Home Blog Page 32

प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर के जरिए रिश्तों में समझ और समानता

रिपोर्ट: अश्विन अग्रवाल, अहमदाबाद

भारतीय संविधान लिंग आधारित भेदभाव को नकारता है और सभी के लिए समान अधिकारों की वकालत करता है। संस्कृति से संस्कार तक के नये भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है। शादी से पहले जीवनसाथी के साथ संवाद, समझ और जिम्मेदारियों की स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए देशभर में ‘प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर’ खोले जा रहे हैं।

देशभर में 25 सेंटर शुरू

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अहमदाबाद प्रवास के दौरान बताया कि अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 25 ऐसे सेंटर खोले जा चुके हैं। गुजरात के बोटाद और अहमदाबाद में दो सेंटर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य विवाह संस्था को सशक्त बनाना, वैवाहिक जीवन में पारस्परिक संवाद को बेहतर करना और प्रारंभिक विवादों को रोकना है।

रहाटकर ने कहा,“नवविवाहित जोड़ों को जीवन के महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। इन केंद्रों पर परामर्श के माध्यम से जीवनसाथी चयन, आपसी समझ, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी।”

उन्होंने जोड़ा कि समाज में बढ़ते तलाक और पारिवारिक विघटन के मामलों को देखते हुए विवाह से पहले संवाद और मानसिक तैयारी को प्राथमिकता देना आवश्यक हो गया है।

पुरुष आयोग की मांग पर संतुलित रुख

पुरुषों से जुड़े भेदभाव, जेंडर कानूनों के दुरुपयोग और ‘पुरुष आयोग’ की बढ़ती मांग के सवाल पर रहाटकर ने स्पष्ट टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा,

“यह एक गंभीर विषय है और फिलहाल मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहती।”

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर की यह पहल दोनों पक्षों—पुरुष और महिला—के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह कदम विवाह पूर्व संवाद के जरिए समस्याओं की संभावना को कम करने और लिंग आधारित समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है। यह बयान संकेत देता है कि सरकार और आयोग इस मुद्दे को संज्ञान में ले रहे हैं, लेकिन फिलहाल संतुलित और समावेशी रुख अपना रहे हैं।

सामाजिक और कानूनी जागरूकता का प्रशिक्षण

रहाटकर ने बताया कि इन केंद्रों में युवक-युवती और उनके परिजन कानूनी, सामाजिक और मानसिक परामर्श ले सकते हैं। यहाँ यह भी सिखाया जाएगा कि विवाह केवल एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भरा साझेदारी का निर्णय है, जिसे सोच-समझकर लेना चाहिए। यह पहल नये भारत के उस संकल्प को मजबूत करती है, जो संस्कृति और संस्कारों के माध्यम से समाज में समानता और समझ को बढ़ावा देना चाहता है।

महिला जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई

अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान रहाटकर ने महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया, जहाँ पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध और प्रशासनिक शिकायतों जैसे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। कुछ गंभीर मामलों में उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

गुजरात दौरा और नीतिगत चर्चाएँ

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे में रहाटकर ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की और गांधीनगर, पालनपुर समेत कई जिलों में सामाजिक और नीतिगत बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों में सामाजिक जागरूकता और नीतिगत सुधारों पर चर्चा हुई, जो नये भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

नया भारत का संकल्प: क्या यह साकार होगा?

प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर जैसी पहल न केवल वैवाहिक जीवन को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह संविधान के उस सिद्धांत को भी रेखांकित करता है, जो लिंग आधारित भेदभाव को नकारता है। यह पहल पुरुष और महिला दोनों के लिए समान अवसर और समझ को बढ़ावा देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। हालांकि, ‘पुरुष आयोग’ जैसे मुद्दों पर स्पष्ट नीति की कमी और सामाजिक जटिलताएँ इस संकल्प को साकार करने में चुनौतियाँ पेश कर सकती हैं। फिर भी, यह पहल नये भारत के संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

संपर्क करें
शादी से जुड़ी कोई चिंता, असमंजस या सुझाव है, तो आप नजदीकी प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर या राष्ट्रीय महिला आयोग से संप

कानपुर ब्रेकिंग पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय पर जन-सुनवाई

कानपुर ब्रेकिंग  गुजरात प्रवासी न्यूज

दिनांक 07.07.2025 को

➡️ जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करें।

➡️ शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे त्वरित कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दें।

➡️ आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुना जाए व शीघ्र निस्तारण किया जाए।

➡️ स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।

UP Police Kanpur Nagar UP 78

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज श्री अमित चौरसिया द्वारा परमट मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया

गुजरात प्रवासी न्यूज  कानपुर ब्रेकिंग

दिनांक 07.07.2025 को सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज श्री अमित चौरसिया द्वारा परमट मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें आगामी सावन माह के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश व निकासी मार्ग, कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी व्यवस्थाओं को सावधानीपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम दर्शन का अनुभव प्राप्त हो।

UP Police
Kanpur Nagar
UP 78
Breking News

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

मोहर्रम पर रक्तदान शिविर संपन्न, 27 यूनिट रक्त संग्रहित मोहर्रम पर करबला के शहीदों को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न

रुड़की, हरिद्वार गुजरात प्रवासी न्यूज

हज़रत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों की याद में मोहर्रम के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विधिक सेवा प्राधिकरण और समाजसेवी संस्था द नेशनल हेल्पिंग हैंड के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ। शिविर में विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के लिए रक्तदान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कार्यालय अधीक्षक (प्रशिक्षण) श्री रवि कपूर ने शिरकत की। उन्होंने शिविर स्थल पर पहुँचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि,
“जैसे हमारे सैनिक सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करते हैं, वैसे ही रक्तदान करने वाले यह युवा अपने खून से ज़रूरतमंदों की जान बचाकर राष्ट्रसेवा में योगदान दे रहे हैं।”

यह रक्तदान शिविर सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि रवि कपूर ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं सम्मान चिन्ह (मेडल) प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था के अध्यक्ष नौशाद हाशमी ने कहा कि युवाओं को रक्तदान के प्रति और जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा,“रक्त ऐसा द्रव्य है जो किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, न ही किसी दुकान पर मिलता है। इसके लिए हमें स्वयं आगे आकर रक्तदान करना होगा ताकि किसी की जान खून की कमी से न जाए।”

उन्होंने श्री रवि कपूर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
“हम उनके सदैव आभारी हैं कि उन्होंने हमारे शिविर की शोभा बढ़ाई। पूर्व में भी वे एनसीसी कैडेट्स के साथ हमारे अभियानों में भाग लेते रहे हैं।”

शिविर में कुल 27 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर डॉ. बी.एल. शर्मा, अब्दुल रहमान, रियासत अली, सरफराज मलिक, शाहनजर, अखलाक खान, इनाम सहित द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा अगर्तला, त्रिपुरा

गुजरात प्रवासी न्यूज

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से अगर्तला के सुकांत अकादमी में 8 जुलाई, 2025 को शाम 5 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर त्रिपुरा के माननीय मंत्री सुशांत चौधरी समारोह का उद्घाटन करेंगे। राजेश कुमार गोयल, माननीय उपाध्यक्ष, दिल्ली छावनी बोर्ड, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि कल्याणी रॉय, माननीय विधायक और त्रिपुरा विधानसभा की मुख्य सचेतक; डॉ. राघव चंद्र नाथ, संस्थापक, सीकेएनकेएच फाउंडेशन और एजुक्रिया ग्लोबल एसोसिएशन; शशि गोयल, दिल्ली में संकुचन निदेशक; तापस मजुमदार, अध्यक्ष, त्रिपुरा ओबीसी आयोग; तापस भट्टाचार्जी, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता; शनित डेब रॉय, प्रसिद्ध मीडिया व्यक्तित्व; डॉ. रमेश चंद्र दास, वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और टीचिंग हॉस्पिटल; और रबी चौधरी, अध्यक्ष, जी-नेक्स्ट मॉडल एचएस स्कूल तथा इस समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह की अध्यक्षता प्रदीप आचार्जी, पूर्व प्राचार्य, एमएमटीटी कॉलेज और क्षेत्रीय निदेशक, आईएमटीटीआई (उत्तर-पूर्व क्षेत्र) करेंगे। डॉ. आशिष कुमार बैद्य, प्राचार्य, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज स्वागत भाषण देंगे, जबकि सुजीत भट्टाचार्जी, उप निदेशक, आईएमटीटीआई (उत्तर-पूर्व क्षेत्र) धन्यवाद ज्ञापन देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुर्चना संगीत विद्यालय, संगीतारती संगीत शिक्षा केंद्र, सयाना कल्चरल सेंटर, और निर्मला कल्चरल सोसाइटी द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा, नृत्य नीर और रामगम (डांस अकादमी) द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। नंदिता भट्टाचार्जी उद्घोषक की भूमिका निभाएंगी।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

भारतीय ज्ञान परंपरा से शिक्षा प्रबंधन” विषयक कार्यशाला सम्पन्न

डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में “भारतीय ज्ञान परंपरा से शिक्षा प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यशाला शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (अवध प्रांत) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा के भारतीय दृष्टिकोण और प्राचीन प्रबंधन मूल्यों को वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में पुनर्स्थापित करने पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र के अनेक विशेषज्ञों, प्रोफेसरों और शोधार्थियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ. गीतिका श्रीवास्तव (सह-आचार्य, भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग) ने की। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक पक्ष और शैक्षिक मूल्यों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
प्रो. हिमांशु शेखर, विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संरक्षक ने कहा कि “भारतीय शिक्षा केवल सूचना का हस्तांतरण नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास का माध्यम है।”

डॉ. अनुराग तिवारी ने शिक्षा प्रबंधन के समकालीन संदर्भों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “प्राचीन भारतीय परंपरा में नैतिकता, अनुशासन, गुरुभक्ति एवं आत्मविकास को शिक्षा का मूल आधार माना गया है, जिसकी पुनर्स्थापना आवश्यक है।”

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

मोहर्रम और जुमे की नमाज़ को लेकर कौशांबी पुलिस सतर्क, कोखराज में तगड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट – सुशील कुमार दिवाकर

कोखराज (कौशांबी): मोहर्रम त्योहार के मद्देनज़र शुक्रवार को अदा की गई जुमे की नमाज़ के दौरान जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। कोखराज थाना क्षेत्र के राला चाकवन सहित अन्य इलाकों में मस्जिदों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सकी।

कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य अपने हमराहियों के साथ सुबह से ही सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की मुस्तैदी बनी रही और पल-पल की जानकारी संकलित की जाती रही।

थानाध्यक्ष ने नमाज़ियों से संवाद करते हुए आगामी मोहर्रम जुलूस के संबंध में जानकारी ली और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी समुदायों की भागीदारी और शांति के साथ मनाया जाए, यही पुलिस की प्राथमिकता है।

 

📍 महिला ने जेठ-जेठानी पर लगाया घर में घुसकर चोरी और धमकी देने का आरोप, पुलिस कार्रवाई शून्य

✒️ कौशाम्बी से ब्यूरो रिपोर्ट — सुशील कुमार दिवाकर

कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के बरलहा गांव में एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर घर का ताला तोड़कर ज़बरन कब्जा करने, संदूक से जेवरात चोरी करने और फोन पर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह और उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। इसी दौरान उसके जेठ और जेठानी ने उसके घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने उठा लिए। जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसने से भी रोक दिया।

पीड़िता के अनुसार, वह 26 जून 2025 को जब गांव लौटी, तो जेठ, जेठानी, ससुर और देवर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

महिला ने तुरंत इस संबंध में थाने में शिकायत दी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्याय की आस में महिला पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के पास पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई।

गुजरात प्रवासी न्यूज कौशाम्बी, अहमदाबाद

सीकेएनकेएच डिजिटल लिटरेसी मिशन 2.0 के तहत नई पहल – केवल प्रमाणपत्र शुल्क पर मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

असम, 2 जुलाई – “चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन” के शिक्षा विभाग द्वारा एक प्रेस मीट में बड़ी घोषणा की गई। विभाग द्वारा संचालित सीकेएनकेएच डिजिटल लिटरेसी मिशन 2.0 के तहत अब छात्र-छात्राओं को मात्र प्रमाणपत्र शुल्क का भुगतान कर कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को वर्चुअल क्लासेस, लाइफटाइम ऐप लॉगिन और प्रशिक्षण उपरांत भारत सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर सीकेएनकेएच डिजिटल लिटरेसी मिशन की निदेशिका सिमरन कुमारी ने कहा, हमारी टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है ताकि देश के कोने-कोने में डिजिटल शिक्षा पहुंचे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए एडमिशन काउंसिलर्स की नियुक्ति की गई है, जो उन्हें मार्गदर्शन और प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे।

मिशन के संयुक्त निदेशक इंजीनियर ओमप्रकाश ‘आजाद’ ने बताया कि, हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा डिजिटल रूप से सशक्त बनें। इच्छुक अभ्यर्थी अपने क्षेत्र के एडमिशन काउंसिलर से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी और सहायता के लिए छात्र-छात्राएं विभाग से सीधे संपर्क कर सकते हैं।”

फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के निदेशक श्री प्रीतेश तिवारी ने मिशन की दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए कहा, हमारा उद्देश्य है कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास को सशक्त बनाया जाए। इस वर्ष हमारा लक्ष्य है कि एक लाख से अधिक छात्रों को इस मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जाए। हमारा पूरा शिक्षा विभाग इस संकल्प को पूर्ण करने हेतु समर्पित है।

सीकेएनकेएच डिजिटल लिटरेसी मिशन 2.0 देश के उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहते हैं। यह मिशन ‘डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संवाददाता गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम के मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण किया।

निवाड़ी मध्य प्रदेश  गुजरात प्रवासी न्यूज

म.प्र. शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के साथ आज पृथ्वीपुर में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जून 2025 को निवाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पृथ्वीपुर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिला प्रशासन की प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पृथ्वीपुर में आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में भी सहभागिता निभाएंगे इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद