रिपोर्ट – राहुल शर्मा, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा
मथुरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना के संदेश के साथ निकाली गई यह दौड़ सेठ बी. पोद्दार कॉलेज से प्रारंभहोकररेलवे ग्राउंड पर संपन्न हुई।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम, विधायक पूरन प्रकाश, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर (राजू) यादव द्वारा ध्वज दिखाकर किया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का स्वप्न देखा था, भाजपा उसी दिशा में राष्ट्र एकता को सशक्त बना रही है।
विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय एकता के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद562रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड बनाया।


भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर (राजू) यादव ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एकता, संगठन और समर्पण का प्रतीक है।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि मथुरा जिले के सभी बूथों पर सरदार पटेल जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में डीएम सी.पी. सिंह, एलसीएम ठा. ओमप्रकाश, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विजय शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, यज्ञदत्त कौशिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।