श्योपुर
श्योपुर जिले में नवागत कलेक्टर के रूप में वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन के साथ ही जिले के प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार देखने को मिला।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल एसडीएम श्री बी.एस. श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुश्री शीला दाहिमा को श्योपुर कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे बैतूल में सीईओ जिला पंचायत, भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र में अपर संचालक, माध्यमिक शिक्षा मंडल में एडिशनल सेक्रेटरी तथा सहकारिता विभाग में उप सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के चलते यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में श्योपुर जिले के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
रिपोर्ट/चैनल हेड: पंकज गुप्ता
जिला: उरई
चैनल: गुजरात प्रवासी न्यूज, अहमदाबाद