Home Blog Page 42

समर कैंप में प्रतिभावान नव निहालों ने संगीत प्रशिक्षण लिया

डॉ आलोक कुमार द्विवेदी
झबरेड़ा। हरिद्वार। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग के सौजन्य से आजकल पीएम श्री इंटर राजकीय कॉलेज लाठर देवा हूण में 6 दिवसीय समर कैम्प मे विद्यालय के प्रतिभावान और नव निहाल छात्र एवं छात्राएं संगीत प्रशिक्षण आनंद पूर्वक ले रहे हैं। समर कैंप के दौरान विद्यालय के शिक्षक भी आनंदित होकर अपना योगदान दे रहे हैं।
पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार ने बताया की समर कैंप के दौरान संगीत प्रशिक्षक उमेश नैथानी के निर्देशन में विद्यालय के
प्रतिभावान छात्र-छात्राएं उनके अनुभव का लाभ उठा रहे हैं। समर कैंप में दिनेश सिंह, सुशील चौधरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अलका रानी, राकेश शर्मा, अनु, सुषमा एवं आलोक द्विवेदी आदि उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने सफलतापूर्वक समर कैंप के लिए उपस्थित सभी को शुभकामनाएं दी।

डॉ आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

पुलिस आयुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के नवचयनित आरक्षियों के प्रारंभिक प्रशिक्षण (JTC) के दौरान प्रशिक्षण का किया गया निरीक्षण।

किशोर मोहन गुप्ता

कानपुर नगर,  रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस के नवचयनित आरक्षियों के प्रारंभिक प्रशिक्षण (JTC) के दौरान पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा स्वच्छ बैरक, शौचालय, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, समय पर चिकित्सकीय सुविधा एवं प्रशिक्षण परिसर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर किशोर मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज कानपुर अहमदाबाद

टीएसएच पहुंचे वर्ल्ड कप विजेता पीयूष चावला, बोले– ‘कानपुर के खिलाड़ियों में दिखता है जुनून और काबिलियत’

किशोर मोहन गुप्ता

कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर और वर्ल्ड कप विजेता पीयूष चावला बुधवार देर रात कानपुर पहुंचे और गुरुवार सुबह आर्य नगर स्थित ‘द स्पोर्ट्स हब’ (टीएसएच) में क्रिकेट कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने उभरते हुए क्रिकेटरों को मैदान पर प्रैक्टिकल टिप्स दिए और तकनीक, मानसिकता और अनुशासन पर फोकस करने की सीख दी।चावला ने कहा कि

  “कानपुर के युवाओं में गजब का क्रिकेटिंग टैलेंट है। जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन और मेहनत की।” उन्होंने बताया कि इस तरह के कैंप खिलाड़ियों को एक नई दृष्टि और प्रोफेशनल एक्सपोज़र देते हैं, जिससे वे आगे जाकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को बताया कि ग्राउंड पर समय बिताना, गेम को पढ़ना और हर छोटी तकनीकी गलती पर काम करना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है।

टीएसएच में पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र में पीयूष चावला ने गेंदबाज़ी एक्शन, रन-अप, लाइन-लेंथ और मानसिक संतुलन जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब भी उत्साह से दिया। उन्होंने कहा कि “सपना बड़ा हो और मेहनत ईमानदार, तो किसी भी शहर का खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच सकता है।”द स्पोर्ट्स हब की इस पहल को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यहां जिस तरह की ट्रेनिंग फैसिलिटी और कोचिंग का माहौल है, वह राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरता है। विशेष रूप से 75 अल्प आय वर्ग के बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण देने की सोच कोउन्होंने “सच्ची खेल भावना” करार दिया।

गुरुवार को हुए इस प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया। प्रशिक्षण का यह सिलसिला अगले दो दिन तक और चलेगा, जिसमें चावला सीधे मैदान पर बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद टीएसएच के मुख्य कोच शशिकांत खांडेकर और पूर्व रणजी खिलाड़ी मो. आमिर प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रिपोर्टर किशोर मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज

फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करने की घोषणा की

पंकज कुमार गुप्ता

लखनऊ। केंद्र सरकार ने यातायात सुविधा को और भी सरल, सुगम एवं बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 3000 रूपए की कीमत पर फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करने की घोषणा की है।

यह पहल केवल टोल प्लाजा पर भीड़ और ट्रैफिक समस्या को कम करेगी। साथ ही यात्रियों को निर्बाध यात्रा प्रदान करेगी।

