Home नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा निर्णयकर्ता का अधिकार, लोकतंत्र होगा और मजबूत

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा निर्णयकर्ता का अधिकार, लोकतंत्र होगा और मजबूत

0
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा निर्णयकर्ता का अधिकार, लोकतंत्र होगा और मजबूत
मथुरा
भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं महानगर इकाई द्वारा सोमवार को मथुरा स्थित होटल माधव मुस्कान रेजीडेंसी में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सशक्तिकरण और भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में महानगर मंत्री कल्पना गर्ग ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन संसद और विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व अभी संतुलित नहीं है। इस असंतुलन को दूर करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 एक ऐतिहासिक कदम है।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान मंत्री पूजा चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह कानून भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संशोधन केवल कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है।
जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो नीतियां अधिक समावेशी और संवेदनशील बनती हैं। उन्होंने बताया कि शोध के अनुसार जेंडर गैप कम होने पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग 7 ट्रिलियन डॉलर तक की वृद्धि संभव है।
कार्यक्रम में पिछले 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। बताया गया कि 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खोले गए हैं, मुद्रा योजना के तहत लगभग 68 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं और 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में घर महिलाओं के नाम किए गए हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी 43 प्रतिशत तक पहुंची है।
जिला उपाध्यक्ष मनीष पाराशर ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से 14 करोड़ से अधिक घरों तक पानी पहुंचाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन से महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, वहीं 26 सप्ताह के मातृत्व अवकाश जैसे प्रावधानों से कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
पार्षद नीलम गोयल ने कहा कि आज महिलाएं मतदान के मामले में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। पंचायतों में लगभग 46 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व (करीब 14.5 लाख महिलाएं) है, जिसने जमीनी स्तर पर विकास की दिशा को बदल दिया है।
सीए निकिता रुहेला ने कहा कि “विकसित भारत 2047” का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है। नारी शक्ति केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के अंत में मीडिया से अपील की गई कि नारी सशक्तिकरण के इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाए, ताकि यह संदेश जन-जन तक पहुंचे और देश एक सशक्त एवं समावेशी भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा, मनीषा पाराशर, सीए पायल खंडेलवाल, डॉ. झूमि कुलश्रेष्ठ, भागवत आचार्य, हरिवर्षा कौशल, अंतिभा, रेखा सांवलिया, प्रतिभा सिंह, विजयलक्ष्मी वाष्र्णेय, प्रियंका उपाध्याय, एडवोकेट प्रतिभा शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 रिपोर्ट: चैनल हेड राहुल शर्मा
गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here