Home Blog Page 26

सीकेएनकेएच फाउंडेशन कछार द्वारा वृक्षारोपण – बच्चों की सक्रिय भागीदारी

  📍 सिलचर, असम

सीकेएनकेएच फाउंडेशन कछार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विशेष उत्साह और भागीदारी दिखाई। यह पहल संस्था की संस्कृति और मिशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशामेंएक महत्वपूर्ण कदम रही।पल्लवी तिवारी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में अंशु तिवारी, नंदिनी तिवारी, नम्रता चौबे और दीपांशु चौबे ने मुख्य भूमिका निभाई।

यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर आया बल्कि युवाओं को भी समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के पर्यावरण विभाग ने पल्लवी और उनकी टीम की इस सफल पहल के लिए विशेष प्रशंसा की।

संवाददाता गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

विभाजन पीड़ा को मिली ज़ुबान: डिंपल वरदानी की कहानी से उठे सवाल ।

   ( अश्विन अग्रवाल)

हमें बताया गया कि हम आज़ाद हैं। लेकिन मेरे परदादा सिंध से आते वक्त रास्ते में मार दिए गए। उनका शव तक नहीं मिला। हम रो भी नहीं पाए क्योंकि उस दुःख को सुनने वाला कोई नहीं था।”
यह शब्द हैं डिंपल वरदानी के, जो आज सिंधी विस्थापितों की पीढ़ी की आवाज़ बनकर देश के सामने विभाजन की खामोश त्रासदी को उठा रही हैं।

डिंपल कहती हैं,हम दशकों तक पाकिस्तान में रहे, फिर भारत लौटे — लेकिन यहां भी कोई पूछने वाला नहीं था। 1990 में आए, 43 साल बाद। ये वही भारत था, हमसे बहुत दूरी थी।”
डिंपल मानती हैं कि उन्हें पहली बार ‘अपना दुख राष्ट्रीय स्मृति में दर्ज होता’ तब महसूस हुआ जब 2021 में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की घोषणा हुई।

मोदी जी की उस घोषणा से पहले 70 साल की चुप्पी ने सबसे ज़्यादा चोट पहुंचाई” हमारी बात कभी न पाठ्यपुस्तकों में थी, न संसद में। हम नागरिक होकर भी अदृश्य थे।”

भाजपा प्रवक्ता डॉ. यज्ञेष दवे से बातचीत

हमने जब इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. यज्ञेष दवे से बात की, तो उन्होंने कहा:
विभाजन केवल सीमाओं का पुनर्निर्धारण नहीं था — यह भारत की आत्मा पर गहरी चोट थी। लाखों परिवार उखड़ गए, और दशकों तक राजनीतिक सुविधा के कारण उनकी पीड़ा को नकारा गया।”
उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राजनीतिक फैसला नहीं, नैतिक दायित्व था। भाजपा ने उन आवाज़ों को जगह दी, जिन्हें आज़ादी के बाद भुला दिया गया था। विभाजन कोई भूगोल नहीं, आत्मा पर आधात था।

CAA के संदर्भ में उन्होंने जोड़ा:
नागरिकता संशोधन कानून उन लाखों विस्थापितों की पहचान की बहाली है, जो भारत के ही थे, लेकिन सरकारी फाइलों में अनजान। यह सांस्कृतिक पुनरुत्थान है, न कि कोई राजनीतिक एजेंडा।”

कांग्रेस का रुख: ‘इतिहास को वर्तमान की राजनीति से न जोड़ें’

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस संवाददाता से फोन पर कहा:
हम विभाजन की त्रासदी को राजनीतिक औजार बनाना हमें मंज़ूर नहीं। विभाजन एक जटिल प्रक्रिया थी, सभी राष्ट्रवादी नेताओं ने उस परिस्थितियों को ध्यान रखकर सामुहिक फैसला लिया था, जिसे आज की राजनीति के चश्मे से देखना खतरनाक है।”
लेकिन जब उनसे पूछा गया कि
“70 वर्षों में किसी भी सरकार ने विभाजन पीड़ितों के लिए कोई राष्ट्रीय स्मृति दिवस श्रद्धांजलि अर्पित करने में 55 साल बाद मोदी सरकार द्वारा 13 अगस्त 2021 राष्ट्रीय धोषणा हुई किस तरह देख रहे हो?? कोग्रेस प्रवक्ता ने फोन कटने से पहले उन्होंने इतना कहा मोदी सरकार के11 सालों में रोजाना किसानों के बेरोजगारों, मंहगाई जैसे मुद्दे पर स्मृति काला दिवस है।। किन्तु श्रद्धांजलि पर एक शब्द नहीं बोल पाये।

विभाजन की पीड़ा: आंकड़ों से परे, अनुभवों की गहराई में
वर्ष अनुमानित मौतें विस्थापित लोग

1947 10–20 लाख 1.4 करोड़+
अन्य हज़ारों महिलाओं के अपहरण, बलात्कार सांस्कृतिक जड़ों का विस्थापन
राष्ट्रीय विमर्श की मांग:
इतिहास को सिर्फ किताबों में नहीं, चेतना में जिंदा रखें।

इस विशेष संवाद के बाद स्पष्ट है —
विभाजन की पीड़ा सिर्फ अतीत की बात नहीं, यह आज की पहचान, न्याय और राष्ट्रवाद के प्रश्नों से जुड़ी हुई है।

डिंपल वरदानी जैसे युवा प्रतिनिधि आज उस खाली जगह को भर रहे हैं, जो दशकों तक खाली रही।
वहीं भाजपा इस मुद्दे को सांस्कृतिक न्याय कह रही है,
और कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित स्मृति मान रही है।

लेकिन सवाल अब भी वही है: क्या यह देश उन आवाज़ों को सुनेगा जो 70 साल तक खामोश रहीं ? या एक बार फिर इतिहास को ‘अनदेखा’ करने की गलती दोहराएगा ?

संवाददाता गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

एनएच-34 पर एडीजी यातायात का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश

   📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश | 18 अगस्त 2025

कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री के. सत्यानारायण ने आज एनएच-34 (कानपुर–सागर हाईवे) का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी यातायात श्रीमती अर्चना सिंह, उपजिलाधिकारी घाटमपुर तथा टीआई दक्षिण जोन (प्रथम व द्वितीय) मौजूद रहे।

भ्रमण उपरांत थाना घाटमपुर में NHAI, PWD, परिवहन, खनन, नगर पालिका परिषद, वन, चिकित्सा विभाग एवं हाईवे से जुड़े 6 थाना क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ संयुक्त गोष्ठी आयोजित हुई। इसके पश्चात दक्षिण जोन उपायुक्त कार्यालय में मीडिया ब्रीफिंग की गई।

प्रमुख बिंदु –

1️⃣ “राहवीर/गुड सेमेरिटन स्कीम” एवं “कैशलेस ट्रीटमेंट योजना” का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार।
2️⃣ 19 अगस्त 2025 से एनएच-34 पर दोपहिया चालक व पीछे बैठी सवारी दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई।
3️⃣ हाईवे पर डिवाइडर/बैरियर लगाकर सड़क को दो लेन में परिवर्तित किया जाएगा।
4️⃣ जनता की सुरक्षा हेतु स्पीड कंट्रोल व प्रवर्तन कार्यवाही लागू की जाएगी।
5️⃣ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ठोस कार्ययोजना और बहुविभागीय समन्वय
6️⃣ सड़क की खामियों की मरम्मत तथा अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई
7️⃣ गोल्डन ऑवर में दुर्घटनाग्रस्तों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दिलाने हेतु अस्पतालों को अलर्ट मोड पर।
8️⃣ मीडिया व जनसहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा।

👉 एडीजी यातायात ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और जनता की सहभागिता से ही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

✍️ रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन (उरई)
📰 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

🌾 वी के का सपना – किसान कमाए सबसे ज्यादा

कानपुर।
रूमा सब्जी मंडी में वी के पैक वेल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मिलने वाले ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और मिनी स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कंपनी के सेल्स हेड शुभम पांडे ने बताया कि इन तकनीकों से किसानों को सिंचाई की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा—
“हमारी कंपनी का सपना है कि किसान की आय सबसे ज्यादा हो, क्योंकि जब किसान की आमदनी बढ़ेगी तभी हर घर का पेट भरेगा।”

कैंप में शामिल किसानों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि नई तकनीक अपनाने से उन्हें फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में लाभ होगा।

✍️ संवाददाता – किशोर मोहन गुप्ता 
गुजरात प्रवासी न्यूज़, कानपुर / अहमदाबाद

“पीएम श्री इंटर कॉलेज में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर एनसीसी का शानदार प्रदर्शन”

झबरेड़ा (हरिद्वार)।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण, नारसन, हरिद्वार के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी सुशील चौधरी के नेतृत्व में कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संदीप वर्मा ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं समाजसेवी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

चार बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, देहदान से रचा इतिहास युग दधीचि महायज्ञ में 207वीं आहुति, डॉ. उमेश पालीवाल ने निभाया संकल्प

डॉ. उमेश पालीवाल ने किया अपने ताऊ का देहदान, चारों बेटियों ने दिया कंधा

📍 कानपुर, 16 अगस्त 2025
युग दधीचि देहदान महायज्ञ में आज 207वीं आहुति के रूप में ग्राम बिरहुन, रसूलाबाद (कानपुर देहात) के मूल निवासी एवं वर्तमान में आरोहम हैप्पीनेस होम, बिठूर कानपुर में रहने वाले 88 वर्षीय श्री शंकरलाल की पार्थिव देह उनके भतीजे डॉ. उमेश पालीवाल एवं चारों बेटियों वंदना, कल्पना, साधना एवं चेतना ने संकल्प को पूरा करते हुए दान कर दी।

बेटियों ने की महाआरती

देहदान से पूर्व चारों बेटियों ने अपने पिता की पार्थिव देह की महाआरती की और अग्नि परिक्रमा भी की। 15 अगस्त की दोपहर श्री शंकरलाल के निधन की सूचना पर डॉ. उमेश पालीवाल ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को जानकारी दी। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद महासचिव माधवी सेंगर के परामर्श से यह निर्णय लिया गया कि देह पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को समर्पित की जाएगी।

आज प्रातः कानपुर से रवाना होकर पार्थिव देह शाम को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां एनाटॉमी विभाग की प्रमुख डॉ. अर्चना सिंह ने सहयोगियों सहित सम्मानपूर्वक स्वीकार किया और परिवार का आभार व्यक्त किया।

महिला सशक्तीकरण की मिसाल

श्री शंकरलाल की पार्थिव देह को दान हेतु ले जाते समय चारों बेटियों ने स्वयं कंधा देकर समाज के लिए महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर बहू डॉ. मृदुला पालीवाल एवं समधी मुकेश पालीवाल का भी विशेष सहयोग रहा।

अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि श्री शंकरलाल ने पिछले वर्ष ही देहदान का संकल्प लिया था। संस्था द्वारा अब तक 307वीं देह समर्पित की जा चुकी है।

कानपुर नगर, 16 अगस्त 2025
संवाददाता : किशोर मोहन गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज़, कानपुर नगर

“खेल हमारी सकारात्मक सोच की जननी है” – वीरेंद्र जाती अनस, अंकुश और तरुण ने मारी बाजी

रुड़की, हरिद्वार – ग्राम बिजौली स्थित ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों नेअपना दमखम दिखाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “खेल हमारी सकारात्मक सोच की जननी है। खेलों के माध्यम से हम नकारात्मकता को समाप्त कर सकते हैं, इसलिए युवाओं को खेल संस्कृति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”

मंच पर उस्मान मलिक, बाबू प्रधान, समाजसेवी सहजाद राणा, अब्दुल रहमान और वरिष्ठ प्रशिक्षक हीरा सिंह पुंडीर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

     

  • 400 मीटर दौड़ – प्रथम: अनस | द्वितीय: रियान | तृतीय: कुमार

  • 60 मीटर बालक दौड़ – प्रथम: यश गिरी | द्वितीय: आयुष | तृतीय: अवहम

  • शॉट पुट – प्रथम: अंकुश | द्वितीय: अरव | तृतीय: वेदांत

  • 1600 मीटर रेस – प्रथम: तरुण | द्वितीय: अंशुमान | तृतीय: अंकुशप्रतियोगिता के मुख्य परिणाम:

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी के निदेशक गुलशन अली ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी 
स्थान: रुड़की, हरिद्वार
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

पुलिस लाइन में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

कानपुर ब्रेकिंग 

कानपुर, उत्तर प्रदेश – दिनांक 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने ससम्मानराष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्र सेवा में सदैव समर्पित रहने, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा व ईमानदारी बनाए रखने कासंकल्प दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

UP Police | Kanpur Police | Kanpur Nagar
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई | राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

DCP सेन्ट्रल की सख्त बैठक — अपराधियों व भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश।
दिनांक 13.08.2025 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह ने सेन्ट्रल जोन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और विवेचकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्देश 

  • सभी मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण।

  • विवेचना में भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल करना अनिवार्य।

  • अपराधी किस्म, सांप्रदायिक तत्वों और माफिया का 100% सत्यापन।

  • आपराधिक प्रवृत्ति व भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई।

  • CM-डैशबोर्ड, लंबित IGRS व अन्य मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना।

    • लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के आदेश।

    • भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करने पर जोर।

    • अपराधी किस्म, सांप्रदायिक तत्व व माफिया का 100% सत्यापन।

    • CM-डैशबोर्ड व IGRS मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित।

🖋️ रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता, जिला जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
चैनल — गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

मेट्रो यात्रियों के लिए फतेहाबाद पहुंचना हुआ सुगम

आगरा/फतेहाबाद

फतेहाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से सीधे ई-बस सेवा उपलब्ध होगी। पहले यह सुविधा बिजली घर से मिलती थी, लेकिन अब आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने इसे ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस बदलाव से ताज ईस्ट गेट से फतेहाबाद के लिए ई-बस पकड़ना और भी आसान हो गया है। बिजली घर की ओर से आने वाले यात्री भी अब मेट्रो का सफर करके सीधे ताज ईस्ट गेट से बस ले सकेंगे। यह पहल यात्रियों के समय और सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर की गई है।

📰 मेट्रो यात्रियों के लिए फतेहाबाद पहुँचना आसान

  • ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से अब सीधे फतेहाबाद के लिए ई-बस सेवा शुरू।

  • पहले यह सेवा बिजली घर से मिलती थी, अब यात्रियों को अधिक सुविधा।

  • बिजली घर से आने वाले यात्री मेट्रो लेकर ताज ईस्ट गेट पहुँचकर बस पकड़ सकेंगे।

  • निर्णय आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा लिया गया।

  • पहल से समय की बचत और यात्रा में आसानी होगी।

🖋️ संवाददाता —रामानन्द गुप्ता, गुजरात प्रवासी न्यूज़, फतेहाबाद/आगरा/अहमदाबाद