Home गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद जनता दर्शन: जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया त्वरित निस्तारण

जनता दर्शन: जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया त्वरित निस्तारण

0
जनता दर्शन: जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट: प्रेम सिंह कुंतल | गुजरात प्रवासी न्यूज़,

मथुरा। जनसेवा और किसान हितैषी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे।

जनता दर्शन का आयोजन मंडी चौराहा स्थित आनंदधाम कॉलोनी में स्थित उनके आवास तथा केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कार्यालय में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों से जुड़े कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया, जबकि जटिल मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गांवों में नाली एवं खड़ंजा निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सुचारू विद्युत आपूर्ति, जलभराव की समस्या तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों की खराब स्थिति जैसी अनेक समस्याएं जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखीं। किशन चौधरी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका लक्ष्य है और प्रत्येक नागरिक की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना एवं हल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई करने की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here