Home Blog Page 23

चम्बल नदी का जलस्तर पहुँचा 119 मीटर, पिनाहट घाट पर सात दिन बाद स्टीमर सेवा शुरू

आगरा (रिपोर्ट)। चम्बल नदी में पिछले एक सप्ताह से जारी बाढ़ जैसे हालात के बीच अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, पिनाहट घाट पर नदी का जलस्तर शनिवार को 119.00 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में करीब 2.5 मीटर कम है। इसके बाद सात दिन से बंद पड़ी स्टीमर सेवा फिर से बहाल कर दी गई।

कैसे पहुँचा जलस्तर खतरनाक स्तर पर?

पिछले सप्ताह मध्यप्रदेश के राजघाट, कुंवरपुरा और केंचली घाट बाँधों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था। साथ ही, उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण चम्बल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। 7 दिन पहले जलस्तर 121.50 मीटर के पार पहुँच गया था, जो पिनाहट घाट के लिए खतरे की घंटी माना जाता है।

पिछले 7 दिनों का चम्बल नदी का जलस्तर डेटा और ग्राफ़ 


प्रशासन ने क्यों रोका संचालन?

स्टीमर सेवा को रोकने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि:

नदी का बहाव बेहद तेज़ हो गया था।

घाट के आसपास कई जगह पानी भरने से चढ़ने-उतरने में खतरा था।

सुरक्षा की दृष्टि से नाविकों को चेतावनी दी गई थी।

सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रशासन की तैयारी

अब जब जलस्तर 119 मीटर पर स्थिर हुआ है, प्रशासन ने निम्नलिखित सुरक्षा उपाय लागू किए:

हर स्टीमर पर लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य।

एक स्टीमर में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री नहीं ले जाए जाएँ।

घाट पर NDRF टीम और स्थानीय पुलिस की तैनाती।

नदी पार करने से पहले मौसम और जलस्तर की ताज़ा जानकारी की घोषणा।

लोगों को मिली राहत

स्टीमर सेवा शुरू होते ही पिनाहट और आसपास के गाँवों में रहत की लहर दौड़ गई। किसान, जो अपने खेतों तक नहीं पहुँच पा रहे थे, अब आसानी से नदी पार कर सकते हैं। वहीं, मछुआरों और छोटे कारोबारियों के लिए भी यह बड़ी राहत है, क्योंकि सेवा बंद होने से उनका काम पूरी तरह ठप हो गया था।

स्थानीय निवासी रवि शर्मा ने बताया:
“सात दिन से लोग पैदल रास्तों और चक्कर काटकर जा रहे थे। अब स्टीमर शुरू होने से समय और पैसा दोनों बचेंगे।”

अभी भी सावधानी ज़रूरी

प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि अभी नदी में तेज़ बहाव है। घाट पर अनावश्यक भीड़ न लगाएँ। बच्चों को स्टीमर यात्रा के दौरान अभिभावकों के साथ रखें।

संवाददाता रामानंद गुप्ता फतेहाबाद आगरा अहमदाबाद www.gujaratpravasinews.com

447वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

लखनऊ, 29 अगस्त 2025।
गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत आर०जी०एस० कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इटौंजा, लखनऊ (उ.प्र.) में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 79खण्डों का 447वाँ ऋषि वाङ्मय स्थापित किया गया।

         

यह साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री श्रीमती सीमा निरंजन एवं श्री अनिल कुमार निरंजन ने अपने पुत्र श्री हर्षवर्धन निरंजन एवं पुत्री सुश्री अदिति निरंजन के उज्ज्वल भविष्य हेतु भेंट किया। साथ ही उपस्थित संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को ‘अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका’ भी वितरित की गई।       

मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि—

👉 “ऋषि का सद्साहित्‍य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।”


संस्थान के निदेशक प्रो० डॉ० अविनाश चन्द्र त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति :

  • गायत्री ज्ञान मंदिर प्रतिनिधि – श्री उमानंद शर्मा, श्री देवेन्द्र सिंह

  • श्री अनिल निरंजन के प्रतिनिधि – श्री देवेन्द्र सिंह

  • निदेशक – प्रो० डॉ० अविनाश चन्द्र त्रिपाठी

  • एडमिन मैनेजर – श्री अंकित मिश्रा

  • सहायक प्राध्यापक एवं सह-पाठ्यचर्या समिति प्रमुख – सुश्री विजयस्वरी मिश्रा

  • सहायक प्राध्यापक एवं पाठ्येतर समिति प्रमुख – श्री राहुल सिंह यादव

  • शैक्षणिक प्रमुख – श्रीमती रूप रंजन श्रीवास्तवसंस्थान के

  • चिकित्सकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं

संवाददाता : गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

स्वस्थ समाज हेतु खेल की अहम भूमिका : चरब जैन

रुड़की (हरिद्वार)।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वावधान में 60 मी., 400 मी. एवं 800 मी. बालक–बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं फोनिक्स इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर चरब जैन ने विजेताओं को मेडल पहनाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की स्थापना में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मंच पर ओपन ब्लॉक प्रमुख नारसन विकास राठी, उत्तराखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे।

विजेता परिणाम :

  • 800 मीटर (बालक वर्ग) : प्रथम – तरुण, द्वितीय – देवांश, तृतीय – रोहित

  • 60 मीटर (बालक वर्ग) : प्रथम – अनस, द्वितीय – जीशान अली, तृतीय – विराट

  • 60 मीटर (बालिका वर्ग) : प्रथम – अंशिका, द्वितीय – ओजस्वी भंडारी, तृतीय – प्रीति

  •    400 मीटर (बालक वर्ग) : प्रथम – रियान, द्वितीय – सिवान सैनी, तृतीय – उमर

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक हीरा सिंह पुंडीर, प्रशिक्षक रवि आर्य, अब्दुल रहमान, संदीप कुमार एवं आलोकद्विवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

                           

कार्यक्रम के अंत में ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी के डायरेक्टर गुलशन अली ने मुख्य अतिथि, विजेताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

संवाददाता : डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, गुजरात प्रवासी न्यूज़, रुड़की–हरिद्वार–अहमदाबाद

“वाइब्रेंट गुजरात” से “लोकल फॉर ग्लोबल” तक

संवाददाता / गांधीनगर | 28 अगस्त 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से वर्ष 2003 में शुरू हुई वाइब्रेंट गुजरात समिट ने दो दशकों में भारत को वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। 22 वर्षों की इस यात्रा ने अब “वोकल फॉर लोकल” से आगे बढ़ते हुए “लोकल फॉर ग्लोबल” की ठोस दिशा दी है।

 गुजरात का विकास सफर (2003 से 2025 तक)

औद्योगिक उत्पादन: ₹44,000 करोड़ → ₹6.3 लाख करोड़

मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट: ₹1.48 लाख करोड़ → ₹21.5 लाख करोड़

प्रति व्यक्ति आय: ₹18,392 → ₹2.73 लाख

FDI निवेश: ₹5.5 लाख करोड़ से अधिक

2600+ एमओयू पर हस्ताक्षर, 81 लाख+ रोज़गार के अवसर

10वीं वाइब्रेंट गुजरात समिट 2025

 

इस वर्ष हुई 10वीं समिट में रिकॉर्ड निवेशक और देशों की भागीदारी देखने को मिली—

140 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

98,000+ एमओयू साइन हुए

45,000 से अधिक निवेशकों ने गुजरात में निवेश की प्रतिबद्धता जताई

 अब “वाइब्रेंट गुजरात रिजनल कॉन्फ्रेंस”

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की कि अब हर क्षेत्र को वैश्विक विकास की धारा से जोड़ने के लिए रिजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।

कॉन्फ्रेंस कैलेंडर 2025-26

उत्तर गुजरात – महेसाणा | 9-10 अक्टूबर 2025

सौराष्ट्र-कच्छ – राजकोट | 8-9 जनवरी 2026

दक्षिण गुजरात – सूरत | 9-10 अप्रैल 2026

मध्य गुजरात – वडोदरा | 10-11 जून 2026

भविष्य की दिशा

 

“वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” (ODOP) से ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा

MSME और स्टार्टअप इकोसिस्टम का सशक्तिकरण

ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और एयरोस्पेस में निवेश के नए अवसर

युवाओं के लिए स्किलिंग और रोजगार पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा—

“गुजरात पारंपरिक उद्योगों में अग्रणी रहा है, अब नवाचार, रिसर्च और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार कर रहा है।”

Ease of Doing Business में गुजरात नंबर वन

राज्य सरकार ने 20 से अधिक उद्योग नीतियाँ लागू कीं। भूमि आवंटन, पर्यावरण अनुमति और लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया। “सिंगल विंडो क्लीयरेंस” के तहत निवेशकों को निर्बाध सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

               गुजरात का विकास मॉडल आज “गेटवे टू द फ्यूचर” बन चुका है। वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ एक समिट नहीं, बल्कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र की कतार में लाने वाला सशक्त इंजन है।

गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद www.gujaratpravasinews.com

કપાસ આયાત પર શૂન્ય જકાત નીતિ ખેડૂત વિરોધી : ગુજરાત કોંગ્રેસ

અમદાવાદ :
ગુજરાત પ્રદેશ કોંગ્રેસ સમિતિના પ્રમુખ અમિતભાઈ ચાવડાએ વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી તથા નાણાં મંત્રી નિર્મલા સીતારમણને પત્ર લખીને કપાસ આયાત પરની શૂન્ય જકાત (Zero Import Duty)ની નીતિનો વિરોધ કર્યો છે.

કોંગ્રેસનો આક્ષેપ છે કે આ નીતિ ખેડૂતોના ખિસ્સામાંથી પૈસા કાઢીને મોટા ઉદ્યોગોને ફાયદો પહોચાડે છે. શૂન્ય જકાતથી કપાસના ભાવમાં 5 થી 6 હજાર રૂપિયા પ્રતિ ગાંસડી સુધી ઘટાડો થવાની શક્યતા છે, જેના કારણે ગુજરાત સહિત દેશના આશરે 50 લાખ ખેડૂતોની આજીવિકા જોખમમાં મુકાઈ છે.

કોંગ્રેસની માંગ છે કે જો સરકાર શૂન્ય જકાતની નીતિ ચાલુ રાખે તો કપાસ વાવેતર કરનાર દરેક પાત્ર ખેડૂતને ₹15,000 પ્રતિ ગાંસડી સીધી સહાય (DBT) આપવામાં આવે.

કોંગ્રેસના વરિષ્ઠ આગેવાન જયનારાયણ વ્યાસે આક્ષેપ કર્યો કે અમેરિકાના દબાણ હેઠળ આ નિર્ણય લેવાયો છે. અમેરિકા પોતાના ખેડૂતોને ખેતરદીઠ 54 લાખ રૂપિયા સબસીડી આપે છે જ્યારે ભારતમાં માત્ર 40 હજાર રૂપિયા સહાય મળે છે. આવી અસમાન હરિફાઈના કારણે ભારતીય ખેડૂત ટકી શકશે નહીં અને દેશની GDP માં 2 થી 3 ટકા સુધી ઘટાડો થઈ શકે છે.

રાજીવ ગાંધી ભવન ખાતે યોજાયેલી પ્રેસ કોન્ફરન્સમાં અમિતભાઈ ચાવડા સાથે કોંગ્રેસના વરિષ્ઠ નેતા જયનારાયણ વ્યાસ, કાર્યકારી પ્રમુખ જીગ્નેશ મેવાણી, મીડિયા કન્વીનર ડો. મનીષ દોશી તથા પ્રવક્તા હેમાંગ રાવલ અને હિરેન બેન્કર ઉપસ્થિત રહ્યા હતા.

ગુજરાત પ્રવાસી ન્યૂઝ અમદાવાદ

🚨 ताजमहल में गुम हुई पर्यटक महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया 🚨

आगरा।
पश्चिम बंगाल से आई 65 वर्षीय पर्यटक मीनाक्षी पाल ताजमहल घूमते समय परिजनों से बिछड़ गईं। बताया जा रहा है कि महिला गलती से पश्चिमी गेट से बाहर निकल गईं, जबकि उनका परिवार पूर्वी गेट की ओर चला गया।

परिजन जब काफी देर तक तलाश करते रहे और महिला का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने तत्काल ताज सुरक्षा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट के जरिए तलाश शुरू की गई।

तलाश अभियान में क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महज़ 30 मिनट में महिला को ढूंढकर परिजनों से मिलवा दिया।

परिवार ने ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

तलाश अभियान में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, महेश चंद्र और महिला आरक्षी पूजा शर्मा शामिल रहे।

संवाददाता – रामानंद गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, फतेहाबाद-आगरा-अहमदाबाद

सावरकुंडला में गणेश उत्सव का जश्न — सद्भावना समूह ने किया सौराष्ट्र का पहला भव्य अग्नि, प्रकाश और ध्वनि शो

सावरकुंडला।
गणेश महोत्सव के अंतर्गत सद्भावना समूह ने इस बार सौराष्ट्र में पहली बार अद्भुत अग्नि, प्रकाश और ध्वनि शो का आयोजन कर इतिहास रच दिया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

सद्भावना समूह के महाराज भगवान गणेश का भव्य और दिव्य स्वागत किया गया। पिछले 18 वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहे इस समूह ने धार्मिक कार्यक्रम और सेवा गतिविधियों का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

यह आयोजन रिद्धि-सिद्धि चौक पर हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रकाश और ध्वनि के अद्भुत संयोजन को देखकर जोरदार उत्साह प्रकट किया। भव्य स्वागत के बाद डीजे और नासिक ढोल की थाप पर एक शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धार्मिक लोग, युवा और सद्भावना समूह के सदस्य शामिल हुए।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव की गरिमा बढ़ाते हैं, बल्कि समाज सेवा और सकारात्मकता का संदेश भी फैलाते हैं।

संवाददाता – गुजरात प्रवासिनी, अहमदाबाद

स्वच्छता अभियान पखवाड़ा संपन्न

झबरेड़ा। हरिद्वार।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन में स्वच्छता अभियान पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद, पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार, स्वच्छता अभियान प्रभारी एस.के. राठौर, मुकेश बगवाड़ी, आलोक द्विवेदी एवं एनसीसी प्रभारी सुशील चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओंनेअभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता के नारे भी लगाए, जिससे गांव में स्वच्छता के प्रति जोश और जागरूकता का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल विद्यालय तक ही सीमित नहीं, बल्कि यह समाज और राष्ट्र की प्रगति की कुंजी है।

संवाददाता : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, रुड़की-हरिद्वार-अहमदाबाद

समोद सबमर्सिबल पर चोरी, व्यापार मंडल सक्रिय

शमसाबाद (26 अगस्त 2025, आगरा रोड)।
नगर के समोद सबमर्सिबल प्रतिष्ठान पर बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 15 लाख रुपये की चोरी बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर शमसाबाद व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा और राहुल शर्मा पीड़ित प्रतिष्ठान पर पहुँचे। उन्होंने व्यापारी को ढाढ़स बंधाया और पुलिस अधिकारियों से मिलकर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया।

इससे पहले नगर अध्यक्ष मुकेश खरे और महामंत्री पवन अग्रवाल ने थाना अध्यक्ष डी.पी. तिवारी से मुलाकात कर घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग रखी। पदाधिकारियों ने पीड़ित व्यापारी से सीधे मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस से वार्ता, खुलासे की उम्मीद

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि उच्च पुलिस अधिकारियों से लगातार वार्ता जारी है और चोरी का खुलासा होना लगभग तय है।

“व्यापार मंडल की जीत, व्यापारियों की जीत”

शमसाबाद व्यापार मंडल का कहना है कि इस घटना के खुलासे से न केवल मंडल की जीत होगी बल्कि नगर के सभी व्यापारियों का आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

✍️ संवाददाता – रामनंद गुप्ता
Gujarat Pravasi News, फतेहाबाद-आगरा/अहमदाबाद

खेल से सेहत, अनुशासन और राष्ट्र का उत्थान

रुड़की/हरिद्वार।
आज भारत अपनी आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ मना चुका है। इन 79 वर्षों में भारतीय खेल जगत ने उतार-चढ़ाव भरे कई दौर देखे हैं। स्वतंत्रता से पूर्व खेल को सेना की धरोहर माना जाता था। उस दौर में मेजर ध्यानचंद और मिल्खा सिंह जैसे दिग्गजों ने अपने प्रदर्शन से विश्व पटल पर भारत को नई पहचान दिलाई।स्वतंत्र भारत में 1951 में नई दिल्ली में आयोजित पहले एशियाई खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर दुनिया का ध्यान खींचा। क्रिकेट में लाला अमरनाथ के नेतृत्व ने भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। हॉकी टीम ने ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर अलग छाप छोड़ी।
1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीतकर पूरे देश में खेलों के प्रति आकर्षण की लहर पैदा की। वहीं 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊँचा किया।आज भारत के उद्योगपति, सेलिब्रिटी और समाज के विभिन्न वर्ग खेलों के प्रोत्साहन में योगदान दे रहे हैं। क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन जैसे खेलों को नई पहचान मिल रही है। इसके बावजूद हम अभी तक अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं।विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका मुख्य कारण यह है कि सीबीएसई को छोड़कर अधिकांश राज्यों ने खेल को अनिवार्य विषय नहीं बनाया है। जब तक विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा को मजबूती नहीं मिलेगी, तब तक योजनाओं का लाभ अंतिम खिलाड़ी तक नहीं पहुँच पाएगा।
आज अस्पतालों में बढ़ते मरीजों की एक बड़ी वजह यह भी है कि युवा वर्ग नियमित शारीरिक गतिविधियों से दूर होता जा रहा है।चीन में खेलों को संविधान और शिक्षा प्रणाली से जोड़ा गया है, जिसके कारण वहाँ हर नागरिक किसी न किसी खेल से जुड़ा होता है। भारत को भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम आशा करते हैं कि केंद्र व राज्य सरकारें विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य बनाकर एक स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देंगी।हम एक खेल प्रेमी होने के नाते सकारात्मक आशा करते हैं कि भविष्य में भारत सरकार एवं राज्य सरकारें विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाकर एक स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान समाज प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

✍️ द्वारा – डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी

Gujarat Pravasi News

www.gujaratpravsi.com/www.gujaratpravsi.news

Cont……8141022666/7509435120