Home Blog Page 23

थाना सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वारंटी अभियुक्त कन्हैयालाल गिरफ्तार

रिपोर्ट – मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सुरीर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 490/19, धारा 279/304 भादंवि से संबंधित वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र वनवारी निवासी भगत नगरिया थाना सुरीर, मथुरा को 06 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 8:40 बजे उसके मकान ग्राम भगत नगरिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, तथा हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

थाना सुरीर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों पर नकेल कसने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जम्मनलाल शर्मा और विजय मित्र इलेवन अगली दौर में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश।

चंद्रभानु मैदान में मंगलवार से द्वितीय स्वर्गीय विजय मित्र द्विवेदी उर्फ चकई दादा (अंडर-14) हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के हॉकी प्रशिक्षक सैयद अली, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल शाह, खुर्शीद अहमद एवं संजय द्विवेदी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकरसम्मान किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन जम्मनलाल शर्मा इलेवन और विजय मित्र द्विवेदी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

पहले मुकाबले में जम्मनलाल शर्मा इलेवन ने बाराबंकी इलेवन को 6–4 गोल से हराया। विजेता टीम की ओर से प्रियांशु ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे, जबकि अभिजीत, शिवांशु और अक्षत ने एक-एक गोल किया।
पराजित टीम की ओर से आयरन ने दो, जबकि राज और यश ने एक-एक गोल किया।

एक अन्य मुकाबले में विजय मित्र द्विवेदी इलेवन ने बुला गांगुली इलेवन को 3–1 गोल से मात दी।

रिपोर्ट – डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

थाना वृन्दावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — शातिर अपराधी की 97 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क!

मथुरा।
थाना वृन्दावन पुलिस ने अपराध पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी की 97,43,000 रुपये (सतानवे लाख तेतालीस हजार रुपये) मूल्य की अवैध संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया है।

यह कार्रवाई अभियुक्त मुकेश उर्फ लाखन पुत्र बच्चू निवासी गौरा नगर कॉलोनी, थाना वृन्दावन के विरुद्ध की गई है, जो एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करता था।

🔹 अवैध संपत्ति का विवरण:
अभियुक्त ने अवैध धन से पानीघाट चौराहा, परिक्रमा मार्ग स्थित 167.22 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट पर अपनी मां श्रीमती शिवदेवी के नाम से तीन मंजिला वैष्णवी गेस्ट हाउस का निर्माण कराया था, जिसकी अनुमानित कीमत ₹97,43,000/- आँकी गई है।

🔹 कुर्की आदेश:
इस संपत्ति के जब्तीकरण का आदेश जिला मजिस्ट्रेट मथुरा द्वारा दिनांक 16.10.2025 को वाद संख्या 2321/2025 (सरकार बनाम मुकेश उर्फ लाखन) के अंतर्गत पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में आज 04 नवम्बर 2025 को पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर बोर्ड लगाकर संपत्ति को कुर्क किया गया तथा मुनादी कराई गई।

🔹 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त मुकेश उर्फ लाखन पर अब तक 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
मुख्य मुकदमे –
1️⃣ धारा 395/397 भादवि (थाना वृन्दावन, 2024)
2️⃣ धारा 398/401 भादवि (2010)
3️⃣ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4️⃣ धारा 307, 308, 336, 504, 506 भादवि (2018–2021)
5️⃣ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (2025)

🔹 कुर्की कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  1. श्रीमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, मथुरा

  2. श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर, मथुरा

  3. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, थाना वृन्दावन

  4. अ.नि. धर्मेन्द्र कुमार

  5. व.उ.नि. अभय शर्मा

  6. उ.नि. रजत दुबे

  7. हे.का. प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, बिजेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार,
    का. विकास बाबू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई मथुरा पुलिस प्रशासन की अपराधियों के विरुद्ध चल रही सख्त नीति के तहत की गई है, ताकि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा कसा जा सके।

 पुलिस ने कहा — “अपराध से अर्जित एक-एक संपत्ति जब्त की जाएगी, ताकि मथुरा को अपराधमुक्त बनाया जा सके।”

स्थान: पानीघाट चौराहा, परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन
तारीख: 04 नवम्बर 2025

रिपोर्ट – राहुल शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा (वृन्दावन)

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भाजपा का विशेष अभियान

मथुरा।
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विशेष जनअभियान और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा मथुरा महानगर की ओर से बुधवार को महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय, होली गेट स्थित अंतापाड़ा पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि 7 नवम्बर को महानगर के सभी 12 मंडलों में एक साथ 150 कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 8 से 15 नवम्बर 2025 तक महानगर के सभी सेक्टरों में सामूहिक गायन और जनसभा कार्यक्रम होंगे।
विधानसभा स्तर पर सांसदों और विधायकों के नेतृत्व में राष्ट्रगीत गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और आमजन की सहभागिता के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा।

राजू यादव ने कहा कि यह विशेष अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ की प्रेरक भूमिका को याद कराने का माध्यम बनेगा।

महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आत्मा और एकता का प्रतीक है, और भाजपा इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक गोला, बृज क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक हेमंत खंदौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🗞️ रिपोर्ट – राहुल शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज, मथुरा

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा!
आगरा।  क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नहर के पास जखौदा पुल पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक की टक्कर से 28 वर्षीय अमरचंद निवासी मलपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मलपुरा  पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसीपी शुकन्या शर्मा और एसडीएम  ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा रही।

 पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 सड़क पर लंबे समय तक जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

रिपोर्ट – रामानंद गुप्ता
गुजरात प्रवासी न्यूज, आगरा (फतेहाबाद)

फतेहाबाद में ओवरलोड ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, बाल-बाल बची जानें

आगरा फतेहाबाद ब्रेकिंग न्यूज 

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के फिरोजाबाद चौराहे पर आज ईंटों से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे लगी फल की ठेल दब गई, जिससे ठेल वाला बाल-बाल बच गया।

घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फतेहाबाद क्षेत्र में ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टरों का आवागमन आम बात हो गई है, जिसके कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

 थाना फतेहाबाद क्षेत्र – फिरोजाबाद चौराहा
 रिपोर्ट —रामननंद गुप्ता, गुजरात प्रवासी न्यूज़

अपराधों से बचाव हेतु स्कूल की छात्राओं को किया गया जागरूक

सुरीर (मथुरा)। कस्बा सुरीर में थाना पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रवलदुता सिंह व महिला कांस्टेबल दीपाली शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल्स ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस की मदद लें। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 1090 महिला पावर लाइन
📞 181 महिला हेल्पलाइन
📞 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 102 गर्भवती महिलाओं हेतु हेल्पलाइन
📞 1930 साइबर हेल्पलाइन

उन्होंने कहा कि जागरूकता और तत्परता से ही अपराधों को रोका जा सकता है। पुलिस हर समय नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

📰 रिपोर्ट — मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

नरवाई प्रबंधन हेतु जागरूकता रथ रवाना

शिवपुरी, मध्य प्रदेश।

किसानों को नरवाई न जलाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से “नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ” को शिवपुरी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रथ का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता दोनों के लिए हानिकारक है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, उप संचालक कृषि श्री पान सिंह करोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव तथा सहायक कृषि यंत्री श्री भगवान सिंह नरवरिया उपस्थित रहे।

यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को प्रेरित करेगा कि वे सुपर सीडर, मल्चर, स्लेशर, स्टॉ-रीपर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करें और नरवाई जलाने से बचें।

संकल्प लें —
 नरवाई नहीं जलाएंगे
 पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता बचाएंगे

 रिपोर्ट — पंकज कुमार गुप्ता
 जिला जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)
गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज बने हिंदू सेना गुजरात प्रदेश धर्माचार्य

अहमदाबाद।
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक भट्ट के निर्देशानुसार, गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष विनयकुमार शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह भदौरिया ने परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज (गुरुदेव), निवासी रणछोड़ राय मंदिर, कर्णावती (अहमदाबाद) को गुजरात प्रदेश धर्माचार्य के पद पर मनोनित किया है।

संगठन ने विश्वास जताया कि महाराज श्री हिंदू वादी नीतियों के प्रचार-प्रसार और संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह भदौरिया (मो. 9428593512) ने महाराज श्री को पदभार ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जय श्री राम 

 रिपोर्ट – विवेक उपाध्याय, गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के संदेश के साथ निकली रन फॉर यूनिटी

निवाड़ी, मध्य प्रदेश।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का भव्य आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ को कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 के खेल मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई, जहां सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, पत्रकार प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन (उरई), उत्तर प्रदेश
  चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद