विद्यार्थी प्रमुख प्रथम गुप्ता, शिवम दीक्षित तथा शिव शक्ति अखाड़ा के जिला सेनापति प्रभात जी सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

इन सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और जिले के आला पुलिस अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, कल सभी संगठन कार्यकर्ता पीड़िता के पिता के साथ कायमगंज क्षेत्राधिकारी से मिलकर, आरोपितों पर मिसाल बनने वाली कार्रवाई की मांग करेंगे।

બ્રેકિંગ ન્યૂઝ ભારતીય ટ્રાઈબલ પાર્ટી (BTP)ના પ્રદેશ પ્રમુખ AAPમાં જોડાયા

અમદાવાદ। ગુજરાતની રાજનીતિમાં આજે મોટો ફેરફાર નોંધાયો છે। **ભારતીય ટ્રાઈબલ પાર્ટી (BTP)**ના પ્રદેશ પ્રમુખ દેવેન્દ્ર મેડાએ આમ આદમી પાર્ટી (AAP)નો ખેસ ધારણ કર્યો છે।

દેવેન્દ્ર મેડાએ જણાવ્યું કે તેઓ AAPના રાષ્ટ્રીય સંયોજક અરવિંદ કેજરીવાલજીની ઈમાનદાર અને જનહિતની રાજનીતિથી પ્રેરિત થઈને આમ આદમી પાર્ટીમાં જોડાયા છે।

અમદાવાદ ખાતે યોજાયેલા કાર્યક્રમ દરમિયાન અરવિંદ કેજરીવાલના હાથે દેવેન્દ્ર મેડાએ AAPનો ખેસ ધારણ કરીને સત્તાવાર રીતે પાર્ટીમાં પ્રવેશ કર્યો હતો।

આ પ્રસંગે ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવા, પ્રદેશ પ્રમુખ ઈસુદાન ગઢવી, તથા ધારાસભ્ય ગોપાલ ઇટાલીયા સહિતના અનેક અગ્રણીઓ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા।

દેવેન્દ્ર મેડાના જોડાવાથી આમ આદમી પાર્ટીને આદિવાસી વિસ્તારોમાં નવી શક્તિ અને મજબૂતી મળશે તેવી શક્યતા વ્યક્ત કરવામાં આવી રહી છે।

અરવિંદ કેજરીવાલજીના ગુજરાત આગમન બાદ સમગ્ર રાજ્યની રાજનીતિમાં નવા સમીકરણો ઉભા થઈ રહ્યા છે અને વિવિધ પક્ષોના અગ્રણીઓ AAP તરફ આકર્ષાઈ રહ્યા છે।

   રિપોર્ટ: Gujarat Pravasi News, Ahmedabad

www.gujaratpravasi.com     Cont.8141022666

थाना सुरीर पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मथुरा।  अभियान के तहत थाना सुरीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मांट के निर्देशन में थाना अध्यक्ष सुरीर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तुलामढ़ी से मनोज पुत्र रमेश चन्द और रमेश चन्द पुत्र बनवारी, निवासी तुलामढ़ी, थाना सुरीर, जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया है।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सुरीर पर मु.अ.सं. 1980/19 धारा 323, 379, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को 31 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11 बजे उनके ग्राम तुलामढ़ी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह शामिल रहे।

📍रिपोर्ट – मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

साइबर सेल मथुरा ने ठगी के शिकार युवक को दिलाई राहत, वापस कराए 90 हजार रुपये

मथुरा। जनपद मथुरा की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ठगी के शिकार युवक के 90 हजार रुपये वापस कराए। जानकारी के अनुसार ग्राम नगला उदय सिंह, थाना बल्देव निवासी सूरज कुमार के खाते से अज्ञात साइबर ठग ने खुद को परिचित बताकर यूपीआई के माध्यम से 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 आशीष मलिक के नेतृत्व में टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैंक व मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

साइबर सेल ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक या एटीएम की जानकारी साझा न करें। कस्टमर केयर नम्बर हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

टीम की इस सराहनीय कार्यवाही से आवेदक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

भगवानपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
भगवानपुर स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भीकम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवक्ता विश्वास कुमार ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि — “अनुशासित रहकर देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। हमें अपने देश और समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।”

इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार, दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, प्रमोद कुमार कपरुवान, संदीप शर्मा, सुशील कुमार सैनी, मनोज कुमार, देवीपाल सिंह, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, शिवानी प्रकाश, प्रीति भारद्वाज, कार्यालय कर्मचारी कल्पना देवी, आनंद सिंह नेगी सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

✍️ डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

www.gujaratpravasi.com Cont.8141022666