Home प्रदेश पीएम श्री राइका सिकन्दरपुर भैंसवाल में छात्राओं के लिए हिमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित

पीएम श्री राइका सिकन्दरपुर भैंसवाल में छात्राओं के लिए हिमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित

0
पीएम श्री राइका सिकन्दरपुर भैंसवाल में छात्राओं के लिए हिमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित
भगवानपुर (रुड़की, हरिद्वार)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर भैंसवाल में छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए हिमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में अम्बुजा फाउंडेशन रुड़की के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

शिविर में स्वास्थ्य टीम के अरशद और मोईन ने छात्राओं के रक्त के नमूने एकत्र किए। वहीं अम्बुजा फाउंडेशन से सब्बल सिंह और प्रीति ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुए शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में एनीमिया की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और समय रहते सही उपचार सुनिश्चितकरना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अश्विनी कुमार, दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, प्रमोद कुमार कपरुवान, राकेश कुमार, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, प्रीति भारद्वाज, कार्यालय कर्मचारी जितेंद्र हृदय, कल्पना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि समय-समय पर होने वाली जांच से उनके स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति का पता चलता है और एनीमिया जैसी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार किया जा सकता है

अम्बुजा फाउंडेशन द्वारा लगाए गए इस शिविर की सभी ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

रिपोर्ट: विश्वास कुमार, गुजरात प्रवासी न्यूज़, रुड़की (   हरिद्वार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here