Home Blog Page 45

नैनपुर में वाहनों की सघन जांच: 26 हजार का जुर्माना

जबलपुर मध्य प्रदेश गुजरात प्रवासी न्यूज

जबलपुर संभाग के मण्‍डला जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर के मार्गदर्शन में नैनपुर में राजस्व, परिवहन और यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई। इस संयुक्त अभियान में कुल 6 वाहनों पर 26 हजार का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र और चालक लाइसेंस की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त वाहनों की गति (स्पीड), ओवरलोडिंग और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की भी जांच की गई।

अभियान के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 21 एच 1468 के चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 3573 में पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं होने पर 5 हजार का शमन शुल्क जमा कराया गया। वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडडी 9355 ओवरलोड पाए जाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इन तीन वाहनों के अतिरिक्त तीन अन्य वाहनों से भी कुल 6 हजार का शमन शुल्क मोटरयान अधिनियम 1988 के अंतर्गत जमा कराया गया। कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता, तहसीलदार नैनपुर पूजा राणा, सहायक उप निरीक्षक लिखन सिंह टेकाम और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

दमोह के 30 प्रतिभाशाली युवाओं ने टाटा मोटर्स में अपनी नई पारी की शुरुआत।

ब्रेकिंग न्यूज दमोह गुजरात प्रवासी न्यूज

युवा संगम कार्यक्रम के तहत दमोह के 30 प्रतिभाशाली युवाओं ने टाटा मोटर्स में अपनी नई पारी की शुरुआत की। इन युवाओं का चयन Quess Corp के माध्यम से हुआ है। यह आयोजन दमोह के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ है, जो अब टाटा मोटर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। टाटा मोटर्स में शामिल होने वाले इन युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है, जो कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा संगम कार्यक्रम के आयोजकों ने इन युवाओं को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। यह आयोजन दमोह के युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जो अब अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता उरई/जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

सलोनी, महक , शिवम एवं मीरा का चयन इंडियन रग्बी में हुआ

हरिद्वार।उत्तराखंड-गुजरात प्रवासी न्यूज

उत्तराखंड राज्य से चार खिलाड़ियों का अंडर 20 इंडिया रग्बी कैम्प के लिए हुआ चयन है।
यह कैम्प 3 जुलाई से 06 अगस्त, 2025 तक SAI नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाला है इनमें से पहले भी तीन खिलाड़ी इंडिया खेल चुके है। हरिद्वार ज़िले की सलोनी कुमारी अंडर 18 में पहले भी सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं वही रुड़की से शिवम कुमार भी 2024 में इंडिया खेल चुके है उत्तरकाशी काशी की महक चौहान ने 2024 में इंडिया खेल चुकी है इस बार पौड़ी गड़वाल की मीरा उनियाल का चयन इंडिया कैम्प में हुआ है उत्तराखंड में रग्बी खेल के प्रति खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है बढ़ता जा रहा है ।उत्तराखंड से हर साल भारतीय रग्बी टीम में खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे है। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने, अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी,सचिव यशवंत सिंह,आकाश सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डॉ आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज हरिद्वार अहमदाबाद

अमरेली जिला के सावरकुंडला नगर पालिका के हाउस टैक्स इंस्पेक्टर मनोजभाई त्रिवेदी का विदाई समारोह आयोजित

सावरकुंडला नगर पालिका में लंबे समय से अत्यंत जिम्मेदारीपूर्वक, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्यरत हाउस टैक्स इंस्पेक्टर श्री मनोजभाई त्रिवेदी आज आयु सीमा के कारण सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में सावरकुंडला नगर पालिका के सभी कर्मचारियों द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर, श्री मनोजभाई त्रिवेदी को नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने मिलकर शुभकामना संदेश दिया, शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। वर्षों से नगर पालिका में अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देने वाले और कर्मचारियों, पदाधिकारियों तथा शहरवासियों के साथ सौहार्दपूर्ण समन्वय बनाए रखकर अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले श्री मनोजभाई की ईमानदारी, निष्ठा और कार्यकुशलता हमेशा प्रेरणादायक रही  है।
व्यावसायिक कर्तव्यों के अलावा, श्री मनोजभाई त्रिवेदी समस्त ब्रह्म समाज के एक प्रमुख और उदार दिल दाता के रूप में भी जाने जाते हैं। उनका विशाल मित्र मंडल और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें समाज में एक आदरणीय व्यक्ति बनाती है।
विदाई समारोह के भाग के रूप में, नगर पालिका के सभी कर्मचारियों द्वारा भोजन और संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
इस शुभ दिन पर, सावरकुंडला नगर पालिका के सभी कर्मचारी, अधिकारी, पदाधिकारी, शहर के प्रमुख नागरिक, उनका बड़ा मित्र मंडल और समस्त ब्रह्म समाज के प्रमुख लोग श्री मनोजभाई त्रिवेदी को सेवानिवृत्ति के बाद के दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके सार्वजनिक जीवन में और अधिक सफलता मिले और वे समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहें ऐसी शुभकामनाएं दी गईं।

संवाददाता:गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

सूरत में 943 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा और डब्बा ट्रेडिंग रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

सब एडिटर रजनीश पाण्डेय

सूरत, 1 जुलाई (हि.स.)। सूरत शहर के मोटा वराछा क्षेत्र में स्थित सनराइज डेवेलपर्स नामक एक कंस्ट्रक्शन ऑफिस की आड़ में चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा और डब्बा ट्रेडिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए करीब 943 करोड़ के लेनदेन का खुलासा किया है। मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, जांच जारी है गुप्त सूचना पर एसओजी ने ऑफिस पर छापा मारा। माैके से आरोपित नंदलाल उर्फ नंदो विठ्ठलभाई गेवरिया, विशाल उर्फ विक्की मनसुखभाई गेवरिया, भावेश जीणाभाई किहला, जयदीप कांजीभाई पीपलिया, नवनीत चतुरभाई गेवरिया, भाविन अरविंदभाई हीरपरा, बकुल मगनभाई तरसरिया और साहिल मुकेशभाई सुवागिया काे गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी नंदलाल पर पूर्व में भी ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग से संबंधित मामले दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल एसओजी अन्य आरोपियों और उनके नेटवर्क खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपित बिना सेबी की मंजूरी के कैस्टिलो 9, स्टॉक ग्रो, एक्सच और नेक्सनएक्सच.काॅम जैसी वेबसाइटों और सॉफ्टवेयर के माध्यम से डब्बा ट्रेडिंग और क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। आरोपित ग्राहकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाते थे। इसके साथ ही कालेधन के लेनदेन की भी सुविधा उपलब्ध कराते थे। इस रैकेट से 250 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। इसके साथ ही जांच में 4.62 करोड़ के बैंक ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया है पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 17.30 लाख मूल्य का मुद्दामाल जब्त किया है, जिसमें 19 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 10 लाख नकद, 31 पासबुक, 87 चेकबुक और 13 सिम कार्ड शामिल हैं।

सब एडिटर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्रवासी न्यूज़ अहमदाबाद

मरम्मत कार्य हेतु रेल्वे स्टेशन ओरछा के समीप बने हुए अण्डर पास से 2 से 3 जुलाई तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

संवाददाता:गुजरात प्रवासी न्यूज- ओरछा मध्य प्रदेश

कार्यालय सहायक मंडल अभियंता उ.म. रे. महोबा के निर्देशानुसार झांसी महोबा मार्ग NH-29 से ओरछा की ओर जाने वाले मार्ग पर पर रेल्वे स्टेशन ओरछा के समीप बने हुए अंडर पास की रोड सरफेस की मरम्मत का कार्य आवश्यक रूप से किया जाना है, जिसकी मरम्मत कार्य हेतु यातायात को पूर्ण प्रतिबंधित करने की अनुमति चाही गई है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 जून 2025 को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए निर्णय एवं पर्यटन नगरी ओरछा में श्रद्धालुओं, पर्यटकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रेल्वे स्टेशन ओरछा के समीप बने हुए अण्डर पास रोड सर्फेस की मरम्मत हेतु सड़क पर बाधा या अकल्पित परिस्थितियों के कारण मार्ग का विचलन मानते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने मोटरयान अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए रेल्वे स्टेशन ओरछा के समीप बने हुए अण्डर पास से समस्त प्रकार के वाहनों को दिनांक 02/07/2025 रात्रि 11:00 बजे से दिनांक 03/07/2025 रात्रि 11:00 (24 घंटे) तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया है।

रिपोर्ट – चैनल हेड पंकज कुमार गुप्ता जालौन उ.प्र

गुजरात प्रवासी न्यूज अहमदाबाद

माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के सन्‍दर्भ पुस्तकालय में गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 441वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

दिनांक: 01.07.2025 गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘मा० उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक’’ के सन्‍दर्भ पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 441वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्ता श्री एम०के० निरंजन (पुत्र) और श्रीमती अर्चना निरंजन (पुत्रवधू) अपने दिवंगत माता-पिता स्‍व० श्रीमती मिथिलेश निरंजन एवं स्‍व० माता प्रसाद निरंजन की स्मृति में भेंट किया तथा उपस्थित लोगों को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ज्ञानदान श्रेष्‍ठ कार्य है।” इस अवसर पर आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी ने सादर अभिनन्‍दन करते हुये कहा कि ऋषि का सद्साहित्‍य हमें प्राप्‍त हुआ यह हमारा सौभाग्‍य है। उन्‍होंने श्री एम०के० निरंजन, श्रीमती अर्चना निरंजन सहित गायत्री परिवार को धन्‍यवाद दिया।

इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि श्री एम०के० निरंजन, श्रीमती अर्चना निरंजन, श्री उमानंद शर्मा, श्रीमती सावित्री शर्मा, श्री वी०के० श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र सिंह और डॉ० नीलम गुप्‍ता, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती कमला सक्‍सेना सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।

संवाददाता:गुजरात प्रवासी न्यूज लखनऊ-अहमदाबाद

मिशन संस्कृत से संस्कृति तक का चौथा सत्र संपन्न – सीकेएनकेएच फाउंडेशन

संवाददाता:गुजरात प्रवासी न्यूज

नई दिल्ली, चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट संस्कृत से संस्कृति तक के तहत जून महीने में १५ दिवसीय निःशुल्क संस्कृत की कक्षाएं प्रदान की गईं। इन कक्षाओं में भारत के विभिन्न हिस्सों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और संस्कृत भाषा का ज्ञान अर्जित किया।

इस दौरान मिशन के शिक्षक डॉ. अरविंद घरूई द्वारा लिए गए टेस्ट में असम की लखीपुर की नंदिता दुबे और बिहार के समस्तीपुर जिले के आरव आनंद ने ए+ ग्रेड प्राप्त किया, जबकि समस्तीपुर की पिंकी कुमारी ने ए ग्रेड प्राप्त किया। डॉ. अरविंद ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक बयान में चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के निदेशक प्रीतेश तिवारी ने कहा, “संस्कृत केवल भाषा नहीं, संस्कृति का मूल आधार है। इस मिशन के माध्यम से हम नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यवान ज्ञान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मिशन ‘संस्कृत से संस्कृति तक’ निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में इसके अंतर्गत और भी कई रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।”

संगठन की ओर से आपको नए दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

संगठन की ओर से आपको नए दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सदैव निर्धन, गरीब व बेसहारा लोगों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
कानपुर में अपनी टीम को और अधिक मजबूत करते हुए, आप संगठन द्वारा निर्धारित मार्गदर्शन और मूल्यों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की हम कामना करते हैं।

सादर,
पंडित नवीन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 को चार से छः लेन एवं रामवन गमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सुशील कुमार दिवाकर

कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 को चार से छः लेन (चकेरी-इलाहाबाद खण्ड) एवं रामवन गमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग में छतिग्रस्त हुई जिला कारागार के पानी की टंकी के निर्माण हेतु एक्स0सी0एन0 को निर्देशित किया गया है। तथा प्रभावित ग्रामों में पानी निकासी हेतु दोनो तरफ से नाली बनाने के निर्देशित किया गया है। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण 33/11 के0वी0ए0 विद्युत को जल्द से जल्द विद्युत मशीनरी शिफ्ट करने के दिए निर्देश,पी0डब्लू0डी0 रामवन गमन मार्ग के अधिशासी अभियन्ता को मार्ग में आ रहे अवरोधो को 15 दिनों में दूर कराने हेतु निर्देशित किया गया अवरोधों को दूर न कराने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। सक्षम प्राधिकारी को अवशेष कास्तकारों के जल्द भुगतान कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा अधिशासी अभियन्ता रामवन गमन मार्ग को अधिगृहण हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 को चार से छः लेन (चकेरी-इलाहाबाद खण्ड) के अधिशासी अभियन्ता की अनुपस्थित पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रिम बैठक में कारण सहित उपस्थित रहने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 से उपस्थित कर्मचारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होंने पल्हाना उपरहार की आराजी संख्या-105 के प्रतिकर को जल्द से जल्द निर्धारित करने तथा इसी गांव में सड़क निर्माण मे आने वाली बाधा को इसी माह दूर कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम परसरा में स्थित वि़द्युत पोल को हटवाने के सम्बन्ध में अवर अभियंता को विद्युत अभियंता से संपर्क कर कार्य को जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने रामवन गमन मार्ग के पैकेज 04 के अन्तर्गत ग्राम-गेरीली, ढेरहा, अंदावा एवं फरीदपुर के अवरोध को 15 दिन के अन्दर हटवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर,सक्षम प्राधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा, रवीन्द्र पाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता रामवन गमन मार्ग राजस्व निरीक्षक त्रियुगी नारायण, राजस्व निरीक्षक सहित सभी अधिशासी अभियंता अवर अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट सुशील कुमार दिवाकर कौशाम्बी