Home Blog Page 29

10 दिवसीय प्री-थल सेना शिविर प्रथम का आयोजन प्रारंभ

📍 इमलीखेड़ा, रुड़की, हरिद्वार
🗓️ दिनांक – 07 अगस्त 2025 से

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा, हरिद्वार में 10 दिवसीय प्री-थल सेना कैंप प्रथम का आयोजन आरंभ हो गया है। इस शिविर में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों सहित हरिद्वार जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 554 एनसीसी कैडेट्स और 9 एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं।

शिविर का शुभारंभ कैडेट्स के बायोमेट्रिक पंजीकरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी कैडेट्स को विशेष रूप से शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग, दूरी का अनुमान, फील्ड सिग्नल आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह शिविर दिन-रात आयोजित किया जा रहा है, जिससे कैडेट्स को थल सेना जैसी जीवनशैली का अनुभव हो सके।

प्रशिक्षण के उपरांत चयनित कैडेट्स 22 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाले प्री-थल सेना कैंप द्वितीय में भी प्रतिभाग करेंगे।

कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने प्रशिक्षण शिविर हेतु विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के लिए संस्था के चेयरमैन चैरब जैन का धन्यवाद किया। साथ ही, शिविर के समुचित संचालन हेतु केयरटेकर विक्रांत कुमार की भी सराहना की।

शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले प्रमुख अधिकारी व स्टाफ में शामिल हैं:

  • डिप्टी कैम्प कमांडेंट: कैप्टन आलोक कांडवाल

  • एकाउंट ऑफिसर: संतोष भट्ट

  • कैम्प अडजुटेंट: कैप्टन धर्म सिंह

  • सेकंड ऑफिसर: पारस कुमार, आलोक भूषण

  • मीडिया प्रभारी: थर्ड ऑफिसर अरुण कुमार

  • थर्ड ऑफिसर: अनुज कुमार

  • ट्रेनिंग टीम: सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज कुमार पाल, सुरेश चंद्र, सुनील सिंह, राजेश

  • ईएसएम और हवलदार स्टाफ: कैप्टन विजेंद्र सिंह, केशवानंद, हवलदार पूर्ण, दीपक, भरत सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, विनोद, संदीप, सतेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, मंगल सिंह आदि

  • प्रशासनिक सहयोग: कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, जीसीआई किरन, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, संदीप बुड़ाकोटी, सुभाष, राजवीर, सुनील, राकेश, रविंदर आदि

शिविर में सैन्य अनुशासन, शारीरिक दक्षता और देशभक्ति की भावना का विशेष रूप से संचार किया जा रहा है।

🖊️ सह संपादक – डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम सक्रिय

📰 कानपुर नगर समाचार
📅 दिनांक: 05 अगस्त 2025

कानपुर नगर।
कमिश्नरेट कानपुर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीमों द्वारा मंगलवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर – 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076, चाइल्डलाइन – 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, महिला समर्पण सेवा – 181 आदि नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, UPCOP मोबाइल ऐप से प्राप्त होने वाली नागरिक सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया गया।

टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से सुरक्षा एवं सहायता प्राप्त करने की विधि को भी सरलता से समझाया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

टीमों ने महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और उनके प्रति सुरक्षा एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

✍🏻 सम्वाददाता – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन उरई, उत्तर प्रदेश
🗞️ गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

445वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापना सम्पन्न – नैतिक शिक्षा की ओर एक सशक्त पहल

दिनांक: 05 अगस्त 2025
स्थान: लखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ द्वारा संचालित ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 445वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापना कार्यक्रम भौतिकीय एवं निर्णय विज्ञान विद्यापीठ, अंबेडकर विश्वविद्यालय कैंपस, रायबरेली रोड, लखनऊ के पुस्तकालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खंडों का वाङ्मय स्थापित किया गया।

यह वाङ्मय गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री श्रीमती अर्चना गुप्ता द्वारा लोक कल्याण हेतु पुस्तकालय को भेंट किया गया। उन्होंने उपस्थित संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भी वितरितकी।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक श्री उमानंद शर्मा ने कहा –
“ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।”

विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आर० के० मित्तल ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह छात्रों के नैतिक व बौद्धिक विकास के लिए प्रेरणास्पद है।
इस अवसर पर प्रो० बाल चन्द्र यादव, डॉ० ज्योति पाण्डेय, प्रो० कमान सिंह, डॉ० नीलम गुप्ता सहित अनेकगणमान्यशिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में श्री उमानंद शर्मा, श्री देवेंद्र सिंह, श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों – भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, एवं रसायन शास्त्र – के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह आयोजन विचार क्रांति अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा, जो युवाओं में नैतिकता, साहित्यिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने हेतु समर्पित है।

संवाददाता: पंकज कुमार गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, लखनऊ

बीआरसी भगवानपुर सभागार में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन

📍भगवानपुर, हरिद्वार —
बीआरसी भगवानपुर सभागार में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया, जबकि चुनाव अधिकारी भीकम सिंह ने निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया।

पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कपरूवान द्वारा कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई, जिसमें कुल167मतदाताओं में से 157 ने मतदान किया।

🔹 चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

अध्यक्ष पद पर 93 वोट प्राप्त कर ओमप्रकाश सोनकर निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर 101 वोट प्राप्त कर जोनी प्रसाद विजयी घोषित हुए।

मंत्री पद पर 91 वोट प्राप्त कर संगीता राजपूत ने जीत दर्ज की।

संयुक्त मंत्री पद पर महेंद्र सिंह राणा और

महिला उपाध्यक्ष पद पर अल्पना मेहता को निर्विरोध चुना गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में अनिल कुमार, महेश कुमार, सुशील कुमार, विश्वास कुमार, संदीप कुमार शर्मा, रवीन्द्र कुमार, भवनेश पाल, राकेश कुमार, रविन्द्र ममगई, सतेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र गौड, अश्विनी कुमार, शत्रुजीत कमेटियां, अजय कुमार शर्मा, दिवाकर पैन्यूली, रामकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अनिता वर्मा, उर्वशी पंवार, शिवानी प्रकाश, कल्पना बर्नवाल आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे शिक्षक समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। 

 सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज रुड़की, हरिद्वार  अहमदाबाद

समाचार रिपोर्ट – अनूठी पहल पेड़ लगाओ राखी बांधो- रक्षा का संकल्प करो

📍 उन्नाव उत्तर प्रदेश

ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को वृक्ष रक्षा का संकल्प दिलाया

उन्नाव। गत वर्ष से शुरू हुए ग्रीन एंड क्लीन उत्तर प्रदेश अभियान में रोपित किए गए गए हजारों पौधे, उनकी सुरक्षा को लेकर चल रहे प्रयास उन्नाव, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वनों की कटाई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अपनाई जाने वाली परम्परा ‘तरु बंधन’ या ‘वृक्ष रक्षा बंधन’ के नाम से जानी जाती है। कुछ ऐसे ही प्रयासों को लेकर औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा से रक्षाबंधन के पर्व के पूर्व से ही, रोपित किए गए पौधों और पेड़ो को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

ट्री मैन के नाम से मशहूर उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कंट्रोल रूम प्रभारी सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ने बच्चों के साथ विद्यालय में अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों ने बड़ी बड़ी राखियों का निर्माण कर पेड़ो पर बांधी। पांच श्रेष्ठ राखी निर्माण करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बरगद रोपित करने के साथ ही नाटक और गीतों का गायन किया गया। शिक्षक प्रदीप वर्मा ने अनूप मिश्र के साथ मिलकर जनपद उन्नाव के साथ ही प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के इस अनोखे अभियान को शुरू करने की बात कही। सब इंस्पेक्टर औरास ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर पेड़ो की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अनूप मिश्रा ने कहा कि पेड़ पौधों के प्रति जितना पुस्तकों में पढ़ाया जाता है वह सिर्फ काफी नहीं है प्रैक्टिकल रूप में पेड़ पौधों के साथ आत्मीय रिश्ता बना के रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ों को बचाने की मुहिम वर्षों से आगे बढ़ रही है। स्कूल के विद्यार्थी पौधा रोपण करते हैं। उन पौधों पर बड़े उत्साह के साथ राखी बांधकर दिल में एहसास और अनुभव कर सकते हैं कि जंगल उन्हें हर रोज जो जीवन दे रहा है। उसे बचा के रखना बहुत आवश्यक है। इसी को देखते हुए ये मुहिम शुरु की। प्रदीप ने कहा कि पेड़ों को राखी बांधना पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता का एक अनूठा तरीका है, खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर। यह पहल पर्यावरण संरक्षण को धार्मिक आस्था और परंपरा से जोड़ती है, जिससे पेड़-पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया जाता है। साथ ही बताया कि गत वर्ष से अब तक ग्रीन एंड क्लीन उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर 17000 से भी अधिक पौधों को रोपित और जियो टैगिंग कर उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। विद्यालय ने सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी सब इंस्पेक्टर रीना पांडे को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। विद्यालय स्टाफ में शशि देवी, रमनजीत कौर, शाहे खुबा, इंद्रपाल और सभी बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – किशोर मोहन गुप्ता 

जिला – कानपुर नगर 

राज्य – उत्तर प्रदेश

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 6387202969

महिला की हत्या करने.. वाले मां-बेटे को उम्रकैद

सूरत। शहर के सैयदपुरा क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपित मां-बेटे को हत्या के लिए दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और दस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक अरविंद पी. वसोया के मुताबिक, वारदात 19 अक्टूबर, 2019 को हुई थी। अमिता नाम की महिला अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी प्रकाश नारण परमार ने बीड़ी पीने के बाद उसका टुकड़ा अमिता के ऊपर फेंका था। जिस पर उनके बीच झगड़ा शुरु हो गया था। उस समय अन्य पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। बाद में जब अमिता का बेटा जितेन्द्र घर पहुंचा और उसे पड़ोसी की हरकत के बारे में पता चला तो

वह उसे फटकार लगाने गया। उसके साथ मां अमिता भी गई, तभी आरोपी प्रकाश ने जितेन्द्र को तमाचा मार दिया। बाद में अपनी मां बाली परमार को घर से चाकू लाने के लिए कहा और वह ले आई। प्रकाश ने अमिता पर तीन वार किए और बीच बचाव करने आई अन्य एक महिला पर भी वार कर उसे घायल कर दिया। अमिता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अमिता के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। चार्जशीट पेश करने के बाद से मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक अरविंद पी. वसोया आरोपों को साबित करने में सफल रहे। अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपित प्रकाश परमार और बाली परमार को ‘हत्या के लिए दोषी मानते हुए आज्जीवन कारावास और दस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।.

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला गुजरात प्रवासी न्यूज़ सूरत अहमदाबाद

कानपुर शहर में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

दिनांक 01.08.2025 को नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कानपुर शहर में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के कई प्रमुख एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित किया गया, जिनमें बड़ा चौराहा से कचहरी, हरजेन्दर नगर से लाल बंगला, किदवई नगर चौराहा से शनि मंदिर, कंपनी बाग से कर्बला, वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल (गोविंद नगर) और गोल चौराहा से गीता नगर क्रॉसिंग तक के मार्ग शामिल रहे।

🔸इस संयुक्त कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराना, अवैध होर्डिंग्स को हटाना, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना, तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।

🔸इस अभियान में थाना कोतवाली, चकेरी, बाबूपुरवा, कोहना, गोविंद नगर एवं नजीराबाद/रावतपुर की पुलिस टीमें सक्रिय रूप से मौके पर मौजूद रहीं। हर क्षेत्र में औसतन 1.5 सेक्शन पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई।

🔸अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए गए ठेले, खोमचे, दुकानें, प्लास्टिक शेड्स एवं अतिक्रमणकारी सामग्रियों को हटाया गया। साथ ही, अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

🔸यह अभियान शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित, अतिक्रमण मुक्त और यातायात के अनुकूल वातावरण देने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान सतत रूप से जारी रहेंगे ताकि कानपुर शहर को एक स्मार्ट, सुरक्षित और सुंदर नगरी के रूप में विकसित किया जा सके।

उत्तर प्रदेश पुलिस – जिलाधिकारी (DM) कानपुर नगर

(जिलाधिकारी (District Magistrate), कानपुर नगर)

कानपुर नगर ट्रैफिक पुलिस (Kanpur Nagar Traffic Police)

(उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रैफिक शाखा)

कानपुर नगर निगम (Kanpur Nagar Nigam, Uttar Pradesh)

(स्थानीय शहरी निकाय)

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद
मोबाईल नंबर – 6386458058

 बुटलेगर ’ के नाबालिग बेटे की लापरवाह ड्राइविंग से युवक की दर्दनाक मौत

📍 शाहीबाग, अहमदाबाद | संवाददाता गुजरात प्रवासी रिपोर्ट  | प्रकाशित 30 जुलाई 2025

अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। वीआईपी रोड पर एक तेज़ रफ्तार इनोवा ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि कार चला रहा ड्राइवर एक नाबालिग था — वह असारवा के कुख्यात बुटलेगर ‘लंगड़ा’ का 17 वर्षीय बेटा था, जो बिना लाइसेंस गाड़ी चला रहा था।

🛑 कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक युवक अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था, जब तेज़ रफ्तार इनोवा ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि युवक सड़क के डिवाइडर पर जा गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। एक ऑटो रिक्शा भी चपेट में आया, जिसमें ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं।

👮‍♂️ पुलिस कार्रवाई

शाहीबाग एफ डिवीजन के निरीक्षक आर. बी. चावड़ा ने बताया कि कार चला रहा किशोर नाबालिग था और उसका कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि किशोर का आपराधिक रिकॉर्ड संदिग्ध है और वह पहले भी कई बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर चुका है। पिता ‘लंगड़ा’ ने उसे नियमित रूप से गाड़ी चलाने दी थी। दोनों — पिता और पुत्र — को हिरासत में लिया गया है।

