Home Blog Page 25

सब जूनियर बालक एवं बालिका जनपद स्तरीय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न

0

नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
यूके स्पोर्ट्स कबड्डी अकैडमी, लिब्बरहेड़ी, नारसन के प्रांगण में सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में अंडर-16 सब जूनियर बालक वर्ग (वजन सीमा 60 किग्रा) तथा अंडर-16 बालिका वर्ग (वजन सीमा 55 किग्रा) के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के संचालक कबड्डी प्रशिक्षक ऋषिपाल एवं रवि कुमार ने बताया कि इस ट्रायल से चयनित खिलाड़ी 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता जनपद उधम सिंह नगर (काशीपुर) में आयोजित की जाएगी।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

अंडर-16 बालक वर्ग:
प्रियांशु, सूरज, उज्जवल, आयुष राणा, अक्षत कौर, आस मोहम्मद निहाल, सूर्य, कुणाल, वेदांत, कार्तिक, सावन, शिवम कोर, प्रियांशु चौधरी एवं प्रियांशु।

अंडर-16 बालिका वर्ग:
समीक्षा, आशु, शिवानी, सिमरन, ज्योति, भावना, मोहिनी, अंजलि, वर्तिका, नंदिनी, आरती, नैंसी, कृतिका एवं जयंती।

इस अवसर पर जयवीर, पुलकित लोहान, अंजेश कुमार, सुमित कुमार एवं अरुण कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

अंत में प्रतियोगिता के संचालक ऋषिपाल एवं रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं आगंतुकों का हार्दिक आभार प्रकट किया।

🖋️ संवाददाता: डॉ. आलोक कुमार दूबे
गुजरात प्रवासी न्यूज़

भाकियू कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन

संवाददाता – कु. सोनम, मथुरा
मथुरा। आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) महानगर मथुरा की टीम द्वारा किसान मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सदर तहसील की टीम के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वृंदावन रोड स्थित बिरला मंदिर पुलिस चौकी के समीप “जय जवान, जय किसान, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ बाबा की छाया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर फल, फ्रूट एवं मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज अजीत मलिक सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू निषाद, निजाम खान, चांद मुल्ला जी, बंटी कुरैशी, सलीम, जितेंद्र झा, महबूब, बॉबी तोमर, फारूक मामा, लॉकेट बिहारी, कन्हैया सैनी, धर्मपाल निषाद, दासी निषाद, जायद, राजकुमार, पवन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोपाल में 1510 किलो मावा और 200 किलो पनीर आशंका पर जप्त

📍 भोपाल, मध्य प्रदेश
जिला कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने द्वारका नगर स्थित कृष्णा डेयरी एंड स्वीट्स पर छापामार कार्रवाई की।
गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में  किया गया।
टीम द्वारा मौके पर से मावा और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बरामद मावा ग्वालियर और धौलपुर से मंगाया गया था।
इसके अलावा, मंगलवारा स्थित महेंद्र मावा भंडार से वितरण हेतु ले जाए जा रहे लगभग 149 किलोग्राम मावा को भी टीम ने नमूना लेकर जप्त किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, परिणामों के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
🖋️ रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला: जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
📰 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
www.gujaratpravasi.com
cont..91 8141022666

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए 61 दिन की कठोर तपस्या — गौ पुत्र धर्म दास महाराज पहुँचे झज्जर

मथुरा।
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र सागरनाथ महाराज ने 61 दिन की कठोर तपस्या पूरी की है। उन्होंने तपस्या के दौरान 61 दिनों तक मौन और संयम का पालन किया तथा बताया जाता है कि वे पिछले 9 वर्ष 6 महीने से जल त्याग कर तप में लीन हैं।
सागरनाथ महाराज हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव के समीप स्थित जतीवाला धाम पर विराजमान हैं।
संतों के अनुसार, संपूर्ण भारत में ऐसे संत बहुत कम हैं जो सनातन धर्म और गौ माता की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण से 24 घंटे कार्यरत रहते हैं। सागरनाथ महाराज का एक ही संकल्प है — “गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और पूरे भारत में गोहत्या पूर्णतः बंद हो।”
इसी संकल्प के समर्थन में बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज दिनांक 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे झज्जर पहुँचे। वहाँ उन्होंने राष्ट्रीय ब्रज प्रांत अध्यक्ष गौ पुत्र जोगेन्द्र सिंह (कालू जाट) के साथ जतीवाला धाम में सागरनाथ महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने कहा कि “इंसान कर्म से बड़ा होता है। सागरनाथ महाराज न केवल उम्र में बड़े हैं बल्कि तप और त्याग में भी अद्वितीय हैं।” उन्होंने बताया कि “हमारे गुरु, जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य महाराज (अयोध्या पीठाधीश्वर) ने सिखाया है कि बड़ों का सम्मान और उनका आशीर्वाद ही उद्धार का मार्ग है।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से 7 अक्टूबर को आयोजित विशाल भंडारे में पधारने की अपील की है, जिसमें संपूर्ण हरियाणा के गौ रक्षक, संतगण, नेतागण और क्षेत्रवासी सम्मिलित होंगे।
📰 संवाददाता: राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़

मोदी के नाम, विकास के काम: मथुरा में GST राहत पर कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्ण संदेश

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा रविवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर “घटी GST, मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार” सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले दस वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है।
उन्होंने कहा, “GST दरों में कमी केवल कर राहत नहीं, बल्कि आमजन को मिला सच्चा उपहार है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुँचाएँ।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर शर्मा ने कहा कि GST में हाल की दर कटौती से आमजन और व्यापारी वर्ग दोनों को वास्तविक राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता ‘मोदी के नाम, विकास के काम’ पर भरोसा करेगी।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि दरों में कमी से छोटे एवं मध्यम उद्योगों को बल मिलेगा और यह कदम मोदी सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है।
महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया।
इस अवसर पर संजय शर्मा, पवन हिंडोल, अंकुर अग्रवाल, पार्षद विजय शर्मा, श्याम शर्मा, ललित अग्रवाल, कृष्णमणि सूबेदार, अमित पाठक, नितिन चतुर्वेदी, अनीश वर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, प्रणय पाराशर, दीपक गोला, यशपाल सिंह, कौशल खंडेलवाल, आकाश पचौरी, सचिन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📰 संवाददाता: राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़

जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न

0

   📍 नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड)

जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो ट्रायल प्रतियोगिता का सफल आयोजन विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन, हरिद्वार के प्रांगण में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में रुड़की, बहादराबाद, लक्सर, भगवानपुर, खानपुर और नारसन ब्लॉकों के चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।”
इस अवसर पर भाजपा सफाई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीलाल ने भी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सालार, प्रबंधक सतीश सालार, तथा राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार के पूर्व मंत्री रविंद्र रोड ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-19 बालक वर्ग में भगवानपुर और बहादराबाद के बीच हुआ, जिसमें बहादराबाद की टीम विजयी रही।
बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे – वंश, विनय, दक्ष, सक्षम, रुद्रा, सुधांशु, धर्मेश, अभिमन्यु, नितेश वर्मा, आदित्य, दीपांशु एवं बलदेव।

अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी, शीतल, साक्षी (II), सिमरन, दिव्यांशी, नंदिनी, वर्षा, प्रियांशी, राधिका, कृष्टि एवं शिवम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना स्थान बनाया। जिला माध्यमिक विद्यालय खेल समन्वयक हरिद्वार श्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता, नैनीताल में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में अरुण खरे, राजीव चौधरी, अनुज कुमार, पवन राणा, धनंजय मलिक, संत कुमार, ओम सिंह, रविंद्र रोड, मनीष कुमार, नवीन सैनी, आर.एल. बड़ौनी, विनोद रयाल, सुषमा पांडे, प्रीती जोशी, सोनिया सैनी, अलीशा चौधरी, योगराज सिंह, मांगेराम मौर्य एवं आलोक द्विवेदी सहित कई शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने सहयोग दिया।

🖋️ संवाददाता – डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
📰 गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

‘बस्तर दशहरा’ नई आशाओं और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक : मुख्यमंत्री

 📍 जगदलपुर, छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा’ नक्सली हिंसा की दशकों पुरानी त्रासदी से उभरते हुए, अब अपनी गौरवशाली संस्कृति को सहेजते हुए नए बस्तर की आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आयोजित ‘बस्तर दशहरा लोकोत्सव’ में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। बस्तर मेले में प्रदर्शित स्थानीय कलाकारों की हस्तकला, शिल्प और स्वदेशी उत्पादों को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 65 लाख माताओं-बहनों के खातों में ₹606 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की। साथ ही प्रदेश की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु ‘मुख्यमंत्री बस योजना’ सहित कई विकासपरक परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “इन विकास कार्यों से छत्तीसगढ़ अब नक्सल हिंसा से मुक्त होकर विकास, रोजगार और निवेश के मार्ग पर तेज़ी से अग्रसर होगा।”

🖋️ सब एडिटर – रजनीश पाण्डेय
📍 सूरत, गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवाड़ी सुश्री मनीषा जैन ने संभाला पदभार

📍 निवाड़ी, मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा जैन ने आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवाड़ी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
सुश्री जैन वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा से चयनित अधिकारी हैं।

नवागत कलेक्टर श्रीमती भिडे ने औपचारिक रूप से सुश्री जैन को पदभार सौंपा और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

🖋️ रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
📍 जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
📰 चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पांडेसरा नगर, उधना भाग द्वारा विजयादशमी उत्सव सम्पन्न

 📍 सूरत, गुजरात
🗓️ दिनांक: 5 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पांडेसरा नगर, उधना भाग द्वारा आज बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने दंड प्रयोग, नियुद्ध प्रदर्शन, प्रदक्षिणा संचालन और सांगीतिक प्रस्तुति के माध्यम से संगठन की भावना और संस्कृति का परिचय कराया।

कार्यक्रम में पांडेसरा नगर के सभी स्वयंसेवक, मातृशक्ति एवं सज्जन शक्ति के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। उत्सव में संघ के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा यह बताया गया कि राष्ट्रहित में संघ के द्वारा चल रहे कार्यों के माध्यम से समाज में पाँच प्रमुख परिवर्तनों — सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता, सेवा, सांस्कृतिक जागरण और चरित्र निर्माण — को साकार किया जा सकता है।

उद्बोधन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण है। अनुशासन, सेवा, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक कल्याण के अविचल संकल्प पर आधारित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शताब्दी पूर्ण कर रहा है।

संघ का संदेश राष्ट्रभक्ति, चरित्र-निर्माण और सर्वांगीण उन्नति के साथ भारत की सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता का अटल और अक्षुण्ण प्रतीक है। यह शताब्दी पर्व केवल संघ की गौरवगाथा का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की अखंडता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रतीक है।

अंत में सभी स्वयंसेवकों को संघ के शताब्दी पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।

✍️ रजनीश पाण्डेय
सब एडिटर, गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

📅 दिनांक: 7 अक्टूबर 2025
📍 गुजरात

गुजरात राज्य सरकार ने 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान एवं स्थानीय निकायों में अवकाश रहेगा।

महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

✍️ रजनीश पाण्डेय
सब एडिटर, गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद