Home प्रशिक्षण शिविर रुड़की में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

रुड़की में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

0
रुड़की में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर, रुड़की में 18 नवंबर 2025 से दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण) का शुभारंभ हुआ। शिविर के दूसरे दिन कर्नल अमन कुमार सिंह, कैम्प कमांडेंट ने उपस्थित सभी कैडेट्स को संबोधित एवं मार्गदर्शन किया। उन्होंने कैडेट्स को कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को जीवन में सफलता की कुंजी बताया।

कर्नल सिंह ने कहा कि एनसीसी जीवन में सफलता का सशक्त माध्यम है और यहां मिलने वाला प्रशिक्षण युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कैडेट्स को आने वाले दिनों में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष जोर

उसी क्रम में डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर डॉ. गौतम वीर द्वारा कैडेट्स को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने की कला पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने अनुशासन को कैडेट्स के व्यक्तिगत और पेशेवर जीवनकीसफलता का आधार बताया।

शिविर में दिए जा रहे प्रमुख प्रशिक्षण

इस दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को दिन-रात चलने वाले अभ्यासों के माध्यम से विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है

  • शस्त्र संचालन

  • मैप रीडिंग

  • दूरी का अनुमान

  • फील्ड सिग्नल

  • आपदा प्रबंधन

  • नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन

  • टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस

शिविर आयोजन में विश्वविद्यालय का सहयोग

कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य ने शिविर के लिए विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्थान के चेयरमैन अनिल गोयल का आभार जताया। साथ ही शिविर के सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग हेतु कुलपति डॉ. विवेक कुमार और कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित को भी धन्यवाद दिया।

शिविर को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम

कैडेट्स के प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं में निम्न अधिकारी और कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं—

प्रशिक्षण टीम व अधिकारी:
एकाउंट ऑफिसर संतोष भट्ट, प्रधान सहायक प्रमोद कुमार जोशी, लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार, लेफ्टिनेंट (डॉ.) अंजना गुसाईं, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सेकंड ऑफिसर रेणु देवी, मीडिया प्रभारी सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, केयरटेकर पंकज कुमार, केयरटेकर प्रियंका प्रजापति, सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज कुमार पाल, सूबेदार सुरेश चंद्र, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार राजेंद्र सिंह, हवलदार जगत सिंह, हवलदार नरेश चंद्रा, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार विनोद, नायक अभिषेक, ईएसएम सतेंद्र सिंह, ईएसएम सुबोध कुमार, ईएसएम मंगल सिंह।

प्रबंधन व सहयोग टीम:
कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, संदीप बुड़ाकोटी, सुनील भाई, सुभाष, राजवीर, राकेश, रविंदर आदि।

यह दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, आपदा प्रबंधन और राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

रिपोर्ट : आलोक द्विवेदी, Gujarat Pravasi News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here