इस ऐतिहासिक फैसले पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्त करता हूं।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता जालौन/ अहमदाबाद

गुजरात प्रवासी न्यूज

“वकालत की चौपाल – भाग 4” का एक और प्रेरक पड़ाव

पंकज कुमार गुप्ता

कानपुर उत्तर प्रदेश

दिनांक 19.06.2025 को MY LEGAL PEN SOCIETY द्वारा आयोजित विशेष संवाद सत्र में प्रतिभागियों को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, श्री आशुतोष कुमार से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।

JCP सर ने पुलिस कमिश्नरेट एवं नॉन-कमिश्नरेट प्रणाली के बीच का अंतर स्पष्ट किया।

पुलिस पदानुक्रम (Constable से DGP तक) व कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया।

बताया कि कैसे पुलिस, न्यायिक प्रक्रिया की सहायक इकाई के रूप में कार्य करती है।

FIR, चार्जशीट, गिरफ्तारी प्रक्रिया व अनुसंधानात्मक प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी साझा की।
संवाद सत्र युवा अधिवक्ताओं व लॉ इंटर्न्स के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा।

UP Police Kanpur Nagar

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

अर्दली रूम किया गया निरीक्षण

किशोर मोहन गुप्ता

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर सर्किल कोतवाली व सर्किल कलक्टरगंज के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें मामलों की प्रगति की समीक्षा की व निर्देश दिए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए-

अकारण विवेचनाओ को लम्बित रखने वाले विवेचको को सख्त हिदायत देते हुए निष्पक्ष ढंग से विवेचना करने व निर्धारित समय सीमा के भीतर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अर्दली रूम के दौरान भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को विवेचना में समाहित करते हुए विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।

अपराधी किस्म/सांप्रदायिक तत्वों/माफिया लोगों के घर–घर जाकर भौतिक सत्यापन करेगे । आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये ।

रिपोर्टर किशोर मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज

सेवा और नेतृत्व का नया अध्याय, कानपुर में KRRT व KRLC की भव्य शुरुआत का ऐलान

किशोर मोहन गुप्ता

कानपुर। शहर में युवाओं और महिलाओं के नेतृत्व में सामाजिक बदलाव की नई शुरुआत होने जा रही है। Kanpur Royal Round Table (KRRT) और Kanpur Royal Ladies Circle (KRLC) के गठन की औपचारिक घोषणा गुरुवार को एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस मौके पर क्लबों की कार्ययोजना के साथ-साथ 21 जून को प्रस्तावित चार्टर नाइट कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई, जो कानपुर क्लब स्थित बारोक हॉल में आयोजित किया जाएगा।

चार्टर नाइट समारोह के मुख्य अतिथि होंगे Tr. चेतन देव सिंह (नेशनल प्रेसिडेंट, राउंड टेबल इंडिया) और Cr. मनीषा तुलस्यन (नेशनल प्रेसिडेंट, लेडीज़ सर्कल इंडिया)। उनके साथ RTI और LCI के नेशनल व एरिया बोर्ड सदस्य, स्क्वायर लेग्स और चार्टर सदस्यों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

KRRT और KRLC, राउंड टेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संगठनों से संबद्ध हैं। इनका उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में जागरूक और जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करना है। KRRT जहां 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को ‘Service Through Fellowship’ की भावना से प्रेरित करेगा, वहीं KRLC महिलाओं के नेतृत्व में समाज में परिवर्तन की दिशा में कार्य करेगा।

KRRT की चार्टर टीम में अयुष्मान सिंह, चेतन जसनानी, हृतिक जैन, प्रणव अग्रवाल, प्रणव ढींगरा, राघव भाटिया, राजदीप मक्कड़, ऋषभ दुबे, समदीश पुरी, श्रीमान नरायण, सिद्धार्थ मिश्रा, श्रीवत्स गर्ग, उज्ज्वल गर्ग, उमंग गुप्ता और वरुण सिंघल शामिल हैं। ये सभी युवा नेतृत्व और सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं।

KRLC की चार्टर टीम में भावना जसनानी, दिव्यांशी अग्रवाल, मणि गुप्ता, पूर्वी एम. मिश्रा, सलोनी एस. गर्ग, शुभांगी पुरी, माधवी गर्ग, निहारिका सिंह, पंखुरी मिश्रा और प्रशंसा अग्रवाल शामिल हैं। ये सभी महिलाएं महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों क्लबों की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। KRRT की प्रारंभिक कार्यकारिणी में Tr. उमंग गुप्ता को चेयरमैन, Tr. श्रीवत्स गर्ग को वाइस चेयरमैन, Tr. अयुष्मान सिंह को सेक्रेटरी और Tr. हृतिक जैन को ट्रेज़रर बनाया गया है। वहीं KRLC की पहली कार्यकारिणी में Cr. मणि गुप्ता को चेयरपर्सन, Cr. प्रशंसा अग्रवाल को वाइस चेयरपर्सन, Cr. पूर्वी एम. मिश्रा को सेक्रेटरी और Cr. माधवी गर्ग को ट्रेज़रर नियुक्त किया गया है।

इस पूरे अभियान में Kanpur Heritage Round Table 125 (KHRT 125) और Kanpur Heritage Ladies Circle 88 (KHLC 88) की भूमिका अहम रही है। प्रेस वार्ता में विशेष आभार Tr. अंकित नेमानी, Tr. विधित जसनानी, Tr. साहिब सेठी और Cr. वृंदा जसनानी सहित KHRT और KHLC के सभी सदस्यों और स्क्वायर लेग्स को व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय स्तर पर Tr. रोहन माधोक (एरिया चेयरमैन) और Tr. पुनीत सराफ (एरिया सेक्रेटरी व ट्रेज़रर) के योगदान की भी सराहना की गई। 21 जून को होने वाला चार्टर नाइट समारोह इस सामाजिक यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत का प्रतीक बनेगा।

रिपोर्टर किशोर मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज

ई-ऑटो/ई-रिक्शा क्यू.आर.कोड वितरण का शुभारंभ

पंकज कुमार गुप्ता

कानपुर।  नगर निगम मुख्यालय भूमितल पर स्थित नागरिक सुविधा केंद्र पर ई-रिक्शा/ई-ऑटो का क्यू.आर. कोड वितरण का शुभारंभ माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, श्रीमान मंडलायुक्त, श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एवं श्रीमान नगर आयुक्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवींद्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्रीमती अर्चना सिंह एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे। क्यू.आर. कोड आधारित ई-रिक्शा प्रबंधन के लाभ –इससे यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुगम बनाया जा सकेगा।

शहर के प्रमुख बड़े चौराहों पर यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा।

-इस क्यू .आर. कोड के माध्यम से ई-रिक्शा/ई

-ऑटो को एक निर्धारित रूट का आवंटन किया गया है।

-यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या हो तो क्यू.आर. कोड को स्कैन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

-यह प्रणाली विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा में मदद करती है क्योंकि क्यू.आर. कोड स्कैन करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है और इसे साझा भी कर सकते है।

-यह प्रणाली यातायत नियमों को अधिक तीव्र एवं कुशल तरीके से लागू करने में सहायक होगी।

UP Police
Kanpur Nagar
Traffic Police
Uttar Pradesh

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद, गुजरात प्रवासी न्यूज

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2025 में चयनित आरक्षियों के विश्राम हेतु रुकने के स्थान का निरीक्षण किया गया।

पंकज कुमार गुप्ता

कानपुर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा सभी चयनित आरक्षियों के लिए उचित एवं मानक के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रुकने के स्थानों, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार व समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीसीपी द्वारा नवनियुक्त आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चयनित आरक्षियों को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है जिससे वे प्रशिक्षण पूर्वावधि में आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहें।

UP Police
Kanpur Nagar
UP 78

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद

गुजरात प्रवासी न्यूज

विश्व रक्तदान दिवस पर झांसी में हिंदू जागृति मंच द्वारा भव्य रक्तदान शिविर आयोजित

पंकज कुमार गुप्ता
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर हिंदू जागृति मंच द्वारा झांसी स्थित K-3 होटल में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पं. रवि शर्मा रहे, जिन्होंने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथियों में हेमंत परिहार, अमित साहू, अखिलेश गुप्ता (नीलू), डिप्टी जेलर मोनिका सचान, दीपक शास्त्री, शांति थापक, निर्मल कुशवाहा, और राशि साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें नगर के अनेक रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को “रक्तबीर सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हिंदू जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता (राजू रक्सा), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक दुबे, महासचिव जगदीश बजाज, प्रदेश अध्यक्ष प्रभा गुप्ता, और अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संचालन जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने किया तथा राष्ट्रीय सचिव दीपक गुप्ता ने सभी आगंतुकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

गुजरात प्रवासी न्यूज – जालौन/अहमदाबाद