गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद
निवाड़ी, मध्य प्रदेश।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने आज निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत विरोरा खेत पहुंचकर पुनरीक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान में सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर मतदाता सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत, स्थानांतरित या दोहराए गए नामों का निरसन तथा सभी आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान श्री सक्सेना ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
-
प्रत्येक मतदाता को गणना पत्रक भरने में पूरी सहायता प्रदान की जाए।
-
फॉर्म भरने, दस्तावेज़ सत्यापन और मतदाता पहचान विवरण अपडेट कराने में किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।
-
अभियान की प्रगति को प्रतिदिन समीक्षा कर समयसीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे सही, पूर्ण और अपडेट मतदाता सूची तैयार की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने सीईओ को अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
रिपोर्ट – पंकज कुमार गुप्ता
जिला – जालौन, उरई
राज्य – उत्तर प्रदेश
चैनल – गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद