Home Blog Page 47

ग्रीन गोल्ड इंटरनेशनल मोंटेसरी स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह

पंकज कुमार गुप्ता

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल

सिलीगुड़ी के रानीडांगा में स्थित व्हाइट बिल्डिंग में ग्रीन गोल्ड इंटरनेशनल मोंटेसरी स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एम. पी. सिंह, डीआईजी बीएसएफ नॉर्थ फ्रंटियर कदमतला और ए. के. सी. सिंह, डीआईजी एसएसबी रानीडांगा ने अपने संबोधन में इस नवाचारी पहल की सराहना की।

डॉ. सविता मिश्रा ने अपने उद्घाटन भाषण में रानीडांगा समुदाय के लिए इस स्कूल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा और बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करेगा।

स्कूल का लोगो अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जारी किया गया। रीता सिंघा, पंचायत अध्यक्ष गोसाईंपुर ग्राम पंचायत ने इस नोबल पहल की सराहना की और स्कूल को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया और इस नवाचारी पहल की सराहना की। डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. करण सिंह जैन, डॉ. फिरोज मोहम्मद, डॉ. तारावती अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और स्कूल की पहल की प्रशंसा की।

अंत में, अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने रिबन काटकर और स्कूल परिसर का भ्रमण कर औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन और तस्वीर सत्र के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा की तैयारी तेज़, गजराज फिर बने परंपरा और सुरक्षा के प्रहरी ।

अश्विन अग्रवाल अहमदाबाद

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद शहर एक बार फिर श्रद्धा और भक्ति में लिपटा हुआ है। प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट और श्रद्धालु मिलकर इस वर्ष की यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं।
इस बार यात्रा में हाथियों की भूमिका खास तौर पर केंद्र में है।
रथयात्रा में शामिल गजराज – यानी हाथी – न सिर्फ शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि रथों की सुरक्षा और परंपरा की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

महंत महेंद्र नाथ का बड़ा बयान:
रथयात्रा आयोजन समिति के प्रमुख मंहत जगदीश महाराज हाथी वाले ने कहा है –

 “ये हाथी केवल जानवर नहीं, ये भगवान के सेवक हैं। ये रथों के सच्चे रक्षक हैं, जो कभी पीछे नहीं हटते।”

 

मंहत जगदीश महाराज हाथी वाले ने बताया कि हाथियों के लिए विशेष व्यायाम, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और स्नान की व्यवस्था की गई है। उनके लिए एक अस्थायी पशु चिकित्सा केंद्र भी बनाया गया है।
गजराजों की संख्या में गिरावट पर चिंता:
हर साल यात्रा में भाग लेने वाले हाथियों की संख्या सीमित होती जा रही है। इसे देखते हुए सरकारी वन विभाग और धार्मिक संस्थाएँ मिलकर संरक्षित प्रजनन केंद्रों की योजना पर काम कर रही हैं।

एक गजराज पर आता है 4 से 5 हज़ार रुपये का रोज़ाना खर्च, जिसमें शामिल हैं:

केला, गन्ना, चना और विशेष घास

नारियल तेल व हल्दी से स्नान

नियमित टीकाकरण और मेडिकल जांच

और महावत का समर्पण, जो हाथियों को परिवार की तरह मानते हैं

पीढ़ियों का संगम:
इस बार सबसे युवा हाथी ‘जानकी’ की उम्र सिर्फ 13 साल है, जबकि सबसे वरिष्ठ गजराज ‘रूपा’ 65 वर्ष की हैं। दोनों इस बार यात्रा की अगुवाई करेंगी।
आस्था, परंपरा और पर्यावरण का अनूठा मेल
रथयात्रा एक बार फिर यह संदेश दे रही है कि परंपराएँ केवल मनुष्यों से नहीं, बल्कि उन पशु साथियों से भी बनती हैं जो हमारी आस्था में सहभागी हैं।
अहमदाबाद में18 किलो मीटर लंबी 148 रथयात्रा देश की दुसरे नंबर रथयात्रा में 19 हाथी भाग लेंगे, जिनमें से चयनित गजराज सबसे आगे नजर आएँगे।

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

पांडेसरा के युवक ने पत्नी के झगड़े से तंग आकर की आत्महत्या पंखे से साड़ी बांधकर आत्महत्या

आशीष कुमार शुक्ला

पांडेसरा निवासी 23 वर्षीय युवक ने पत्नी द्वारा किए जा रहे झगड़े से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है।

भेस्तान पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी और वर्तमान में पांडेसरा क्षेत्र के शंखेश्वर सोसायटी में रहने वाले 23 वर्षीय पंकज रामप्रसाद गुप्ता रंगाई-छपाई मिल में काम कर अपनी पत्नी और परिवार का भरण-पोषण करते थे। पंकज की एक साल पहले ही शादी हुई थी। गुप्ता दंपती में किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। झगड़े से तंग आकर पंकज ने घर में पंखे से साड़ी बांधकर आत्महत्या कर ली। भेस्तान पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला गुजरात प्रवासी न्यूज सुरत अहमदाबाद

स्वपन स्मृति मोंटेसरी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का आयोजन

पंकज कुमार गुप्ता

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल ,स्वपन स्मृति मोंटेसरी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, सिलीगुड़ी और कूचबिहार परिसरों ने वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 और विश्व संगीत दिवस 2025 का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में योग और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जबकि संगीत हमें आनंद और सकारात्मकता प्रदान करता है।

कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग और संगीत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विशेष आकर्षण का केंद्र योग और संगीत के विभिन्न प्रदर्शन रहे, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “वन अर्थ वन हेल्थ” है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंधों को उजागर करना है। विश्व संगीत दिवस संगीत की शक्ति और इसके लोगों को एकजुट करने की क्षमता का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन संगीत के विभिन्न रूपों और शैलियों को प्रदर्शित करने और संगीत प्रेमियों को एक साथ लाने का अवसर प्रदान करता है।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद 

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद 

ओलंपिक दिवस दौड़ प्रतियोगिता संपन्न

डॉ आलोक कुमार द्विवेदी

बिजौली। रुड़की। ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी मैदान पर 23 जून को ओलंपिक दिवस के अवसर पर 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
जूनियर वर्ग बालक में 100 मीटर में आयुष रावत ने प्रथम स्थान, अरहम फरहत ने दूसरा स्थान एवं मनन रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंशिका ने प्रथम, ओजस्वी भंडारी ने द्वितीय स्थान एवं सलोनी पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आकाश चौहान ने प्रथम स्थान, सागर ने दूसरा एवं अनस ने तीसरास्थान प्राप्त किया ।


इस अवसर पर ड्रीम स्पोर्ट्स अकैडमी के निर्देशक गुलशन अली, प्रशिक्षक हीरा सिंह पुंडीर एवं रवि कुमार आर्य, मनोज कटारिया, अब्दुल रहमान एवं आलोक द्विवेदी ने प्रतियोगिता में पूर्ण सहयोग दिया।
प्रतियोगिता में समाजसेवी एवं वरिष्ठ एडवोकेट वासिल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतियोगियों को अपना आशीर्वाद एवं मैडल प्रदान किया

संवाददाता – डॉ आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज रुड़की हरिद्वार अहमदाबाद

“छिन रहा अब शिक्षा का अधिकार: मध्यप्रदेश में आठ हजार स्कूल बंद, डेढ़ लाख बच्चों का भविष्य अधर में”

मध्यप्रदेश,गुजरात प्रवासी न्यूज

शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। राज्य सरकार द्वारा आठ हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने के फैसले से करीब डेढ़ लाख बच्चों का शिक्षा से नाता टूट गया है। शिक्षा विभाग के इस निर्णय को लेकर शिक्षक वर्ग, अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता भारी नाराज़गी जता रहे हैं।

कवि अशोक “अलख” ने इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी कविता में कहा:

> “शिक्षा को करते बंटाधार, नइया ले डूबी…”
“सत्तर हजार शिक्षकों की रोटी छीनी गई है…”
“ये बुझते दीपक की सरकार है, जो भ्रष्टाचार के अंधेरे में शिक्षा को डुबो रही है।”

सरकार की इस नीति को तानाशाही करार देते हुए कविता में यह भी सवाल उठाया गया है कि क्या यही मुख्यमंत्री की नीति है – बच्चों से उनका भविष्य छीनना और शिक्षकों को बेरोजगार करना?

यह मामला न सिर्फ शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए एक गहरा आघात है।

छिन रहा अब शिक्षा का अधिकार✍️

मध्यप्रदेश की सरकार नइया ले डूबी,
शिक्षा को करते बंटा धार नइया ले डूबी,
जेब भरने के चक्कर में करते भ्रष्टाचार,
ये बुझते दीपक की सरकार नइया ले डूबी,

आठ हजार स्कूलों की पतवार नइया ले डूबी,
छीन लिया शिक्षा का अधिकार नइया ले डूबी,
डेढ़ लाख बच्चों का अब शिक्षा से नाता टूट गया,
ये शिक्षा मंत्री की चलाकी नइया ले डूबी,

ये तानाशाही की सरकार नइया ले डूबी,
बनकर बैठ गए सब बहरे नइया ले डूबी,
सत्तर हजार शिक्षकों कि रोटी छीन लिया है,
क्या यही है मुख्यमंत्री की नीति नइया ले डूबी,

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता जालौन/अहमदाबाद

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन

कानपुर नगर,गुजरात प्रवासी न्यूज

ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर नगर में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक एवं ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा स्वयं योगाभ्यास कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कानपुर नगर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

योग दिवस के इस आयोजन में प्रशिक्षण हेतु पधारे नवचयनित आरक्षियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझते हुए योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य *’योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम के अनुरूप नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना रहा।
समारोह में प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास करते हुए योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया तथा आमजनको भी नियमित योगाभ्यास हेतु प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट – किशोर मोहन गुप्ता गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

🧘‍♂️ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: थाना बर्रा परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश | 21 जून 2025

थाना बर्रा, कानपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त श्री योगेश कुमार की अगुवाई में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर उद्बोधन को भी श्रद्धापूर्वक सुना गया।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना बर्रा, सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

👉 सभी ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग कर शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएंगे।

📝 रिपोर्ट: पंकज कुमार गुप्ता, जालौन/अहमदाबाद
🗞️ गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

अमरेली जिला के सावरकुंडला में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत योग दिवस का शानदार उत्सव, नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

सावरकुंडला, २१ जून, २०२५: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सावरकुंडला के जे.वी. मोदी हाई स्कूल कम्युनिटी हॉल में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga For One Earth One Health) थीम के तहत एक भव्य और सफल उत्सव का आयोजन किया गया। सावरकुंडला प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से इस कार्यक्रम का सुचारु रूप से आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह ५:४५ बजे से ८:०० बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में योग के असंख्य लाभों और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को विस्तार से उजागर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री और माननीय प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के प्रसारण के साथ हुई, जिसने उपस्थित सभी में नई ऊर्जा और गौरव का संचार किया।
इसके बाद, गुजरात राज्य योग बोर्ड की योग कोच और स्वर्ण पदक विजेता, श्रीमती बीनाबेन दीपेशभाई जोशी ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। उनके मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह उत्सव केवल आसन करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, शारीरिक और मानसिक शांति प्राप्त करने तथा समुदाय में खुशहाहाली का संदेश फैलाने का एक अवसर बन गया था। सावरकुंडला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थित योजना और बड़ी संख्या में कर्मचारियों तथा नागरिकों की भागीदारी से यह कार्यक्रम वास्तव में अभूतपूर्व बन गया।
इस भव्य उत्सव के माध्यम से सावरकुंडला में एक स्वस्थ और सुखी समाज के निर्माण के लिए योग अपनाने का संदेश सफलतापूर्वक पहुँचाया गया है, जो भविष्य में भी योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार होगा।

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

 11वां योग दिवस धूमधाम से मनाया गया

डॉ आलोक कुमार द्विवेदी
झबरेड़ा। हरिद्वार। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन के प्रांगण में 11वां योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।योग दिवस के अवसर पर शिवानी, शैली, मुस्कान, चिंकी, आंचल, प्रियांशी, लक्ष्मी,हिमानी, मुस्कान, जागृति, अंजलि, प्रियांशु, प्रिंस, राहुल, गौरव एवं अब्दुल रहमान आदि ने उपस्थित होकर योग दिवस का आनंद लिया।
योग कार्यक्रम योग गुरु अमित लोहान के निर्देशन में संपन्न हुआजिसके अंतर्गत पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार, संगीत प्रशिक्षक उमेश नैथानी, सूरजभान, पंचराम चमोली, अनु, एवं आलोक द्विवेदी आदि ने ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।अंत में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने योग दिवस के अवसर पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

   डॉ आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद