Home Blog Page 21

1.5 लाख सीएससी के माध्यम से परिवहन सेवाओं का शुभारंभ

📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और सुलभ व आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कई योजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया।

🚍 मुख्य घोषणाएँ व पहलें:
  • 1.5 लाख जनसेवा केंद्रों (सीएससी) से परिवहन सेवाओं का शुभारंभ।

  • पीपीपी मोड व अनुदान आधारित बस स्टेशनों का डिजिटल उद्घाटन व शिलान्यास

  • एडीटीसी व आरवीएसएफ के नवीनतम केंद्रों व ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर निवेशकों को प्रमाण पत्र वितरण।

  • परिवहन हेल्पलाइन – 149 का शुभारंभ।

  • आईआईटी खड़गपुर व परिवहन विभाग के बीच एमओयू

  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला परिचालकों को नियुक्ति पत्र।

  • सड़क सुरक्षा हेतु 11 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी।

  • 400 बीएस-6 बसों का शुभारंभ, जिनमें –

    • 8 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

    • 16 इलेक्ट्रिक बसें

    • 1 रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक बस

    • 10 सीएनजी बसें

    • 2 एसी बसें

    • 20 टाटा बसें

    • 43 आशयर सहित अन्य बसें।

  • डिजिटल बस ट्रैकिंग (मार्गदर्शी) ऐप का शुभारंभ।

  • इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की नई बुकलेट का विमोचन।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और महिला सशक्तिकरण के साथ यूपी का परिवहन विभाग नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

✍ रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

कानपुर पुलिस की मानवता भरी पहल : गुम हुई साइकिल का दर्द दूर कर दी खुशी की सौगात

📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश

थाना रेलबाजार में तैनात सफाईकर्मी अनिल कुमार की साइकिल गुम हो जाने से वे आर्थिक कठिनाई और आवागमन की समस्या से परेशान थे।
इसकी जानकारी मिलते ही थाना रेलबाजार के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहल की और उन्हें एक नई साइकिल उपलब्ध कराई।

नई साइकिल पाकर सफाईकर्मी अनिल कुमार के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मदद उनके लिए बड़ी राहत है।

➡️ UP Police – Kanpur Police – Humanity First

✍ रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की मौन पद यात्रा संपन्न

     📍 रुड़की, हरिद्वार | संवाददाता डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले रुड़की के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मौन पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के क्रमबद्ध हड़ताल आंदोलन केअंतर्गत संपन्न हुआ।

इस मौन पद यात्रा में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार तक अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक ढंग से पहुँचाया। यात्रा के दौरान अनुशासन, एकता और संघर्ष का अद्भुत संगम देखने को मिला।

संघ के अध्यक्ष लोकेश चौधरी, मंत्री विवेक सैनी, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सैनी, वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश वष्ठि सहित अन्य शिक्षकों ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि—

“शिक्षक समाज और राष्ट्र की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान होना आवश्यक है। हमारी सभी मांगें जायज़ हैं और इन्हें सरकार तक पहुँचाने का यह आंदोलन पूर्णतः अहिंसक औरसंवैधानिक है।”

पदयात्रा में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें प्रमुख नाम रहे—
सुबोध नयन, गजेंद्र सिंह, पवन राना, मनजीत राणा, राजकुमार सैनी, सुशील चौधरी, मांगेराम मौर्य, सदाशिव भास्कर, संदीप सैनी, प्रमिल कुमार, आर.एल. बड़ौनी, संदीप कपिल, आलोक द्विवेदी, जितेंद्र पवार, प्रवीण राणा, सपना रानी, नीरजा चौहान, प्रीति सैनी, तबस्सुम, के.पी. यादव, रविंद्र ममगाई, कमलकांत बरुआ, विश्वास कुमार, अजय सैनी, सुभाष त्यागी, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, सतीश सैनी, मनोज धीमान, शैलेन्द्र गौड़, बबूल राम, देवीदास, जीतेन्द्र कुमार, तांजीम अली आदि।

इस मौन पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों को संवैधानिक और अहिंसक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुँचाना था।
शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

34 गाड़ियों में रखा 400 किलो RDX, पूरा शहर हिला देंगे’ – मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली धमकी

0

📍 मुंबई/सूरत | 05 सितम्बर 2025
सब एडिटर रजनीश पाण्डेय, गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को आधिकारिक व्हाट्सएप अकाउंट पर एक सनसनीखेज धमकी भरा मैसेज मिला है। इसमें दावा किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी मुंबई शहर में घुस आए हैं और उन्होंने 34 गाड़ियों में मानव बम और 400 किलो आरडीएक्स लगाया है। संदेश में लिखा गया कि इन धमाकों से पूरा मुंबई हिल जाएगा। इस धमकी का जिम्मा ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन ने लिया है।

धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस और राज्य की सभी सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर आ गई हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि धमकी के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फर्जी धमकियों का बढ़ता चलन

पिछले कुछ समय से देशभर में फर्जी धमकियों का सिलसिला तेज हुआ है। स्कूलों से लेकर एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की कई धमकियाँ ईमेल और मैसेज के जरिए दी गईं, जो बाद में निराधार पाई गईं।

  • इसी साल मई में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और ताजमहल पैलेस होटल को धमकी भरा ईमेल मिला था।

  • मई 2025 में ही महाराष्ट्र सचिवालय को भी बम विस्फोट की फर्जी धमकी दी गई थी।

  • 2024 में मुंबई और दिल्ली के कई स्कूलों व विमानों को उड़ाने की एक हजार से अधिक धमकियाँ मिली थीं।

ज्यादातर मामलों में जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई, लेकिन पुलिस ने संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

पुलिस की अपील

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। सुरक्षा एजेंसियाँ हर स्तर पर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

📍 सूरत | 05 सितम्बर 2025
रजनीश पाण्डेय, सब एडिटर, गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

सूरत सहित पूरे देश में आज शिक्षक दिवस का उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों की झलक

शहर के कई स्कूलों में बच्चों ने अपने शिक्षकों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कहीं कविता पाठ हुआ, तो कहीं नाटक व गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को फूल, कार्ड और उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया।

सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में शिक्षकों को स्मृति-चिह्न और सम्मान-पत्र देकर अभिनंदित किया गया। इस दौरान शिक्षकों की आँखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।

शिक्षकों के विचार

इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ. एस.एन. त्रिवेदी ने कहा—

“शिक्षण केवल पेशा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी साधना है। गुरु-शिष्य संबंध भारतीय संस्कृति की आत्मा है।”

वहीं अध्यापिका सुश्री कांति बेन पटेल ने कहा—

“आज जब डिजिटल युग में शिक्षा के नए आयाम खुल रहे हैं, ऐसे में शिक्षक की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह बच्चों को केवल जानकारी ही नहीं बल्कि संस्कार और जीवन मूल्यों से भी जोड़ें।”

छात्रों की भावनाएँ

छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को आदर्श बताते हुए कहा कि—

“हमारे लिए शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाले मार्गदर्शक हैं। उनके बिना जीवन अधूरा है।”

सामाजिक महत्व

शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक दिवस नहीं बल्कि कृतज्ञता का पर्व है। यह हमें याद दिलाता है कि समाज, संस्कृति और राष्ट्र को प्रगतिशील बनाने में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विशेष संदेश

इस अवसर पर गुजरात प्रवासी न्यूज़ के सब एडिटर रजनीश पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा—

“शिक्षक समाज के वास्तविक पथ-प्रदर्शक हैं। वे न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आज के दिन हम उन सभी विभूतियों को नमन करते हैं और आने वाली पीढ़ी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।”

गणपति विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस की अधिसूचना

📍 सूरत | 06 सितम्बर 2025
रजनीश पाण्डेय, सब एडिटर, गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

गणपति विसर्जन यात्रा के अवसर पर सूरत पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 06 सितम्बर 2025 को शहर क्षेत्र में गणेश जी की प्रतिमाओं सहित ऊँची प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिन स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी, उनमें अठवागेट, एसवीएनआईटी, राहुलराज मॉल, एस.के. नगर, पुराना आरटीओ टी-प्वाइंट, अठवा ओवरब्रिज, सरदार तापी ब्रिज, दाजन गांव, स्टार बाजार, पाल आरटीओ, ओएनजीसी सर्कल, मोरा सर्कल, एलएंडटी, हजीरा बट ओवाडा, गजेरा रत्नमाला शाऊल, डभोली चौराहा, सुभाष भाग, दांडी रोड जहांगीराबाद, डोडी फाटक, भेसन चाररस्ता, पर्वत पाटिया, कतार सर्कल, भटेना सर्कल, खरवानगर रोकाडिया सर्कल, उधना-मगडाला रोड, सोशियो सर्कल, गांधी कुटीर, भट्टर अपर ब्रिज, पनास कैनाल, वेसु कैनाल रोड, राजहंस चौराहा, अभावा चौराहा आदि प्रमुख स्थान शामिल हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा विसर्जन कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए एफईटी और बीआरटीएस मार्ग भी पूरे दिन बंद रहेंगे।

वैकल्पिक मार्ग

पुलिस प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं—

  • उधना से अठवा क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन वराछा–कतनगा मार्ग का उपयोग करें।

  • अडाजण से सिटी लाइट क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन पिपलोड-डी.जी. रोड होते हुए कलेक्टर ऑफिस मार्ग का उपयोग करें।

  • हजीरा रोड पर जाने वाले वाहन पाली रोड व डिंडोली-खारवासा मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

  • डभोली और पांडेसरा क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन भेस्तान-डिंडोली मार्ग का सहारा लें।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद www.gujaratpravasinews.com/8141022666

कलेक्टर ने पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

निवाड़ी (मध्य प्रदेश)। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आज पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया तथा परिसर की साफ-सफाई और वाटर कूलर की स्थिति की जांच की। उन्होंने न्यायालय तहसीलदार पृथ्वीपुर, नायब तहसीलदार सिमरा, नेगुवां और जेरोनसेसंबंधित प्रकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने मौके पर मौजूद आमजन की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार पृथ्वीपुर श्री शुभम मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

📌 रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

डीसीपी ट्रैफिक ने किया हैलट हॉस्पिटल एवं कार्डियोलॉजी मार्ग का निरीक्षण

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। दिनांक 04 सितम्बर 2025 को डीसीपी यातायात श्री रवींद्र कुमार ने हैलट हॉस्पिटल एवं कार्डियोलॉजी मार्ग का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान यातायातव्यवस्था सुचारु रूप से संचालित पाई गई।

डीसीपी ने मौके पर मौजूद यातायात कर्मियों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले रोगियों, एंबुलेंस तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सतर्कता एवं समयबद्ध कार्रवाई अनिवार्य है।

भ्रमण के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीसीपी ने सुझाव दिया कि अस्पताल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग का प्रबंधन बेहतर किया जाए, जिससे एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही बाधित न हो और जनसामान्य को सुविधा मिले।

📌 रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

मथुरा। थाना छाता पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को दबोच लिया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महेश पुत्र छेलू, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम अकबरपुर थाना छाता को थीम पार्क अकबरपुर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 450/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छाता में दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  • प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह

  • उप निरीक्षक रोहित, चौकी प्रभारी केडी मेडिकल

  • हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार

  • कॉन्स्टेबल विशाल चौधरी

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था।

📌 जिला ब्यूरो, मथुरा – संगीता यादव
गुजरात प्रवासी न्यूज़ चैनल, अहमदाबाद

थाना राया पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

थाना राया पुलिस टीम द्वारा थाना राया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/2025 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व धारा 66(C)/66(D) आई0टी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त आनन्द विश्वकर्मा पुत्र पुरुषोत्तम विश्वकर्मा वर्तमान पता श्रद्धापुरी कालोनी थाना द्वारिकापुरी जनपद इन्दौर मध्य प्रदेश पूर्व पता 285 सत्यदेव नगर हवा बंगला द्वारिकापुरी इन्दौर मध्यप्रदेश उम्र करीब 21 वर्ष को यमुना एक्सप्रेस वे राया कट पुल के ऊपर दिल्ली से आगरा की तरफ जाने वाले साइड थाना राया जनपद मथुरा से दिनांक 04.09.2025 को समय करीब 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 अभियुक्त आनन्द विश्वकर्मा उपरोक्त के द्वारा वादी मुकदमा के साथ हिटैची कम्पनी नीमराना राजस्थान में साथ साथ नौकरी के दौरान वादी को वॉल्वो आयशर कम्पनी में नौकरी दिलाने का लालच देकर स्क्योरिटी के नाम पर वॉल्वो आयशर कम्पनी की तरफ से फर्जी ईमेल भेजकर रुपयों की ठगी करना ।

आनन्द विश्वकर्मा पुत्र पुरुषोत्तम विश्वकर्मा वर्तमान पता श्रद्धापुरी कालोनी थाना द्वारिकापुरी जनपद इन्दौर मध्य प्रदेश पूर्व पता – 285,सत्यदेव नगर हवा बंगला द्वारिकापुरी इन्दौर मध्यप्रदेश उम्र करीब 21 वर्ष

यमुना एक्सप्रेस वे राया कट पुल के ऊपर दिल्ली से आगरा की तरफ जाने वाले साइड थाना राया,
दिनांक 04.09.2025, समय करीब12:00 बजे

मु0अ0सं0 319/2025 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व धारा 66(C)/66(D) आई0टी0 एक्ट थाना राया जिला मथुरा ।

1.निरीक्षक अपराध श्री अरविन्द कुमार थाना राया, मथुरा ।
2.है0का0 141 जण्डेल सिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
3.है0का0 1528 अजय कुमार थाना राया जनपद मथुरा ।

गुजरात प्रवासी न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो संगीता यादव मथुरा