Homeपंचायत में सुलझा पारिवारिक विवादपंचायत में सुलझा पारिवारिक विवाद, आपसी सहमति से हुआ समझौता

पंचायत में सुलझा पारिवारिक विवाद, आपसी सहमति से हुआ समझौता

मथुरा। सामाजिक एकता और आपसी संवाद की मिसाल पेश करते हुए के.एम. विश्वविद्यालय स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित पंचायत में एक लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कर लिया गया। इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और इसे समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण बताया।
जानकारी के अनुसार नगला देवा (बंजारा) गांव के एक ही परिवार के सदस्यों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई। गहन चर्चा और समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुलह के लिए तैयार हो गए।
इस पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह (डीएम साहब) ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को खत्म कराया और सौहार्दपूर्ण माहौल में विवाद का अंत कराया।
पंचायत की अध्यक्षता नगला देवा बंजारा के ग्राम प्रधान तेज सिंह द्वारा की गई। इस दौरान भोरपा, नगला सौंसा और नगला छींगा सहित आसपास के गांवों के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे।
पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों—गिर्राज सिंह, बलवीर सिंह, मोहन सिंह, रामसरण, दिगम्बर सिंह, प्रीतम सिंह, राम सिंह, निरुपत सिंह, निरंजन सिंह, नेकराम, महेन्द्र सिंह, अंगद सिंह, चन्द्रभान, कृष्णा कुंतल, रत्न पुजारी, जफरे, महेश, सुरेश, कमल सिंह, शेर सिंह सहित दर्जनों लोगों—ने इस समाधान का स्वागत किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे विवादों को अदालतों में ले जाने के बजाय पंचायत स्तर पर सुलझाना समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करता है
यह पंचायत न केवल एक पारिवारिक विवाद का समाधान है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि संवाद और समझदारी से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाला जा सकता है।
रिपोर्ट: प्रेम सिंह कुंतल
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

www.gujaratpravasi.com

RELATED ARTICLES

Most Popular