Home खंडेलवाल वैश्य महासभा गुजरात प्रवासी न्यूज़ “स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं” विषय पर 15 फरवरी को ऑनलाइन कार्यशाला

“स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं” विषय पर 15 फरवरी को ऑनलाइन कार्यशाला

0
“स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं” विषय पर 15 फरवरी को ऑनलाइन कार्यशाला

अहमदाबाद, गुजरात | ब्यूरो रिपोर्ट

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर के तत्वावधान में “स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं” विषय पर 15 फरवरी को एक ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का संयोजन महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक श्री शरद फरसोइया द्वारा किया जा रहा है।

श्री फरसोइया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला समाज के कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन की प्रभावी एवं आधुनिक पद्धतियों से परिचित कराना तथा परीक्षा की सुव्यवस्थित तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है।

कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् वक्ता के रूप में सहभागिता करेंगे। इनमें महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गंगटोक (सिक्किम) के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, राजकीय बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्र भूखमारिया तथा डॉ. जे. बी. सिंह समूह विद्यालय, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के अकादमिक निदेशक श्री अभिषेक दूसाद शामिल हैं।

वक्ता विद्यार्थियों को कार्यशाला की मुख्य थीम “स्मार्ट तरीके से पढ़ाई” के अंतर्गत परीक्षा की प्रभावी तैयारी, स्मार्ट अध्ययन तकनीक, समय एवं तनाव प्रबंधन तथा सफलता के लिए आवश्यक जीवन कौशल विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र गुप्ता (तूँगा वाले) एवं मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव कट्टा भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम में महासभा के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य, शिक्षाविद् एवं समाज के प्रबुद्धजन देश के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सहित कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम एवं राजनांदगांव जैसे अनेक प्रमुख नगरों से ऑनलाइन सहभागिता करेंगे।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी तथा उन्हें लक्ष्य आधारित, व्यवस्थित एवं प्रभावी अध्ययन की दिशा प्रदान करेगी।

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ
गुजरात प्रवासी न्यूज़, अहमदाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here