Homeप्रदेशमथुरा के सुरीर थाने में क्षेत्राधिकारी मांट आशीष शर्मा ने किया अर्द्धवार्षिक...

मथुरा के सुरीर थाने में क्षेत्राधिकारी मांट आशीष शर्मा ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण!”

अभिलेखों, मालखाने और महिला हेल्पडेस्क की की गई गहन जांच!

आज दिनांक 12 नवम्बर 2025, बुधवार सुबह 11 बजे, क्षेत्राधिकारी मांट आशीष शर्मा ने कोतवाली सुरीर काअर्द्धवार्षिकनिरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सी.ओ. आशीष शर्मा ने थाना परिसर, अभिलेखों, महिला हेल्पडेस्क, मालखाना एवं बैरकों का बारीकी से परीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ द्वारा सी.ओ. मांट को सलामी दी गई।

सी.ओ. आशीष शर्मा ने निरीक्षण के पश्चात आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि “पुलिस जनता की सेवक है, इसलिए थाने पर आने वाले किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि “हमारा व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।”

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक, अन्य पुलिस उपनिरीक्षक एवं समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

     

रिपोर्ट — मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़

www.gujaratpravasi.news

RELATED ARTICLES

Most Popular