रुड़की स्थित दून पब्लिक स्कूल में तृतीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा रिबन काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक जहीर अहमद एवं प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ कराया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी सहित प्रदेश के आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन प्रस्तुत किया
विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभाराम प्रजापति एवं एस.के. गुप्ता (अध्यक्ष, हरिद्वार यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे।वहीं समापन समारोह में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में बालक वर्ग के सेमीफाइनल में हरिद्वार और देहरादून के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें देहरादून ने शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में देहरादून और उधम सिंह नगर आमने-सामने रहे, जहां देहरादून की टीम ने 3-0 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
वहीं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में उधम सिंह नगर और हरिद्वार के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें उधम सिंह नगर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
इस अवसर पर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी, अब्दुल्ला अली जहीर, हिमांशु शर्मा, सैम अली, अभिषेक कुमार, तनु शर्मा, आसिफ, ज्योति, दीपाली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
यह चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों के कौशल प्रदर्शन का मंच बनी, बल्कि राज्य में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और प्रतिभा को भी उजागर करने का माध्यम साबित हुई।
रिपोर्ट: सह संपादक डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार