Home Blog Page 24

“હું નાગો છું” કહેતા કર્મચારીને સુરક્ષા અધિકારીએ પાઠ ભણાવ્યો

મદાવાદ, 31 ઑગસ્ટ 1985

એશિયાની સૌથી મોટી ગણાતી અમદાવાદ સિવિલ હોસ્પિટલમાં 1980ના દાયકામાં અસામાજિક તત્વો અને લુખ્ખાઓનો આતંક છવાયેલો હતો. ખાસ કરીને પગારના દિવસોમાં નાના કર્મચારીઓ પાસેથી જબરદસ્તી ઉઘરાણી થતી.

આ વાતાવરણ કાબૂમાં લેવા માટે તત્કાલિન જિલ્લા કલેક્ટર અજય સી. જોષીની ભલામણ પર આર્મીમાંથી નિવૃત્ત થયેલા જયંતિભાઈ આહીરને 1985માં હોસ્પિટલના સુરક્ષા અધિકારી તરીકે નિયુક્ત કરવામાં આવ્યા.

પદભાર સંભાળ્યા પછી જયંતિભાઈએ ત્રણ મહિના સુધી હોસ્પિટલની વ્યવસ્થા પરખી. તેમણે જોયું કે દારૂબાજોનો દબદબો, સ્પિરિટની ચોરી, રાશન અને દવાઓની હેરાફેરી તેમજ વ્યાજખોરી હોસ્પિટલ પરિસરમાં ખુલ્લેઆમ ચાલી રહી હતી. કેટલાંક વર્ગ-4ના કર્મચારી પણ આ પ્રવૃત્તિઓમાં સામેલ હત

31 ઑગસ્ટ 1985ના રોજ હોસ્પિટલના બે હજારથી વધુ કર્મચારીઓને રોકડ પગાર આપવામાં આવી રહ્યો હતો. એ સમયે “મિહન” (નામ બદલાયેલું) નામનો કર્મચારી, જે માફિયા પ્રવૃત્તિઓ માટે કિર્તિમાન હતો, હાથમાં ચાકુ લઈને સ્ટાફને ધમકાવવા લાગ્યો.

તે એક વરિષ્ઠ ક્લાર્ક પર તૂટી પડ્યો અને જોરથી ચીસો પાડવા લાગ્યો —
“તને ખબર નથી… હું નાગો છું…!”

ગસ્સામાં તેણે કપડાં ઉતારી નગ્ન અવસ્થામાં ચાકુ લહેરાવવાનું શરૂ કર્યું. આખું સ્ટાફ સહમી ગયું અને દહેશતમાં આવી ગયું.

સ્થિતિ બગડતી જોઈ સુરક્ષા અધિકારી જયંતિભાઈ આહીરે હિંમતપૂર્વક આગળ વધ્યા. શરૂઆતમાં સમજાવવાનો પ્રયત્ન કર્યો, પરંતુ કર્મચારી ના માનતા તેમણે પોતાની આર્મીની તાલીમ મુજબ તરત જ કાબૂમાં લઈ લીધો.

એક જોરદાર થપ્પડ અને لات-ઘૂસાંથી તેની દાદાગીરી તોડી નાખી. બાદમાં સુરક્ષાકર્મીઓએ તેને કાબૂમાં લઇ લીધો. નગ્ન અવસ્થામાં પકડાયા પછી તેનો ભય તૂટી ગયો અને સ્ટાફમાં આત્મવિશ્વાસ પાછો આવ્યો.

જયંતિભાઈ આહીરે સંવેદનશીલતા દાખવીને પોલીસ કેસ કરવાની જગ્યાએ આરોપી પાસેથી લખિત માફીનામું લેવડાવ્યું. મફીનામામાં તેણે પોતાની ભૂલો સ્વીકારી અને ભવિષ્યમાં ક્યારેય દાદાગીરી નહીં કરવાનું વચન આપ્યું. વરિષ્ઠ અધિકારીઓની હાજરીમાં આ માફી સ્વીકારવામાં આવી અને ચેતવણી આપીને તેને છોડવામાં આવ્યો.

આ ઘટનાના પછી સિવિલ હોસ્પિટલમાં વર્ષોથી ચાલતો ભય અને અસ્થિરતા પર વિરામ લાગ્યો. દાદાગીરી કરનારાઓમાં અદૃશ્ય ભય પેદા થયો અને સુરક્ષા સ્ટાફની સખ્ત છબી ઉભી થઈ. કર્મચારીઓએ રાહતની સાલ લીધી અને હોસ્પિટલમાં ફરી એકવાર શિસ્તભર્યું વાતાવરણ સ્થાપિત થયું.

આ ઘટના આપણને શીખવે છે કે તંત્રમાં પરિવર્તન લાવવા માટે હંમેશાં કાયદાની જડબેસલાક કાર્યવાહી જરૂરી નથી – ક્યારેક યોગ્ય સમયે યોગ્ય નિર્ણય લઈને, હિંમતપૂર્વક પગલું ભરવાથી પણ સિસ્ટમને નવી દિશા મળી શકે છે.

  • “ડર કોઈ સમસ્યાનો અંત નથી, હિંમત જ સાચો જવાબ છે.”

  • “જ્યાં સિસ્ટમ કમજોર લાગે, ત્યાં એક બહાદુર માણસ આખી દિશા બદલી શકે છે.”

  • “દાદાગીરી તૂટે ત્યારે જ શિસ્ત જડે છે.”

  • “ન્યાયની લડાઈ માટે હંમેશાં હથિયાર નહીં, પરંતુ હિંમત જરૂરી છે.”

  • “એક સહી કરેલું માફીનામું ક્યારેક સો કેસ કરતાં વધુ અસરકારક સાબિત થાય છે.”

📌 Sub Editor : જયંતિભાઈ આહીર
📌 ગુજરાત પ્રવાસી ન્યૂઝ   

हॉकी के जादूगर पदम श्री स्व. जम्मनलाल शर्मा को लखनऊ में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
केडी सिंह बाबू समिति के तत्वाधान में दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पदम श्री स्वर्गीय जम्मनलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर प्रतिभाशाली नवोदित हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन सैयद अली, पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार, जय नारायण पीजी कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. कैलाश त्रिपाठी एवं मुकुल शाह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारतीय हॉकी में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

लखनऊ के अनेक दिग्गज हॉकी प्रेमियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

संवाददाता : डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़

4 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, अर्का ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में आक्रोश

🔹 ग्रामीणों की समस्याएँ

  • 4 साल बीत जाने के बाद भी खड़ंजे का निर्माण नहीं

  • बरसात में जलभराव और कीचड़ से लोगों की आवाजाही बाधित

  • स्कूली बच्चों को समय पर विद्यालय पहुंचने में कठिनाई

  • कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं

  • ग्राम प्रधान और सचिव पर हिला-हवाली का आरोप

कौशाम्बी ब्लॉक के अर्का फतेहपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर वर्षों से परेशान हैं। वर्तमान ग्राम प्रधान के कार्यकाल के चार साल बीत जाने के बावजूद आज तक खड़ंजे का निर्माण नहीं हो सका।

                                       

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है और यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग 1962 से अस्तित्व में है और आज भी मोहल्ले के अधिकांश लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। बरसात में इस पगडंडी पर घास-फूस और सरपत उग जाने से कीड़े-मकोड़ों और जहरीले सांप-बिच्छुओं का खतरा भीबना रहता है।

                                     

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत करने पर भी केवल आश्वासन मिलता है, कार्रवाई नहीं होती। वहीं, उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायतें भी गलत रिपोर्ट लगाकर रफा-दफा कर दी जाती हैं।

तंग आकर ग्रामीणों ने एक बार फिर सामूहिक रूप से तहसील दिवस में आवेदन देकर उच्च अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।

    ✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : सुशील कुमार दिवाकर
📍 कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश
📞 7752873639
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज

कलेक्टर का सख्त निर्देश कक्षा 5 व 8 के बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन न भेजें

निवाड़ी (मध्य प्रदेश)।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
🔹 निरीक्षण में कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के आदेश  
  • गाइड/कुंजी मिलने पर नाराज़गी, शिक्षकों को नोटिस जारी
  • अभिभावकों से अपील – बच्चों को ट्यूशन न भेजें
  • मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच, अनियमितता पर अनुबंधित समूह हटाने के निर्देश
  • प्रयोगशालाओं को कार्यात्मक व स्मार्ट कक्षाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 5 के छात्रों के पास निजी गाइड/कुंजी मिलने पर उन्होंने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की और संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छात्र केवल पाठ्यपुस्तकों से ही अध्ययन करें, निजी प्रकाशन की गाइड/कुंजी का प्रयोग किसी भी हालत में न करें।
कक्षा 8 के छात्रों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन क्लास में न भेजें। उन्होंने शिक्षकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने अनुबंधित समूह को तत्काल हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए।
इसके अलावा उन्होंने विद्यालय प्रयोगशालाओं को कार्यात्मक बनाने, विज्ञान व गणित विषयों के लिए स्मार्ट कक्षाओं का प्रभावी उपयोग करने और छात्रों को पुस्तकालय की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।
इस निरीक्षण में संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
✍️ रिपोर्ट : पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

मोहन के विचारों से दूर कांग्रेस, स्वदेशी का नया सुदर्शन चक्र: पीएम मोदी का गुजरात से राष्ट्रवादी संदेश

अहमदाबाद | विशेष संवाददाता
प्रकाशन तिथि: 26 अगस्त 2025

गुजरात के निकोल में एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि “जो गांधीजी को ‘बापू’ कहते हैं, वे उनके विचारों को नहीं, केवल उनकेनाम का उपयोग हैं। करते

प्रधानमंत्री ने कहा:

 “मोहनचंद गांधी के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी उनके आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वच्छता के विचारों को आत्मसात नहीं किया। उन्होंने सिर्फ नाम भुनाया, विचार नहीं अपनाए।”
सुदर्शन चक्र’ की राजनीति: अब राष्ट्र की रक्षा और रचना दोनों जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा:

“आज भारत का ‘सुदर्शन चक्र’ सिर्फ रक्षा के लिए नहीं, राष्ट्र निर्माण के लिए घूम रहा है। ये चक्र स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, और संकल्प शक्ति से चलता है – जो गांधीजी के असली विचार हैं।”

यह बयान स्पष्ट रूप से राजनीतिक दलों को संकेत देता है कि अब राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भरता की राजनीति रक्षा और विकास दोनों के लिए अपरिहार्य हो चुकी है।ऑपरेशन सिंदूर: नया भारत, नई नीति

प्रधानमंत्री ने हाल ही में सम्पन्न ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा:

 “अब भारत 22 मिनट में आतंक की नाभि पर वार करता है। यह नया भारत अब चुप नहीं बैठता – ये जवाब देता है, और वो भी मुंहतोड़।”
विकास नहीं, सत्ता की राजनीति करती रही कांग्रेस: पीएम मोदी का तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक सत्ता भोगी, लेकिन आत्मनिर्भर भारत के लिए कभी कोई नीति नहींबनाई। उन्होंने कहा:

 “बापू ने जो रास्ता दिखाया – स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, गांव की शक्ति – उसे कांग्रेस ने कभी नहीं अपनाया। गांधी का नाम इस्तेमाल किया, लेकिन रास्ता छोड़ दिया।”
₹5477 करोड़ की योजनाओं से गुजरात को नया आयाम

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गांधीनगर और महेसाणा में कुल ₹5477 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि:

 “यह केवल ईंट और सीमेंट का काम नहीं, यह जन आकांक्षाओं का उत्तर है। गुजरात अब देश का नहीं, दुनिया का इंडस्ट्रियल इंजन बन रहा है।”
गुजरात बना स्वदेशी और वैश्विक औद्योगिक शक्ति का संगम

वडोदरा में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, दाहोद में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और साणंद-धोलेरा में सेमीकंडक्टर प्लांट भारत के आत्मनिर्भर मॉडल को मजबूती दे रहे हैं। पीएम ने बताया कि:

 “अब गुजरात का डेयरी मॉडल फिजी जैसे देशों में भी चर्चा का विषय बन गया है। यह भारत की सॉफ्ट पॉवर है।”
विपक्ष के लिए स्पष्ट संदेश: नाम से नहीं, काम से राष्ट्र बनता है

इस दौरे के माध्यम से पीएम मोदी ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया कि:

 “जो केवल नाम का उपयोग करते हैं, वे इतिहास में खो जाते हैं। जो विचारों को जीते हैं, वे भविष्य बनाते हैं।”

PM मोदी ने गुजरात दौरे में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधीजी के नाम का उपयोग किया, पर विचारों को नहीं अपनाया। ऑपरेशन सिंदूर और ‘सुदर्शन चक्र’ से दिया आत्मनिर्भर भारत का स्पष्ट संदेश।
 मोहन के विचारों से भटकी कांग्रेस, मोदी ने सुदर्शन चक्र से दिया स्वदेशी का राष्ट्रवादी संदेश”

सौराष्ट्र की धरती पर भव्य ‘अलखयात्रा’

सावरकुंडला। धर्मजागरण समन्वय समिति, सौराष्ट्र प्रांत द्वारा भाद्रपद सुद बीज के पावन अवसर पर सोमवार को भव्य ‘अलखयात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा सावरकुंडला से प्रारंभ होकर सताधारमें संपन्न हुई।

यात्रा में 2100 से अधिक वाहन, 100 से ज्यादा संत और हजारों धर्मप्रेमी शामिल हुए। रथ, घोड़े, डीजे और ढोल-नगाड़ों से सजी यह यात्रा अमरेली और बगसरा से होते हुए विसावदर में मुख्य यात्रा से मिली और सताधार पहुंची।

21 गांवों में भव्य स्वागत

अलखयात्रा ने सावरकुंडला से सताधार तक 21 गांवों का मार्ग तय किया। नेसडी, इगोराला, केराला, चलाला, मीठापुर, धारी, प्रेमपरा, लालपुर सहित गांवों में भक्तों ने रंगोली, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और प्रसाद से यात्रियों का स्वागत किया। साथ ही जगह-जगह पानी, चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी की गई।

सताधार में धर्मसभा

सताधार पहुंचने के बाद अपागीगा के स्थान पर दिव्य धर्मसभा का आयोजन हुआ। पूज्य विजयबापू और 100 से अधिक संतों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र की एकता पर प्रवचन दिए। लोक साहित्यकार मायाभाई अहीर ने भी प्रेरक विचार रखे।

यह अलखयात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सौराष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण बनी।

📌 मुख्य बिंदु – अलखयात्रा 2025

  • 🚩 2100 से अधिक वाहन यात्रा में शामिल

  • 🙏 100+ संत-महंत और हजारों भक्तों की सहभागिता

  • 🌸 21 गांवों में रंगोली, पुष्पवर्षा और प्रसाद से स्वागत

  • 🐎 रथ, घोड़े, डीजे और ढोल-नगाड़ों से यात्रा में उल्लास

  • 🥤 रास्तेभर पानी, चाय, शरबत, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था

  • 📖 सताधार में दिव्य धर्मसभा – विजयबापू व संतों के प्रवचन

  • 🇮🇳 संदेश – भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय

📍 संवाददाता – गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

जैन मूर्ति कला की बारीकियों से रूबरू हुईं छात्राएं

📍 मथुरा
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मथुरा के इतिहास विभाग की लगभग 100 छात्राओं ने शैक्षिक पर्यटन के अंतर्गत जैन संग्रहालय, मथुरा का भ्रमण किया। छात्राओं ने यहां मथुरा मूर्ति निर्माण शैली में निर्मित जैन मूर्तियों की बारीकियों को समझा और प्रोजेक्ट कार्य हेतु सामग्री एकत्र की।

जिला संग्रहालय के पूर्व उच्च अधिकारी डॉ. गिर्राज प्रसाद शर्मा ने छात्राओं को जैन तीर्थंकरों और लाल बलुआ पत्थर से बनी मूर्तियों की विशेषताओं से अवगत कराया। वहीं प्रवक्ता डॉ. मांडवी राठौर ने जैन प्रतिमा विज्ञान का विस्तार से परिचय दिया।

शोध कार्य को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जानकारी को और सशक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए हमारी ऐतिहासिक संस्कृति और विरासत का शोध करना अत्यंत आवश्यक है।

भ्रमण के दूसरे चरण में छात्राओं ने जवाहर बाग, मथुरा का भी अवलोकन किया और वहां के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व को समझा। शैक्षिक दल का नेतृत्व इतिहास विभाग की अध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. माधवी राठौर ने किया।

इस शैक्षिक यात्रा में कला संकाय की प्रवक्ता डॉ. मनोरमा कौशिक, पंकज कनिका अग्रवाल, डॉ. रचना एवं दामोदर घोष सहित छात्राएं साइना और मुस्कान भी सम्मिलित रहीं।

✍️ जिला संवाददाता – संगीता यादव, मथुरा
📌 गुजरात प्रवासी न्यूज़

कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन महाकाल 2.0, भूमाफिया और सफेदपोश अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

   📍 कानपुर

कानपुर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन महाकाल 2.0 की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत भूमाफिया, सफेदपोश अपराधी, जालसाज और दबंग तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने एक समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों पर दो से अधिक शिकायतें दर्ज होंगी, उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।यह अभियान कानपुर में अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन में पुलिस पर विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 संवाददाता: किशोर मोहन गुप्ता, गुजरात प्रवासी न्यूज़,        कानपुर-अहमदाबाद

अलीगढ़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

📍 अलीगढ़, 24 अगस्त 2025

रघुनाथ उपभोक्ता जागरण कल्याण समिति, अलीगढ़ के तत्वावधान में साईं मार्शल आर्ट्स, प्राग मिल कंपाउंड, रामघाट रोड, अलीगढ़ पर एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र चौधरी, डॉ. ए.के. शर्मा, डॉ. अभिनव जैन, डॉ. डी.के. वर्मा, डॉ.  एस.के. गोण, डॉ. आकांक्षा सिंह तथा सी.एच. अजय सिंह (संस्थापक, सत्यम मानव सेवा संस्थान) ने सक्रिय योगदान दिया।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और उन्हें नि:शुल्क OPD परामर्श, ECG जांच, रक्तदान की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही, रक्त की जांच रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई।

यह आयोजन समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिसमें चिकित्सा सेवा और मानवता की भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

✍️ संवाददाता: जितेंद्र भारद्वाज, गुजरात प्रवासी न्यूज़, नोएडा-अहमदाबाद

सीकेएनकेएच फाउंडेशन कछार ने दी शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि

📍 सिलचर, असम

“चलो कुछ न्यारा करते हैं” फाउंडेशन की कछार जिला समिति ने महान क्रांतिकारी शहीद शिवराम राजगुरु की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राजगुरु के शौर्य, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही देशभक्ति गीत गाए गए और उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

इस आयोजन का संचालन फाउंडेशन की कछार जिला समिति की सदस्या पल्लवी तिवारी एवं सदस्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर नम्रता चौबे, श्वेता तिवारी, अंशु तिवारी, नंदिनी तिवारी, सौरभ तिवारी, परिणीधि तिवारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।