Homeआईटीआई इंस्ट्रक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथोंआईटीआई इंस्ट्रक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मऊरानीपुर में एंटी करप्शन की...

आईटीआई इंस्ट्रक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मऊरानीपुर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर | मऊरानीपुर से

मऊरानीपुर

झांसी जनपद के मऊरानीपुर स्थित आईटीआई में तैनात इंस्ट्रक्टर रेनू वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेनू वर्मा पर छात्रों से प्रवेश पत्र जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्ट्रक्टर झांसी के गुदरी मुहल्ले की निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त और अहम कदम माना जा रहा है, जिससे अन्य भ्रष्टाचारियों में भी भय का माहौल बन सकता है।

 प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की मांग की जाती है, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि ऐसी कड़ी कार्रवाई संभव हो सके।

रिपोर्ट/चैनल हेड: पंकज गुप्ता
जिला: उरई
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद

RELATED ARTICLES

Most Popular