Home Blog Page 19

બ્રેકિંગ ન્યૂઝ ભારતીય ટ્રાઈબલ પાર્ટી (BTP)ના પ્રદેશ પ્રમુખ AAPમાં જોડાયા

અમદાવાદ। ગુજરાતની રાજનીતિમાં આજે મોટો ફેરફાર નોંધાયો છે। **ભારતીય ટ્રાઈબલ પાર્ટી (BTP)**ના પ્રદેશ પ્રમુખ દેવેન્દ્ર મેડાએ આમ આદમી પાર્ટી (AAP)નો ખેસ ધારણ કર્યો છે।

દેવેન્દ્ર મેડાએ જણાવ્યું કે તેઓ AAPના રાષ્ટ્રીય સંયોજક અરવિંદ કેજરીવાલજીની ઈમાનદાર અને જનહિતની રાજનીતિથી પ્રેરિત થઈને આમ આદમી પાર્ટીમાં જોડાયા છે।

અમદાવાદ ખાતે યોજાયેલા કાર્યક્રમ દરમિયાન અરવિંદ કેજરીવાલના હાથે દેવેન્દ્ર મેડાએ AAPનો ખેસ ધારણ કરીને સત્તાવાર રીતે પાર્ટીમાં પ્રવેશ કર્યો હતો।

આ પ્રસંગે ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવા, પ્રદેશ પ્રમુખ ઈસુદાન ગઢવી, તથા ધારાસભ્ય ગોપાલ ઇટાલીયા સહિતના અનેક અગ્રણીઓ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા।

દેવેન્દ્ર મેડાના જોડાવાથી આમ આદમી પાર્ટીને આદિવાસી વિસ્તારોમાં નવી શક્તિ અને મજબૂતી મળશે તેવી શક્યતા વ્યક્ત કરવામાં આવી રહી છે।

અરવિંદ કેજરીવાલજીના ગુજરાત આગમન બાદ સમગ્ર રાજ્યની રાજનીતિમાં નવા સમીકરણો ઉભા થઈ રહ્યા છે અને વિવિધ પક્ષોના અગ્રણીઓ AAP તરફ આકર્ષાઈ રહ્યા છે।

   રિપોર્ટ: Gujarat Pravasi News, Ahmedabad

www.gujaratpravasi.com     Cont.8141022666

थाना सुरीर पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मथुरा।  अभियान के तहत थाना सुरीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मांट के निर्देशन में थाना अध्यक्ष सुरीर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तुलामढ़ी से मनोज पुत्र रमेश चन्द और रमेश चन्द पुत्र बनवारी, निवासी तुलामढ़ी, थाना सुरीर, जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया है।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सुरीर पर मु.अ.सं. 1980/19 धारा 323, 379, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को 31 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11 बजे उनके ग्राम तुलामढ़ी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह शामिल रहे।

📍रिपोर्ट – मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

साइबर सेल मथुरा ने ठगी के शिकार युवक को दिलाई राहत, वापस कराए 90 हजार रुपये

मथुरा। जनपद मथुरा की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ठगी के शिकार युवक के 90 हजार रुपये वापस कराए। जानकारी के अनुसार ग्राम नगला उदय सिंह, थाना बल्देव निवासी सूरज कुमार के खाते से अज्ञात साइबर ठग ने खुद को परिचित बताकर यूपीआई के माध्यम से 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 आशीष मलिक के नेतृत्व में टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैंक व मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

साइबर सेल ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक या एटीएम की जानकारी साझा न करें। कस्टमर केयर नम्बर हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

टीम की इस सराहनीय कार्यवाही से आवेदक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

भगवानपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
भगवानपुर स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भीकम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवक्ता विश्वास कुमार ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि — “अनुशासित रहकर देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। हमें अपने देश और समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।”

इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार, दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, प्रमोद कुमार कपरुवान, संदीप शर्मा, सुशील कुमार सैनी, मनोज कुमार, देवीपाल सिंह, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, शिवानी प्रकाश, प्रीति भारद्वाज, कार्यालय कर्मचारी कल्पना देवी, आनंद सिंह नेगी सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

✍️ डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

www.gujaratpravasi.com Cont.8141022666

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अर्नौटा में पौधारोपण कर दिया हरियाली और एकता का संदेश

अर्नौटा ,आगरा।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना बसई अरेला पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से रेंज कार्यालय अर्नौटा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने हरियाली और एकता का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

              

पौधारोपण कार्यक्रम में थाना बसई अरेला के प्रभारी निरीक्षकअभिषेक कुमार डिप्टी फॉरेस्ट रेंजरधर्मेन्द्र सिंह,  , वन विभाग के कर्मचारी कार्तिक ,धीरेन्द्र सिंह तथा समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान नगला भरी रमाकांत उर्फ संजू सिंह परिहार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किए, वे आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और त्याग भावना को आगे बढ़ाने के लिए पर्यावरण संरक्षण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बनाए रखना आवश्यक है।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने परिसर में पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया और यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

रिपोर्ट : सत्यभान सिंह परिहार
गुजरात प्रवासी न्यूज़, आगरा–अहमदाबाद

www.gujaratpravasi.com   Cont.8141022666

थाना राया पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मथुरा।
थाना राया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार, दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट, नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग से आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र हरपाल सिंह उर्फ रूग्गी, निवासी – गुडेरा, थाना राया, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई है।

दिनांक 25 सितंबर 2025 को अभियुक्त अमित द्वारा मुकदमा वादी की नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 16 वर्ष) को विद्यालय जाते समय बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में थाना राया पर मु0अ0सं0 353/2025, धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आज मुखबिर की सूचना पर थाना राया पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थान: यमुना एक्सप्रेस-वे, राया कट (नोएडा से आगरा की दिशा में)
दिनांक: 29.10.2025
समय: प्रातः 10:00 बजे

नाम: अमित पुत्र हरपाल सिंह उर्फ रूग्गी
निवास: ग्राम गुडेरा, थाना राया, जनपद मथुरा
आयु: लगभग 24 वर्ष

मु0अ0सं0 353/2025
धारा 137(2)/87/64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट
थाना राया, जनपद मथुरा

  1. प्र0नि0 रवि भूषण शर्मा, थाना राया, जनपद मथुरा

  2. म0उ0नि0 हिमांशी, थाना राया, जनपद मथुरा

  3. उ0नि0 त्रिदेव शर्मा, थाना राया, जनपद मथुरा

  4. है0का0 (538) जुगेन्द्र सिंह, थाना राया, जनपद मथुरा

रिपोर्ट : राहुल शर्मा
Gujarat Pravasi News – मथुरा ब्यूरो

थाना राया पुलिस ने बलात्कार के अभियोग में वांछित आरोपी अमित उर्फ रूग्गी को यमुना एक्सप्रेस-वे राया कट से गिरफ्तार किया। आरोपी पर नाबालिग से संबंध बनाने का आरोप था।

थाना राया पुलिस टीम द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त अमित उर्फ रूग्गी की गिरफ्तारी – मथुरा, 29 अक्टूबर 2025

राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय जूडो प्रतियोगिता में हरिद्वार का उत्कृष्ट प्रदर्शननीलम एवं सिद्धार्थ ने जीते स्वर्ण पदक

0

हरिद्वार, उत्तराखंड।
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) स्थित श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय जूडो प्रतियोगिता (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग) में हरिद्वार जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के जूडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से सभी का ध्यानआकर्षित किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आयरन एवं शिवांश ने रजत पदक प्राप्त किए।
अंडर-14 बालिका वर्ग में आसमा ने रजत पदक तथा वंशिका ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में साक्षी ने रजत पदक, जबकि सफिया एवं वंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
अंडर-19 बालक वर्ग में दीपक ने रजत पदक जीता।
अंडर-19 बालिका वर्ग में नीलम एवं गूमफिशा ने रजत पदक, जबकि सलीहा, आफिपा, पारुल एवं सबनूर ने कांस्य पदक जीतकर हरिद्वार जिले का गौरव बढ़ाया।

इस प्रकार हरिद्वार की जूडो टीम ने प्रतियोगिता में कुल 1 स्वर्ण, 5 रजत एवं 9 कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के जोश, उत्साह एवं खेल भावना की प्रशंसा सभी ने की। हरिद्वार टीम के कोच ओम सिंह एवं सुनीता गोदियाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार श्री आशुतोष भंडारी एवं जिला खेल समन्वयक श्री गजेंद्र सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं टीम मैनेजर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के खिलाड़ी खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर सुविधाएं एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।हरिद्वार जूडो टीम कोच सुनीता गोदियाल एवं ओम सिंह के साथ विजेताखिलाड़ी

          

 रिपोर्ट : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी

 Gujarat Pravasi News – हरिद्वार ब्यूरो

सब जूनियर बालक एवं बालिका जनपद स्तरीय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न

0

नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
यूके स्पोर्ट्स कबड्डी अकैडमी, लिब्बरहेड़ी, नारसन के प्रांगण में सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में अंडर-16 सब जूनियर बालक वर्ग (वजन सीमा 60 किग्रा) तथा अंडर-16 बालिका वर्ग (वजन सीमा 55 किग्रा) के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के संचालक कबड्डी प्रशिक्षक ऋषिपाल एवं रवि कुमार ने बताया कि इस ट्रायल से चयनित खिलाड़ी 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता जनपद उधम सिंह नगर (काशीपुर) में आयोजित की जाएगी।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

अंडर-16 बालक वर्ग:
प्रियांशु, सूरज, उज्जवल, आयुष राणा, अक्षत कौर, आस मोहम्मद निहाल, सूर्य, कुणाल, वेदांत, कार्तिक, सावन, शिवम कोर, प्रियांशु चौधरी एवं प्रियांशु।

अंडर-16 बालिका वर्ग:
समीक्षा, आशु, शिवानी, सिमरन, ज्योति, भावना, मोहिनी, अंजलि, वर्तिका, नंदिनी, आरती, नैंसी, कृतिका एवं जयंती।

इस अवसर पर जयवीर, पुलकित लोहान, अंजेश कुमार, सुमित कुमार एवं अरुण कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

अंत में प्रतियोगिता के संचालक ऋषिपाल एवं रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं आगंतुकों का हार्दिक आभार प्रकट किया।

🖋️ संवाददाता: डॉ. आलोक कुमार दूबे
गुजरात प्रवासी न्यूज़

भाकियू कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन

संवाददाता – कु. सोनम, मथुरा
मथुरा। आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) महानगर मथुरा की टीम द्वारा किसान मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सदर तहसील की टीम के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वृंदावन रोड स्थित बिरला मंदिर पुलिस चौकी के समीप “जय जवान, जय किसान, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ बाबा की छाया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर फल, फ्रूट एवं मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज अजीत मलिक सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू निषाद, निजाम खान, चांद मुल्ला जी, बंटी कुरैशी, सलीम, जितेंद्र झा, महबूब, बॉबी तोमर, फारूक मामा, लॉकेट बिहारी, कन्हैया सैनी, धर्मपाल निषाद, दासी निषाद, जायद, राजकुमार, पवन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोपाल में 1510 किलो मावा और 200 किलो पनीर आशंका पर जप्त

📍 भोपाल, मध्य प्रदेश
जिला कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने द्वारका नगर स्थित कृष्णा डेयरी एंड स्वीट्स पर छापामार कार्रवाई की।
गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में  किया गया।
टीम द्वारा मौके पर से मावा और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बरामद मावा ग्वालियर और धौलपुर से मंगाया गया था।
इसके अलावा, मंगलवारा स्थित महेंद्र मावा भंडार से वितरण हेतु ले जाए जा रहे लगभग 149 किलोग्राम मावा को भी टीम ने नमूना लेकर जप्त किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, परिणामों के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
🖋️ रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
📰 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
www.gujaratpravasi.com
cont..91 8141022666