मथुरा। अभियान के तहत थाना सुरीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मांट के निर्देशन में थाना अध्यक्ष सुरीर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तुलामढ़ी से मनोज पुत्र रमेश चन्द और रमेश चन्द पुत्र बनवारी, निवासी तुलामढ़ी, थाना सुरीर, जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सुरीर पर मु.अ.सं. 1980/19 धारा 323, 379, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को 31 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11 बजे उनके ग्राम तुलामढ़ी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह शामिल रहे।
📍रिपोर्ट – मुकेश सोनी, गुजरात प्रवासी न्यूज़, मथुरा