Home Blog Page 50

कानपुर पुलिस ने लौटाए 100 खोए हुए मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹22 लाख

किशन मोहन गुप्ता

कानपुर, 16 जून।गुजरात प्रवासी

कानपुर पुलिस ने नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रमिला सभागार (मोती-झील) थाना क्षेत्र स्वरूपनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 100 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

सर्विलांस टीम सेंट्रल जोन द्वारा ट्रेस किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारियों की तत्परता और तकनीकी दक्षता के कारण इतने महंगे मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर नागरिकों को लौटाए जा सके।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने कहा,
“कानपुर पुलिस आम जनमानस की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। नागरिकों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और ऐसे प्रयासों से हम इसे और मजबूत बनाना चाहते हैं।”

कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मोबाइल वापस पाकर लोग भावुक हो उठे और पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते नजर आए।

रिपोर्टर किशन मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज कानपुर अहमदाबाद

महाआरती के साथ चेतना संचार का आवाहन

किशोर मोहन गुप्ता
कानपुर। माता जगत जननी की चेतना का संचार हो ,नशामुक्त परिवार हो इसी जनकल्याणकारी विशेष लक्ष्य को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जिला कानपुर नगर में दिव्य शंखनाद करते हुए महाआरती का आयोजन किया गया,इस महाआरती के दौरान परिवार के साथ ही समाज में चेतना संचार और नशामुक्त समाज की परिकल्पना का आवाहन किया गया।
भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने स्थापना दिवस पर निकाली गई नशामुक्त रैली थी ,उसकी सफलता पर भी चर्चा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया,,साथ ही गुरुवर और और माता भगवती की कृपा से समाज को नशामुक्त का संदेश दिया गया। संगठन की टीम प्रमुख सीमा उत्तम ने कहा की महाआरती का क्रम ऊर्जा केंद्र है हमारी हर समस्या का समाधान दिव्य महाआरती है जिसमे बच्चो को संस्कार मिलते है ।हर माता पिता का कर्तव्य है आध्यात्मिक यात्रा को अपने तक सीमित मत करो। हम एक समाजिक ,आध्यात्मिक संगठन के कार्यकर्ता है समाज में जो बुराई है उनको दूर हमे करना है।

रिपोर्टर किशोर मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज कानपुर, अहमदाबाद

ओडिशा में हत्या और सामूहिक बलात्कार के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

आशीष कुमार शुक्ला

सूरत। ओडिशा में देशी बम से हत्या और एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो अपराधियों को सूरत क्राइम ब्रांच ने शहर के अमरोली के अंजनी इंडस्ट्रीन और कतारगाम जीआईडीसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ओडिसा में आतंक मचाने के बाद खूंखार अपराधी भागकर सूरत आ गए थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक क्राइम ब्रांच पुलिस ने ठोस जानकारी के आधार पर बॉच रखकर अमरोली

अंजनी इंडस्ट्रीज क्षेत्र और कतारगाम जीआईडीसी इलाके से दो आरोपी नारायण परिडा और जितेंद्र बारिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नारायण मधु परिडा ने पारिवारिक विवाद को लेकर 5 मार्च 2025 को ओडिशा के खाल्लीकोट इलाके में रविंद्रनाथ दास नामक’ व्यक्ति पर देसी बम फेंका था और तलवार से वार उसे गंभीर रूप से घायल कर हत्या करके फरार हो गया था। उसके

खिलाफ खालीकोट थाने में मामला दर्ज किया गया था। वही आरोपी जितेंद्र राम बारिक ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 1 जनवरी 2024 को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। हत्या और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर और संगीन अपराधों को अंजाम देने के बाद ये दोनों आरोपी फरार थे। दोनों को सूरत में होने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने उन्हें दबोच लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला सुरत, अहमदाबाद

शहर में अचानक मौत होने का सिलसिला यथावत

आशीष कुमार शुक्ला

वराछा,सुरत हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका
शहर में अचानक बेहोश होने के बाद मौत होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यह सिलसिला अभी यथावत है। पिछले 24 घंटे में कापोद्रा निवासी हिरा श्रमिक और उधना निवासी 29 एक युवक की अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई। हार्ट अटैक से दोनों की मौत होने की आशंका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाना वराछा स्थित रुक्ष्मणी सोसाइटी निवासी 35 वर्षीय भावेश परसोराम देवाणी अपने परिवार के साथ रहता था और हीरे के कारखाने में काम कर पैरिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार सुबह वह अपने घर में अचानक बेहोश हो गया। परिजनों ने 108 पर कॉल किया 108 मौके पर पहुंची और उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में उधना स्थित कैलाश नगर निवासी 29 वर्षीय जितेन्द्र देवनारायण यादव सचिन जीआईडीसी रोड नंबर 12 स्थित डाइंग मिल में मजदूरी करता था। उसकी नाइट शिफ्ट थी, इस लिए रात में मिल में काम करके सो गया था। बाद में सुबह जब दूसरे मजदूर ने उसे जगाया, लेकिन वह नहीं जगा और उसकी मौत हो गई।. इन दोनों की अचानक मौत के बाद हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला सुरत, अहमदाबाद

“करें योग, रहें निरोग” – योग सप्ताह का शुभारंभ नाना राव पार्क 

किशोर मोहन गुप्ता

जनपद कानपुर नगर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ आज नाना राव पार्क, फूलबाग से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद श्री रमेश अवस्थी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

15 से 21 जून तक चलेगा योग सप्ताह
योग सप्ताह के तहत 15 जून से 21 जून 2025 तक जनपद के विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने की सहभागिता की अपील
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की,

“करें योग, रहें निरोग – आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस सप्ताह चलने वाले योग अभ्यास कार्यक्रमों में सहभागिता करें, और 21 जून 2025 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में भी भाग लेकर योग को जन-आंदोलन बनाएं।”

उन्होंने कहा,

“जीवन में यदि स्वास्थ्य है, तो सब कुछ है। पहला सुख – निरोगी काया। और इसे पाने के लिए योग का नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।”

मुख्य योग कार्यक्रम 21 जून को
योग सप्ताह का समापन 21 जून 2025 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के भाग लेने की उम्मीद है।

नोट:
योग सप्ताह के दौरान सभी नागरिकों से अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की गई है, ताकि योग को जन-आंदोलन बनाकर स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके

बाइट – जितेन्द्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी,कानपुर)  

वार्षिक बीटी गंज आर्य समाज चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, उदयवीर सिंह यादव प्रधान निर्वाचित

न्यूज़ रिपोर्ट गुजरात प्रवासी — वार्षिक चुनाव समाचार

रुड़की (हरिद्वार): बीटी गंज आर्य समाज का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया डॉक्टर श्याम सिंह, चंद्र प्रकाश आर्य और वीरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में सम्पन्न की गई।

चुनाव के परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रधान पद: उदयवीर सिंह यादव

उप-प्रधान: विजय सिंह वर्मा

मंत्री: सतीश कुमार आर्य

वरिष्ठ उप मंत्री: सतपाल सिंह

उप मंत्री: राजकुमार अनेजा

कोषाध्यक्ष: अरुण कुमार राठी

पुस्तकालय अध्यक्ष: राकेश कुमार

उप पुस्तकालय अध्यक्ष: रविंद्र कुमार

प्रचार मंत्री: पवन कुमार

लेखा निरीक्षक: सतीश कुमार

इसके अतिरिक्त, अंतरंग सदस्य के रूप में हरफूल सिंह राठी, विशाल, आलोक कुमार द्विवेदी और ब्रह्मानंद को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। आर्य समाज की यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया अनुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बनी।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार

स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में जालौन को बड़ी सफलता जिले के 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला NQAS सर्टिफिकेशन झाँसी मंडल |

संवाददाता – पंकज कुमार गुप्ता उरई, जालौन |

जालौन जनपद ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। झाँसी मंडल के आयुक्त श्री विमल दुबे के निर्देश और जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में, जिले के 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.डी. शर्मा के नेतृत्व में मई माह में जिले के 7 और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को NQAS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ, जिससे कुल संख्या अब 16 हो गई है। एक अन्य केंद्र का परिणाम अभी लंबित है। इस उपलब्धि में मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी का भी विशेष सहयोग रहा है।

भारत सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक 50% और दिसंबर 2026 तक शत-प्रतिशत चिकित्सा इकाइयों को NQAS सर्टिफिकेशन दिलाया जाए। इसी क्रम में जिला परामर्शदाता (क्वालिटी एश्योरेंस) डॉ. अरुण कुमार द्वारा इस माह 10 और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के दस्तावेज सक्षम पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्राम प्रधानों और सचिवों ने भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वास्थ्य केंद्रों की कमियों को दूर करने में सहयोग किया। NQAS सर्टिफिकेशन से स्वास्थ्य केंद्रों में भवन, बिजली, पेयजल, दवाइयों की उपलब्धता, जांच किट्स तथा मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

✔️ प्रमाणन प्राप्त ब्लॉकों का विवरण:

डकोर ब्लॉक – 4 केंद्र

रामपुरा ब्लॉक – 3 केंद्र

जालौन ब्लॉक – 3 केंद्र

कदौरा ब्लॉक – 2 केंद्र

महेवा ब्लॉक – 2 केंद्र

कुठौंद ब्लॉक – 1 केंद्र

नदीगांव ब्लॉक – 1 केंद्र

जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय और सीएमओ डॉ. शर्मा ने सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बधाई दी और इस उपलब्धि के लिए सराहना की।

📌 रिपोर्टर: पंकज कुमार गुप्ता
सम्पर्क: गुजरात प्रवासी न्यूज, जालौन/अहमदाबाद

 

🩸 विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया 223 यूनिट रक्तदान, उमड़ा जनसैलाब 🩸

डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी

रुड़की (हरिद्वार), उत्तराखंड।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से आए एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दे हेल्पिंग हैंड संस्था के अध्यक्ष नौशाद हाशमी द्वारा आयोजित और होटल सचिन इंटरनेशनल की चेयरपर्सन पूजागुप्ता द्वारा प्रायोजित इस शिविर में 223 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कैडेट्स के सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी सुयाल ने युवाओं को नियमित रक्तदान की प्रेरणा दी और इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।

पूजा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “रक्त एक ऐसा अनमोल दान है, जिसे न तो कोई फैक्ट्री बना सकती है और न ही कोई मशीन। मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है।”

रक्तदान शिविर के संचालन में 84 यूके बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण प्रभारी रवि कपूर की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में केएलडीएवी पीजी कॉलेज, रुड़की के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नवीन कुमारनोडलअधिकारीरहे।

इस अवसर पर दी हेल्पिंग हैंड संस्था के सचिव रियासत अली, सरफराज, सुशील, खुशी अब्बासी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रक्तदान करने वालों में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार, लेफ्टिनेंट रामकुमार, लेफ्टिनेंट संजय कसाना, डॉ. संतोष कुमार शर्मा सहित कई एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।

रक्त संग्रहण डॉ.अखिल सैनी और रुड़की ब्लड सेंटर की टीम की देखरेख में संपन्न हुआ।

सह संपादक डॉक्टर आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए “स्मार्ट एमपीसीजेड” मोबाइल एप लांच

पंकज कुमार गुप्ता

हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने अपने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नया मोबाइल एप “स्मार्ट एमपीसीजेड” लॉन्च किया है। यह एप उपभोक्ताओं को बिजली खपत की पूरी प्रोफाइल, मीटर की स्थिति, उपभोग पैटर्न और कटौती की सूचनाएं प्रदान करेगा।

उपभोक्ता एप के जरिए 1912 उपभोक्ता सेवा केंद्र से संपर्क भी कर सकेंगे। एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “Smart MPCZ” टाइप करके डाउनलोड किया जा सकता है। लॉगिन के लिए कंज्यूमर आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आवश्यक है, जिस पर ओटीपी के जरिए एप ऐक्टिवेट होगा।

कंपनी का कहना है कि यह एप उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शिता, बेहतर निगरानी और स्मार्ट बिजली उपयोग में मदद करेगा।

रिपोर्ट: चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज, जालौन/अहमदाबाद

ऑटो रिक्शा में लूट के दो फरार आरोपी लसकाणा पुलिस के हत्थे चढ़े

सूरत से बड़ी खबर

आशीष कुमार शुक्ला

सूरत के लसकाणा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में यात्री से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस इंस्पेक्टर के.ए. चावड़ा के मार्गदर्शन में, सर्विलांस प्रभारी पीएसआई एन.आर. पटेल और उनकी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया।

घटना मंगलवार रात करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच की है, जब एक व्यक्ति पासोदरा-गढपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान ऑटो रिक्शा में पीछे बैठे दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं, और हमलावर उसके पास से करीब 7,000 रुपये का मोबाइल और 10,000 रुपये नकद लूट कर ऑटो समेत फरार हो गए।

लसकाणा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पकड़े गए आरोपियों में एक 30 वर्षीय ऑटो चालक बुधेश उर्फ हितेश वालजीभाई सोलंकी (निवासी लसकाणा गांव) और दूसरा 20 वर्षीय सब्जी विक्रेता विपुल सुरेशभाई सोलंकी (निवासी मोटा वराछा, मूलतः भावनगर) शामिल हैं।

पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि क्या वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला सुरत गुजरात