Home Blog Page 12

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बीएलओ को समझाई विशेष गहन पुनरीक्षण की बारीकियां

ग्वालियर, मध्य प्रदेश
गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत ग्वालियर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य का संचालन जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को बाल भवन में बैठक लेकर बीएलओ (BLO) को पुनरीक्षण की बारीकियां समझाईं और उनकी शंकाओं का समाधान किया।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि नव नियुक्त बीएलओ, जिन्हें अपने क्षेत्र की पर्याप्त जानकारी नहीं है, वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व नगर निगम कर्मचारियों का सहयोग लेकर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने बीएलओ भी नए साथियों का सहयोग करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न हो।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने बीएलओ को रजिस्टर संधारण (Register Maintenance) पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता की जानकारी सुव्यवस्थित ढंग से दर्ज होनी चाहिए। इस अवसर पर बीएलओ ने अपने-अपने हाथों से तैयार किए रजिस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें क्षेत्र के मतदाताओं की विस्तृत जानकारी — जैसे क्षेत्र छोड़ चुके व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नंबर, और मृत्यु हो चुके मतदाताओं की डिटेल — दर्ज की गई थी।

कलेक्टर ने बीएलओ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवस्थित डेटा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता को और मजबूत करेगा।

 रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता
जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
 चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

गायत्री परिवार का ज्ञान यज्ञ अभियान जारी — आर्यकुल पत्रकारिता कॉलेज में 452वाँ युगऋषि वाङ्मय स्थापित “शहीदों की स्मृति में ज्ञानदान ही सच्ची श्रद्धांजलि” — उमानंद शर्मा

गुजरात प्रवासी न्यूज़।
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को “आर्यकुल पत्रकारिता एवं जनसंचार कॉलेज, बिजनौर, सरोजिनी नगर” के केन्द्रीय पुस्तकालय में 452वाँ युगऋषि वाङ्मयस्थापना समारोह सम्पन्न हुआ।

         

कार्यक्रम में श्री एस.पी. शर्मा व श्रीमती दीपा शर्मा ने अपने पुत्र अमर शहीद मेजर रितेश शर्मा की स्मृति में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खंडों का वाङ्मय साहित्य भेंट किया। साथ ही उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों को अखण्ड ज्योति (हिंदी) पत्रिका भी वितरित की गई।

       

वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा — “शहीदों की स्मृति में ज्ञानदान उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने अमर शहीद मेजर रितेश शर्मा की वीरगाथा भी सुनाई।

इस अवसर पर संस्थान की डीन श्रीमती रुचि सिंह, आर्य टीवी व आर्य प्रवाह पत्र के हेड डॉ. अजय शुक्ला तथा संस्थान की उपनिदेशक डॉ. अंकिता अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. अंकिता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

कार्यक्रम में गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, वी.के. श्रीवास्तव, तथा संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह, रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, सहित संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 रिपोर्ट – मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

नौहझील (मथुरा)। आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को दोपहर लगभग 1:40 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन नंबर 60 (नोएडा से आगरा की ओर) एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रक का नंबर MP07HB4245 बताया गया है।

गश्त के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रक से उठता धुआं और आग की लपटें देखकर तुरंत सतर्कता दिखाई। उन्होंने ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर वाहन को एक्सप्रेसवे के किनारे रुकवाया। तत्पश्चात फायर टेंडर को तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने जले हुए ट्रक को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया, जिससे यातायात व्यवस्था शीघ्र ही सामान्य कर दी गई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह शांत है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

थाना सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वारंटी अभियुक्त कन्हैयालाल गिरफ्तार

रिपोर्ट – मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सुरीर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 490/19, धारा 279/304 भादंवि से संबंधित वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र वनवारी निवासी भगत नगरिया थाना सुरीर, मथुरा को 06 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 8:40 बजे उसके मकान ग्राम भगत नगरिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, तथा हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

थाना सुरीर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों पर नकेल कसने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जम्मनलाल शर्मा और विजय मित्र इलेवन अगली दौर में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश।

चंद्रभानु मैदान में मंगलवार से द्वितीय स्वर्गीय विजय मित्र द्विवेदी उर्फ चकई दादा (अंडर-14) हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के हॉकी प्रशिक्षक सैयद अली, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल शाह, खुर्शीद अहमद एवं संजय द्विवेदी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकरसम्मान किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन जम्मनलाल शर्मा इलेवन और विजय मित्र द्विवेदी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

पहले मुकाबले में जम्मनलाल शर्मा इलेवन ने बाराबंकी इलेवन को 6–4 गोल से हराया। विजेता टीम की ओर से प्रियांशु ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे, जबकि अभिजीत, शिवांशु और अक्षत ने एक-एक गोल किया।
पराजित टीम की ओर से आयरन ने दो, जबकि राज और यश ने एक-एक गोल किया।

एक अन्य मुकाबले में विजय मित्र द्विवेदी इलेवन ने बुला गांगुली इलेवन को 3–1 गोल से मात दी।

रिपोर्ट – डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

थाना वृन्दावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — शातिर अपराधी की 97 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क!

मथुरा।
थाना वृन्दावन पुलिस ने अपराध पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी की 97,43,000 रुपये (सतानवे लाख तेतालीस हजार रुपये) मूल्य की अवैध संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया है।

यह कार्रवाई अभियुक्त मुकेश उर्फ लाखन पुत्र बच्चू निवासी गौरा नगर कॉलोनी, थाना वृन्दावन के विरुद्ध की गई है, जो एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करता था।

🔹 अवैध संपत्ति का विवरण:
अभियुक्त ने अवैध धन से पानीघाट चौराहा, परिक्रमा मार्ग स्थित 167.22 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट पर अपनी मां श्रीमती शिवदेवी के नाम से तीन मंजिला वैष्णवी गेस्ट हाउस का निर्माण कराया था, जिसकी अनुमानित कीमत ₹97,43,000/- आँकी गई है।

🔹 कुर्की आदेश:
इस संपत्ति के जब्तीकरण का आदेश जिला मजिस्ट्रेट मथुरा द्वारा दिनांक 16.10.2025 को वाद संख्या 2321/2025 (सरकार बनाम मुकेश उर्फ लाखन) के अंतर्गत पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में आज 04 नवम्बर 2025 को पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर बोर्ड लगाकर संपत्ति को कुर्क किया गया तथा मुनादी कराई गई।

🔹 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त मुकेश उर्फ लाखन पर अब तक 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
मुख्य मुकदमे –
1️⃣ धारा 395/397 भादवि (थाना वृन्दावन, 2024)
2️⃣ धारा 398/401 भादवि (2010)
3️⃣ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4️⃣ धारा 307, 308, 336, 504, 506 भादवि (2018–2021)
5️⃣ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (2025)

🔹 कुर्की कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  1. श्रीमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, मथुरा

  2. श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर, मथुरा

  3. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, थाना वृन्दावन

  4. अ.नि. धर्मेन्द्र कुमार

  5. व.उ.नि. अभय शर्मा

  6. उ.नि. रजत दुबे

  7. हे.का. प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, बिजेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार,
    का. विकास बाबू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई मथुरा पुलिस प्रशासन की अपराधियों के विरुद्ध चल रही सख्त नीति के तहत की गई है, ताकि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा कसा जा सके।

 पुलिस ने कहा — “अपराध से अर्जित एक-एक संपत्ति जब्त की जाएगी, ताकि मथुरा को अपराधमुक्त बनाया जा सके।”

स्थान: पानीघाट चौराहा, परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन
तारीख: 04 नवम्बर 2025

रिपोर्ट – राहुल शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा (वृन्दावन)

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भाजपा का विशेष अभियान

मथुरा।
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विशेष जनअभियान और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा मथुरा महानगर की ओर से बुधवार को महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय, होली गेट स्थित अंतापाड़ा पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि 7 नवम्बर को महानगर के सभी 12 मंडलों में एक साथ 150 कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 8 से 15 नवम्बर 2025 तक महानगर के सभी सेक्टरों में सामूहिक गायन और जनसभा कार्यक्रम होंगे।
विधानसभा स्तर पर सांसदों और विधायकों के नेतृत्व में राष्ट्रगीत गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और आमजन की सहभागिता के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा।

राजू यादव ने कहा कि यह विशेष अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ की प्रेरक भूमिका को याद कराने का माध्यम बनेगा।

महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आत्मा और एकता का प्रतीक है, और भाजपा इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक गोला, बृज क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक हेमंत खंदौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🗞️ रिपोर्ट – राहुल शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा!
आगरा।  क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नहर के पास जखौदा पुल पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक की टक्कर से 28 वर्षीय अमरचंद निवासी मलपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मलपुरा  पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसीपी शुकन्या शर्मा और एसडीएम  ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा रही।

 पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 सड़क पर लंबे समय तक जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

रिपोर्ट – रामानंद गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज, आगरा (फतेहाबाद)

फतेहाबाद में ओवरलोड ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, बाल-बाल बची जानें

आगरा फतेहाबाद ब्रेकिंग न्यूज 

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के फिरोजाबाद चौराहे पर आज ईंटों से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे लगी फल की ठेल दब गई, जिससे ठेल वाला बाल-बाल बच गया।

घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फतेहाबाद क्षेत्र में ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टरों का आवागमन आम बात हो गई है, जिसके कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

 थाना फतेहाबाद क्षेत्र – फिरोजाबाद चौराहा
 रिपोर्ट —रामननंद गुप्ता, गुजरात प्रवासी न्यूज़

अपराधों से बचाव हेतु स्कूल की छात्राओं को किया गया जागरूक

सुरीर (मथुरा)। कस्बा सुरीर में थाना पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रवलदुता सिंह व महिला कांस्टेबल दीपाली शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल्स ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस की मदद लें। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 1090 महिला पावर लाइन
📞 181 महिला हेल्पलाइन
📞 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 102 गर्भवती महिलाओं हेतु हेल्पलाइन
📞 1930 साइबर हेल्पलाइन

उन्होंने कहा कि जागरूकता और तत्परता से ही अपराधों को रोका जा सकता है। पुलिस हर समय नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

📰 रिपोर्ट — मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा