Home 150वीं जयंती पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

0
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

भगवानपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
भगवानपुर स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भीकम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवक्ता विश्वास कुमार ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि — “अनुशासित रहकर देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। हमें अपने देश और समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।”

इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार, दीवान सिंह टोलिया, विश्वास कुमार, कल्पना बड़थ्वाल, प्रमोद कुमार कपरुवान, संदीप शर्मा, सुशील कुमार सैनी, मनोज कुमार, देवीपाल सिंह, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, शिवानी प्रकाश, प्रीति भारद्वाज, कार्यालय कर्मचारी कल्पना देवी, आनंद सिंह नेगी सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

✍️ डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी
गुजरात प्रवासी न्यूज़, हरिद्वार

www.gujaratpravasi.com Cont.8141022666

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here