💬 पीड़ित परिवार का आक्रोश

मृतक के साले विपुल ने रोते हुए कहा, “माँ का सिंदूर उजड़ गया, बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस अपराधी पिता-पुत्र को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

🗣️ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि वीआईपी रोड पर न तो कोई स्पीड ब्रेकर है, न ही सीसीटीवी कैमरे या चेतावनी संकेत। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए और ‘सुरक्षा सेतु’ जैसे सरकारी कार्यक्रमों की ज़मीनी असफलता को उजागर किया।

⚖️ अब सवाल उठते हैं:

क्या ऐसे नाबालिग ड्राइवरों पर कठोर कानून लागू होंगे?

बुटलेगरों के परिवार कानून से ऊपर क्यों?

सड़क पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?

📢 जनता की मांग:

“नाबालिग ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू हो, बुटलेगरों को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई हो, और वीआईपी रोड पर तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाएं।” 

🟢 समाचार हेडिंग: नई दिल्ली में “पर्यावरणीय सततता और व्यापार सम्मेलन” का भव्य आयोजन

🗓️ दिनांक: 27 जुलाई 2025
📍 स्थान: इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली
🖊️ रिपोर्टर: पंकज कुमार गुप्ता, जिला जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
📡 चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

नई दिल्ली:
पर्यावरण संरक्षण और व्यापारिक उत्तरदायित्व को समर्पित “पर्यावरणीय सततता और व्यापार सम्मेलन” का भव्य आयोजन 27 जुलाई 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, और अमोघ बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रायोजक रहे।

इस सम्मेलन का उद्देश्य था — पर्यावरण संरक्षण और व्यापारिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करना, और ऐसे सभी संगठनों व व्यक्तियों को एक मंच प्रदान करना, जो हरित भविष्य के निर्माण में जुटे हैं।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह (संस्थापक, रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन) ने उद्घाटन भाषण में कहा:

“पर्यावरण और व्यापार को विरोध में नहीं, बल्कि साझेदारी में देखने का समय आ गया है।”

मुख्य अतिथि:
प्रो. डॉ. पी. बी. शर्मा (पूर्व कुलपति, एमिटी विश्वविद्यालय) ने कहा:

 “युवाओं को शिक्षा के साथ पर्यावरण के लिए भी जागरूक और सक्रिय बनाना समय की मांग है।”

सम्मानित अतिथियों में शामिल रहे:

पद्मश्री डॉ. जीतेन्द्र सिंह शौंटी (संस्थापक, शहीद भगत सिंह सेवा दल)

डॉ. परविंदर सिंह (संस्थापक, पेज 3 न्यूज अमेरिका)

प्रो. डॉ. पी. के. राजपूत (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कडीला फार्मा, अहमदाबाद)

श्री ज्ञानेंद्र रावत (वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद)

कविता चौधरी (समाजसेविका एवं लेखिका, राजस्थान)

एडवोकेट निखिल चौधरी (दिल्ली युवा अध्यक्ष)

तरुण कुमार (संस्थापक, आशा फाउंडेशन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश)

प्रो. डॉ. मयंक वत्स (डॉक्टर एवं लेखक, दुबई)

स्मिता श्रीवास्तव (निदेशक, अन्तस सेवा फाउंडेशन, नोएडा)अमोघ बिल्डटेक प्रा. लि. के निदेशक श्री आनंद यादव ने कहा:

“हम सिर्फ इमारतें नहीं बनाते, बल्कि पर्यावरण के साथ संतुलन में भविष्य गढ़ते हैं।”  इस अवसर पर देश-विदेश के पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं व समाजसेवियों की उपस्थिति रही। सभी ने रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के इस प्रयास को एक सशक्त पर्यावरणीय पहल के रूप में सराहा।

।। समर कैंप समारोह कार्यक्रम संपन्न।।

झबरेड़ा, हरिद्वार।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन के प्रांगण में आयोजित समर कैंप समारोह का भव्य समापन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रपाल सिंह ने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं सहयोगी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर पीएम श्री प्रभारी श्री विपुल सालार एवं समर कैंप प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने शिक्षक अरविंद कुमार, रविंद्र पाल, इकराम अली, प्रदीप कुमार मिश्र सहित अन्य सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना और उन्हें अवकाश के समय में रचनात्मक रूप से संलग्न करना रहा।

📸 समारोह के कुछ विशेष क्षणों को कैमरे में कैद किया गया, जिनमें बच्चों की प्रस्तुति और शिक्षकों का सम्मान दृश्य विशेष आकर्षण रहे।

🖋️ सम्वाददाता: डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
(गुजरात प्रवासी न्यूज़ – हरिद्वार/अहमदाबाद)